logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चुरहट: ग्राम टकटैया में 7 दिवसीय विशेष शिविर का भव्य आयोजन का हुआ समापन ग्राम टकटैया में 7 दिवसीय विशेष शिविर का भव्य आयोजन का हुआ समापन चुरहट। सीधी जिले के चुरहट स्थित शासकीय महाविद्यालय द्वारा ग्राम टकटैया में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को कार्यवाहक प्राचार्य ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि यह शिविर “स्वच्छ एवं साक्षर भारत” विषय पर दिनांक 25 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सेवा और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिविर का संचालन NSS पुरुष इकाई के प्रभारी डॉ. एस. के. लगरखा एवं महिला इकाई प्रभारी डॉ. अपर्णा द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों को समाज के प्रति सेवा भावना विकसित करने तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की प्रेरणा दी गई। सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वच्छता अभियान, योग अभ्यास, ग्राम भ्रमण, साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। शिविर का शुभारंभ 25 मार्च को महाविद्यालय प्रांगण से कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मनोज तिवारी एवं समस्त स्टाफ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया था। वहीं समापन समारोह के अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष विक्रम यादव ने अध्यक्षता की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में PMCOE कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों के माध्यम से स्वयंसेवकों को समाज सेवा के महत्व एवं उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अपर्णा द्विवेदी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. एस. के. लगरखा ने किया। समापन अवसर पर ग्राम टकटैया के सरपंच, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें रमाकांत दुबे, डॉ. मनीष पाण्डेय, डॉ. राजेश त्रिपाठी, डॉ. विभा सिंह, डॉ. समीक्षा द्विवेदी, डॉ. स्मृति शुक्ला, डॉ. मयूरी सिंह, डॉ. शशि कुमार दुबे, डॉ. समशेर बहादुर पटेल, डॉ. ऋतु श्रीवास्तव, डॉ. सी. के. वर्मा, आशीष पाण्डेय एवं अन्य शामिल रहे। ग्रामवासियों के सहयोग और स्नेह ने इस शिविर को और भी सफल बना दिया। यह शिविर न केवल स्वयंसेवकों के लिए सीखने का अवसर रहा, बल्कि ग्राम में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सार्थक पहल भी सिद्ध हुआ।

5 hrs ago
user_Subhash Kumar Pandey
Subhash Kumar Pandey
Local News Reporter चुरहट, सीधी, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
13cb82b9-c4b2-4711-b829-3587e8612b53

चुरहट: ग्राम टकटैया में 7 दिवसीय विशेष शिविर का भव्य आयोजन का हुआ समापन ग्राम टकटैया में 7 दिवसीय विशेष शिविर का भव्य आयोजन का हुआ समापन चुरहट। सीधी जिले के चुरहट स्थित शासकीय महाविद्यालय द्वारा ग्राम टकटैया में आयोजित 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को कार्यवाहक प्राचार्य ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि यह शिविर “स्वच्छ एवं साक्षर भारत” विषय पर दिनांक 25 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक संचालित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सेवा और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिविर का संचालन NSS पुरुष इकाई के प्रभारी डॉ. एस. के. लगरखा एवं महिला इकाई प्रभारी डॉ. अपर्णा द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों को समाज के प्रति सेवा भावना विकसित करने तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की प्रेरणा दी गई। सात दिनों तक चले इस शिविर में स्वच्छता अभियान, योग अभ्यास, ग्राम भ्रमण, साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। शिविर का शुभारंभ 25 मार्च को महाविद्यालय प्रांगण से कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मनोज तिवारी एवं समस्त स्टाफ द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया था। वहीं समापन समारोह के अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष विक्रम यादव ने अध्यक्षता की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में PMCOE कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों के माध्यम से स्वयंसेवकों को समाज सेवा के महत्व एवं उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अपर्णा