logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गढ़ाकोटा के सागर-दमोह रोड स्थित चनौआ गांव में विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम लगा दिया है। सड़क पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

15 hrs ago
user_Ravi Soni
Ravi Soni
Newspaper publisher गढ़ाकोटा, सागर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

गढ़ाकोटा के सागर-दमोह रोड स्थित चनौआ गांव में विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम लगा दिया है। सड़क पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ये है मप्र कैबिनेट मंत्री लखन पटेल के रिश्तेदार,देखें कैसे खुलेआम दे रहे धमकी ये है मप्र कैबिनेट मंत्री लखन पटेल के रिश्तेदार,देखें कैसे खुलेआम दे रहे धमकी
    1
    ये है मप्र कैबिनेट मंत्री लखन पटेल के रिश्तेदार,देखें कैसे खुलेआम दे रहे धमकी 
ये है मप्र कैबिनेट मंत्री लखन पटेल के रिश्तेदार,देखें कैसे खुलेआम दे रहे धमकी
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बीना में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में 22 पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था परमार्थ सेवा संगठन, बीना एवं शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह एवं आजाद क्रांति युवा मंडल, बीना के संयुक्त तत्वावधान में बी.बी.एम. कॉलेज में आयोजित किया गया। समारोह में देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुति के साथ-साथ कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनिल ओझा थे, जबकि अध्यक्षता सेना के पूर्व कैप्टन महेश दत्त तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रेम श्रीवास्तव, पूर्व संघ चालक मुरारी गोस्वामी एवं वरिष्ठ समाजसेवी शायर इरफान खान हिंदुस्तानी उपस्थित रहे। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा गया। मनोहर लाल दीक्षित ने "चिट्ठी आई है" गीत की प्रस्तुति से शुरुआत की, इसके बाद प्रो. डालचंद पटेल ने "दिल दिया है, जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए" गीत प्रस्तुत किया। परमार्थ सेवा संगठन की महिला शक्ति ने सामूहिक स्वर में "ऐ मेरे वतन के लोगों" गीत प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि अनिल ओझा ने कहा कि भारतीय सेना के जवान शौर्य, साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं। पूर्व संघ चालक मुरारी गोस्वामी ने कारगिल युद्ध का विस्तृत उल्लेख किया और बताया कि यह युद्ध 3 मई से 26 जुलाई 1999 तक चला। भारतीय सेना में रहकर दो युद्धों में भाग ले चुके पूर्व कैप्टन महेश दत्त तिवारी ने अपने सैन्य जीवन और युद्ध के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम संयोजक उमेश शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध के सबसे बड़े नायक कैप्टन विक्रम बत्रा थे, जिन्हें अदम्य वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। समारोह में 22 पूर्व सैनिकों का पुष्पहार, शॉल, श्रीफल, डायरी, पेन एवं सम्मान-पत्र भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कारगिल युद्ध के शहीद वीर सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    4
    बीना में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में 22 पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था परमार्थ सेवा संगठन, बीना एवं शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह एवं आजाद क्रांति युवा मंडल, बीना के संयुक्त तत्वावधान में बी.बी.एम. कॉलेज में आयोजित किया गया। समारोह में देशभक्ति गीतों और कविताओं की प्रस्तुति के साथ-साथ कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनिल ओझा थे, जबकि अध्यक्षता सेना के पूर्व कैप्टन महेश दत्त तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. प्रेम श्रीवास्तव, पूर्व संघ चालक मुरारी गोस्वामी एवं वरिष्ठ समाजसेवी शायर इरफान खान हिंदुस्तानी उपस्थित रहे।

देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से समां बांधा गया। मनोहर लाल दीक्षित ने "चिट्ठी आई है" गीत की प्रस्तुति से शुरुआत की, इसके बाद प्रो. डालचंद पटेल ने "दिल दिया है, जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए" गीत प्रस्तुत किया। परमार्थ सेवा संगठन की महिला शक्ति ने सामूहिक स्वर में "ऐ मेरे वतन के लोगों" गीत प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्य अतिथि अनिल ओझा ने कहा कि भारतीय सेना के जवान शौर्य, साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं। पूर्व संघ चालक मुरारी गोस्वामी ने कारगिल युद्ध का विस्तृत उल्लेख किया और बताया कि यह युद्ध 3 मई से 26 जुलाई 1999 तक चला। भारतीय सेना में रहकर दो युद्धों में भाग ले चुके पूर्व कैप्टन महेश दत्त तिवारी ने अपने सैन्य जीवन और युद्ध के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम संयोजक उमेश शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध के सबसे बड़े नायक कैप्टन विक्रम बत्रा थे, जिन्हें अदम्य वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। समारोह में 22 पूर्व सैनिकों का पुष्पहार, शॉल, श्रीफल, डायरी, पेन एवं सम्मान-पत्र भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में कारगिल युद्ध के शहीद वीर सैनिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सगर नगर के लोगों ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वे नफरत को बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन दिखावे का अपनापन उन्हें मंजूर नहीं है। स्थानीय समुदाय ने दोगलापन और पाखंड को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वे दुश्मन को भी स्वीकार कर सकते हैं, लेकिन दोगले इंसान को नहीं। यह भावनात्मक और स्पष्ट रुख सगर नगर की सामाजिक ताने-बाने को दर्शाता है जहां ईमानदारी और वास्तविकता को महत्व दिया जाता है।
    4
    सगर नगर के लोगों ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वे नफरत को बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन दिखावे का अपनापन उन्हें मंजूर नहीं है। स्थानीय समुदाय ने दोगलापन और पाखंड को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वे दुश्मन को भी स्वीकार कर सकते हैं, लेकिन दोगले इंसान को नहीं। यह भावनात्मक और स्पष्ट रुख सगर नगर की सामाजिक ताने-बाने को दर्शाता है जहां ईमानदारी और वास्तविकता को महत्व दिया जाता है।
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    Artist सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण की जांच तेज, DNA से होगी मां की पहचान पन्ना शहर में किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव निकलवाया, पोस्टमार्टम कराया और मां की पहचान के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे हैं। मामले में निजी अस्पताल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, धाम मोहल्ला निवासी स्वीपर राकेश डुमार ने बताया कि 22 जुलाई को एक वृद्ध महिला ने निजी अस्पताल के बाहर मृत भ्रूण देकर उसे दफनाने के लिए ₹2,000 दिए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव निकलवाकर जांच शुरू की। गर्भनाल पर मेडिकल क्लैंप मिलने से संस्थागत प्रसव की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृत भ्रूण की मां की पहचान, वृद्ध महिला की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण की जांच तेज, DNA से होगी मां की पहचान
पन्ना शहर में किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव निकलवाया, पोस्टमार्टम कराया और मां की पहचान के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे हैं। मामले में निजी अस्पताल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, धाम मोहल्ला निवासी स्वीपर राकेश डुमार ने बताया कि 22 जुलाई को एक वृद्ध महिला ने निजी अस्पताल के बाहर मृत भ्रूण देकर उसे दफनाने के लिए ₹2,000 दिए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव निकलवाकर जांच शुरू की। गर्भनाल पर मेडिकल क्लैंप मिलने से संस्थागत प्रसव की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृत भ्रूण की मां की पहचान, वृद्ध महिला की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_Amit Sharma Jk 24 News
    Amit Sharma Jk 24 News
    Media house तेंदूखेड़ा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों ने अजब धाम फतेहपुर सब स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग सब स्टेशन के बाहर एकत्रित हुए और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में स्थानीय निवासी, किसान और व्यापारी शामिल थे, जिन्होंने बिजली कटौती से हो रही परेशानियों का जिक्र किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि कार्यों में बाधा, व्यापारिक गतिविधियों में व्यवधान और घरेलू उपयोग में असुविधा की शिकायतें प्रमुख थीं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे और बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
    1
    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों ने अजब धाम फतेहपुर सब स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग सब स्टेशन के बाहर एकत्रित हुए और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में स्थानीय निवासी, किसान और व्यापारी शामिल थे, जिन्होंने बिजली कटौती से हो रही परेशानियों का जिक्र किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली कटौती के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कृषि कार्यों में बाधा, व्यापारिक गतिविधियों में व्यवधान और घरेलू उपयोग में असुविधा की शिकायतें प्रमुख थीं। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे और बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आरोप लगाया है कि दमोह के आबकारी विभाग में पदस्थ कुछ अधिकारियों के शराब ठेकेदारों और अवैध शराब माफियाओं से संबंध हैं, जिसके कारण वे कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। संगठन ने इन अधिकारियों के तत्काल स्थानांतरण और उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि जिले में संचालित शासकीय शराब दुकानों में निर्धारित समय से अधिक समय तक शराब की बिक्री की जा रही है और आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। संगठन ने मांग की है कि संबंधित शराब दुकान के ठेकेदारों और प्रबंधकों को सह-आरोपी बनाया जाए। इसके अलावा, संगठन ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण, अवैध गौवंश परिवहन और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने दावा किया है कि वह लगभग 20 वर्षों से इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन जागरण और सहयोगात्मक रूप से शासन प्रशासन और पुलिस का सहयोग करता आ रहा है। संगठन ने ग्राम पंचायतों और पुलिस प्रशासन के सहयोग से लगभग 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में शराब मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कराने का प्रस्ताव पारित कराया है। संगठन ने ज्ञापन में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भगवती मानव कल्याण संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आरोप लगाया है कि दमोह के आबकारी विभाग में पदस्थ कुछ अधिकारियों के शराब ठेकेदारों और अवैध शराब माफियाओं से संबंध हैं, जिसके कारण वे कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। संगठन ने इन अधिकारियों के तत्काल स्थानांतरण और उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है।

संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि जिले में संचालित शासकीय शराब दुकानों में निर्धारित समय से अधिक समय तक शराब की बिक्री की जा रही है और आबकारी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। संगठन ने मांग की है कि संबंधित शराब दुकान के ठेकेदारों और प्रबंधकों को सह-आरोपी बनाया जाए।

इसके अलावा, संगठन ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण, अवैध गौवंश परिवहन और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने दावा किया है कि वह लगभग 20 वर्षों से इन सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जन जागरण और सहयोगात्मक रूप से शासन प्रशासन और पुलिस का सहयोग करता आ रहा है।

संगठन ने ग्राम पंचायतों और पुलिस प्रशासन के सहयोग से लगभग 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में शराब मुक्त ग्राम पंचायत घोषित कराने का प्रस्ताव पारित कराया है। संगठन ने ज्ञापन में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बीना के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में सोमवार, 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य मंजू यादव के संरक्षण तथा नोडल अधिकारी ज्ञानी चौधरी एवं शुभ्रा शुक्ला, प्रभारी शिक्षक राकेश पुरोहित एवं रतनजोत सिद्धू के मार्गदर्शन में हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता की जिम्मेदारी विकसित करना और समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन के साथ हुआ। प्राचार्य मंजू यादव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया और कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता संदेशों के साथ जागरूकता रैली निकाली, जिसमें एकल उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार, स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। प्राचार्य मंजू यादव ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना ही सच्ची गुरु-भक्ति है। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य, नोडल अधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा विद्यालय कर्मचारियों को निरंतर स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दौरान ही नहीं, बल्कि वर्षभर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
    3
    बीना के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में सोमवार, 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान और जन-जागरूकता रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्य मंजू यादव के संरक्षण तथा नोडल अधिकारी ज्ञानी चौधरी एवं शुभ्रा शुक्ला, प्रभारी शिक्षक राकेश पुरोहित एवं रतनजोत सिद्धू के मार्गदर्शन में हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता की जिम्मेदारी विकसित करना और समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन के साथ हुआ। प्राचार्य मंजू यादव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया और कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता संदेशों के साथ जागरूकता रैली निकाली, जिसमें एकल उपयोग प्लास्टिक के बहिष्कार, स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

रैली के समापन के बाद विद्यालय परिसर और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। प्राचार्य मंजू यादव ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करना ही सच्ची गुरु-भक्ति है।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य, नोडल अधिकारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा विद्यालय कर्मचारियों को निरंतर स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के दौरान ही नहीं, बल्कि वर्षभर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गढ़ाकोटा के सागर-दमोह रोड स्थित चनौआ गांव में विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम लगा दिया है। सड़क पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
    1
    गढ़ाकोटा के सागर-दमोह रोड स्थित चनौआ गांव में विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम लगा दिया है। सड़क पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
    user_Ravi Soni
    Ravi Soni
    Newspaper publisher गढ़ाकोटा, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.