हरियाली और स्वास्थ्य सुविधाओं से संवरता बस्तर जगदलपुर --बस्तर में विकास की रफ्तार अब हरियाली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही है। जगदलपुर में आज ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। वहीं दूसरी ओर, बस्तर को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ते हुए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में नवनिर्मित आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण किया गया। कुम्हड़ाकोट स्थित जनजातीय गौरव वाटिका के सामने आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पोला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर को देश का सबसे विकसित संभाग बनाने के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होंने जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान की सराहना की और विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अतिथियों ने फलदार और छायादार पौधे रोपे। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वन विभाग के माध्यम से साढ़े सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 3 हजार रनिंग मीटर के मीडियन में टेकोमा, बोगनवेलिया और कनेर जैसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो शहर के प्रवेश मार्ग को खूबसूरत बनाने के साथ ग्रीन बेल्ट का काम करेंगे। इधर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बस्तर को बड़ी सौगात मिली है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत करीब 35 लाख लोगों की जांच की गई और 11 हजार गंभीर मरीजों को समय पर रायपुर भेजकर उपचार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 90 सीटों के साथ पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। साथ ही जगदलपुर में 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक मानसिक चिकित्सालय भी आगामी दो से तीन महीनों में पूरी तरह शुरू करने की तैयारी है। महारानी अस्पताल और सुकमा की अटल आरोग्य लैब में थायराइड, किडनी, लिवर, हृदय और एचबीए1सी समेत 136 तरह की जटिल जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि एक समय पूरे बस्तर संभाग में महारानी अस्पताल ही बड़ी स्वास्थ्य सुविधा का केंद्र था, लेकिन आज जगदलपुर, कांकेर और दंतेवाड़ा तक मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। उन्होंने मेडिकल छात्रों से पढ़ाई पूरी करने के बाद बस्तर के अंदरूनी और दूरस्थ इलाकों में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का आह्वान किया
हरियाली और स्वास्थ्य सुविधाओं से संवरता बस्तर जगदलपुर --बस्तर में विकास की रफ्तार अब हरियाली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही है। जगदलपुर में आज ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। वहीं दूसरी ओर, बस्तर को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ते हुए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में नवनिर्मित आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण किया गया। कुम्हड़ाकोट स्थित जनजातीय गौरव वाटिका के सामने आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पोला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर को देश का सबसे विकसित संभाग बनाने के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होंने जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान की सराहना की और विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अतिथियों ने फलदार और छायादार पौधे रोपे। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वन विभाग के माध्यम से साढ़े सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके
हैं। जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 3 हजार रनिंग मीटर के मीडियन में टेकोमा, बोगनवेलिया और कनेर जैसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो शहर के प्रवेश मार्ग को खूबसूरत बनाने के साथ ग्रीन बेल्ट का काम करेंगे। इधर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बस्तर को बड़ी सौगात मिली है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत करीब 35 लाख लोगों की जांच की गई और 11 हजार गंभीर मरीजों को समय पर रायपुर भेजकर उपचार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 90 सीटों के साथ पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। साथ ही जगदलपुर में 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक मानसिक चिकित्सालय भी आगामी दो से तीन महीनों में पूरी तरह शुरू करने की तैयारी है। महारानी अस्पताल और सुकमा की अटल आरोग्य लैब में थायराइड, किडनी, लिवर, हृदय और एचबीए1सी समेत 136 तरह की जटिल जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि एक समय पूरे बस्तर संभाग में महारानी अस्पताल ही बड़ी स्वास्थ्य सुविधा का केंद्र था, लेकिन आज जगदलपुर, कांकेर और दंतेवाड़ा तक मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। उन्होंने मेडिकल छात्रों से पढ़ाई पूरी करने के बाद बस्तर के अंदरूनी और दूरस्थ इलाकों में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का आह्वान किया
- जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार गीदम थाना क्षेत्र के समलूर गांव में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। करीब 65 वर्षीय सुखराम सोढ़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुंद एवं कठोर वस्तु से चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई। जांच में जादू-टोना करने के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आई। गीदम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लकड़ी का पट्टा बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।2
- बुडदी में कांग्रेस मंडल बैठक - 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ बुडदी में कांग्रेस मंडल बैठक - 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ सुकमा-बुडदी में जिला अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में कांग्रेस मंडल बैठक हुई। संगठन मजबूती पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के 18 और CPI के 1 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने महंगाई-भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। हरीश कवासी बोले - कांग्रेस की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, गांव-गांव संगठन मजबूत करेंगे।2