द्विवेदी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. एस. के. लगरखा ने किया। समापन अवसर पर ग्राम टकटैया के सरपंच, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें रमाकांत दुबे, डॉ. मनीष पाण्डेय, डॉ. राजेश त्रिपाठी, डॉ. विभा सिंह, डॉ. समीक्षा द्विवेदी, डॉ. स्मृति शुक्ला, डॉ. मयूरी सिंह, डॉ. शशि कुमार दुबे, डॉ. समशेर बहादुर पटेल, डॉ. ऋतु श्रीवास्तव, डॉ. सी. के. वर्मा, आशीष पाण्डेय एवं अन्य शामिल रहे। ग्रामवासियों के सहयोग और स्नेह ने इस शिविर को और भी सफल बना दिया। यह शिविर न केवल स्वयंसेवकों के लिए सीखने का अवसर रहा, बल्कि ग्राम में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सार्थक पहल भी सिद्ध हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गुढ़ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर अखाड़ा हनुमान मंदिर में रामचरित मानस पाठ का आयोजन शुरू हो चुका *कल शाम 5 बजे से भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया, आप सभी लोग जरूर पहुंचे* गुढ़। लगातार दो वर्षों से सुन्दरकाण्ड पाठ और भंडारे का आयोजन के बजरंगबली के आदेश पर करता आया हो। जहां इस बार हनुमान जन्मोत्सव की अवसर पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन इस बार कराया जा रहा है। जो कि आज से अखाड़ा वाले हनुमान मंदिर में शुरू होगी और कल शाम जन्मउत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा अतः आप सभी गुढ़ नगरवासी के साथ ही अन्य लोग इसी के माध्यम से हमारा आगंतुक स्वीकार करें और हनुमान जी के मंदिर प्रांगण में पहुंचकर रामचरित मानस पाठ के आयोजन में शामिल हो साथ ही कल भंडारे प्रसाद का भी आयोजन किया गया है। उसमें भी पहुंचकर भगवान के जन्म उत्सव पर प्रसाद ग्रहण करें और उनका आशीर्वाद प्रदान करे।
    2
    गुढ़
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर अखाड़ा हनुमान मंदिर में रामचरित मानस पाठ का आयोजन शुरू हो चुका
*कल शाम 5 बजे से भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया, आप सभी लोग जरूर पहुंचे*
गुढ़। लगातार दो वर्षों से सुन्दरकाण्ड पाठ और भंडारे का आयोजन के बजरंगबली के आदेश पर करता आया हो। जहां इस बार हनुमान जन्मोत्सव की अवसर पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन इस बार कराया जा रहा है। जो कि आज से अखाड़ा वाले हनुमान मंदिर में शुरू होगी और कल शाम जन्मउत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा अतः आप सभी गुढ़ नगरवासी के साथ ही अन्य लोग इसी के माध्यम से हमारा आगंतुक स्वीकार करें और हनुमान जी के मंदिर प्रांगण में पहुंचकर रामचरित मानस पाठ के आयोजन में शामिल हो साथ ही कल भंडारे प्रसाद का भी आयोजन किया गया है। उसमें भी पहुंचकर भगवान के जन्म उत्सव पर प्रसाद ग्रहण करें और उनका आशीर्वाद प्रदान करे।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रिश्तों की पवित्रता और विश्वास के साथ खिलवाड़ का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक 'लक्ष्मी' घर की 'लुटेरी' बन गई। जिस पति ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था, उसी की पीठ में पत्नी ने खंजर घोंप दिया। पूरा मामला सीधी जिले के ग्राम कमर्जी का है। पीड़ित पति अखिलेश द्विवेदी रोजी-रोटी की तलाश में नागपुर में पसीना बहा रहा था, ताकि उसका परिवार खुश रह सके। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी गैर-मौजूदगी में उसकी पत्नी इंस्टाग्राम की रंगीन दुनिया में किसी और के ख्वाब बुन रही है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर रील्स देखते-देखते पत्नी की दोस्ती अमन शर्मा नाम के युवक से हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर शुरू हुआ बर्बादी का खेल। अखिलेश का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने इसी प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात, बर्तन और मेहनत से जोड़े गए ₹71,000 नगद पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। अब पीड़ित पति और उसके मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। जिस आशियाने को अखिलेश ने तिनका-तिनका जोड़कर बनाया था, वह आज उजड़ चुका है। पीड़ित अखिलेश द्विवेदी अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को दिए आवेदन में उसने मांग की है कि: दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। चोरी किया गया कीमती सामान और नकदी बरामद की जाए। उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया ने आज एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। सवाल यह है कि क्या पुलिस इस पीड़ित को न्याय दिला पाएगी? क्या रसूख और धमकियों के आगे एक मजदूर की आवाज दब जाएगी? देखिए पूरी रिपोर्ट
