इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर से बेटियों ने हासिल किया मुकाम फॉक्सकॉन बेंगलुरु में धमतरी की तीन युवतियों का चयन, 20 हजार रुपए मासिक CTC धमतरी। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली संजना साहू, रंजना साहू और निकिता का चयन फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। तीनों को प्रारंभिक तौर पर 20 हजार रुपए प्रतिमाह CTC का रोजगार मिला है। कंपनी Apple iPhone सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली एवं निर्माण से जुड़ी है। तकनीकी क्षेत्र में बनाई पहचान तीनों युवतियों ने इलेक्ट्रीकल कार्य, वायरिंग, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा और मशीनरी से जुड़े व्यावहारिक कार्यों का प्रशिक्षण लिया। पुरुष-प्रधान माने जाने वाले इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी मेहनत और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। कलेक्टर-महापौर ने किया संवाद कलेक्टर अविनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण, तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए युवाओं को कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि बेटियों की सफलता जिले के लिए गर्व की बात है। 100 से अधिक युवाओं को रोजगार जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित SEDI में युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण और प्लेसमेंट दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष करीब 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। आगामी चरण में 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर से बेटियों ने हासिल किया मुकाम फॉक्सकॉन बेंगलुरु में धमतरी की तीन युवतियों का चयन, 20 हजार रुपए मासिक CTC धमतरी। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली संजना साहू, रंजना साहू और निकिता का चयन फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। तीनों को प्रारंभिक तौर पर 20 हजार रुपए प्रतिमाह CTC का रोजगार मिला है। कंपनी Apple iPhone सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली एवं निर्माण से जुड़ी है। तकनीकी क्षेत्र में बनाई पहचान तीनों युवतियों ने इलेक्ट्रीकल कार्य, वायरिंग, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा और मशीनरी से जुड़े व्यावहारिक कार्यों का प्रशिक्षण लिया। पुरुष-प्रधान माने जाने वाले इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी मेहनत और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। कलेक्टर-महापौर ने
किया संवाद कलेक्टर अविनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण, तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए युवाओं को कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि बेटियों की सफलता जिले के लिए गर्व की बात है। 100 से अधिक युवाओं को रोजगार जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित SEDI में युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण और प्लेसमेंट दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष करीब 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। आगामी चरण में 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
- इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर से बेटियों ने हासिल किया मुकाम फॉक्सकॉन बेंगलुरु में धमतरी की तीन युवतियों का चयन, 20 हजार रुपए मासिक CTC धमतरी। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली संजना साहू, रंजना साहू और निकिता का चयन फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। तीनों को प्रारंभिक तौर पर 20 हजार रुपए प्रतिमाह CTC का रोजगार मिला है। कंपनी Apple iPhone सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली एवं निर्माण से जुड़ी है। तकनीकी क्षेत्र में बनाई पहचान तीनों युवतियों ने इलेक्ट्रीकल कार्य, वायरिंग, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा और मशीनरी से जुड़े व्यावहारिक कार्यों का प्रशिक्षण लिया। पुरुष-प्रधान माने जाने वाले इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी मेहनत और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। कलेक्टर-महापौर ने किया संवाद कलेक्टर अविनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण, तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए युवाओं को कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि बेटियों की सफलता जिले के लिए गर्व की बात है। 100 से अधिक युवाओं को रोजगार जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित SEDI में युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण और प्लेसमेंट दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष करीब 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। आगामी चरण में 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।2
