logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्यप्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर सुकमा जिला कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मध्यप्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर सुकमा जिला कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस *जिला अध्यक्ष हरीश कवासी* एवं *आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेको हुगा ने कहा*- यह सामान्य मौत नहीं, सरकार द्वारा की गई हत्या है, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे और मृतक परिवारों को 1 करोड़ मुआवजे की मांग की,

5 hrs ago
user_संवाद TAK
संवाद TAK
सुकमा, सुकमा, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago

मध्यप्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर सुकमा जिला कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मध्यप्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर सुकमा जिला कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस *जिला अध्यक्ष हरीश कवासी* एवं *आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष वेको हुगा ने कहा*- यह सामान्य मौत नहीं, सरकार द्वारा की गई हत्या है, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे और मृतक परिवारों को 1 करोड़ मुआवजे की मांग की,

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • हारम चौक के पास बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी.. गीदम के हारम चौक के पास सड़क की हालत इन दिनों खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।
    2
    हारम चौक के पास बदहाल सड़क, राहगीरों की बढ़ी परेशानी..
गीदम के हारम चौक के पास सड़क की हालत इन दिनों खराब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कोंडागांव: कोरगांव में पुलिस ने लगाया दो दिवसीय खेलकूद एवं जनजागरूकता शिविर कोंडागांव जिले के दूरस्थ ग्राम कोरगांव में 9 और 10 सितंबर को पुलिस विभाग की पहल पर दो दिवसीय खेलकूद एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वॉलीबॉल, कबड्डी, मटका फोड़ और नींबू दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ दिया गया। साइबर जागृति अभियान के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। विजेता प्रतिभागियों और स्कूली बच्चों को पुरस्कार एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
    1
    कोंडागांव: कोरगांव में पुलिस ने लगाया दो दिवसीय खेलकूद एवं जनजागरूकता शिविर
कोंडागांव जिले के दूरस्थ ग्राम कोरगांव में 9 और 10 सितंबर को पुलिस विभाग की पहल पर दो दिवसीय खेलकूद एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वॉलीबॉल, कबड्डी, मटका फोड़ और नींबू दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का लाभ दिया गया। साइबर जागृति अभियान के तहत ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए। विजेता प्रतिभागियों और स्कूली बच्चों को पुरस्कार एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • ग्राम पंचायत सचिव से मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई भानुप्रतापपुर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित जनप्रतिनिधि के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किए जाने की पूर्व सूचना भी दी है। ज्ञापन के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को लगभग सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्री राजेंद्र ध्रुव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव श्री राजेंद्र सलाम के साथ कथित रूप से विवाद, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया। संघ का कहना है कि इस घटना से सचिव को मानसिक रूप से काफी आघात पहुंचा है। ज्ञापन में घटना के दौरान दुर्गा मंडावी पति राजकुमार मंडावी, कौशल्या उपके पति रमेश कुमार उपके, प्रमिला सोनवानी पति पीला राम सोनवानी, ग्राम कोटवार राजकुमार, देवदास मंडावी पति देवलाल मंडावी, शिवप्रसाद पिता फागूराम कवड़े, धनसा राम कोमरा पिता मैशोराम कोमरा तथा दिनेश नेताम सहित अन्य लोगों के उपस्थित होने का उल्लेख किया गया है। पंचायत सचिव संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई करने, पंचायत सचिवों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा पंचायत राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। संघ ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित एवं वैधानिक कार्रवाई निर्धारित समयावधि में नहीं की जाती है, तो प्रशासन को पूर्व सूचना देकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर सहित पंचायत सचिव संघ के संबंधित पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिवों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा मामले में निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
    4
    ग्राम पंचायत सचिव से मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ ने सौंपा ज्ञापन
भानुप्रतापपुर। ग्राम पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट एवं दुर्व्यवहार के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ ब्लॉक इकाई भानुप्रतापपुर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर को ज्ञापन सौंपकर संबंधित जनप्रतिनिधि के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन किए जाने की पूर्व सूचना भी दी है।
ज्ञापन के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को लगभग सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान सरपंच श्री राजेंद्र ध्रुव द्वारा ग्राम पंचायत सचिव श्री राजेंद्र सलाम के साथ कथित रूप से विवाद, मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया गया। संघ का कहना है कि इस घटना से सचिव को मानसिक रूप से काफी आघात पहुंचा है।
