Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोंडागांव: कोंडागांव में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस का साइबर जागृति अभियान कोण्डागांव पुलिस द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिवक्ता संघ के साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, IPS ने अधिवक्ताओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर जागरूकता क्विज भी आयोजित की गई और सही जवाब देने वाले अधिवक्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
Tomesh Rana
कोंडागांव: कोंडागांव में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस का साइबर जागृति अभियान कोण्डागांव पुलिस द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिवक्ता संघ के साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, IPS ने अधिवक्ताओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर जागरूकता क्विज भी आयोजित की गई और सही जवाब देने वाले अधिवक्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोंडागांव: कोंडागांव में अधिवक्ताओं के साथ पुलिस का साइबर जागृति अभियान कोण्डागांव पुलिस द्वारा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अधिवक्ता संघ के साथ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, IPS ने अधिवक्ताओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर जागरूकता क्विज भी आयोजित की गई और सही जवाब देने वाले अधिवक्ताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।1
- पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का जोरदार प्रदर्शन कांकेर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को कांकेर में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय बैंक संघ (आईबीए) एवं केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की गई। प्रदर्शन का नेतृत्व एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव दिनेश मंडावी एवं एसबीआई अवार्ड यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया। कांकेर एवं आसपास की विभिन्न बैंक शाखाओं से पहुंचे अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी एकजुटता दिखाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने और उन्हें सफल बनाने में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैंककर्मी पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार की योजनाओं को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्धता से योगदान दे रहे हैं, तो उनकी लंबे समय से लंबित जायज मांगों के मामले में भेदभावपूर्ण रवैया उचित नहीं है। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग लंबे समय से लंबित है, जिस पर अब शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन व्यवस्था में कथित भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ भी विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समान एवं न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की। दिनेश मंडावी एवं पवन वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनकी जायज मांगों पर सरकार एवं भारतीय बैंक संघ को सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। हड़ताल के कारण कांकेर जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जिले में लगभग 100 से 150 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन प्रभावित होने की संभावना है। प्रदर्शन में बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, प्रोत्साहन व्यवस्था में भेदभाव समाप्त करने सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में नारे लगाए और एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।4
- ग्राम पंचायत सचिव से मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई भानुप्रतापपुर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित जनप्रतिनिधि के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किए जाने की पूर्व सूचना भी दी है। ज्ञापन के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को लगभग सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्री राजेंद्र ध्रुव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव श्री राजेंद्र सलाम के साथ कथित रूप से विवाद, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया। संघ का कहना है कि इस घटना से सचिव को मानसिक रूप से काफी आघात पहुंचा है। ज्ञापन में घटना के दौरान दुर्गा मंडावी पति राजकुमार मंडावी, कौशल्या उपके पति रमेश कुमार उपके, प्रमिला सोनवानी पति पीला राम सोनवानी, ग्राम कोटवार राजकुमार, देवदास मंडावी पति देवलाल मंडावी, शिवप्रसाद पिता फागूराम कवड़े, धनसा राम कोमरा पिता मैशोराम कोमरा तथा दिनेश नेताम सहित अन्य लोगों के उपस्थित होने का उल्लेख किया गया है। पंचायत सचिव संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई करने, पंचायत सचिवों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा पंचायत राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। संघ ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित एवं वैधानिक कार्रवाई निर्धारित समयावधि में नहीं की जाती है, तो प्रशासन को पूर्व सूचना देकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर सहित पंचायत सचिव संघ के संबंधित पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिवों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा मामले में निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।4