    1
    रिश्तों की पवित्रता और विश्वास के साथ खिलवाड़ का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक 'लक्ष्मी' घर की 'लुटेरी' बन गई। जिस पति ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था, उसी की पीठ में पत्नी ने खंजर घोंप दिया।
पूरा मामला सीधी जिले के ग्राम कमर्जी का है। 
पीड़ित पति अखिलेश द्विवेदी रोजी-रोटी की तलाश में नागपुर में पसीना बहा रहा था, ताकि उसका परिवार खुश रह सके। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी गैर-मौजूदगी में उसकी पत्नी इंस्टाग्राम की रंगीन दुनिया में किसी और के ख्वाब बुन रही है।
बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर रील्स देखते-देखते पत्नी की दोस्ती अमन शर्मा नाम के युवक से हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर शुरू हुआ बर्बादी का खेल। अखिलेश का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने इसी प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात, बर्तन और मेहनत से जोड़े गए ₹71,000 नगद पर हाथ साफ कर दिया।
हैरानी की बात तो यह है कि लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। अब पीड़ित पति और उसके मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। जिस आशियाने को अखिलेश ने तिनका-तिनका जोड़कर बनाया था, वह आज उजड़ चुका है।
पीड़ित अखिलेश द्विवेदी अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को दिए आवेदन में उसने मांग की है कि:
दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
चोरी किया गया कीमती सामान और नकदी बरामद की जाए।
उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
सोशल मीडिया की आभासी दुनिया ने आज एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। सवाल यह है कि क्या पुलिस इस पीड़ित को न्याय दिला पाएगी? क्या रसूख और धमकियों के आगे एक मजदूर की आवाज दब जाएगी?
देखिए पूरी रिपोर्ट
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • hamare Gav me
    3
    hamare Gav me
    user_Krishna Kumar Rawat Krishna
    Krishna Kumar Rawat Krishna
    Plumber रामपुर नैकिन, सीधी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 1 क्विंटल गांजा तस्करी के चर्चित मामले में राहुल प्यासी समेत सभी आरोपी बरी अधिवक्ता राजीव सिंह शेरा ने की दमादर पैरवी
    1
    1 क्विंटल गांजा तस्करी के चर्चित मामले में राहुल प्यासी समेत सभी आरोपी बरी अधिवक्ता राजीव सिंह शेरा  ने की दमादर पैरवी
    user_हरित प्रवाह न्यूज़
    हरित प्रवाह न्यूज़
    हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ 145 FIR हो चुकी हैं। 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है। बीजेपी गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलायी हुई है। और अब तानाशाही पर उतर आई है। आज हमारे राज्य अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया। अब गुजरात का एक-एक शख़्स इनसे बदला लेगा। भाजपा का यह घमंड और अत्याचार गुजरात की जनता ही तोडेगी।
    1
    पिछले तीन महीनों में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ 145 FIR हो चुकी हैं। 160 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार गिरफ़्तार कर चुकी है। बीजेपी गुजरात में हार के डर से आम आदमी पार्टी से बुरी तरह से बौखलायी हुई है। और अब तानाशाही पर उतर आई है।
आज हमारे राज्य अध्यक्ष इसुदान गढ़वी को गिरफ्तार कर लिया। अब गुजरात का एक-एक शख़्स इनसे बदला लेगा। भाजपा का यह घमंड और अत्याचार गुजरात की जनता ही तोडेगी।
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Local News Reporter Rewa, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • 2018 में शहर के समान थाना अंतर्गत एक एफ ई आर दर्ज किया जाता है जिसमें आरोपी 8 साल तक पुलिस विभाग के फर्जी फिर का दोषी बना रहा अधिवक्ता राजीव सिंह परिहार उर्फ शेर सिंह के कड़ी पैरवी के कारण आरोपी हुआ पूर्ण रूप से दोष मुक्त
    1
    2018 में शहर के समान थाना अंतर्गत एक एफ ई आर दर्ज किया जाता है जिसमें आरोपी 8 साल तक पुलिस विभाग के फर्जी फिर का दोषी बना रहा अधिवक्ता राजीव सिंह परिहार उर्फ शेर सिंह के कड़ी पैरवी के कारण आरोपी हुआ पूर्ण रूप से दोष मुक्त
    user_Prime 24 News
