परम पूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज दमोह के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक विशाल ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले के कई गांवों में खुलेआम अवैध शराब का विक्रय हो रहा है। संगठन के कार्यकर्ता समय-समय पर अवैध शराब पकड़कर संबंधित पुलिस को सौंपते हैं, लेकिन आरोप है कि आबकारी विभाग द्वारा ऐसे मामलों में प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे अवैध शराब कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, आबकारी विभाग के अधिकारी रविंद्र खरे को दमोह जिले से हटाने की मांग भी की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आगामी दिनों में जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
परम पूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज दमोह के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक विशाल ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले के कई गांवों में खुलेआम अवैध शराब का विक्रय हो रहा है। संगठन के कार्यकर्ता समय-समय पर अवैध शराब पकड़कर संबंधित पुलिस को सौंपते हैं, लेकिन आरोप है कि आबकारी विभाग द्वारा ऐसे मामलों में प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे अवैध शराब कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, आबकारी विभाग के अधिकारी रविंद्र खरे को दमोह जिले से हटाने की मांग भी की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आगामी दिनों में जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
- परम पूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज दमोह के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक विशाल ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि जिले के कई गांवों में खुलेआम अवैध शराब का विक्रय हो रहा है। संगठन के कार्यकर्ता समय-समय पर अवैध शराब पकड़कर संबंधित पुलिस को सौंपते हैं, लेकिन आरोप है कि आबकारी विभाग द्वारा ऐसे मामलों में प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे अवैध शराब कारोबारियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और दोषी तस्करों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, आबकारी विभाग के अधिकारी रविंद्र खरे को दमोह जिले से हटाने की मांग भी की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन आगामी दिनों में जनहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।1
- दमोह जिले के जबेरा तहसील के पटेरा क्षेत्र में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने कुम्हारी पटेरा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 4 दिनों से बिजली नहीं आ रही है और शहर में बिजली की आपूर्ति सामान्य है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मार्ग को बंद कर दिया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और जाम को खुलवाया। इसके बाद मुख्य कटनी पटेरा मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू हो सकी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं और भेदभाव करने का आरोप लगाया है।2
- रामकृष्ण जैसा क्यों नहीं बनाया जा रही हैं ... जबकि आदरणीय झूठा।1
- मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बहोरीबंद उप-जिले के बाकल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ आज ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया। बाकल विद्युत वितरण केंद्र में बाकल ग्रामीण क्षेत्र के मंगेला, पटोरी, राजा सलैया, खमतरा, इमलिया, रतनपुरा, कुम्हरावरा, आगोध के लोगों ने बाकल के कनिष्ठ अभियंता को एक आवेदन दिया। इस आवेदन में ग्रामीणों ने लगातार रात में हो रही बिजली कटौती और विद्युत विभाग की मनमानी का आरोप लगाया। आवेदन में बताया गया कि विगत कुछ समय से प्रतिदिन रात के समय बिना किसी पूर्व सूचना के कई-कई घंटों तक बिजली बंद कर दी जाती है। इस मनमानी कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज बाकल मंडल अध्यक्ष डॉ पीयूष अग्रवाल के नेतृत्व में किसन पटेल, भगवान दास पटेल, अर्जुन सिंह, सूरत पटेल, निलेश अग्रवाल, बबलू राय, राजाराम पटेल, कृष्ण कुमार लोधी, जितेंद्र सिंह चंदेल, शंकर चक्रवर्ती, राजू ठाकुर, वीरेंद्र पटेल, सतेंद्र कुमार, गुड्डू वंशकार एवं तमाम ग्रामीणजनों की मौजूदगी में कनिष्ठ अभियंता बाकल को आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को 10 दिनों का समय दिया है। यदि इस अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।3
- किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण की जांच तेज, DNA से होगी मां की पहचान पन्ना शहर में किलकिला नदी किनारे दफन मिले मृत भ्रूण के मामले में कोतवाली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव निकलवाया, पोस्टमार्टम कराया और मां की पहचान के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे हैं। मामले में निजी अस्पताल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, धाम मोहल्ला निवासी स्वीपर राकेश डुमार ने बताया कि 22 जुलाई को एक वृद्ध महिला ने निजी अस्पताल के बाहर मृत भ्रूण देकर उसे दफनाने के लिए ₹2,000 दिए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव निकलवाकर जांच शुरू की। गर्भनाल पर मेडिकल क्लैंप मिलने से संस्थागत प्रसव की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मृत भ्रूण की मां की पहचान, वृद्ध महिला की तलाश और पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- दमोह पटेरा*ग्रामीण क्षेत्र में अधिक लाइट की कटौती होने से सभी क्षेत्रीय वासियों ने किया विरोध* विद्युत मंडल पटेरा 📍1
- नगर परिषद पटेरा के अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक बंसी वालों के तालाब को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच सोमवार को प्रशासन ने लोवर मशीन के माध्यम से तालाब का सीमांकन कार्य पूर्ण करा दिया। इस कार्रवाई को स्थानीय नागरिकों की मांग और जनदबाव का परिणाम माना जा रहा है। गौरतलब है कि तालाब क्षेत्र में बिना सीमांकन के प्रस्तावित निर्माण कार्य का पटेरा के नागरिकों ने पुरजोर विरोध किया था। इसके बाद नगरवासियों ने जनसुनवाई में तत्कालीन दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव को आवेदन सौंपकर तालाब की वास्तविक सीमा निर्धारित कराने की मांग की थी। प्रशासन द्वारा 29 जून 2026 को राजस्व अमले ने जरीब के माध्यम से सीमांकन शुरू किया था, लेकिन वह कार्य अधूरा रह गया था। इसके चलते स्थानीय लोगों में असंतोष बना हुआ था। सोमवार, 27 जुलाई को प्रशिक्षित पटवारियों ने आधुनिक लोवर मशीन की सहायता से तालाब का सीमांकन पूर्ण कराया, जिससे वर्षों से चली आ रही स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई। सीमांकन के दौरान पटेरा तहसील का राजस्व अमला पूरी तरह सक्रिय रहा। मौके पर राजस्व निरीक्षक (आरआई), पटवारी, नगर परिषद के कर्मचारी एवं इंजीनियर मौजूद रहे। वहीं जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वार्ड पार्षद रशीदा चंदा बी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हनी ताम्रकार, नितिन ताम्रकार, नितेश बड़कुल, रामस्वरूप, रामू सीट, भानु उपाध्याय तथा यशु सोनी सहित अनेक नागरिक सीमांकन प्रक्रिया के साक्षी बने। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक बंसी वालों का तालाब नगर की धरोहर है और इसकी मूल सीमा सुरक्षित रहना आवश्यक है। उनका मानना है कि सीमांकन पूरा होने के बाद भविष्य में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या विवाद की संभावना कम होगी तथा तालाब के संरक्षण का मार्ग भी प्रशस्त होगा। नगरवासियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब तालाब की भूमि का संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा और सार्वजनिक हित से जुड़े इस ऐतिहासिक जलस्रोत की गरिमा बनाए रखने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।3
- गढ़ाकोटा के सागर-दमोह रोड स्थित चनौआ गांव में विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम लगा दिया है। सड़क पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।1