लुकुइया घाटी: खड़ी चढ़ाई और जर्जर सड़क ने फिर मचाई तबाही, रेलवे पटरी लदा टेलर दुर्घटनाग्रस्त! चंदवा के चांपी मार्ग पर स्थित लुकुइया घाटी में बुधवार सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। भिलाई से लातेहार जा रहा रेलवे पटरी लदा टेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए, लेकिन वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना का मुख्य कारण घाटी की खड़ी चढ़ाई और ऊपर से सड़क की जर्जर हालत बनी। टूटी-फूटी सड़क, गहरे गड्ढे और फिसलन भरी ढलान ने वाहन को सड़क किनारे ला पटका। यह पहला मामला नहीं है—आए दिन यहां बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई चालकों की दर्दनाक मौत हो चुकी, तो कई गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से जानें जा रही हैं। बावजूद बार-बार शिकायतों के, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं। न सड़क मरम्मत, न सुरक्षा उपाय। चंदवा से लोहरदगा और लातेहार मार्ग पर यातायात बढ़ रहा है, लेकिन सुधार की मनाही। जर्जर सड़क को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा—कब तक चलेगा यह सिलसिला? जिला प्रशासन और निर्माण विभाग को तत्काल जागना होगा, वरना और खूनखराबा होगा।
लुकुइया घाटी: खड़ी चढ़ाई और जर्जर सड़क ने फिर मचाई तबाही, रेलवे पटरी लदा टेलर दुर्घटनाग्रस्त! चंदवा के चांपी मार्ग पर स्थित लुकुइया घाटी में बुधवार सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। भिलाई से लातेहार जा रहा रेलवे पटरी लदा टेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए, लेकिन वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना का मुख्य
कारण घाटी की खड़ी चढ़ाई और ऊपर से सड़क की जर्जर हालत बनी। टूटी-फूटी सड़क, गहरे गड्ढे और फिसलन भरी ढलान ने वाहन को सड़क किनारे ला पटका। यह पहला मामला नहीं है—आए दिन यहां बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई चालकों की दर्दनाक मौत हो चुकी, तो कई गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की
लापरवाही से जानें जा रही हैं। बावजूद बार-बार शिकायतों के, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं। न सड़क मरम्मत, न सुरक्षा उपाय। चंदवा से लोहरदगा और लातेहार मार्ग पर यातायात बढ़ रहा है, लेकिन सुधार की मनाही। जर्जर सड़क को लेकर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा—कब तक चलेगा यह सिलसिला? जिला प्रशासन और निर्माण विभाग को तत्काल जागना होगा, वरना और खूनखराबा होगा।
- लातेहार उपायुक्त ने मंडल कारा एवं प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।1
- बुढ़मू प्रखंड के ग्राम मनातू में गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति की लंबी समस्या का अंत हो गया। विधायक प्रतिनिधि शमीम बढ़ेहार ने 25 केवी के नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया। पुराने ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे, लेकिन अब नियमित बिजली मिलने की उम्मीद जगी है। उद्घाटन के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने तहे दिल से कांके विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा का आभार माना, जिनकी पहल से यह सुविधा संभव हुई। मौके पर मुदस्सिर एहरार, भूषण पहान, नरेश यादव, तापस यादव, राम किशोर पहान, कुदूस अंसारी, अंसारुल अंसारी, भोला यादव, गुलमोहमद अंसारी आदि उपस्थित रहे। ग्रामीणों का कहना है कि यह नई व्यवस्था गर्मी में उनकी परेशानी कम करेगी और दैनिक जीवन को सुगम बनाएगी।1
- हजारीबाग में पत्रकार पर हमले के विरोध में आज Ranchi के Albert Ekka Chowk पर जोरदार प्रदर्शन। चौथे स्तंभ के अपमान के खिलाफ एकजुट आवाज—न्याय, सुरक्षा और जवाबदेही की मांग।” ✊🔥1
