logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सनबीम स्कूल सुल्तानपुर में जिला स्तरीय कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस परिचर्चा का आयोजन सुल्तानपुर, 27 अगस्त 2026। सनबीम स्कूल सुल्तानपुर में गुरुवार को कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर जिला स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एन. डी. सिंह, प्रधानाचार्य, के.एन.आई.सी. करौंदिया, ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस जिला स्तरीय परिचर्चा में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए 19 शिक्षकों सहित सनबीम स्कूल सुल्तानपुर के 55 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान सनबीम स्कूल के सात शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित केस पेपर प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डॉ. एन. डी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय की शिक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने शिक्षकों से बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट करने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शरणजीत कौर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत इस प्रकार के जिला स्तरीय मंच शिक्षकों को भविष्य की तकनीक एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों ने सनबीम स्कूल सुल्तानपुर की इस अभिनव पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। परिचर्चा में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षकों को कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं को समझने, अपने अनुभव साझा करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया।

34 min ago
user_Om Ķumar Verma
Om Ķumar Verma
Local News Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
34 min ago
d05669d2-f3f4-4d23-899c-298e95cef4e0

सनबीम स्कूल सुल्तानपुर में जिला स्तरीय कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस परिचर्चा का आयोजन सुल्तानपुर, 27 अगस्त 2026। सनबीम स्कूल सुल्तानपुर में गुरुवार को कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विषय पर जिला स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. एन. डी. सिंह, प्रधानाचार्य, के.एन.आई.सी. करौंदिया, ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस जिला स्तरीय परिचर्चा में जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए 19 शिक्षकों सहित सनबीम स्कूल सुल्तानपुर के 55 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान सनबीम स्कूल के सात

3afde03d-c5d4-4cb5-bcda-bf9fedc6e47a

शिक्षकों ने पूरे उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित केस पेपर प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डॉ. एन. डी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय की शिक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने शिक्षकों से बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को निरंतर अपडेट करने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शरणजीत कौर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत इस प्रकार के जिला स्तरीय मंच