    Prime 24 News
    पत्रकार Huzur Nagar, Rewa•
    3 hrs ago
  • यह तहसीलदार रीवा यतीश शुक्ला जी का कार्य करवा रहे हैं इनसे अगर सवाल पूछा जाए कि इसमें यह रोड कितना मीटर की रोड है कोई भी जानकारी उनके पास नहीं है और कार्यवाही जोरो सोरों पर लगी हुई है आम पब्लिक के साथ इनका व्यवहार ऐसा है कि जैसे हम उनके बहुत बड़े दुश्मन हो जबकि मेरी जमीन सब पूरी पट्टे पर है नॉर्मल जानकारी मांगने पर इन्होंने जो ऐसा किया कि मतलब यह हमारे कितने बड़े दुश्मन है ऐसे ही अधिकारियों से कार्य होगा यह प्रशासन तय करें जब पब्लिक को पूरी जानकारी ही नहीं दी जाएगी तो कैसे कार्य होगा इसी तरह से इनका जबरदस्ती का कार्य होगा ठीक है सौंदर्य करण का कार्य है अच्छी बात है लेकिन कोई भी व्यक्ति अगर जानकारी मांग रहा है आप तहसीलदार हैं इनको जानकारी ही नहीं है पूरी यह बोल रहे हैं कि ठेकेदार से पूछो ठेकेदार चला गया कहां चला गया कुछ पता ही नहीं गोलमोल जवाब इनका सब कुछ है
    2
    यह तहसीलदार रीवा यतीश शुक्ला जी का कार्य करवा रहे हैं इनसे अगर सवाल पूछा जाए कि इसमें यह रोड कितना मीटर की रोड है कोई भी जानकारी उनके पास नहीं है और कार्यवाही जोरो सोरों पर लगी हुई है आम पब्लिक के साथ इनका व्यवहार ऐसा है कि जैसे हम उनके बहुत बड़े दुश्मन हो जबकि मेरी जमीन सब पूरी पट्टे पर है नॉर्मल जानकारी मांगने पर इन्होंने जो ऐसा किया कि मतलब यह हमारे कितने बड़े दुश्मन है ऐसे ही अधिकारियों से कार्य होगा यह प्रशासन तय करें जब पब्लिक को पूरी जानकारी ही नहीं दी जाएगी तो कैसे कार्य होगा इसी तरह से इनका जबरदस्ती का कार्य होगा ठीक है सौंदर्य करण का कार्य है अच्छी बात है लेकिन कोई भी व्यक्ति अगर जानकारी मांग रहा है आप तहसीलदार हैं इनको जानकारी ही नहीं है पूरी यह बोल रहे हैं कि ठेकेदार से पूछो ठेकेदार चला गया कहां चला गया कुछ पता ही नहीं गोलमोल जवाब इनका सब कुछ है
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऑपरेशन प्रहार-2 में बड़ी कार्रवाई: 100 नग नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार रीवा। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत गोविन्दगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आरती सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को थाना गोविन्दगढ़ अंतर्गत चौकी शिवपुरवा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सहिजना मोड़ के पास नहर किनारे घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 नग अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के साथ इस अवैध कारोबार में दो अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन्हें भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। तीनों के विरुद्ध थाना गोविन्दगढ़ में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 8/21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी अजय तिवारी उर्फ शिब्बू (35 वर्ष) निवासी ग्राम सहिजना नंबर 02 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, उपनिरीक्षक निशा खूता, सहायक उपनिरीक्षक रामजियावन वर्मा, इन्द्रभान सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।
    2
    ऑपरेशन प्रहार-2 में बड़ी कार्रवाई: 100 नग नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार
रीवा। अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत गोविन्दगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रीवा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आरती सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 30 मार्च 2026 को थाना गोविन्दगढ़ अंतर्गत चौकी शिवपुरवा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सहिजना मोड़ के पास नहर किनारे घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 100 नग अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के साथ इस अवैध कारोबार में दो अन्य व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन्हें भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। तीनों के विरुद्ध थाना गोविन्दगढ़ में अपराध क्रमांक 114/2026 के तहत धारा 8/21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी अजय तिवारी उर्फ शिब्बू (35 वर्ष) निवासी ग्राम सहिजना नंबर 02 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, उपनिरीक्षक निशा खूता, सहायक उपनिरीक्षक रामजियावन वर्मा, इन्द्रभान सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.