logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुडदी में कांग्रेस मंडल बैठक - 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ बुडदी में कांग्रेस मंडल बैठक - 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ सुकमा-बुडदी में जिला अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में कांग्रेस मंडल बैठक हुई। संगठन मजबूती पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के 18 और CPI के 1 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने महंगाई-भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। हरीश कवासी बोले - कांग्रेस की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, गांव-गांव संगठन मजबूत करेंगे।

12 hrs ago
user_संवाद TAK
संवाद TAK
सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

बुडदी में कांग्रेस मंडल बैठक - 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ बुडदी में कांग्रेस मंडल बैठक - 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ सुकमा-बुडदी में जिला अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में कांग्रेस मंडल बैठक हुई। संगठन मजबूती पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के 18 और CPI के 1 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने महंगाई-भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। हरीश कवासी बोले - कांग्रेस की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, गांव-गांव संगठन मजबूत करेंगे।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • **गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, अंतिम रूप ले रहीं बप्पा की प्रतिमाएं** **गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, अंतिम रूप ले रहीं बप्पा की प्रतिमाएं** **मूर्तिकार राजेश की प्रतिमाओं की बढ़ी मांग, रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में** दंतेवाड़ा :- नगर सहित ग्रामीण अंचलों में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गणपति बप्पा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। समितियों द्वारा जहां भव्य पंडालों को आकर्षक रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं घरों में गणेश प्रतिमा विराजित करने वाले परिवार भी बप्पा के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सज्जा और आकर्षक साज-सज्जा से सजाने का सिलसिला शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी पर्व के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसे देखते हुए नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्तिकार गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं तक का निर्माण और रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रतिमाओं की मांग के साथ ही बुकिंग और बिक्री का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दन्तेवाड़ा, गीदम में स्थित मूर्तिकला कला केंद्र के मूर्तिकार राजेश पिछले करीब 10 वर्षों से गणेश भगवान के साथ मां दुर्गा और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का निर्माण कर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। मूर्तिकार राजेश ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए गणपति बप्पा की विभिन्न आकार और स्वरूप की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकांश प्रतिमाओं के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। रंग-रोगन एवं अन्य समानो में वृद्धि हुई है। जिसे देखते हुए प्रतिमाएं की थोड़ी सी रेट में बढ़ोतरी हुई है। बप्पा की अंतिम सजावट का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी गणेश प्रतिमाओं के लिए लोगों द्वारा पहले से आर्डर दिए गए हैं। प्रतिमाओं की बिक्री होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दंतेवाड़ा,गीदम, बचेली,किरंदुल, नकुलनार के बाजार में भी गणपति बप्पा की विभिन्न आकार की प्रतिमाएं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। घरों में स्थापित करने के लिए छोटे आकार की प्रतिमाओं से लेकर गणेशोत्सव समितियों के पंडालों के लिए बड़े आकार की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। गणेशोत्सव को लेकर समितियों के सदस्यों के साथ-साथ बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु बप्पा की प्रतिमा को विधि-विधान से विराजित कर पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटे हैं। नगर और ग्रामीण अंचलों में गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच बाजारों में भी पर्व को लेकर चहल-पहल बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में गणपति प्रतिमाओं की खरीदारी और पंडालों की सजावट का कार्य और तेज होने की उम्मीद है।
    4
    **गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, अंतिम रूप ले रहीं बप्पा की प्रतिमाएं**

**गणेशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, अंतिम रूप ले रहीं बप्पा की प्रतिमाएं**
**मूर्तिकार राजेश की प्रतिमाओं की बढ़ी मांग, रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में**
दंतेवाड़ा :-  नगर सहित ग्रामीण अंचलों में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। गणपति बप्पा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। समितियों द्वारा जहां भव्य पंडालों को आकर्षक रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं, वहीं घरों में गणेश प्रतिमा विराजित करने वाले परिवार भी बप्पा के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सज्जा और आकर्षक साज-सज्जा से सजाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
गणेश चतुर्थी पर्व के लिए अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसे देखते हुए नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मूर्तिकार गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। छोटी से लेकर बड़ी प्रतिमाओं तक का निर्माण और रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रतिमाओं की मांग के साथ ही बुकिंग और बिक्री का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
