दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 145.43 ग्राम अवैध गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार दौसा, 27 अगस्त 2026। पुलिस थाना मंडावरी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 145.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर श्री राहुल प्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित आईपीएस के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट श्री विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लालसोट श्री सत्यानारायण यादव आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना मंडावरी पुलिस ने कार्रवाई की। थानाधिकारी श्री जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 26 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान श्यामपुरा खुर्द रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बनवारी लाल उर्फ बन्नू शर्मा के कब्जे से 145.43 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 147/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहन अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी: बनवारी लाल उर्फ बन्नू शर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण, जाति ब्राह्मण, उम्र 48 वर्ष, निवासी ब्राह्मणों का मोहल्ला, कस्बा मंडावरी, थाना मंडावरी, जिला दौसा। बरामदगी: 145.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा। गठित पुलिस टीम में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद सहित कांस्टेबल संजय कुमार, विनोद कुमार एवं हेमराज शामिल रहे।
दौसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 145.43 ग्राम अवैध गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार दौसा, 27 अगस्त 2026। पुलिस थाना मंडावरी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 145.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर श्री राहुल प्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री पीयूष दीक्षित आईपीएस के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट श्री विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लालसोट श्री सत्यानारायण यादव आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना मंडावरी पुलिस ने कार्रवाई की। थानाधिकारी श्री जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 26 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान श्यामपुरा खुर्द रोड पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बनवारी लाल उर्फ बन्नू शर्मा के कब्जे से 145.43 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 147/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गहन अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी: बनवारी लाल उर्फ बन्नू शर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण, जाति ब्राह्मण, उम्र 48 वर्ष, निवासी ब्राह्मणों का मोहल्ला, कस्बा मंडावरी, थाना मंडावरी, जिला दौसा। बरामदगी: 145.43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा। गठित पुलिस टीम में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद सहित कांस्टेबल संजय कुमार, विनोद कुमार एवं हेमराज शामिल रहे।
- टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का बढ़ा जमावड़ा, हादसों का खतरा टोडाभीम।करौली। टोडाभीम क्षेत्र में आवारा पशुओं का सड़कों पर जमावड़ा रहने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। दिनभर पशु मुख्य सड़कों और बाजारों में घूमते नजर आते हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं रात के समय यही आवारा पशु खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसान चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला नहीं होने के कारण आवारा पशुओं की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों से पशुओं को हटाने और स्थायी समाधान के लिए गौशाला की व्यवस्था कराने की मांग की है।2
- नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम भाजपा ने बाइक रैली निकाली नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल मोटरसाइकिल जनसमर्थन रैली निकाली गई। सौ से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ निकली इस ऐतिहासिक रैली का जगह-जगह आमजन, युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा टोडाभीम शहर गुंजायमान हो उठा। इस भव्य बाइक रैली को भाजपा की कर्मठ, मेहनती, ईमानदार वक्ता नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के प्रत्याशी एवं भामाशाह रामनिवास मीणा भाजपा विस्तारक रामू शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री एडवोकेट राजकुमार सिंह राजावत जी, श्री भीम सिंह राजावत जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अपार सफलता ने स्पष्ट कर दिया है कि टोडाभीम की देवतुल्य जनता ने भाजपा के विकासवाद पर अपनी मोहर लगा दी है और नगर पालिका में इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इस कार्यक्रम में एस.टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष जलसिंह सरसैना ग्रामीण अध्यक्ष धारा सादपुरा नीरज पारासर दयाराम सैनी विष्णु जोशी लोकेश बागौरिया रमेश सैनी मनोज सोनी विजय लाल मीणा राजेन्द्र सोनी विवेक शर्मा बबली हीरो विनोद शांडिल्य अनंत पारीक, अशोक सैन,सहित समस्त पार्षद प्रत्याशीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।_ निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. निमिषा गौड़ भामाशाह रामनिवास मीणा विस्तारक रामू शर्मा मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह भीम सिंह राजावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।2
- पिछले तीन साल से खोहरा चौहान मे जेजेएम की एक बोरिंग पड़ी है खराब लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर नहीं दे रहे हैं ध्यान ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार जिला कलेक्टर अलवर को एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दी है अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की नव गठित ग्राम पंचायत मुख्यालय खोहरा चौहान पर 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग पूरे गांव खोहरा चौहान की आपूर्ति हेतु लगाए गए थे लेकिन इनमें एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया जिसको आज तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है जिससे गांव में पेयजल सम्बंधित समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में 2023 में जेजेएम योजना के तहत दो बोरिंग कराए गए थे जिनमें दोनों में ही खूब जोरदार पानी हुआ है लेकिन इनमें से एक बोरिंग तो मात्र डेढ़ माह बाद ही खराब हो गया था जिसको आज दिनांक तक भी रैणी जलदाय विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है इसलिए गांव में 2023 से ही पेयजल सम्बंधित विकट समस्या बनी हुई है लेकिन जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर इस समस्या से अनजान बने हुए हैं जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है। *जिम्मेदार उच्चाधिकारी जानबूझकर बन रहे हैं अनजान* इस सम्बन्ध में पूर्व वार्ड पंच हेमलता देवी सहित अनेक स्थानीय युवाओं ने बताया कि हमने इसकी शिकायत फरवरी 2025 में ही हमारे सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को भी दे दी गई है इसके लिए सांसद केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बन्ना राम मीना के द्वारा जलदाय विभाग के आला अधिकारियों को इस सम्बन्ध में मिडिया के सामने ही मौखिक आदेश दिए गए थे।1
- 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।1
- राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की दलोट तहसील के ऊदियाखेड़ी गांव से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए पानी के ऊपर गिरे खजूर के पेड़ को ही पुल की तरह इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पहले बांस का अस्थायी पुल बनाया था, लेकिन बारिश में वह बह गया। बताया जा रहा है कि पुलिया दो बार स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण का रास्ता अब तक साफ नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मजबूरी ने कुदरत के एक गिरे हुए पेड़ को रास्ता तो बना दिया, लेकिन सवाल है—पक्की पुलिया आखिर कब बनेगी? क्योंकि बच्चों की जिंदगी से बड़ा कोई विवाद नहीं, प्रशासन को अब इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।1
- गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव1
- नगरपालिका चुनाव को लेकर बामनवास में पुलिस का फ्लैग मार्च बामनवास। नगरपालिका चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एएसपी बौंली एवं वृत्ताधिकारी वृत बामनवास के नेतृत्व में थाना बामनवास और बाटोदा पुलिस टीम ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस जवानों ने प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देते हुए चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- जयपुर में आयोजित दैनिक भास्कर के हाइपर लोकल एडिटोरियल ट्रेनिंग प्रोग्राम में दैनिक भास्कर के पत्रकार सुमित शर्मा टोडाभीम को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया सम्मानित, सिंघनिया में 85 साल की महिला ने ज्वेलरी बेच स्कूल को दिया दान, "बोली मैं बूढी हो गई अब क्या गहने पहनूंगी, अच्छे कमरे बनेंगे तो बच्चे पढ़ेंगे" स्टोरी के लिए किया सम्मानित।1