जोहन चौपाल में BDO का औचक निरीक्षण, रूपनारायण भारती ने कसी व्यवस्थाओं पर लगाम मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जोहन में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। ग्राम प्रधान अनीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम सचिव अतुल वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पंचायत सहायक शिवानी गौड़, रोजगार सेवक रामचंद्र यादव और सफाईकर्मी रणजीत कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, फार्मा रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड और परिवार रजिस्टर की नकल जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। इसी बीच पहुंचे बीडीओ रूपनारायण भारती ने अभिलेखों का गहन सत्यापन किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानी और लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, योजनाओं के क्रियान्वयन और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाना प्राथमिकता है। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लखपता, शांति, सुंदर, सीमा, बाबूराम पांडे, बैंचू और राममिलन यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की सख्ती से गांव के विकास कार्यों में तेजी आएगी।
जोहन चौपाल में BDO का औचक निरीक्षण, रूपनारायण भारती ने कसी व्यवस्थाओं पर लगाम मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जोहन में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों
ने भाग लेकर अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। ग्राम प्रधान अनीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्राम सचिव अतुल वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। पंचायत सहायक शिवानी गौड़, रोजगार सेवक रामचंद्र यादव और सफाईकर्मी रणजीत कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, फार्मा रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड और परिवार रजिस्टर की नकल जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। इसी बीच
पहुंचे बीडीओ रूपनारायण भारती ने अभिलेखों का गहन सत्यापन किया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानी और लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, योजनाओं के क्रियान्वयन और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
की जाएगी और पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाना प्राथमिकता है। साथ ही ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लखपता, शांति, सुंदर, सीमा, बाबूराम पांडे, बैंचू और राममिलन यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की सख्ती से गांव के विकास कार्यों में तेजी आएगी।
- अयोध्या में आज का टेम्प्रेचर 40°C तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चल रही मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने की दी गई सलाह अयोध्या। गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जब दोपहर का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं रात के समय कुछ राहत मिली और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। लू चलने के साथ भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं जनजीवन को प्रभावित करेंगी। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, सिर ढककर बाहर निकलने और धूप में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।तेज होती गर्मी के बीच प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जारी हैं, वहीं लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।1
- अयोध्या नाका हनुमानगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत 14 कोसी परिक्रमा मार्ग विकास के नाम पर 50 दुकानदार बेघर और 300 परिवार इस विकास के कारण बेघर हो रहे हैं रोजी-रोटी को लाले पड़ जाएंगे आज लोगों के घर पर चश्मा पीडब्ल्यूडी विभाग के अशोक कुमार द्वारा लगाया गया जिससे इन सभी घरों में मातम जैसा छा गया है भविष्य अंधेरा हो गया है एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी ने कहा है कि किसी का घर बेघर ना हो वहीं पर इन अधिकारियों ने मजबूर कर दिया है लाचार हो गए हैं दुकानदार व मकान मालिकों में आक्रोश भी है और निवेदन भी है सरकार से मुझे हटाया ना जाए और मुझे अपने घर में ही रहने दिया जाए4
- *ऍड.आशिष जयस्वाल* *राज्यमंत्री तथा सहपालकमंत्री जिल्हा गडचिरोली* *गडचिरोली पुलिस की 'प्रोजेक्ट उड़ान' पहल: भव्य रोजगार मेले में 1278 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र* गडचिरोली पुलिस बल द्वारा 'प्रोजेक्ट उड़ान' के तहत शिक्षित युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के अति-दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की गई है। राज्यमंत्री तथा गढ़चिरौली जिले के सह-पालक मंत्री एडवोकैट आशीष जायसवाल के हाथों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 1278 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। नक्सल विरोधी अभियानों और पेट्रोलिंग के लिए 31 नए चौपहिया वाहनों का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया गया। गडचिरोली पुलिस बल के निरंतर प्रयासों के चलते जिले में नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न जनहितैषी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में 'पुलिस दादालोरा खिड़की' के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान का आयोजन किया गया। यह मेला यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय और युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस रोजगार मेले में कुल 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिले के दुर्गम क्षेत्रों से 4000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बच्चे भी शामिल थे। मेले के दौरान लगभग 2400 उम्मीदवार प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। रोजगार मेले के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के मैदान पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 31 नए पुलिस वाहनों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इन वाहनों का उपयोग नक्सल विरोधी पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इनमें 03 अत्याधुनिक सर्विलांस वैन भी शामिल हैं, जो निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएंगी।1
- सुलतानपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से देशभर में सख्त कानून बनाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक समान और प्रभावी कानून लागू किया जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि इस प्रकार के मामलों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में इस विषय पर ठोस कदम उठाने की अपील की।1
- अमेठी तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन की प्रमुख मांग नरहरपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने और कथित तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाया गया, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ और कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया। किसानों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गांव में नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। इसके अलावा भादर ब्लॉक के सोनारीकला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, लोहरता ग्राम पंचायत में चारागाह की भूमि पर निर्माण, तथा ग्राम सभा की अन्य सुरक्षित जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों को भी उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी भूमाफियाओं से मिलकर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ज्ञापन में सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन में पारदर्शिता लाने, स्कूल की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।2
- किदवई नगर डिपो की परिवहन विभाग की बस, समझ में नहीं आ रहा है ये बस का फ्रंट भाग है या बैक का, और बस पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त भी है, ऐसा प्रतीत होता है।1
- छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के नाम पर हमारे आदिवासी परिवारों की ज़मीन छीनी जा रही है। आज आंदोलन का 10वां दिन है—हमारे आदिवासी भाई-बहन जल-सत्याग्रह कर 'सांकेतिक फांसी' लगा रहे हैं, और सत्ता के नशे में चूर सरकार सो रही है।* *'बिरसा मुंडा के वंशजों को प्रताड़ित करती भाजपा'* *अंग्रेज़ी में एक कहावत है “Villains are not born—they are made.”* *आज मध्यप्रदेश की ज़मीनी हकीकत इसी ओर इशारा कर रही है।* *छतरपुर की एक आदिवासी महिला की आवाज़ पूरे प्रदेश की सच्चाई बता रही है,* *10–11 दिनों से महिलाएं अपने जंगल, ज़मीन और घर बचाने के लिए धरने पर बैठी हैं, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।* *एक तरफ “गौरव दिवस” और “नारी शक्ति वंदन” के नारे,* *दूसरी तरफ आदिवासी परिवारों को बेदखल किया जा रहा है।* *मैं लगातार कहता आया हूं, भाजपा सरकार आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती है।* *उनकी समस्याएं, उनका डर, उनके बच्चों का भविष्य, इनसे सरकार को कोई सरोकार नहीं।* *मुख्यमंत्री “नक्सलमुक्त मध्यप्रदेश” की बात करते हैं, लेकिन क्या ऐसी ही नीतियों से हालात बिगड़ नहीं रहे?* *कांग्रेस पार्टी आदिवासी भाई-बहनों के साथ खड़ी है।* *सरकार से मांग है कि तुरंत संज्ञान ले, अधिकारियों को मौके पर भेजे और न्याय सुनिश्चित करे।*। - *पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिह मार्को जी*1
- अमेठी जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से गौरीगंज स्थित पुलिस सभागार में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत आयोजित की गई, जिसमें जनपद के प्रमुख चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, महिला छात्रावासों, व्यापार मंडल और अन्य संस्थानों के पदाधिकारी शामिल हुए। गोष्ठी में अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, सुविधा और कार्यस्थल पर उनके अधिकारों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में उपयोग होने वाले हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 108 (एम्बुलेंस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड लाइन) के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका भी समझाई गई। अधिकारियों ने सभी संस्थानों को निर्देश दिए कि वे अपने परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों और छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। बैठक में बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई। बताया गया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही ओटीपी, मोबाइल नंबर, फोटो जैसी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और उद्यमियों की समस्याओं व सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के अन्तर्गत थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान अभियुक्त त्रिपुरारी गिरि पुत्र श्याम गिरी निवासी ग्राम पिण्डारा करनाई थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र करीब 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2