ज्ञापन में घटना के दौरान दुर्गा मंडावी पति राजकुमार मंडावी, कौशल्या उपके पति रमेश कुमार उपके, प्रमिला सोनवानी पति पीला राम सोनवानी, ग्राम कोटवार राजकुमार, देवदास मंडावी पति देवलाल मंडावी, शिवप्रसाद पिता फागूराम कवड़े, धनसा राम कोमरा पिता मैशोराम कोमरा तथा दिनेश नेताम सहित अन्य लोगों के उपस्थित होने का उल्लेख किया गया है।
पंचायत सचिव संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी जनप्रतिनिधि के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिवत कानूनी कार्रवाई करने, पंचायत सचिवों की सुरक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करने तथा पंचायत राज व्यवस्था के तहत जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।
संघ ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित एवं वैधानिक कार्रवाई निर्धारित समयावधि में नहीं की जाती है, तो प्रशासन को पूर्व सूचना देकर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर सहित पंचायत सचिव संघ के संबंधित पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि पंचायत सचिवों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना आवश्यक है तथा मामले में निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
    user_Roshan Mishra
    Roshan Mishra
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • अधिकारियों की मुस्तैदी या पाप पर पर्दा? भानुप्रतापपुर में जहरीले खेल का पर्दाफाश, दो महीने से सो रहा था आबकारी विभाग! अधिकारियों की मुस्तैदी या पाप पर पर्दा? भानुप्रतापपुर में जहरीले खेल का पर्दाफाश, दो महीने से सो रहा था आबकारी विभाग! भानुप्रतापपुर: "सब कुछ ठीक चल रहा है, कोई गड़बड़ी नहीं है..." यह वही घिसा-पिटा जुमला है जिसे भानुप्रतापपुर व जिले के जिम्मेदार अफसर महीनों से ढोल पीटकर दोहरा रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, तो तस्वीरों ने अफसरों के सारे दावों और झूठी साख की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। मौके से भारी मात्रा में नामी ब्रांड्स की खाली बोतलें, ढक्कन, फर्जी स्टिकर और होलोग्राम बरामद हुए हैं। जिन्हें देखकर अब कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों की खुद की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।
    1
    अधिकारियों की मुस्तैदी या पाप पर पर्दा? भानुप्रतापपुर में जहरीले खेल का पर्दाफाश, दो महीने से सो रहा था आबकारी विभाग!
अधिकारियों की मुस्तैदी या पाप पर पर्दा? भानुप्रतापपुर में जहरीले खेल का पर्दाफाश, दो महीने से सो रहा था आबकारी विभाग!
भानुप्रतापपुर:
"सब कुछ ठीक चल रहा है, कोई गड़बड़ी नहीं है..." यह वही घिसा-पिटा जुमला है जिसे भानुप्रतापपुर व जिले के जिम्मेदार अफसर महीनों से ढोल पीटकर दोहरा रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, तो तस्वीरों ने अफसरों के सारे दावों और झूठी साख की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। मौके से भारी मात्रा में नामी ब्रांड्स की खाली बोतलें, ढक्कन, फर्जी स्टिकर और होलोग्राम बरामद हुए हैं। जिन्हें देखकर अब कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों की खुद की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर से बेटियों ने हासिल किया मुकाम फॉक्सकॉन बेंगलुरु में धमतरी की तीन युवतियों का चयन, 20 हजार रुपए मासिक CTC धमतरी। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली संजना साहू, रंजना साहू और निकिता का चयन फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। तीनों को प्रारंभिक तौर पर 20 हजार रुपए प्रतिमाह CTC का रोजगार मिला है। कंपनी Apple iPhone सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली एवं निर्माण से जुड़ी है। तकनीकी क्षेत्र में बनाई पहचान तीनों युवतियों ने इलेक्ट्रीकल कार्य, वायरिंग, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा और मशीनरी से जुड़े व्यावहारिक कार्यों का प्रशिक्षण लिया। पुरुष-प्रधान माने जाने वाले इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी मेहनत और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। कलेक्टर-महापौर ने किया संवाद कलेक्टर अविनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण, तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए युवाओं को कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि बेटियों की सफलता जिले के लिए गर्व की बात है। 100 से अधिक युवाओं को रोजगार जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित SEDI में युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण और प्लेसमेंट दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष करीब 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। आगामी चरण में 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
    2
    इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर से बेटियों ने हासिल किया मुकाम
फॉक्सकॉन बेंगलुरु में धमतरी की तीन युवतियों का चयन, 20 हजार रुपए मासिक CTC
धमतरी। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली संजना साहू, रंजना साहू और निकिता का चयन फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। तीनों को प्रारंभिक तौर पर 20 हजार रुपए प्रतिमाह CTC का रोजगार मिला है। कंपनी Apple iPhone सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली एवं निर्माण से जुड़ी है।
तकनीकी क्षेत्र में बनाई पहचान
तीनों युवतियों ने इलेक्ट्रीकल कार्य, वायरिंग, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा और मशीनरी से जुड़े व्यावहारिक कार्यों का प्रशिक्षण लिया। पुरुष-प्रधान माने जाने वाले इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी मेहनत और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है।
कलेक्टर-महापौर ने किया संवाद
कलेक्टर अविनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण, तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी लेते हुए युवाओं को कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि बेटियों की सफलता जिले के लिए गर्व की बात है।