दन्तेवाड़ा, गीदम में स्थित मूर्तिकला कला केंद्र के मूर्तिकार राजेश  पिछले करीब 10 वर्षों से गणेश भगवान के साथ मां दुर्गा और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं का निर्माण कर अपनी अलग पहचान बना रहे  हैं।  मूर्तिकार राजेश  ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए गणपति बप्पा की विभिन्न आकार और स्वरूप की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकांश प्रतिमाओं के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।
रंग-रोगन एवं अन्य समानो में वृद्धि हुई है। जिसे देखते हुए प्रतिमाएं की थोड़ी सी रेट में बढ़ोतरी हुई है। 
बप्पा की अंतिम सजावट का काम चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी गणेश प्रतिमाओं के लिए लोगों द्वारा पहले से आर्डर दिए गए हैं। 
प्रतिमाओं की बिक्री होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
दंतेवाड़ा,गीदम, बचेली,किरंदुल, नकुलनार   के बाजार में भी गणपति बप्पा की विभिन्न आकार की प्रतिमाएं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। घरों में स्थापित करने के लिए छोटे आकार की प्रतिमाओं से लेकर गणेशोत्सव समितियों के पंडालों के लिए बड़े आकार की आकर्षक प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं।
गणेशोत्सव को लेकर समितियों के सदस्यों के साथ-साथ बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु बप्पा की प्रतिमा को विधि-विधान से विराजित कर पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटे हैं। 
नगर और ग्रामीण अंचलों में गणेशोत्सव की तैयारियों के बीच बाजारों में भी पर्व को लेकर चहल-पहल बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में गणपति प्रतिमाओं की खरीदारी और पंडालों की सजावट का कार्य और तेज होने की उम्मीद है।
    user_Bhuneshwar Thakur
    Bhuneshwar Thakur
    Dantewada, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार गीदम थाना क्षेत्र के समलूर गांव में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। करीब 65 वर्षीय सुखराम सोढ़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुंद एवं कठोर वस्तु से चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई। जांच में जादू-टोना करने के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आई। गीदम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लकड़ी का पट्टा बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
    2
    जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
गीदम थाना क्षेत्र के समलूर गांव में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। करीब 65 वर्षीय सुखराम सोढ़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुंद एवं कठोर वस्तु से चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई। जांच में जादू-टोना करने के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आई। गीदम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लकड़ी का पट्टा बरामद कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • हरियाली और स्वास्थ्य सुविधाओं से संवरता बस्तर जगदलपुर --बस्तर में विकास की रफ्तार अब हरियाली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही है। जगदलपुर में आज ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। वहीं दूसरी ओर, बस्तर को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ते हुए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में नवनिर्मित आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण किया गया। कुम्हड़ाकोट स्थित जनजातीय गौरव वाटिका के सामने आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पोला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर को देश का सबसे विकसित संभाग बनाने के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होंने जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान की सराहना की और विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अतिथियों ने फलदार और छायादार पौधे रोपे। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वन विभाग के माध्यम से साढ़े सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 3 हजार रनिंग मीटर के मीडियन में टेकोमा, बोगनवेलिया और कनेर जैसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो शहर के प्रवेश मार्ग को खूबसूरत बनाने के साथ ग्रीन बेल्ट का काम करेंगे। इधर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बस्तर को बड़ी सौगात मिली है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत करीब 35 लाख लोगों की जांच की गई और 11 हजार गंभीर मरीजों को समय पर रायपुर भेजकर उपचार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 90 सीटों के साथ पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। साथ ही जगदलपुर में 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक मानसिक चिकित्सालय भी आगामी दो से तीन महीनों में पूरी तरह शुरू करने की तैयारी है। महारानी अस्पताल और सुकमा की अटल आरोग्य लैब में थायराइड, किडनी, लिवर, हृदय और एचबीए1सी समेत 136 तरह की जटिल जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि एक समय पूरे बस्तर संभाग में महारानी अस्पताल ही बड़ी स्वास्थ्य सुविधा का केंद्र था, लेकिन आज जगदलपुर, कांकेर और दंतेवाड़ा तक मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। उन्होंने मेडिकल छात्रों से पढ़ाई पूरी करने के बाद बस्तर के अंदरूनी और दूरस्थ इलाकों में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का आह्वान किया
    2
    हरियाली और स्वास्थ्य सुविधाओं से संवरता बस्तर
जगदलपुर   --बस्तर में विकास की रफ्तार अब हरियाली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही है। जगदलपुर में आज ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। वहीं दूसरी ओर, बस्तर को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ते हुए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में नवनिर्मित आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण किया गया।
कुम्हड़ाकोट स्थित जनजातीय गौरव वाटिका के सामने आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पोला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर को देश का सबसे विकसित संभाग बनाने के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होंने जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान की सराहना की और विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अतिथियों ने फलदार और छायादार पौधे रोपे।
वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वन विभाग के माध्यम से साढ़े सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 3 हजार रनिंग मीटर के मीडियन में टेकोमा, बोगनवेलिया और कनेर जैसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो शहर के प्रवेश मार्ग को खूबसूरत बनाने के साथ ग्रीन बेल्ट का काम करेंगे।
इधर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बस्तर को बड़ी सौगात मिली है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत करीब 35 लाख लोगों की जांच की गई और 11 हजार गंभीर मरीजों को समय पर रायपुर भेजकर उपचार उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 90 सीटों के साथ पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। साथ ही जगदलपुर में 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक मानसिक चिकित्सालय भी आगामी दो से तीन महीनों में पूरी तरह शुरू करने की तैयारी है। महारानी अस्पताल और सुकमा की अटल आरोग्य लैब में थायराइड, किडनी, लिवर, हृदय और एचबीए1सी समेत 136 तरह की जटिल जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि एक समय पूरे बस्तर संभाग में महारानी अस्पताल ही बड़ी स्वास्थ्य सुविधा का केंद्र था, लेकिन आज जगदलपुर, कांकेर और दंतेवाड़ा तक मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। उन्होंने मेडिकल छात्रों से पढ़ाई पूरी करने के बाद बस्तर के अंदरूनी और दूरस्थ इलाकों में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का आह्वान किया
    user_Hari singh Thakur
    Hari singh Thakur
    Pharmacist बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    24 min ago
  • कोंडागांव: कोंडागांव में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस का साइबर जागृति अभियान कोण्डागांव पुलिस द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिवक्ता संघ के साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, IPS ने अधिवक्ताओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर जागरूकता क्विज भी आयोजित की गई और सही जवाब देने वाले अधिवक्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
    1
    कोंडागांव: कोंडागांव में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस का साइबर जागृति अभियान
कोण्डागांव पुलिस द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिवक्ता संघ के साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, IPS ने अधिवक्ताओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर जागरूकता क्विज भी आयोजित की गई और सही जवाब देने वाले अधिवक्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन कांकेर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को कांकेर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव दिनेश मंडावी एवं एसबीआई अवार्ड यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया। कांकेर एवं आसपास की विभिन्न बैंक शाखाओं से पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने और उन्हें सफल बनाने में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैंककर्मी पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान दे रहे हैं, तो उनकी लंबे समय से लंबित जायज मांगों के मामले में भेदभावपूर्ण रवैया उचित नहीं है। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग लंबे समय से लंबित है, जिस पर अब शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन व्यवस्था में कथित भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समान एवं न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की। दिनेश मंडावी एवं पवन वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी जायज मांगों पर सरकार एवं भारतीय बैंक संघ को सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। हड़ताल के कारण कांकेर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जिले में लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन प्रभावित होने की संभावना है। प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, प्रोत्साहन व्यवस्था में भेदभाव समाप्त करने सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में नारे लगाए और एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    4
    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

कांकेर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को कांकेर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव दिनेश मंडावी एवं एसबीआई अवार्ड यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया। कांकेर एवं आसपास की विभिन्न बैंक शाखाओं से पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने और उन्हें सफल बनाने में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैंककर्मी पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि जब बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान दे रहे हैं, तो उनकी लंबे समय से लंबित जायज मांगों के मामले में भेदभावपूर्ण रवैया उचित नहीं है। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग लंबे समय से लंबित है, जिस पर अब शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन व्यवस्था में कथित भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समान एवं न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की।
दिनेश मंडावी एवं पवन वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी जायज मांगों पर सरकार एवं भारतीय बैंक संघ को सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
हड़ताल के कारण कांकेर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जिले में लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन प्रभावित होने की संभावना है। प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, प्रोत्साहन व्यवस्था में भेदभाव समाप्त करने सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में नारे लगाए और एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_Ved Prakash Mishra
    Ved Prakash Mishra