- धमतरी की तीन बेटियों का फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में चयन, Apple iPhone के लिए करेंगी उपकरणों की असेंबली, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर, हौसलों से हासिल किया मुकाम धमतरी।धमतरी की तीन बेटियों संजना साहू, रंजना साहू और निकिता ने अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिखाया है कि अवसर और सही प्रशिक्षण मिले तो बेटियां किसी भी तकइलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर, हौसलों से हासिल किया मुकाम धमतरी की तीन बेटियों का फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में चयन, Apple iPhone के लिए करेंगी उपकरणों की असेंबलीनीकी क्षेत्र में सफलता का नया अध्याय लिख सकती हैं। मधुरिमा गुरुकुल SEDI, धमतरी में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली इन तीन महिला प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। यह एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो Apple के लिए iPhone सहित अन्य उपकरणों की असेंबली/निर्माण करती है। तीनों प्रशिक्षुओं को शुरुआत में ₹20 हजार प्रतिमाह CTC का रोजगार ऑफर मिला है। यह उपलब्धि न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षुओं की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि बेटियां तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं। धमतरी की इन तीन बेटियों की कहानी इसी पहल की सबसे प्रेरक तस्वीर है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सीखा हुनर अब उन्हें बेंगलुरु के औद्योगिक क्षेत्र तक ले जा रहा है। उनकी सफलता केवल रोजगार पाने की उपलब्धि नहीं, बल्कि धमतरी की बेटियों के बढ़ते आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता की नई पहचान है। इन बेटियों की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ऐसे तकनीकी ट्रेड को चुना, जिसे लंबे समय से पुरुष-प्रधान क्षेत्र माना जाता रहा है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी तकनीकी दक्षता, सीखने की लगन और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि धमतरी की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरक संदेश है कि तकनीकी कौशल के क्षेत्र में महिलाओं के लिए भी रोजगार और करियर की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन बेटियों ने इलेक्ट्रीकल कार्यों की बारीकियों, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा, वायरिंग, मशीनरी एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम से जुड़े व्यावहारिक कार्यों में दक्षता हासिल की। प्रशिक्षण ने उनके भीतर केवल तकनीकी क्षमता ही विकसित नहीं की, बल्कि बड़े औद्योगिक संस्थानों में काम करने का आत्मविश्वास भी बढ़ाया। यही आत्मविश्वास उन्हें धमतरी से बेंगलुरु तक रोजगार के नए अवसर तक ले गया। कलेक्टर और महापौर ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात इन बेटियों की सफलता से जुड़े प्रशिक्षण की जमीनी स्थिति और युवाओं की तैयारियों को जानने के लिए बीते दिन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण, प्राप्त किए जा रहे तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने कौशल को निरंतर बेहतर बनाने और उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी दौरान संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले युवाओं की उपलब्धियों की जानकारी भी लो । महापौर श्री रामू रोहरा ने बेटियों से बात करते हुए कहा कि “धमतरी की बेटियों ने इलेक्ट्रीशियन जैसे तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार हासिल किया है, यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। यह सफलता बताती है कि हमारे युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात के दौरान उनकी सीखने की उत्सुकता और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देखकर प्रसन्नता हुई। इन तीन बेटियों की सफलता निश्चित रूप से धमतरी की अन्य बेटियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।” कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी की बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के बल पर एक नई मिसाल कायम की है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड जैसे तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार हासिल करना उनकी क्षमता और कौशल का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह उपलब्धि जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की उपयोगिता को भी रेखांकित करती है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखते हुए उन्हें उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए, ताकि प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसरों तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित हो सके। इन बेटियों की सफलता से यह संदेश भी स्पष्ट है कि तकनीकी शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में बेटियों के लिए किसी भी प्रकार की सीमा नहीं है। कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम जिला प्रशासन एवं अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मधुरिमा गुरुकुल SEDI में युवाओं को रोजगार की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष लगभग 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है, जबकि आगामी चरण में जिले के 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।4