100 से अधिक युवाओं को रोजगार
जिला प्रशासन और अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित SEDI में युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण और प्लेसमेंट दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष करीब 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है। आगामी चरण में 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    30 min ago
  • धमतरी की तीन बेटियों का फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में चयन, Apple iPhone के लिए करेंगी उपकरणों की असेंबली, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर, हौसलों से हासिल किया मुकाम धमतरी।धमतरी की तीन बेटियों संजना साहू, रंजना साहू और निकिता ने अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिखाया है कि अवसर और सही प्रशिक्षण मिले तो बेटियां किसी भी तकइलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर, हौसलों से हासिल किया मुकाम धमतरी की तीन बेटियों का फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में चयन, Apple iPhone के लिए करेंगी उपकरणों की असेंबलीनीकी क्षेत्र में सफलता का नया अध्याय लिख सकती हैं। मधुरिमा गुरुकुल SEDI, धमतरी में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली इन तीन महिला प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। यह एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो Apple के लिए iPhone सहित अन्य उपकरणों की असेंबली/निर्माण करती है। तीनों प्रशिक्षुओं को शुरुआत में ₹20 हजार प्रतिमाह CTC का रोजगार ऑफर मिला है। यह उपलब्धि न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षुओं की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि बेटियां तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं। धमतरी की इन तीन बेटियों की कहानी इसी पहल की सबसे प्रेरक तस्वीर है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सीखा हुनर अब उन्हें बेंगलुरु के औद्योगिक क्षेत्र तक ले जा रहा है। उनकी सफलता केवल रोजगार पाने की उपलब्धि नहीं, बल्कि धमतरी की बेटियों के बढ़ते आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता की नई पहचान है। इन बेटियों की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ऐसे तकनीकी ट्रेड को चुना, जिसे लंबे समय से पुरुष-प्रधान क्षेत्र माना जाता रहा है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी तकनीकी दक्षता, सीखने की लगन और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि धमतरी की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरक संदेश है कि तकनीकी कौशल के क्षेत्र में महिलाओं के लिए भी रोजगार और करियर की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। प्रशिक्षण के दौरान इन बेटियों ने इलेक्ट्रीकल कार्यों की बारीकियों, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा, वायरिंग, मशीनरी एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम से जुड़े व्यावहारिक कार्यों में दक्षता हासिल की। प्रशिक्षण ने उनके भीतर केवल तकनीकी क्षमता ही विकसित नहीं की, बल्कि बड़े औद्योगिक संस्थानों में काम करने का आत्मविश्वास भी बढ़ाया। यही आत्मविश्वास उन्हें धमतरी से बेंगलुरु तक रोजगार के नए अवसर तक ले गया। कलेक्टर और महापौर ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात इन बेटियों की सफलता से जुड़े प्रशिक्षण की जमीनी स्थिति और युवाओं की तैयारियों को जानने के लिए बीते दिन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण, प्राप्त किए जा रहे तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने कौशल को निरंतर बेहतर बनाने और उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी दौरान संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले युवाओं की उपलब्धियों की जानकारी भी लो । महापौर श्री रामू रोहरा ने बेटियों से बात करते हुए कहा कि “धमतरी की बेटियों ने इलेक्ट्रीशियन जैसे तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार हासिल किया है, यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। यह सफलता बताती है कि हमारे युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात के दौरान उनकी सीखने की उत्सुकता और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देखकर प्रसन्नता हुई। इन तीन बेटियों की सफलता निश्चित रूप से धमतरी की अन्य बेटियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।” कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी की बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के बल पर एक नई मिसाल कायम की है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड जैसे तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार हासिल करना उनकी क्षमता और कौशल का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह उपलब्धि जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की उपयोगिता को भी रेखांकित करती है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखते हुए उन्हें उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए, ताकि प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसरों तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित हो सके। इन बेटियों की सफलता से यह संदेश भी स्पष्ट है कि तकनीकी शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में बेटियों के लिए किसी भी प्रकार की सीमा नहीं है। कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम जिला प्रशासन एवं अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मधुरिमा गुरुकुल SEDI में युवाओं को रोजगार की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष लगभग 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है, जबकि आगामी चरण में जिले के 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
    4
