logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घाटमपुर फीडर के भितरवार डबरा रोड डिवाइडर पर लगे ट्रांसफार्मर से टकराई आईसर घाटमपुर फीडर के भितरवार डबरा रोड डिवाइडर पर लगे ट्रांसफार्मर से टकराई आईसर , लगी आग बड़ा हादसा टला -- भितरवार -- भितरवार डबरा रोड पर पटवारी कॉलोनी के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक आइसर गाड़ी का पाइप सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गया और पाइप के टकराने से ट्रांसफार्मर में भड़ा भड़ की आवाज आई और आग दहक गयी जिसे देखते ही रहवासियों ने तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों और फायरब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों की सहायता से और फायर बिग्रेड से आग पर काबू पाया तो वहीं सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बन्द कर दी गयी और ट्रांसफार्मर को बदला गया । बता दे कि गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे भितरवार डबरा मुख्य सड़क मार्ग पर भितरवार की ओर से आईसर वाहन क्रमांक एमपी 07 जी ए 6984 से निकल रहा था साइट में वाहन में लगे पाइप के ट्रांसफार्मर में टकरा गया और पाइप के टकराने के बाद ट्रासफार्मर में भड़ा-भड़ की आवाज आयी और आग दहक गई , आवाज को सुनते ही रहवासी एकत्रित हो गए और उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं फायर बिग्रेड को सूचना दी आग की लपटों को देखते हुए निकलने वाले वाहन भी थम गई गो वहीं टक्कर देने के बाद वाहन चालक मौके से वाहन को लेकर रफू चक्कर हो गया आग की तेज लपटों को देखते हुए आसपास के रहवासी आग लगने से भयभीत हो गए तो वहीं स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर फायर ब्रिगेड बुलाई और आग पर काबू पाया आग पर काबू पाने के बाद बिजली कर्मचारियों ने ट्रंसफार्मर को उतारा और दूसरा ट्रांसफार्मर रखा जिसके चलते दिन भर बिजली सप्लाई बंद रही भारी उमस भरी गर्मी के बीच घाटमपुर फीडर के सभी शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी जिसके चलते देर शाम बिजली सप्लाई शुरू हुई ।

3 hrs ago
user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

घाटमपुर फीडर के भितरवार डबरा रोड डिवाइडर पर लगे ट्रांसफार्मर से टकराई आईसर घाटमपुर फीडर के भितरवार डबरा रोड डिवाइडर पर लगे ट्रांसफार्मर से टकराई आईसर , लगी आग बड़ा हादसा टला -- भितरवार -- भितरवार डबरा रोड पर पटवारी कॉलोनी के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक आइसर गाड़ी का पाइप सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गया और पाइप के टकराने से ट्रांसफार्मर में भड़ा भड़ की आवाज आई और आग दहक गयी जिसे देखते ही रहवासियों ने तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों और फायरब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों की सहायता से और फायर बिग्रेड से आग पर काबू पाया तो वहीं सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बन्द कर दी गयी और ट्रांसफार्मर को बदला गया । बता दे कि गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे भितरवार डबरा मुख्य सड़क मार्ग पर भितरवार की ओर से आईसर वाहन क्रमांक एमपी 07 जी ए 6984 से निकल रहा था साइट में वाहन में लगे पाइप के ट्रांसफार्मर में टकरा गया और पाइप के टकराने के बाद ट्रासफार्मर में भड़ा-भड़ की आवाज आयी और आग दहक गई , आवाज को सुनते ही रहवासी एकत्रित हो गए और उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं फायर बिग्रेड को सूचना दी आग की लपटों को देखते हुए निकलने वाले वाहन भी थम गई गो वहीं टक्कर देने के बाद वाहन चालक मौके से वाहन को लेकर रफू चक्कर हो गया आग की तेज लपटों को देखते हुए आसपास के रहवासी आग लगने से भयभीत हो गए तो वहीं स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर फायर ब्रिगेड बुलाई और आग पर काबू पाया आग पर काबू पाने के बाद बिजली कर्मचारियों ने ट्रंसफार्मर को उतारा और दूसरा ट्रांसफार्मर रखा जिसके चलते दिन भर बिजली सप्लाई बंद रही भारी उमस भरी गर्मी के बीच घाटमपुर फीडर के सभी शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी जिसके चलते देर शाम बिजली सप्लाई शुरू हुई ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित कुरियाना बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदारों और सब्जी ठेला संचालकों द्वारा सड़क और पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा करने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत द्वारा बनाई गई नालियों तक के ऊपर दुकानें संचालित की जा रही हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़क किनारे हुए स्थायी निर्माण और व्यावसायिक उपयोग से बस स्टैंड क्षेत्र बेहद संकरा हो गया है। लोगों ने मंगलवार को हुई उस घटना का भी जिक्र किया, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी पांच मोटरसाइकिलों को घसीटती हुई ले गई थी। ग्रामीणों का मानना है कि सड़क किनारे की यह अव्यवस्था और सीमित जगह ही दुर्घटनाओं के जोखिम को बढ़ा रही है। वहीं, सरपंच अंतरसिंह लोधी ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और सब्जी ठेला संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही है। अब ग्रामीणों ने सरकार, करैरा एसडीएम, एसडीओपी और संबंधित विभागों से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र की जांच कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उन्होंने पंचायत भूमि और निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच और सीमांकन की भी अपील की है, ताकि सार्वजनिक उपयोग की जगहों का वास्तविक स्वरूप स्पष्ट हो सके और बस स्टैंड क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा सके। साथ ही, ग्रामीणों ने सिरसौद–पिछोर मार्ग पर काली माता मंदिर से गुमानो माता मंदिर तक डिवाइडर निर्माण की भी मांग उठाई है, जिससे सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बस स्टैंड और सार्वजनिक भूमि आम लोगों की सुविधा के लिए होती है, और समय रहते कार्रवाई होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा दोनों बेहतर हो सकती हैं।
    1
    जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित कुरियाना बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदारों और सब्जी ठेला संचालकों द्वारा सड़क और पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा करने से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत द्वारा बनाई गई नालियों तक के ऊपर दुकानें संचालित की जा रही हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़क किनारे हुए स्थायी निर्माण और व्यावसायिक उपयोग से बस स्टैंड क्षेत्र बेहद संकरा हो गया है। लोगों ने मंगलवार को हुई उस घटना का भी जिक्र किया, जब एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खड़ी पांच मोटरसाइकिलों को घसीटती हुई ले गई थी। ग्रामीणों का मानना है कि सड़क किनारे की यह अव्यवस्था और सीमित जगह ही दुर्घटनाओं के जोखिम को बढ़ा रही है। वहीं, सरपंच अंतरसिंह लोधी ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और सब्जी ठेला संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटाने की बात कही है।

