Shuru
Apke Nagar Ki App…
विकासनगर रजिस्ट्रार ऑफिस पर डीएम का छापा, 47 स्टांप चोरी और प्रतिबंधित जमीन की रजिस्ट्री उजागर देहरादून में डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से 2018, 2024 और 2025 के मूल विलेख संदिग्ध हालत में मिले, जिन्हें जब्त किया गया। जांच में प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री और धारा 47-ए के तहत 47 स्टांप चोरी के मामले सामने आए। रिकॉर्ड रखरखाव में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन भी मिले। डीएम ने वर्तमान और पूर्व अधिकारियों के कार्यकाल की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
NI KHIL contact - 8979328514
विकासनगर रजिस्ट्रार ऑफिस पर डीएम का छापा, 47 स्टांप चोरी और प्रतिबंधित जमीन की रजिस्ट्री उजागर देहरादून में डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से 2018, 2024 और 2025 के मूल विलेख संदिग्ध हालत में मिले, जिन्हें जब्त किया गया। जांच में प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री और धारा 47-ए के तहत 47 स्टांप चोरी के मामले सामने आए। रिकॉर्ड रखरखाव में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन भी मिले। डीएम ने वर्तमान और पूर्व अधिकारियों के कार्यकाल की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- पुलिस ने विकास नगर क्षेत्र के दो शातिर आदतन अपराधियों को गुंडा एक्ट के तहत 6 महीने के लिए जिला बदर (तड़ीपार) कर दिया है। पुलिस ने इन दोनों अभियुक्तों को ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस की शक्ल में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब बॉर्डर तक ले जाकर जिले की सीमा से बाहर छोड़ा। अपराधियों के नाम: राहुल कश्यप (निवासी जीवनगढ़) और आसिफ (निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर)। आदेश: यह कार्रवाई जिलाधिकारी (DM) देहरादून के आदेश पर की गई है। अपराधिक रिकॉर्ड: ये दोनों अपराधी चोरी, लूट, नकबजनी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं। पाबंदी: अगले 6 महीनों तक इनका देहरादून जिले की सीमा में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि वे इस अवधि के दौरान जिले में पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- जब जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाले तंत्र पर ही सवाल उठने लगें, तो यह पूरे सिस्टम के लिए गंभीर चिंतन का विषय बन जाता है। आवश्यक है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो तथा यदि कहीं भी लापरवाही या दुर्व्यवहार पाया जाए तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आज इस विषय को लेकर सीपीआईएम पार्टी के प्रदेश सचिव इंद्रेश मैखुरी ने लॉयन ऑर्डर से की निष्पक्ष जांच की मांग ।1
- 🚨 विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा विकासनगर के बाबूगढ़ क्षेत्र के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक बस चालक की लापरवाही भारी पड़ गई। बताया जा रहा है कि चालक ने बिना पीछे देखे अचानक बस को बैक कर दिया, तभी पीछे से आ रही स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सीधे स्कूटी के ऊपर चढ़ गई, जिससे स्कूटी बस के नीचे दब गई और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य करते हुए महिला को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। ⚠️ लोगों में आक्रोश घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लापरवाह ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 सड़क पर सतर्क रहें, सुरक्षित रहें1
- सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जगाधरी सिविल अस्पताल में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध,ये जानकारी शहरी प्रधान देवेन्द्र सिंह ने दी। मौके पर ग्रामीण प्रधान नरपाल सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम सुंदर बत्रा व अन्य कांग्रेसी नेता थे।1
- यमुनानगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने बच्चों को लेकर कई दिनों तक इधर-उधर घूमता रहा और खुद भी आत्महत्या करने की योजना बना रहा था, पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। : मामला थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के गांव शादीपुर का है, जहां किराए के मकान में रह रहे एक दंपत्ति के बीच घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने अपनी पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह वारदात परसों रात को अंजाम दी गई थी, लेकिन इसके बाद आरोपी दो दिनों तक अपने बच्चों को साथ लेकर इधर-उधर घूमता रहा। इस दौरान आरोपी के मन में खुद आत्महत्या करने और बच्चों को भी साथ लेकर जान देने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले ही किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया।1
- Post by अमीनुल इस्लाम1
- देहरादून में डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से 2018, 2024 और 2025 के मूल विलेख संदिग्ध हालत में मिले, जिन्हें जब्त किया गया। जांच में प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री और धारा 47-ए के तहत 47 स्टांप चोरी के मामले सामने आए। रिकॉर्ड रखरखाव में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन भी मिले। डीएम ने वर्तमान और पूर्व अधिकारियों के कार्यकाल की जांच के आदेश दिए हैं, जबकि विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।1
- Post by Zeta News 24x71
- Post by Rajkumar freelance reporter1