6afc4c87-0e19-4297-a1d1-c0a5faa84c70

शिक्षकों को भविष्य की तकनीक एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों ने सनबीम स्कूल सुल्तानपुर की इस अभिनव पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। परिचर्चा में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने शिक्षकों को कंप्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं को समझने, अपने अनुभव साझा करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का प्रदर्शन: आर्थिक आधार पर आरक्षण और UGC समाप्त करने सहित 5 मांगें उठाईं, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सामान्य समाज के हितों और समानता की मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने DM के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 5 प्रमुख मांगें उठाई गईं। प्रदर्शनकारी पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां अपना मांग पत्र सौंपा। संगठन ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक अपनी मांगों को पहुंचाकर उन पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है। उनकी पहली मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति से संबंधित है। संगठन ने अपील की है कि नागरिकों और सामाजिक संगठनों को संविधान व कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की उचित अनुमति और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। दूसरी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) व्यवस्था को समाप्त करने की है। परिषद ने UGC के प्रावधानों की व्यापक समीक्षा कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने अथवा कानून व संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। तीसरी मांग आरक्षण व्यवस्था में सुधार से जुड़ी है। संगठन ने जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को प्राथमिकता देने की बात कही है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समान अवसर मिल सकें। चौथी मांग एससी/एसटी से संबंधित कानूनों एवं नीतियों की निष्पक्ष और व्यापक समीक्षा की है। इसका उद्देश्य कानून के दुरुपयोग को रोकना और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित करना बताया गया है। पांचवीं और अंतिम मांग सामान्य समाज के हितों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की है। परिषद ने सामान्य समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी तथा नीतिगत प्रावधान करने की अपील की है। ज्ञापन के अंत में, संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना के अनुरूप उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। इस ज्ञापन पर संगठन के अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष (सुल्तानपुर) अमित उपाध्याय, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवैया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी तथा जिलाध्यक्ष (रायबरेली) सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
    2
    सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद का प्रदर्शन: आर्थिक आधार पर आरक्षण और UGC समाप्त करने सहित 5 मांगें उठाईं, राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र
सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने सामान्य समाज के हितों और समानता की मांगों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। संगठन ने DM के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें 5 प्रमुख मांगें उठाई गईं।
प्रदर्शनकारी पहले तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहां अपना मांग पत्र सौंपा। संगठन ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक अपनी मांगों को पहुंचाकर उन पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
उनकी पहली मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति से संबंधित है। संगठन ने अपील की है कि नागरिकों और सामाजिक संगठनों को संविधान व कानून के दायरे में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की उचित अनुमति और व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
दूसरी प्रमुख मांग विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) व्यवस्था को समाप्त करने की है। परिषद ने UGC के प्रावधानों की व्यापक समीक्षा कर इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने अथवा कानून व संविधान के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
तीसरी मांग आरक्षण व्यवस्था में सुधार से जुड़ी है। संगठन ने जाति के बजाय आर्थिक स्थिति और वास्तविक आर्थिक कमजोरी को प्राथमिकता देने की बात कही है, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समान अवसर मिल सकें।
चौथी मांग एससी/एसटी से संबंधित कानूनों एवं नीतियों की निष्पक्ष और व्यापक समीक्षा की है। इसका उद्देश्य कानून के दुरुपयोग को रोकना और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ न्याय सुनिश्चित करना बताया गया है।
पांचवीं और अंतिम मांग सामान्य समाज के हितों की सुरक्षा के लिए कानून बनाने की है। परिषद ने सामान्य समाज के आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी तथा नीतिगत प्रावधान करने की अपील की है।
ज्ञापन के अंत में, संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की भावना के अनुरूप उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। इस ज्ञापन पर संगठन के अयोध्या मंडल प्रभारी गौरी शंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष (सुल्तानपुर) अमित उपाध्याय, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवैया, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य भरत तिवारी तथा जिलाध्यक्ष (रायबरेली) सुधीर तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे। —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
    1
    प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर
मैं प्रदेश के सभी युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि हम आगामी 6 महीने में 1 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान करने जा रहे हैं। यह नियुक्ति पत्र अलग-अलग चरणों में हर सप्ताह प्रदान किए जाएंगे।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सुल्तानपुर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह की बाइट
