logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ये हैं पन्ना जिले के गुनौर से भाजपा विधायक राजेश वर्मा जिन्होंने बिजली कटौती को लेकर ईई को फोन लगाकर अपना वीडियो वायरल कर दिया ताकि जनता देख ले कि विधायक जी लगे हुए हैं ...

3 hrs ago
user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

ये हैं पन्ना जिले के गुनौर से भाजपा विधायक राजेश वर्मा जिन्होंने बिजली कटौती को लेकर ईई को फोन लगाकर अपना वीडियो वायरल कर दिया ताकि जनता देख ले कि विधायक जी लगे हुए हैं ...

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • परम पूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज दमोह के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक विशाल ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले के कई गांवों में खुलेआम अवैध शराब का विक्रय हो रहा है। संगठन के कार्यकर्ता समय-समय पर अवैध शराब पकड़कर संबंधित पुलिस को सौंपते हैं, लेकिन आरोप है कि आबकारी विभाग द्वारा ऐसे मामलों में प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे अवैध शराब कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, आबकारी विभाग के अधिकारी रविंद्र खरे को दमोह जिले से हटाने की मांग भी की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आगामी दिनों में जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
    1
    परम पूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज दमोह के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक विशाल ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले के कई गांवों में खुलेआम अवैध शराब का विक्रय हो रहा है। संगठन के कार्यकर्ता समय-समय पर अवैध शराब पकड़कर संबंधित पुलिस को सौंपते हैं, लेकिन आरोप है कि आबकारी विभाग द्वारा ऐसे मामलों में प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे अवैध शराब कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, आबकारी विभाग के अधिकारी रविंद्र खरे को दमोह जिले से हटाने की मांग भी की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आगामी दिनों में जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा क्षेत्र में बिजली की कटौती से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से इलाके में बिजली नहीं आ रही है। रात में तो लाइट आई ही नहीं, दिन में भी बिजली नहीं आई। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने कुम्हारी पटेरा मार्ग को बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शहर और ग्रामीणों के बीच भेदभाव किया जा रहा है। शहर में बिजली आ रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं। इस जाम की वजह से मुख्य कटनी पटेरा मार्ग भी बंद हो गया। बाद में पुलिस प्रशासन की तत्परता से जाम खुलवाया गया और मुख्य मार्ग चालू हुआ। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पटेरा क्षेत्र में बिजली की कटौती से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले चार दिनों से इलाके में बिजली नहीं आ रही है। रात में तो लाइट आई ही नहीं, दिन में भी बिजली नहीं आई। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने कुम्हारी पटेरा मार्ग को बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शहर और ग्रामीणों के बीच भेदभाव किया जा रहा है। शहर में बिजली आ रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं। इस जाम की वजह से मुख्य कटनी पटेरा मार्ग भी बंद हो गया। बाद में पुलिस प्रशासन की तत्परता से जाम खुलवाया गया और मुख्य मार्ग चालू हुआ। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
    user_Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो चीफ Khan
    Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो चीफ Khan
    Amusement Centre पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दमोह जिले के जबेरा तहसील के पटेरा क्षेत्र में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने कुम्हारी पटेरा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 4 दिनों से बिजली नहीं आ रही है और शहर में बिजली की आपूर्ति सामान्य है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मार्ग को बंद कर दिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और जाम को खुलवाया। इसके बाद मुख्य कटनी पटेरा मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू हो सकी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं और भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
    2
    दमोह जिले के जबेरा तहसील के पटेरा क्षेत्र में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने कुम्हारी पटेरा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 4 दिनों से बिजली नहीं आ रही है और शहर में बिजली की आपूर्ति सामान्य है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मार्ग को बंद कर दिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और जाम को खुलवाया। इसके बाद मुख्य कटनी पटेरा मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू हो सकी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं और भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
    user_पत्रकार , नई दुनिया
    पत्रकार , नई दुनिया
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बहोरीबंद उप-जिले के बाकल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया। बाकल विद्युत वितरण केंद्र में बाकल ग्रामीण क्षेत्र के मंगेला, पटोरी, राजा सलैया, खमतरा, इमलिया, रतनपुरा, कुम्हरावरा, आगोध के लोगों ने बाकल के कनिष्ठ अभियंता को एक आवेदन दिया। इस आवेदन में ग्रामीणों ने लगातार रात में हो रही बिजली कटौती और विद्युत विभाग की मनमानी का आरोप लगाया। आवेदन में बताया गया कि विगत कुछ समय से प्रतिदिन रात के समय बिना किसी पूर्व सूचना के कई-कई घंटों तक बिजली बंद कर दी जाती है। इस मनमानी कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज बाकल मंडल अध्यक्ष डॉ पीयूष अग्रवाल के नेतृत्व में किसन पटेल, भगवान दास पटेल, अर्जुन सिंह, सूरत पटेल, निलेश अग्रवाल, बबलू राय, राजाराम पटेल, कृष्ण कुमार लोधी, जितेंद्र सिंह चंदेल, शंकर चक्रवर्ती, राजू ठाकुर, वीरेंद्र पटेल, सतेंद्र कुमार, गुड्डू वंशकार एवं तमाम ग्रामीणजनों की मौजूदगी में कनिष्ठ अभियंता बाकल को आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को 10 दिनों का समय दिया है। यदि इस अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
    3
    मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बहोरीबंद उप-जिले के बाकल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया। बाकल विद्युत वितरण केंद्र में बाकल ग्रामीण क्षेत्र के मंगेला, पटोरी, राजा सलैया, खमतरा, इमलिया, रतनपुरा, कुम्हरावरा, आगोध के लोगों ने बाकल के कनिष्ठ अभियंता को एक आवेदन दिया। इस आवेदन में ग्रामीणों ने लगातार रात में हो रही बिजली कटौती और विद्युत विभाग की मनमानी का आरोप लगाया।

