logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सभी एसडीएम 10 साल से पुराने कोर्ट मामलों की करें प्रतिदिन सुनवाई- जिला कलेक्टर* *जिला कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक* *एसडीएम कोर्ट में 20 से 30 वर्ष के 45 और 10 से 20 वर्ष के 874 प्रकरण लंबित* *जिले में रास्ते के 359 प्रकरण और सीमा ज्ञान के 835 मामले लंबित* *लूणकरणसर में 200 हेक्टेयर में इसबगोल फसल में हुआ खराबा* *लाइट्स के अंतर्गत 15 मामले एक साल से ज्यादा समय से लंबित* बीकानेर, 27 मई। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में 10 साल से पुराने कोर्ट मामलों की सुनवाई प्रतिदिन करें। बैठक में जिला कलेक्टर ने माता-पिता भरण पोषण अधिनियम के मामले लंबित नहीं रखने समेत सीलिंग, इजराय, धारा 183-बी, स्मॉल पेच, मीडियम पेच आवंटन, अतिक्रमण मामलों को लेकर 90-ए, 91-ए, धारा -22, एलआर व पीडीआर एक्ट अंतर्गत वसूली,गैर खातेदारी से खातेदारी इत्यादि की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। *एसडीएम कोर्ट में 20 से 30 वर्ष के 45 और 10 से 20 वर्ष के 874 प्रकरण लंबित* इससे पूर्व एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव ने पीपीटी के जरिए बताया कि जीसीएमएस पोर्टल पर कोर्ट केसेज के अंतर्गत जिले में 20 से 30 वर्ष के कुल 45 मामले लंबित हैं जिनमें बीकानेर के 26 और नोखा के 18 प्रकरण हैं। वहीं 10 से 20 वर्ष के बीच कुल 874 मामले लंबित हैं। जिनमें बीकानेर के सर्वाधिक 303, नोखा के 291 और लूणकरणसर के 100 प्रकरण शामिल हैं। *रास्ते के 359 प्रकरण लंबित, नई जॉइनिंग वाले पटवारी निस्तारण में करेंगे सहयोग* श्री यादव ने बताया कि जिले में रास्ते के कुल 359 प्रकरण लंबित है। जिनमें से नोखा में सर्वाधिक 88, बीकानेर में 70, लूणकरणसर में 63 प्रकरण शामिल है। जिला कलेक्टर ने शिविरों के दौरान रास्तों के प्रकरण निस्तारित बताने और रिव्यू बैठक में लंबित होने पर नाराजगी जताई। जिला कलेक्टर ने जिले में नई जॉइनिंग वाले 15-15 पटवारियों को तहसीलवार भेज रास्ते के प्रकरणों के निस्तारण में सहयोग लेने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। *जिले में सीमा ज्ञान के 835 मामले लंबित* एडीएम प्रशासन ने बताया कि जिले में सीमा ज्ञान के कुल 835 प्रकरण लंबित हैं। जिनमें से नोखा में सर्वाधिक 220, लूणकरणसर में 217 और बीकानेर में 109 प्रकरण शामिल हैं।जिला कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों को सीमा ज्ञान प्रकरण जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। *लूणकरणसर में 200 हेक्टेयर में इसबगोल फसल में हुआ खराबा* बैठक में जिला कलेक्टर ने फसल खराबा की जानकारी चाही तो लूणकरणसर तहसीलदार ने करीब 200 हेक्टेयर जमीन में इसबगोल फसल में 40 फीसदी से ज्यादा खराबा होना बताया। *लाइट्स के अंतर्गत 15 केस एक साल से ज्यादा समय से लंबित* बैठक में एडीएम सिटी श्री रमेश देव ने जिला कलेक्टर को बताया कि लाइट्स (लिटिगेशन इनफार्मेशन ट्रेकिंग एंड इवोल्यूशन सिस्टम) के अंतर्गत जिले में कुल 15 केस ऐसे हैं जो साल भर से ज्यादा समय से लंबित हैं। जिनमें नोखा के 08, बीकानेर के 03 और खाजूवाला, पूगल के 1-1 मामले शामिल हैं। इनमें संबंधित तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिए। लेकिन संबंधित तहसीलदार इनके जवाब भी पेश नहीं कर रहे। जिला कलेक्टर ने अब जल्द कार्यवाही नहीं करने पर चार्जशीट इश्यू के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल, एडीएम प्रशासन श्री सुरेश कुमार यादव, एडीएम सिटी श्री रमेश देव, एसडीएम बीकानेर आईएएस सुश्री महिमा कसाना, एसडीएम लूणकरणसर सुश्री स्वाति शर्मा समेत जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Navratan Bhartat  94130-44646
Navratan Bhartat 94130-44646
हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Navratan Bhartat 94130-44646
    1
    Post by Navratan Bhartat  94130-44646
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 🚩गणपति संकट मोचन मंदिर 151 🚩 नजदीक सच धर्म कांटा वाली गली नोहर रोड ऐलनाबाद सिरसा जिला हरियाणा🚩⛳🙋🙏💐🇮🇳🌏 सहयोग अपने अनुसार 9680880015
    1
    🚩गणपति संकट मोचन मंदिर 151 🚩
नजदीक सच धर्म कांटा वाली गली नोहर रोड ऐलनाबाद सिरसा जिला हरियाणा🚩⛳🙋🙏💐🇮🇳🌏 सहयोग अपने अनुसार 9680880015
    user_Sandeep Kumar
    Sandeep Kumar
    Actor ऐलनाबाद, सिरसा, हरियाणा•
    1 hr ago
  • Post by Duc News Rajsthan चैनल
    1
    Post by Duc News Rajsthan चैनल
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by User2307
    1
    Post by User2307
    user_User2307
    User2307
    Nurse अनूपगढ़, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • kissi koi chot nahi lgi Bach Gaya 12...... bje ki baat hai
    1
    kissi koi chot nahi lgi Bach Gaya 
12...... bje ki baat hai
    user_Anil
    Anil
    बालसमंद स्ट्रीट, हिसार, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • एयर इंडिया ने बढ़ाया विमान ईंधन सरचार्ज, 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट, खाड़ी क्षेत्र में भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया है।
    1
    एयर इंडिया ने बढ़ाया विमान  ईंधन सरचार्ज, 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट, खाड़ी क्षेत्र में भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया है।
    user_Santoshkokil sharma
    Santoshkokil sharma
    Astrologer हिसार, हिसार, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • Post by Duc News Rajsthan चैनल
    1
    Post by Duc News Rajsthan चैनल
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.