    पत्रकारिता कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • ग्राम पंचायत सचिव से मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई भानुप्रतापपुर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित जनप्रतिनिधि के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किए जाने की पूर्व सूचना भी दी है। ज्ञापन के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को लगभग सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्री राजेंद्र ध्रुव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव श्री राजेंद्र सलाम के साथ कथित रूप से विवाद, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया। संघ का कहना है कि इस घटना से सचिव को मानसिक रूप से काफी आघात पहुंचा है। ज्ञापन में घटना के दौरान दुर्गा मंडावी पति राजकुमार मंडावी, कौशल्या उपके पति रमेश कुमार उपके, प्रमिला सोनवानी पति पीला राम सोनवानी, ग्राम कोटवार राजकुमार, देवदास मंडावी पति देवलाल मंडावी, शिवप्रसाद पिता फागूराम कवड़े, धनसा राम कोमरा पिता मैशोराम कोमरा तथा दिनेश नेताम सहित अन्य लोगों के उपस्थित होने का उल्लेख किया गया है। पंचायत सचिव संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई करने, पंचायत सचिवों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा पंचायत राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। संघ ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित एवं वैधानिक कार्रवाई निर्धारित समयावधि में नहीं की जाती है, तो प्रशासन को पूर्व सूचना देकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर सहित पंचायत सचिव संघ के संबंधित पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिवों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा मामले में निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
    4
    ग्राम पंचायत सचिव से मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन
भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई भानुप्रतापपुर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित जनप्रतिनिधि के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किए जाने की पूर्व सूचना भी दी है।
ज्ञापन के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को लगभग सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्री राजेंद्र ध्रुव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव श्री राजेंद्र सलाम के साथ कथित रूप से विवाद, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया। संघ का कहना है कि इस घटना से सचिव को मानसिक रूप से काफी आघात पहुंचा है।
ज्ञापन में घटना के दौरान दुर्गा मंडावी पति राजकुमार मंडावी, कौशल्या उपके पति रमेश कुमार उपके, प्रमिला सोनवानी पति पीला राम सोनवानी, ग्राम कोटवार राजकुमार, देवदास मंडावी पति देवलाल मंडावी, शिवप्रसाद पिता फागूराम कवड़े, धनसा राम कोमरा पिता मैशोराम कोमरा तथा दिनेश नेताम सहित अन्य लोगों के उपस्थित होने का उल्लेख किया गया है।
पंचायत सचिव संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई करने, पंचायत सचिवों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा पंचायत राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।
संघ ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित एवं वैधानिक कार्रवाई निर्धारित समयावधि में नहीं की जाती है, तो प्रशासन को पूर्व सूचना देकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर सहित पंचायत सचिव संघ के संबंधित पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिवों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा मामले में निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बुडदी में कांग्रेस मंडल बैठक - 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ बुडदी में कांग्रेस मंडल बैठक - 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ सुकमा-बुडदी में जिला अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में कांग्रेस मंडल बैठक हुई। संगठन मजबूती पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के 18 और CPI के 1 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने महंगाई-भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। हरीश कवासी बोले - कांग्रेस की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, गांव-गांव संगठन मजबूत करेंगे।
    2
    बुडदी में कांग्रेस मंडल बैठक - 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

बुडदी में कांग्रेस मंडल बैठक - 18 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
सुकमा-बुडदी में जिला अध्यक्ष हरीश कवासी के नेतृत्व में कांग्रेस मंडल बैठक हुई। संगठन मजबूती पर चर्चा हुई।
बैठक में भाजपा के 18 और CPI के 1 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने महंगाई-भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।
हरीश कवासी बोले - कांग्रेस की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, गांव-गांव संगठन मजबूत करेंगे।
    user_संवाद TAK
    संवाद TAK
    सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर सुकमा जिला कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मध्यप्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर सुकमा जिला कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस *जिला अध्यक्ष हरीश कवासी* एवं *आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेको हुगा ने कहा*- यह सामान्य मौत नहीं, सरकार द्वारा की गई हत्या है, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे और मृतक परिवारों को 1 करोड़ मुआवजे की मांग की,
    3
    मध्यप्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर सुकमा जिला कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस

मध्यप्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर सुकमा जिला कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस
*जिला अध्यक्ष हरीश कवासी* एवं *आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेको हुगा ने कहा*- यह सामान्य मौत नहीं, सरकार द्वारा की गई हत्या है,
स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे और मृतक परिवारों को 1 करोड़ मुआवजे की मांग की,
    user_संवाद TAK
    संवाद TAK
    सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.