आवेदन में बताया गया कि विगत कुछ समय से प्रतिदिन रात के समय बिना किसी पूर्व सूचना के कई-कई घंटों तक बिजली बंद कर दी जाती है। इस मनमानी कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज बाकल मंडल अध्यक्ष डॉ पीयूष अग्रवाल के नेतृत्व में किसन पटेल, भगवान दास पटेल, अर्जुन सिंह, सूरत पटेल, निलेश अग्रवाल, बबलू राय, राजाराम पटेल, कृष्ण कुमार लोधी, जितेंद्र सिंह चंदेल, शंकर चक्रवर्ती, राजू ठाकुर, वीरेंद्र पटेल, सतेंद्र कुमार, गुड्डू वंशकार एवं तमाम ग्रामीणजनों की मौजूदगी में कनिष्ठ अभियंता बाकल को आवेदन दिया गया।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को 10 दिनों का समय दिया है। यदि इस अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण की जांच तेज, DNA से होगी मां की पहचान पन्ना शहर में किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव निकलवाया, पोस्टमार्टम कराया और मां की पहचान के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे हैं। मामले में निजी अस्पताल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, धाम मोहल्ला निवासी स्वीपर राकेश डुमार ने बताया कि 22 जुलाई को एक वृद्ध महिला ने निजी अस्पताल के बाहर मृत भ्रूण देकर उसे दफनाने के लिए ₹2,000 दिए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव निकलवाकर जांच शुरू की। गर्भनाल पर मेडिकल क्लैंप मिलने से संस्थागत प्रसव की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृत भ्रूण की मां की पहचान, वृद्ध महिला की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण की जांच तेज, DNA से होगी मां की पहचान
पन्ना शहर में किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव निकलवाया, पोस्टमार्टम कराया और मां की पहचान के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे हैं। मामले में निजी अस्पताल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, धाम मोहल्ला निवासी स्वीपर राकेश डुमार ने बताया कि 22 जुलाई को एक वृद्ध महिला ने निजी अस्पताल के बाहर मृत भ्रूण देकर उसे दफनाने के लिए ₹2,000 दिए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव निकलवाकर जांच शुरू की। गर्भनाल पर मेडिकल क्लैंप मिलने से संस्थागत प्रसव की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृत भ्रूण की मां की पहचान, वृद्ध महिला की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_Amit Sharma Jk 24 News
    Amit Sharma Jk 24 News
    Media house तेंदूखेड़ा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दमोह पटेरा*ग्रामीण क्षेत्र में अधिक लाइट की कटौती होने से सभी क्षेत्रीय वासियों ने किया विरोध* विद्युत मंडल पटेरा 📍
    1
    दमोह पटेरा*ग्रामीण क्षेत्र में अधिक लाइट की कटौती होने से सभी क्षेत्रीय वासियों ने किया विरोध*
विद्युत मंडल पटेरा 📍
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नगर परिषद पटेरा के अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक बंसी वालों के तालाब को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच सोमवार को प्रशासन ने लोवर मशीन के माध्यम से तालाब का सीमांकन कार्य पूर्ण करा दिया। इस कार्रवाई को स्थानीय नागरिकों की मांग और जनदबाव का परिणाम माना जा रहा है। गौरतलब है कि तालाब क्षेत्र में बिना सीमांकन के प्रस्तावित निर्माण कार्य का पटेरा के नागरिकों ने पुरजोर विरोध किया था। इसके बाद नगरवासियों ने जनसुनवाई में तत्कालीन दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को आवेदन सौंपकर तालाब की वास्तविक सीमा निर्धारित कराने की मांग की थी। प्रशासन द्वारा 29 जून 2026 को राजस्व अमले ने जरीब के माध्यम से सीमांकन शुरू किया था, लेकिन वह कार्य अधूरा रह गया था। इसके चलते स्थानीय लोगों में असंतोष बना हुआ था। सोमवार, 27 जुलाई को प्रशिक्षित पटवारियों ने आधुनिक लोवर मशीन की सहायता से तालाब का सीमांकन पूर्ण कराया, जिससे वर्षों से चली आ रही स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई। सीमांकन के दौरान पटेरा तहसील का राजस्व अमला पूरी तरह सक्रिय रहा। मौके पर राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारी, नगर परिषद के कर्मचारी एवं इंजीनियर मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वार्ड पार्षद रशीदा चंदा बी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी ताम्रकार, नितिन ताम्रकार, नितेश बड़कुल, रामस्वरूप, रामू सीट, भानु उपाध्याय तथा यशु सोनी सहित अनेक नागरिक सीमांकन प्रक्रिया के साक्षी बने। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक बंसी वालों का तालाब नगर की धरोहर है और इसकी मूल सीमा सुरक्षित रहना आवश्यक है। उनका मानना है कि सीमांकन पूरा होने के बाद भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या विवाद की संभावना कम होगी तथा तालाब के संरक्षण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। नगरवासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब तालाब की भूमि का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा और सार्वजनिक हित से जुड़े इस ऐतिहासिक जलस्रोत की गरिमा बनाए रखने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    3
    नगर परिषद पटेरा के अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक बंसी वालों के तालाब को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच सोमवार को प्रशासन ने लोवर मशीन के माध्यम से तालाब का सीमांकन कार्य पूर्ण करा दिया। इस कार्रवाई को स्थानीय नागरिकों की मांग और जनदबाव का परिणाम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि तालाब क्षेत्र में बिना सीमांकन के प्रस्तावित निर्माण कार्य का पटेरा के नागरिकों ने पुरजोर विरोध किया था। इसके बाद नगरवासियों ने जनसुनवाई में तत्कालीन दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को आवेदन सौंपकर तालाब की वास्तविक सीमा निर्धारित कराने की मांग की थी। प्रशासन द्वारा 29 जून 2026 को राजस्व अमले ने जरीब के माध्यम से सीमांकन शुरू किया था, लेकिन वह कार्य अधूरा रह गया था। इसके चलते स्थानीय लोगों में असंतोष बना हुआ था। सोमवार, 27 जुलाई को प्रशिक्षित पटवारियों ने आधुनिक लोवर मशीन की सहायता से तालाब का सीमांकन पूर्ण कराया, जिससे वर्षों से चली आ रही स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई।