- अधिकारियों की मुस्तैदी या पाप पर पर्दा? भानुप्रतापपुर में जहरीले खेल का पर्दाफाश, दो महीने से सो रहा था आबकारी विभाग! अधिकारियों की मुस्तैदी या पाप पर पर्दा? भानुप्रतापपुर में जहरीले खेल का पर्दाफाश, दो महीने से सो रहा था आबकारी विभाग! भानुप्रतापपुर: "सब कुछ ठीक चल रहा है, कोई गड़बड़ी नहीं है..." यह वही घिसा-पिटा जुमला है जिसे भानुप्रतापपुर व जिले के जिम्मेदार अफसर महीनों से ढोल पीटकर दोहरा रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, तो तस्वीरों ने अफसरों के सारे दावों और झूठी साख की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। मौके से भारी मात्रा में नामी ब्रांड्स की खाली बोतलें, ढक्कन, फर्जी स्टिकर और होलोग्राम बरामद हुए हैं। जिन्हें देखकर अब कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों की खुद की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।1
- हरियाली और स्वास्थ्य सुविधाओं से संवरता बस्तर जगदलपुर --बस्तर में विकास की रफ्तार अब हरियाली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रही है। जगदलपुर में आज ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। वहीं दूसरी ओर, बस्तर को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ते हुए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में नवनिर्मित आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण किया गया। कुम्हड़ाकोट स्थित जनजातीय गौरव वाटिका के सामने आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडे और जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पोला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर को देश का सबसे विकसित संभाग बनाने के संकल्प के साथ सरकार काम कर रही है। उन्होंने जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान की सराहना की और विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अतिथियों ने फलदार और छायादार पौधे रोपे। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जनआंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वन विभाग के माध्यम से साढ़े सात करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के करीब 3 हजार रनिंग मीटर के मीडियन में टेकोमा, बोगनवेलिया और कनेर जैसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो शहर के प्रवेश मार्ग को खूबसूरत बनाने के साथ ग्रीन बेल्ट का काम करेंगे। इधर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बस्तर को बड़ी सौगात मिली है। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेंद्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत करीब 35 लाख लोगों की जांच की गई और 11 हजार गंभीर मरीजों को समय पर रायपुर भेजकर उपचार उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से 90 सीटों के साथ पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। साथ ही जगदलपुर में 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक मानसिक चिकित्सालय भी आगामी दो से तीन महीनों में पूरी तरह शुरू करने की तैयारी है। महारानी अस्पताल और सुकमा की अटल आरोग्य लैब में थायराइड, किडनी, लिवर, हृदय और एचबीए1सी समेत 136 तरह की जटिल जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि एक समय पूरे बस्तर संभाग में महारानी अस्पताल ही बड़ी स्वास्थ्य सुविधा का केंद्र था, लेकिन आज जगदलपुर, कांकेर और दंतेवाड़ा तक मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। उन्होंने मेडिकल छात्रों से पढ़ाई पूरी करने के बाद बस्तर के अंदरूनी और दूरस्थ इलाकों में जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का आह्वान किया2
- इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर से बेटियों ने हासिल किया मुकाम फॉक्सकॉन बेंगलुरु में धमतरी की तीन युवतियों का चयन, 20 हजार रुपए मासिक CTC धमतरी। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली संजना साहू, रंजना साहू और निकिता का चयन फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। तीनों को प्रारंभिक तौर पर 20 हजार रुपए प्रतिमाह CTC का रोजगार मिला है। कंपनी Apple iPhone सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली एवं निर्माण से जुड़ी है। तकनीकी क्षेत्र में बनाई पहचान तीनों युवतियों ने इलेक्ट्रीकल कार्य, वायरिंग, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा और मशीनरी से जुड़े व्यावहारिक कार्यों का प्रशिक्षण लिया। पुरुष-प्रधान माने जाने वाले इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी मेहनत और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। कलेक्टर-महापौर ने किया संवाद कलेक्टर अविनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण, तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए युवाओं को कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि बेटियों की सफलता जिले के लिए गर्व की बात है। 100 से अधिक युवाओं को रोजगार जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित SEDI में युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण और प्लेसमेंट दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष करीब 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। आगामी चरण में 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।2