- रांची में AAP कार्यकर्ताओं द्वारा 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। फिरायालाल चौक पर पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराज़गी जाहिर की। जोनल प्रभारी Rajesh Linda ने इस कदम को पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए “विश्वासघात” करार दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। 👉 यह वीडियो केवल सूचना और जन-जागरूकता के उद्देश्य से बनाया गया है। 👉 किसी भी प्रकार की हिंसा या नफरत को बढ़ावा देना हमारा उद्देश्य नहीं है। This live stream is for informational and public awareness purposes only. AAP protest Ranchi, AAP MPs resign, AAP crisis 2026, Ranchi protest news, AAP latest news Hindi, Raghav Chadha news, AAP controversy, Indian politics news, breaking news Ranchi, political protest India, AAP workers protest, Jharkhand news live, Hindi news 2026, AAP rebellion, Rajya Sabha MPs resign #AAP #AAPCrisis2026 #RanchiProtest #IndianPolitics #BreakingNews #JharkhandNews #PoliticalUpdate #HindiNews #NewsLive #Democracy #PublicReaction #IndiaNews #TrendingNow #ViralNews #LiveUpdate1
- Post by 3rd Umpire1
- दिनांक- 25.04.26 को बाथरुम में गिरने के कारण नाहिद परवीन की मृत्यु हो जाने के संबध में वादी मो० हलीम को सूचना प्राप्त हुई। मृतिका की मिट्टी देने से पूर्व जब शव को स्नान कराया जा रहा था तो उस दौरान शव के गर्दन के उपर एवं अन्य स्थान पर चोट का निशान देखा गया। शक नहीं होने पर शव को दफना दिया गया। घटना के संबंध में जब मृतिका की पुत्री (दत्तक) से पूछताछ की गई तो हत्या करने की बात प्रकाश में आयी, जिस संदर्भ में मृतिका के देवर मो० हलीम के द्वारा डोरण्डा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर डोरण्डा थाना कांड सं0-107/26, दिनांक-27.04.26, धारा-103/61 (2)/238/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया। काण्ड की गंभीरता को देखते हुए दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शव को कब से निकाल कर मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए शव का अन्त्य परीक्षण करवाया गया, जिसमें हत्या की बात प्रकाश में आयी। हत्या का कारण : अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतिका नाहिद परवीन एक पेंशन भोगी विधवा महिला थी। पति के मृत्यु के उपरांत पी०एफ० का पैसा मृतिका के खाते में था तथा मृतिका को पेंशन भी मिलता था। मृतिका की कोई संतान नही होने के कारण 15 वर्ष पूर्व ही बालिका को गोद लेकर उसका पालन पोषण एवं पढ़ाई लिखाई करवाया गया। मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान के उपर काफी पैसे खर्च करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, जिसका विरोध मृतिका द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान, अरबाज के दोस्त समीर, एंव अन्य दो दोस्त क साथ मिलकर दिनांक-24.04.26 को मृतिका का तकिया से मुँह दबाकर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छुपाने के नोयत से पुरे घर को साफ कर दिया गया और भ्रम फैलाया गया कि बाथरूम में गिरकर मृतिका की मृत्यु हो गयी है। काण्ड का गहन एवं सूक्ष्म अनुसंधान करते हुए हत्या म संलिप्त अभियुक्तों 1 विधि-विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) 2-अरबाज खान (प्रेमी) 3- समीर खान को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पताः- 1. समीर खान (20 वर्ष) पे० फखरे आलम, 2. अरबाज खान (20 वर्ष) पे० अकबर खान, दोनों सा०+थाना कोठी, जिला गया (बिहार), 3. विधि विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) बरामद सामानों की विवरणी 1. खून लगा हुआ बेडशीट 2. खून लगा हुआ तकिया का कवर । छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम पु०नि० दिपिका प्रसाद थाना प्रभारी डोरण्डा, रांची । पु०अ०नि० आजाद अंसारी . पु०अ०नि० रितेश कुमार पाण्डेय, डोरण्डा थाना पु०अ०नि० रीना दास, डोरण्डा थाना। पु०अ०नि० रितेश कुमार महतो, डोरण्डा थाना। पु०अ०नि० पवन कुमार यादव, डोरण्डा थाना। स०अ०नि० चंदा किस्कू डोरण्डा थाना। आ0/3356 नारायण राय एवं सशस्त्र बल1