अब ग्रामीणों ने सरकार, करैरा एसडीएम, एसडीओपी और संबंधित विभागों से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र की जांच कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उन्होंने पंचायत भूमि और निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच और सीमांकन की भी अपील की है, ताकि सार्वजनिक उपयोग की जगहों का वास्तविक स्वरूप स्पष्ट हो सके और बस स्टैंड क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा सके। साथ ही, ग्रामीणों ने सिरसौद–पिछोर मार्ग पर काली माता मंदिर से गुमानो माता मंदिर तक डिवाइडर निर्माण की भी मांग उठाई है, जिससे सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, बस स्टैंड और सार्वजनिक भूमि आम लोगों की सुविधा के लिए होती है, और समय रहते कार्रवाई होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सुरक्षा दोनों बेहतर हो सकती हैं।
    user_Sachin jha
    Sachin jha
    दैनिक भास्कर, संवादाता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डॉ हनुमान जी महाराज के ददरौआ सरकार धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।
    1
    डॉ हनुमान जी महाराज के ददरौआ सरकार धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • शिवपुरी जिले की नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सीहोर के ग्राम पुला में पहाड़ियों से कथित तौर पर अवैध मुरम और मिट्टी का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भारी मशीनों का उपयोग कर लगातार पहाड़ियों को खोदा जा रहा है, जिससे प्राकृतिक स्वरूप को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है और शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है, क्योंकि इस अवैध उत्खनन क्षेत्र से सीहोर थाना ज्यादा दूर नहीं होने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि दिन-रात चल रहे इस कार्य की जानकारी संबंधित विभागों और प्रशासन को होने के बावजूद भी कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से संयुक्त रूप से मौके की जांच कर अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे जनआंदोलन शुरू करने को विवश होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध उत्खनन पर कब तक अंकुश लगाता है।
    1
    शिवपुरी जिले की नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सीहोर के ग्राम पुला में पहाड़ियों से कथित तौर पर अवैध मुरम और मिट्टी का उत्खनन धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भारी मशीनों का उपयोग कर लगातार पहाड़ियों को खोदा जा रहा है, जिससे प्राकृतिक स्वरूप को गंभीर नुकसान पहुँच रहा है और शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है।

ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है, क्योंकि इस अवैध उत्खनन क्षेत्र से सीहोर थाना ज्यादा दूर नहीं होने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि दिन-रात चल रहे इस कार्य की जानकारी संबंधित विभागों और प्रशासन को होने के बावजूद भी कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से संयुक्त रूप से मौके की जांच कर अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे जनआंदोलन शुरू करने को विवश होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अवैध उत्खनन पर कब तक अंकुश लगाता है।
    user_Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    Kamlesh tiwari पत्रकार करेरा
    पत्रकारता करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भितरवार थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक का आयोजन आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार असुविधाओं को लेकर प्रशासन को कराएं अवगत , अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही । आगामी त्योहार को लेकर भितरवार थाना परिसर में बैठक के दौरान एसडीओपी जीतेन्द्र नगाइच , थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह , बिजली विभाग के प्रबंधक विजय सिंह चौहान , नगर के जनप्रतिनिधि सहित पत्रकार बन्धु एवं मुस्लिम समुदाय के लोग रहे शामिल ।
    2
    भितरवार थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक का आयोजन 
आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहार 
असुविधाओं को लेकर प्रशासन को कराएं अवगत ,
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही । 
आगामी त्योहार को लेकर  भितरवार थाना परिसर में बैठक के दौरान एसडीओपी जीतेन्द्र नगाइच , थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह , बिजली विभाग के प्रबंधक विजय सिंह चौहान , नगर के जनप्रतिनिधि सहित पत्रकार बन्धु एवं मुस्लिम समुदाय के लोग रहे शामिल  ।
    user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के वार्ड क्रमांक 52, गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित इंद्रलोक गार्डन से रेडिएंट स्कूल तक की सड़क पिछले 5 वर्षों से शिलान्यास का इंतजार कर रही है, जिससे स्थानीय रहवासी और स्कूल संचालक खासे परेशान हैं। यह क्षेत्र मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नारायण सिंह कुशवाह का गृह क्षेत्र बताया जाता है, जबकि इस वार्ड के पार्षद कांग्रेस के सोनू कुशवाह हैं। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर 6 स्कूल और 2 बड़ी कॉलोनियां स्थित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दिनों में सड़क की बदहाल स्थिति, गड्ढों, धूल और जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं, साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और स्कूल संचालकों ने कई बार मंत्री जी, अन्य जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन 5 वर्षों के बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जनता अब सवाल उठा रही है कि विकास के दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों की नजर आखिर कब इस सड़क पर पड़ेगी और इंद्रलोक गार्डन से रेडिएंट स्कूल तक की यह सड़क कब बनेगी।
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के वार्ड क्रमांक 52, गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित इंद्रलोक गार्डन से रेडिएंट स्कूल तक की सड़क पिछले 5 वर्षों से शिलान्यास का इंतजार कर रही है, जिससे स्थानीय रहवासी और स्कूल संचालक खासे परेशान हैं। यह क्षेत्र मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नारायण सिंह कुशवाह का गृह क्षेत्र बताया जाता है, जबकि इस वार्ड के पार्षद कांग्रेस के सोनू कुशवाह हैं।

इस महत्वपूर्ण मार्ग पर 6 स्कूल और 2 बड़ी कॉलोनियां स्थित हैं, जहां प्रतिदिन हजारों विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दिनों में सड़क की बदहाल स्थिति, गड्ढों, धूल और जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं, साथ ही बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और स्कूल संचालकों ने कई बार मंत्री जी, अन्य जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है, लेकिन 5 वर्षों के बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

जनता अब सवाल उठा रही है कि विकास के दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों की नजर आखिर कब इस सड़क पर पड़ेगी और इंद्रलोक गार्डन से रेडिएंट स्कूल तक की यह सड़क कब बनेगी।
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डबरा-चीनोर मार्ग पर मंगलवार को इटायल गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिसवाला समाचार पत्रिका डबरा ग्वालियर की रिपोर्ट के अनुसार, यह दर्दनाक घटना तब हुई जब डबरा की ओर से चीनोर जा रहे पति-पत्नी को सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाया, जिसने घायल दंपति को तुरंत डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    1
    डबरा-चीनोर मार्ग पर मंगलवार को इटायल गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिसवाला समाचार पत्रिका डबरा ग्वालियर की रिपोर्ट के अनुसार, यह दर्दनाक घटना तब हुई जब डबरा की ओर से चीनोर जा रहे पति-पत्नी को सामने से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाया, जिसने घायल दंपति को तुरंत डबरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
    user_जिला क्राइम ब्यूरो दिलीप
    जिला क्राइम ब्यूरो दिलीप
    Court reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पहाड़गढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत घाड़ोर में नहर में करंट डालकर मछलियों का शिकार किया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नहर के पानी में करंट प्रवाहित कर मछलियों को मारा जा रहा है। फिलहाल यह समय मछलियों के प्रजनन का है, और इस दौरान मछलियों को मारना एक अपराध माना जाता है। इस प्रकार की गतिविधि से न केवल मछलियों की संख्या प्रभावित होती है, बल्कि यह कानूनी तौर पर भी गलत है।
    1
    पहाड़गढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत घाड़ोर में नहर में करंट डालकर मछलियों का शिकार किया जा रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नहर के पानी में करंट प्रवाहित कर मछलियों को मारा जा रहा है।

फिलहाल यह समय मछलियों के प्रजनन का है, और इस दौरान मछलियों को मारना एक अपराध माना जाता है। इस प्रकार की गतिविधि से न केवल मछलियों की संख्या प्रभावित होती है, बल्कि यह कानूनी तौर पर भी गलत है।
    user_GWALIOR PRAVAH NEWS
    GWALIOR PRAVAH NEWS
    Salesperson गिर्द, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.