- पिछले 24 घंटों से हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है...... गरियाबंद राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में पैरी, सौंधुर और महानदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है...... त्रिवेणी के मध्य स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ जी महादेव मंदिर चारों ओर से पानी से घिरे हुए है...... लगातार बारिश का दौर जारी रहा तो एक बार फिर नदियों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते है......2
- गांव के स्कूल में अब बच्चे कम पढ़ रहे और प्राइवेट स्कूल में ज्यादा ही क्यों?bachpan vala school badal gaya hai. गांव के स्कूल में अब बच्चे कम पढ़ रहे और प्राइवेट स्कूल में ज्यादा ही। bachpan vala school badal gaya hai. #ganv_school #स्कूल1
- पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन कांकेर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को कांकेर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव दिनेश मंडावी एवं एसबीआई अवार्ड यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया। कांकेर एवं आसपास की विभिन्न बैंक शाखाओं से पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने और उन्हें सफल बनाने में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैंककर्मी पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान दे रहे हैं, तो उनकी लंबे समय से लंबित जायज मांगों के मामले में भेदभावपूर्ण रवैया उचित नहीं है। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग लंबे समय से लंबित है, जिस पर अब शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन व्यवस्था में कथित भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समान एवं न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की। दिनेश मंडावी एवं पवन वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी जायज मांगों पर सरकार एवं भारतीय बैंक संघ को सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। हड़ताल के कारण कांकेर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जिले में लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन प्रभावित होने की संभावना है। प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, प्रोत्साहन व्यवस्था में भेदभाव समाप्त करने सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में नारे लगाए और एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।4
- बड़े बैंक खातों की जानकारी लेकर गोल्ड ईटीवी में निवेश पर 10 प्रतिशत मासिक लाभ का झांसा देने वाला HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार बड़े बैंक खातों की जानकारी लेकर गोल्ड ईटीवी में निवेश पर 10 प्रतिशत मासिक लाभ का झांसा देने वाला HDFC बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार ▪️ *आरोपी द्वारा बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें गोल्ड ईटीवी में निवेश एवं अधिक लाभ का प्रलोभन दिया जाता था।* ▪️ *आरोपी निवेशकों से चेक प्राप्त कर मुख्य आरोपी योगेश साहू के खाते में राशि जमा करता था तथा निवेशकों को अपने खाते से लाभांश की राशि प्रदान करता था।* ▪️ *प्रकरण में निवेशकों के कथनों, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों एवं विवेचना में प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजकुमार तिवारी की संलिप्तता सामने आई।* ▪️ *पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना सुपेला पुलिस ने आरोपी राजकुमार तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।* मुख्य बिंदु थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 961/2026, धारा 318(2), 318(4), 61(2), 111(4) बीएनएस के प्रकरण में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में आरोपी राजकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। संक्षिप्त विवरण प्रार्थी राजू नामदेव, निवासी सेक्टर-07, भिलाई द्वारा थाना सुपेला में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि आरोपी योगेश साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा निवेश पर प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रलोभन देकर उसे विश्वास में लिया गया। आरोपियों द्वारा अन्य ग्राहकों के बैंक खाते के स्टेटमेंट दिखाकर निवेश योजना को विश्वसनीय बताया गया। इसके बाद प्रार्थी से बैंक खाता एवं मोबाइल संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। आरोपियों द्वारा निवेश योजना की जानकारी देने के पश्चात प्रार्थी ने उनकी बातों पर विश्वास कर दिनांक 21.03.2025 को 15 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर किए थे। प्रारंभिक अवधि में प्रार्थी के खाते में लाभांश की राशि भेजी गई, जिसके बाद लाभांश देना बंद कर दिया गया तथा राशि वापस करने का आश्वासन दिया जाता रहा। बाद में प्रार्थी को जानकारी हुई कि अन्य निवेशकों से भी इसी प्रकार बड़ी रकम प्राप्त की गई है। शिकायत पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी सहित अन्य निवेशकों के कथन लिए गए तथा बैंक खातों एवं लेन-देन से संबंधित जानकारी का परीक्षण किया गया। विवेचना में निवेशकों मोहम्मद रफी, साधना मिश्रा, शिबा शेख सहित अन्य के कथनों एवं उपलब्ध दस्तावेजों से आरोपी राजकुमार तिवारी की भूमिका सामने आई। विवेचना में पाया गया कि आरोपी राजकुमार तिवारी HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत रहते हुए बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त करता था। इसके बाद निवेशकों को गोल्ड ईटीवी में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया जाता था। आरोपी द्वारा निवेशकों से चेक प्राप्त कर राशि मुख्य आरोपी योगेश साहू के खाते में जमा किए जाने तथा निवेशकों को प्राप्त होने वाला लाभांश अपने खाते से दिए जाने संबंधी साक्ष्य विवेचना में प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर राजकुमार तिवारी को आरोपी बनाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम कथन लिया गया। विवेचना में प्राप्त पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा बैंक में अपने पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त की जाती थी। इसके बाद निवेशकों को गोल्ड ईटीवी में निवेश एवं प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश का प्रलोभन देकर राशि प्राप्त की जाती थी। निवेशकों से प्राप्त चेक मुख्य आरोपी के खाते में जमा किए जाते थे तथा निवेशकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रारंभिक अवधि में लाभांश की राशि आरोपी द्वारा अपने खाते से दी जाती थी। घटना स्थल प्रकरण में निवेश संबंधी लेन-देन एवं आरोपियों से संबंधित स्थानों पर विवेचना के दौरान आवश्यक जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। आरोपी का नाम 1. राजकुमार तिवारी, उम्र 37 वर्ष, निवासी एलआईजी क्वार्टर नंबर 11/3, नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री विवेचना में निवेशकों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों, लेन-देन एवं लाभांश भुगतान से संबंधित दस्तावेजों/जानकारियों का परीक्षण किया गया है। प्रकरण में विधिसम्मत साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, उनि धनेश्वर साहू, आरक्षक कमल साहू एवं प्रदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी निवेश योजना में राशि लगाने से पहले संबंधित संस्था, योजना एवं उसके अधिकृत होने की स्वतंत्र रूप से जांच करें। असामान्य रूप से अधिक अथवा निश्चित लाभ का प्रलोभन देने वाली योजनाओं में बिना सत्यापन राशि जमा न करें तथा संदिग्ध निवेश प्रस्ताव, बैंक खाते या लेन-देन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। —0000—2
- ग्राम पंचायत सचिव से मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई भानुप्रतापपुर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित जनप्रतिनिधि के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किए जाने की पूर्व सूचना भी दी है। ज्ञापन के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को लगभग सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्री राजेंद्र ध्रुव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव श्री राजेंद्र सलाम के साथ कथित रूप से विवाद, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया। संघ का कहना है कि इस घटना से सचिव को मानसिक रूप से काफी आघात पहुंचा है। ज्ञापन में घटना के दौरान दुर्गा मंडावी पति राजकुमार मंडावी, कौशल्या उपके पति रमेश कुमार उपके, प्रमिला सोनवानी पति पीला राम सोनवानी, ग्राम कोटवार राजकुमार, देवदास मंडावी पति देवलाल मंडावी, शिवप्रसाद पिता फागूराम कवड़े, धनसा राम कोमरा पिता मैशोराम कोमरा तथा दिनेश नेताम सहित अन्य लोगों के उपस्थित होने का उल्लेख किया गया है। पंचायत सचिव संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई करने, पंचायत सचिवों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा पंचायत राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। संघ ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित एवं वैधानिक कार्रवाई निर्धारित समयावधि में नहीं की जाती है, तो प्रशासन को पूर्व सूचना देकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर सहित पंचायत सचिव संघ के संबंधित पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिवों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा मामले में निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।4
- धमतरी-सिहावा रोड पर गड्ढों और धूल का कहर, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें—हादसों का खतरा, सड़क किनारे रहने वाले लोग परेशान धमतरी-सिहावा रोड की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठ रहा है, जिससे राहगीरों और सड़क किनारे रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। वहीं, उड़ती धूल से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने की आशंका है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सड़क की जल्द और स्थायी मरम्मत की मांग की है।3