- धमतरी की तीन बेटियों का फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में चयन, Apple iPhone के लिए करेंगी उपकरणों की असेंबली, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर, हौसलों से हासिल किया मुकाम धमतरी।धमतरी की तीन बेटियों संजना साहू, रंजना साहू और निकिता ने अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिखाया है कि अवसर और सही प्रशिक्षण मिले तो बेटियां किसी भी तकइलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर, हौसलों से हासिल किया मुकाम धमतरी की तीन बेटियों का फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में चयन, Apple iPhone के लिए करेंगी उपकरणों की असेंबलीनीकी क्षेत्र में सफलता का नया अध्याय लिख सकती हैं। मधुरिमा गुरुकुल SEDI, धमतरी में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली इन तीन महिला प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। यह एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो Apple के लिए iPhone सहित अन्य उपकरणों की असेंबली/निर्माण करती है। तीनों प्रशिक्षुओं को शुरुआत में ₹20 हजार प्रतिमाह CTC का रोजगार ऑफर मिला है। यह उपलब्धि न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षुओं की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि बेटियां तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं। धमतरी की इन तीन बेटियों की कहानी इसी पहल की सबसे प्रेरक तस्वीर है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सीखा हुनर अब उन्हें बेंगलुरु के औद्योगिक क्षेत्र तक ले जा रहा है। उनकी सफलता केवल रोजगार पाने की उपलब्धि नहीं, बल्कि धमतरी की बेटियों के बढ़ते आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता की नई पहचान है। इन बेटियों की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ऐसे तकनीकी ट्रेड को चुना, जिसे लंबे समय से पुरुष-प्रधान क्षेत्र माना जाता रहा है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी तकनीकी दक्षता, सीखने की लगन और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि धमतरी की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरक संदेश है कि तकनीकी कौशल के क्षेत्र में महिलाओं के लिए भी रोजगार और करियर की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन बेटियों ने इलेक्ट्रीकल कार्यों की बारीकियों, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा, वायरिंग, मशीनरी एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम से जुड़े व्यावहारिक कार्यों में दक्षता हासिल की। प्रशिक्षण ने उनके भीतर केवल तकनीकी क्षमता ही विकसित नहीं की, बल्कि बड़े औद्योगिक संस्थानों में काम करने का आत्मविश्वास भी बढ़ाया। यही आत्मविश्वास उन्हें धमतरी से बेंगलुरु तक रोजगार के नए अवसर तक ले गया। कलेक्टर और महापौर ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात इन बेटियों की सफलता से जुड़े प्रशिक्षण की जमीनी स्थिति और युवाओं की तैयारियों को जानने के लिए बीते दिन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण, प्राप्त किए जा रहे तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने कौशल को निरंतर बेहतर बनाने और उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी दौरान संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले युवाओं की उपलब्धियों की जानकारी भी लो । महापौर श्री रामू रोहरा ने बेटियों से बात करते हुए कहा कि “धमतरी की बेटियों ने इलेक्ट्रीशियन जैसे तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार हासिल किया है, यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। यह सफलता बताती है कि हमारे युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात के दौरान उनकी सीखने की उत्सुकता और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देखकर प्रसन्नता हुई। इन तीन बेटियों की सफलता निश्चित रूप से धमतरी की अन्य बेटियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।” कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी की बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के बल पर एक नई मिसाल कायम की है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड जैसे तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार हासिल करना उनकी क्षमता और कौशल का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह उपलब्धि जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की उपयोगिता को भी रेखांकित करती है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखते हुए उन्हें उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए, ताकि प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसरों तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित हो सके। इन बेटियों की सफलता से यह संदेश भी स्पष्ट है कि तकनीकी शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में बेटियों के लिए किसी भी प्रकार की सीमा नहीं है। कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम जिला प्रशासन एवं अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मधुरिमा गुरुकुल SEDI में युवाओं को रोजगार की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष लगभग 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है, जबकि आगामी चरण में जिले के 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।4
- कोंडागांव: कोरगांव में पुलिस ने लगाया दो दिवसीय खेलकूद एवं जनजागरूकता शिविर कोंडागांव जिले के दूरस्थ ग्राम कोरगांव में 9 और 10 सितंबर को पुलिस विभाग की पहल पर दो दिवसीय खेलकूद एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वॉलीबॉल, कबड्डी, मटका फोड़ और नींबू दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ दिया गया। साइबर जागृति अभियान के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। विजेता प्रतिभागियों और स्कूली बच्चों को पुरस्कार एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।1