    1
    सुल्तानपुर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक
सुल्तानपुर लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह की बाइट
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना दो लोग गंभीर घायल कानपुर। गंगा बैराज क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार होकर गिर गया, जिसमें दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत एवं बचाव कार्य के साथ पुलिस टीमों के मौके पर पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। हादसे की पूरी जानकारी जांच और प्रशासन की आधिकारिक सूचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट गिरने की सूचना दो लोग गंभीर घायल
कानपुर। गंगा बैराज क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार होकर गिर गया, जिसमें दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत एवं बचाव कार्य के साथ पुलिस टीमों के मौके पर पहुंचने की जानकारी सामने आ रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
हादसे की पूरी जानकारी जांच और प्रशासन की आधिकारिक सूचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।
    1
    उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल 
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।
    user_ABHISHEK SINGH
    ABHISHEK SINGH
    Teacher जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व : विभाग प्रचारक श्री प्रकाश सुलतानपुर-सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज, विवेकानन्द नगर में रक्षाबंधन का पर्व उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावादिनी मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सुलतानपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ने रक्षाबंधन पर्व की उपादेयता एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि *"भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व।"* उन्होंने कहा कि यह पर्व मात्र भाई और बहन का ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व को 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' का संदेश देने वाला है। इसका उद्देश्य विराट है, जो सामाजिक समरसता को प्रतिष्ठित करने वाला है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों की धरोहर है। यह हमारे पूर्वजों एवं संस्कृति को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है, जो भारत माता एवं सम्पूर्ण मानवता के लिए वरदान है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित आचार्य बन्धु-भगिनी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना है। रक्षाबंधन पर्व समाज में सुरक्षा, स्नेह और नैतिक मूल्यों की स्थापना का एक विस्तृत संदेश देता है। परंपरागत नैतिक मूल्यों एवं मौलिक परंपराओं से हमारे भैया-बहन जुड़े रहें, इसीलिए हम प्रतिवर्ष रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाते हैं। कार्यक्रम को शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ब्रह्म नारायण शुक्ल एवं शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या पूनम सिंह ने भी संबोधित किया। उमंग भरे वातावरण में मंत्रोच्चारण की ध्वनि के मध्य आचार्या बहनों ने आचार्य बन्धुओं की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आत्म रक्षा का वचन लिया। संगीत विशेषज्ञ आचार्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी एवं आरती जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर रवीन्द्र तिवारी, रमेश मिश्र, अनिल पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, राकेश सिंह, सरिता त्रिपाठी, रंजना पाण्डेय, श्रद्धा सिंह, सुधा सिंह, ज्योति त्रिपाठी, प्रांजलि पाण्डेय, शशि द्विवेदी, प्रतिभा भारद्वाज, रूपम सिंह, उर्वशी मिश्रा, शालिनी मिश्रा, आभा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, श्रेया त्रिपाठी, ज्योति उपाध्याय, रागिनी मिश्रा समेत सरस्वती शिशु मन्दिर एवं विद्या मन्दिर के समस्त आचार्य बन्धु-भगिनी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व : विभाग प्रचारक श्री प्रकाश
सुलतानपुर-सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ज्ञान कुंज, विवेकानन्द नगर में रक्षाबंधन का पर्व उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावादिनी मां सरस्वती की आराधना के साथ हुआ। वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सुलतानपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ने रक्षाबंधन पर्व की उपादेयता एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि *"भारत माता की रक्षा का संकल्प है रक्षाबंधन पर्व।"* उन्होंने कहा कि यह पर्व मात्र भाई और बहन का ही नहीं, अपितु सम्पूर्ण विश्व को 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' का संदेश देने वाला है। इसका उद्देश्य विराट है, जो सामाजिक समरसता को प्रतिष्ठित करने वाला है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, नैतिक मूल्यों की धरोहर है। यह हमारे पूर्वजों एवं संस्कृति को श्रद्धा पूर्वक स्मरण करने का स्वर्णिम अवसर प्रदान करता है, जो भारत माता एवं सम्पूर्ण मानवता के लिए वरदान है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने उपस्थित आचार्य बन्धु-भगिनी को संबोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन करना है। रक्षाबंधन पर्व समाज में सुरक्षा, स्नेह और नैतिक मूल्यों की स्थापना का एक विस्तृत संदेश देता है। परंपरागत नैतिक मूल्यों एवं मौलिक परंपराओं से हमारे भैया-बहन जुड़े रहें, इसीलिए हम प्रतिवर्ष रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाते हैं।
कार्यक्रम को शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य ब्रह्म नारायण शुक्ल एवं शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या पूनम सिंह ने भी संबोधित किया।