- कोंडागांव: कोरगांव में पुलिस ने लगाया दो दिवसीय खेलकूद एवं जनजागरूकता शिविर कोंडागांव जिले के दूरस्थ ग्राम कोरगांव में 9 और 10 सितंबर को पुलिस विभाग की पहल पर दो दिवसीय खेलकूद एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वॉलीबॉल, कबड्डी, मटका फोड़ और नींबू दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ दिया गया। साइबर जागृति अभियान के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। विजेता प्रतिभागियों और स्कूली बच्चों को पुरस्कार एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।1
- अधिकारियों की मुस्तैदी या पाप पर पर्दा? भानुप्रतापपुर में जहरीले खेल का पर्दाफाश, दो महीने से सो रहा था आबकारी विभाग! अधिकारियों की मुस्तैदी या पाप पर पर्दा? भानुप्रतापपुर में जहरीले खेल का पर्दाफाश, दो महीने से सो रहा था आबकारी विभाग! भानुप्रतापपुर: "सब कुछ ठीक चल रहा है, कोई गड़बड़ी नहीं है..." यह वही घिसा-पिटा जुमला है जिसे भानुप्रतापपुर व जिले के जिम्मेदार अफसर महीनों से ढोल पीटकर दोहरा रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, तो तस्वीरों ने अफसरों के सारे दावों और झूठी साख की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। मौके से भारी मात्रा में नामी ब्रांड्स की खाली बोतलें, ढक्कन, फर्जी स्टिकर और होलोग्राम बरामद हुए हैं। जिन्हें देखकर अब कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों की खुद की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।1
- NH 930 में आवारा मवेशियों से बढ़ी परेशानी आवारा मवेशियों से सड़क दुर्घटनाएं और ट्रैफिक जाम लग रहा है। ग्रामीण इलाकों में ये किसानों की लहलहाती फसलों को नष्ट कर रहे हैं। नेशनल हाईवे 930 गुरुर सहित ग्राम पुरूर, कनेरी, भरदा, धनोरा, तार्री जैसे अन्य गांव में इन दिनो आवारा मवेशियों की समस्या से फसल और यातायात को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे किसान और आम नागरिक दोनों परेशान हैं। आवारा पशुओं का झुंड खेतों में घुसकर धान और अन्य फसलों को लगातार नष्ट कर रहे हैं। सड़कों पर डेरा डालने वाले मवेशियों के कारण आए दिन गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं। किसानों को अपनी मेहनत की फसल बचाने के लिए दिन-रात खेतों में पहरा देना पड़ रहा है।1
- इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर से बेटियों ने हासिल किया मुकाम फॉक्सकॉन बेंगलुरु में धमतरी की तीन युवतियों का चयन, 20 हजार रुपए मासिक CTC धमतरी। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली संजना साहू, रंजना साहू और निकिता का चयन फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। तीनों को प्रारंभिक तौर पर 20 हजार रुपए प्रतिमाह CTC का रोजगार मिला है। कंपनी Apple iPhone सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली एवं निर्माण से जुड़ी है। तकनीकी क्षेत्र में बनाई पहचान तीनों युवतियों ने इलेक्ट्रीकल कार्य, वायरिंग, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा और मशीनरी से जुड़े व्यावहारिक कार्यों का प्रशिक्षण लिया। पुरुष-प्रधान माने जाने वाले इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी मेहनत और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। कलेक्टर-महापौर ने किया संवाद कलेक्टर अविनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण, तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए युवाओं को कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि बेटियों की सफलता जिले के लिए गर्व की बात है। 100 से अधिक युवाओं को रोजगार जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित SEDI में युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण और प्लेसमेंट दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष करीब 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। आगामी चरण में 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।2
- हारम चौक के पास बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी.. गीदम के हारम चौक के पास सड़क की हालत इन दिनों खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।2
- कोंडागांव: ग्राम बेचा में मजदूरी भुगतान को लेकर उठी आवाज, मजदूरों ने लगाए भुगतान नहीं होने के आरोप कोण्डागांव के ग्राम बेचा में शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण में काम करने वाले मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान नहीं होने का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी उन्हें मेहनत की कमाई नहीं मिली। मामले में आम आदमी पार्टी कोंडागांव के मानसिंह नेताम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों की समस्याएं सुनीं और मामले को जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष उठाने की बात कही। मजदूरों और ग्रामीणों ने जांच कर जल्द मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है।1
- पलारी के एक घर में मिला सबसे खतरनाक और विषैला सांप डोमी सर्पमित्र नंदकुमार साहू को तत्काल बुलाया गया जिन्होंने लगभग 5 फीट लंबा डोमी सांप को बिना नुकसान पहुंचाये ही सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर डोमी सांप को जंगल में छोड़ दिया। पिछले वर्ष भी रितेश साहू के घर में इस तरह विषैला सांप देखा गया था। बता दे कि डोमी सांप' को स्थानीय भाषाओं में गहुंआ, नाग या दूध नाग भी कहा जाता है। यह भारत के चार सबसे खतरनाक और विषैले सांपों में से एक है। इसके काटने पर शरीर में न्यूरोटॉक्सिन और साइटोटॉक्सिन जहर फैलता है, जो सीधे तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। डोमी (नाग) सांप के काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास में समय गंवाने के बजाय मरीज को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाना चाहिए, जहाँ एंटी-स्नेक वेनम (Anti-Snake Venom) इंजेक्शन से ही जान बचाई जा सकती है।1