सीमांकन के दौरान पटेरा तहसील का राजस्व अमला पूरी तरह सक्रिय रहा। मौके पर राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारी, नगर परिषद के कर्मचारी एवं इंजीनियर मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वार्ड पार्षद रशीदा चंदा बी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी ताम्रकार, नितिन ताम्रकार, नितेश बड़कुल, रामस्वरूप, रामू सीट, भानु उपाध्याय तथा यशु सोनी सहित अनेक नागरिक सीमांकन प्रक्रिया के साक्षी बने।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक बंसी वालों का तालाब नगर की धरोहर है और इसकी मूल सीमा सुरक्षित रहना आवश्यक है। उनका मानना है कि सीमांकन पूरा होने के बाद भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या विवाद की संभावना कम होगी तथा तालाब के संरक्षण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

नगरवासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब तालाब की भूमि का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा और सार्वजनिक हित से जुड़े इस ऐतिहासिक जलस्रोत की गरिमा बनाए रखने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दतिया उप चुनाव प्रचार अपडेट प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगते हुए भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील।
    1
    दतिया उप चुनाव प्रचार अपडेट 
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगते हुए भाजपा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 min ago
  • गढ़ाकोटा के सागर-दमोह रोड स्थित चनौआ गांव में विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम लगा दिया है। सड़क पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
    1
    गढ़ाकोटा के सागर-दमोह रोड स्थित चनौआ गांव में विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम लगा दिया है। सड़क पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
    user_Ravi Soni
    Ravi Soni
    Newspaper publisher गढ़ाकोटा, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.