उमंग भरे वातावरण में मंत्रोच्चारण की ध्वनि के मध्य आचार्या बहनों ने आचार्य बन्धुओं की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आत्म रक्षा का वचन लिया। संगीत विशेषज्ञ आचार्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी एवं आरती जी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर रवीन्द्र तिवारी, रमेश मिश्र, अनिल पाण्डेय, शरद श्रीवास्तव, राकेश सिंह, सरिता त्रिपाठी, रंजना पाण्डेय, श्रद्धा सिंह, सुधा सिंह, ज्योति त्रिपाठी, प्रांजलि पाण्डेय, शशि द्विवेदी, प्रतिभा भारद्वाज, रूपम सिंह, उर्वशी मिश्रा, शालिनी मिश्रा, आभा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, श्रेया त्रिपाठी, ज्योति उपाध्याय, रागिनी मिश्रा समेत सरस्वती शिशु मन्दिर एवं विद्या मन्दिर के समस्त आचार्य बन्धु-भगिनी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • सुल्तानपुर में पूर्ति निरीक्षक पर भ्रष्टाचार, पक्षपात के गंभीर आरोप; बहुजन अधिकार सेना ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर और दोस्तपुर क्षेत्र में तैनात पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और पदीय दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अशोक कुमार तिलकाधारी गौतम ने गुरुवार को डीएम को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह कादीपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 3 वर्ष और दोस्तपुर तहसील क्षेत्र में करीब 2 वर्ष से लगातार एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। संगठन का आरोप है कि इतने लंबे समय तक एक ही संवेदनशील विभाग में बने रहने से पारदर्शिता प्रभावित हो रही है, जो शासन की स्थानांतरण नीति का उल्लंघन है। संगठन ने दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि मनपसंद और चहेते व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियमों को ताक पर रखकर दुकानें आवंटित की जा रही हैं। बहुजन अधिकार सेना ने राशन कार्ड की जांच की भी मांग की है। इसमें फर्जी नाम हटाने/जोड़ने, निरस्तीकरण, स्टॉक सत्यापन और ई-पॉस मशीन के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच शामिल है, ताकि वास्तविक गरीबों को उनका हक मिल सके। इसके अतिरिक्त, पूर्ति निरीक्षक द्वारा अपने या परिजनों के नाम पर अर्जित की गई आय से अधिक संपत्ति और विभागीय नियमों के विरुद्ध किए गए कार्यों की पारदर्शी जांच की मांग भी की गई है। बहुजन अधिकार सेना ने चेतावनी दी है कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी को वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल हटाया जाए। साथ ही, शिकायत की जांच के दौरान सरकारी अभिलेखों और डिजिटल रिकॉर्ड से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो, इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    1
    सुल्तानपुर में पूर्ति निरीक्षक पर भ्रष्टाचार, पक्षपात के गंभीर आरोप; बहुजन अधिकार सेना ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की
सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर और दोस्तपुर क्षेत्र में तैनात पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और पदीय दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। बहुजन अधिकार सेना के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अशोक कुमार तिलकाधारी गौतम ने गुरुवार को डीएम को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह कादीपुर तहसील क्षेत्र में लगभग 3 वर्ष और दोस्तपुर तहसील क्षेत्र में करीब 2 वर्ष से लगातार एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। संगठन का आरोप है कि इतने लंबे समय तक एक ही संवेदनशील विभाग में बने रहने से पारदर्शिता प्रभावित हो रही है, जो शासन की स्थानांतरण नीति का उल्लंघन है।
संगठन ने दुकानों के आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि मनपसंद और चहेते व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नियमों को ताक पर रखकर दुकानें आवंटित की जा रही हैं।
बहुजन अधिकार सेना ने राशन कार्ड की जांच की भी मांग की है। इसमें फर्जी नाम हटाने/जोड़ने, निरस्तीकरण, स्टॉक सत्यापन और ई-पॉस मशीन के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच शामिल है, ताकि वास्तविक गरीबों को उनका हक मिल सके। इसके अतिरिक्त, पूर्ति निरीक्षक द्वारा अपने या परिजनों के नाम पर अर्जित की गई आय से अधिक संपत्ति और विभागीय नियमों के विरुद्ध किए गए कार्यों की पारदर्शी जांच की मांग भी की गई है।
बहुजन अधिकार सेना ने चेतावनी दी है कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारी को वर्तमान तैनाती स्थल से तत्काल हटाया जाए। साथ ही, शिकायत की जांच के दौरान सरकारी अभिलेखों और डिजिटल रिकॉर्ड से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न हो, इसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बारावफात एवं आगामी त्योहारों को लेकर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद सुलतानपुर। बारावफात एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा लगातार गश्त और चेकिंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बारावफात एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल की बाइट।
    1
    बारावफात एवं आगामी त्योहारों को लेकर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सुलतानपुर। बारावफात एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा लगातार गश्त और चेकिंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बारावफात एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल की बाइट।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता* *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता* नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    1
    नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता*

*नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 27 मौतें; 400 से अधिक लापता*
नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। 
अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, 
जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। 
लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं।
हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.