- महुआडांड़ (लातेहार):प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भीषण उमस और तेज गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि 24 घंटे में महज 6 से 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो पा रही है, जिससे प्रखंडवासी त्राहिमाम कर उठे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली काट दी जाती है। दिन हो या रात, कभी भी सप्लाई ठप हो जाती है। इससे न केवल घरों में रहने वाले लोग परेशान हैं, बल्कि छोटे व्यवसाय, दुकानदार, छात्र और मरीज भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।गर्मी और उमस के इस दौर में पंखा और कूलर तक बेकार साबित हो रहे हैं। पानी की समस्या भी विकराल रूप ले रही है, क्योंकि अधिकांश घरों में मोटर से पानी की आपूर्ति होती है। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पेयजल के लिए भी जूझना पड़ रहा है।व्यवसायियों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती से उनका कामकाज ठप पड़ गया है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, छात्रों की पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है, खासकर परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही और खराब प्रबंधन के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो आपूर्ति में सुधार हुआ और न ही कोई ठोस पहल दिखाई दे रही है।प्रखंडवासियों ने लातेहार जिला प्रशासन से मांग की है कि बिजली आपूर्ति की अनियमितता की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है।यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- लातेहार में भारत जनगणना 2027 का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण लातेहार। प्रखंड कार्यालय सभागार में भारत जनगणना 2027 को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें जनगणना कार्य को डिजिटल माध्यम से करने की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक आशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि तीनों दिनों में प्रशिक्षणार्थियों को चरणबद्ध तरीके से जनगणना की प्रक्रिया समझाई गई। पहले दिन भवन, मकान और जनगणना मकान की परिभाषा स्पष्ट की गई। साथ ही यह भी बताया गया कि घर-घर जाकर किस प्रकार अभिवादन करना है, लोगों से संवाद स्थापित करना है और ग्रामीण क्षेत्रों में किस तरह व्यवहारिक रूप से जानकारी एकत्र करनी है। दूसरे दिन प्रशिक्षण का मुख्य फोकस डिजिटल ऐप पर रहा। प्रशिक्षुओं को मोबाइल के माध्यम से जनगणना कार्य करने की पूरी प्रक्रिया सिखाई गई। यह बताया गया कि यह जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है, इसलिए ऐप के संचालन, डाटा एंट्री, और सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया। तीसरे दिन नजरिया नक्शा (नजरी नक्शा) बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि फील्ड में जाकर सही तरीके से नक्शा कैसे तैयार करना है और पिछली जनगणना में हुई त्रुटियों को इस बार कैसे सुधारना है। फील्ड ट्रेनर धीरज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया। भारत में जनगणना की शुरुआत कब हुई और समय के साथ इसमें क्या बदलाव आए, इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 16 मई से 14 जून तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का विवरण एकत्र करेंगे।3
- रांची के डोरण्डा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पेंशन भोगी विधवा नाहिद परवीन की 25 अप्रैल 2026 को बाथरूम में गिरने से मौत बताई गई थी, लेकिन जांच में पता चला कि उनकी दत्तक पुत्री, प्रेमी अरबाज खान और उसके दोस्त समीर ने तकिए से मुंह दबाकर उनकी हत्या की थी। हत्या का कारण मृतिका नाहिद परवीन पेंशन और पति के पीएफ से संपन्न थीं। दत्तक पुत्री प्रेमी अरबाज पर पैसे खर्च कर रही थी, जिसका विरोध होने पर विवाद हुआ। 24 अप्रैल की रात आरोपी बेटी ने प्रेमी अरबाज, समीर और दो अन्य के साथ मिलकर हत्या की और घर साफ कर बाथरूम हादसे का भ्रम फैलाया। डोरण्डा पुलिस ने शव दफनाने से पहले चोट के निशानों पर संदेह कर थाना कांड 107/26 दर्ज किया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से शव निकालकर मेडिकल बोर्ड ने हत्या की पुष्टि की। गिरफ्तारियां पुलिस ने दत्तक पुत्री (नाबालिग), अरबाज खान (20 वर्ष, पिता अकबर खान, गया बिहार) और समीर खान (20 वर्ष, पिता फखरे आलम, गया बिहार) को गिरफ्तार किया। अन्य दो की तलाश जारी है। बरामदगी में खून लगी बेडशीट और तकिए का कवर शामिल जांच टीम प्रभारी दीपिका प्रसाद के नेतृत्व में पु.अ.नि. आजाद अंसारी (अनुसंधानकर्ता), रितेश कुमार पाण्डेय, रीना दास, रितेश कुमार महतो, एसआई पवन कुमार यादव, स.अ.नि. चंदा किस्कू और अन्य शामिल। डोरण्डा थाना पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है।1