    धमतरी की तीन बेटियों का फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में चयन, Apple iPhone के लिए करेंगी उपकरणों की असेंबली, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर, हौसलों से हासिल किया मुकाम
धमतरी।धमतरी की तीन बेटियों  संजना साहू, रंजना साहू और निकिता ने अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिखाया है कि अवसर और सही प्रशिक्षण मिले तो बेटियां किसी भी तकइलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुनर, हौसलों से हासिल किया मुकाम
धमतरी की तीन बेटियों का फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में चयन, Apple iPhone के लिए करेंगी उपकरणों की असेंबलीनीकी क्षेत्र में सफलता का नया अध्याय लिख सकती हैं। मधुरिमा गुरुकुल SEDI, धमतरी में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली इन तीन महिला प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी फॉक्सकॉन, बेंगलुरु में हुआ है। 
यह एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो Apple के लिए iPhone सहित अन्य उपकरणों की असेंबली/निर्माण करती है। तीनों प्रशिक्षुओं को  शुरुआत में ₹20 हजार प्रतिमाह CTC का रोजगार ऑफर मिला है। यह उपलब्धि न केवल प्रशिक्षण की गुणवत्ता और प्रशिक्षुओं की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि बेटियां तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।
धमतरी की इन तीन बेटियों की कहानी इसी पहल की सबसे प्रेरक तस्वीर है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में सीखा हुनर अब उन्हें बेंगलुरु के औद्योगिक क्षेत्र तक ले जा रहा है। उनकी सफलता केवल रोजगार पाने की उपलब्धि नहीं, बल्कि धमतरी की बेटियों के बढ़ते आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता की नई पहचान है।
इन बेटियों की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ऐसे तकनीकी ट्रेड को चुना, जिसे लंबे समय से पुरुष-प्रधान क्षेत्र माना जाता रहा है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी तक पहुंचना उनकी तकनीकी दक्षता, सीखने की लगन और आत्मविश्वास को दर्शाता है। उनकी यह उपलब्धि धमतरी की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरक संदेश है कि तकनीकी कौशल के क्षेत्र में महिलाओं के लिए भी रोजगार और करियर की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।
प्रशिक्षण के दौरान इन बेटियों ने इलेक्ट्रीकल कार्यों की बारीकियों, उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा, वायरिंग, मशीनरी एवं इलेक्ट्रिकल सिस्टम से जुड़े व्यावहारिक कार्यों में दक्षता हासिल की। प्रशिक्षण ने उनके भीतर केवल तकनीकी क्षमता ही विकसित नहीं की, बल्कि बड़े औद्योगिक संस्थानों में काम करने का आत्मविश्वास भी बढ़ाया। यही आत्मविश्वास उन्हें धमतरी से बेंगलुरु तक रोजगार के नए अवसर तक ले गया।
कलेक्टर और महापौर ने प्रशिक्षणार्थियों से की मुलाकात
इन बेटियों की सफलता से जुड़े प्रशिक्षण की जमीनी स्थिति और युवाओं की तैयारियों को जानने के लिए बीते दिन कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीधे संवाद कर उनके प्रशिक्षण, प्राप्त किए जा रहे तकनीकी कौशल और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने कौशल को निरंतर बेहतर बनाने और उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी दौरान संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले युवाओं की उपलब्धियों की जानकारी भी लो ।
महापौर श्री रामू रोहरा  ने बेटियों से बात करते हुए कहा कि “धमतरी की बेटियों ने इलेक्ट्रीशियन जैसे तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार हासिल किया है, यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। यह सफलता बताती है कि हमारे युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें सही प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की। मधुरिमा गुरुकुल SEDI में प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात के दौरान उनकी सीखने की उत्सुकता और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देखकर प्रसन्नता हुई। 
इन तीन बेटियों की सफलता निश्चित रूप से धमतरी की अन्य बेटियों को तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।”
कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी की बेटियों ने अपनी मेहनत, लगन और तकनीकी दक्षता के बल पर एक नई मिसाल कायम की है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड जैसे तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर फॉक्सकॉन जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में रोजगार हासिल करना उनकी क्षमता और कौशल का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह उपलब्धि जिले में संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों की उपयोगिता को भी रेखांकित करती है। 
जिला प्रशासन का प्रयास है कि युवाओं को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखते हुए उन्हें उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाए, ताकि प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसरों तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित हो सके। इन बेटियों की सफलता से यह संदेश भी स्पष्ट है कि तकनीकी शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में बेटियों के लिए किसी भी प्रकार की सीमा नहीं है। 
कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
जिला प्रशासन एवं अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मधुरिमा गुरुकुल SEDI में युवाओं को रोजगार की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब तक 100 से अधिक युवा प्रशिक्षण के बाद रोजगार से जुड़ चुके हैं। इस वर्ष लगभग 200 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है, जबकि आगामी चरण में जिले के 1000 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    14 min ago
  • दंतेवाड़ा में झमाझम बारिश, किसानों को मिली बड़ी राहत.. दंतेवाड़ा में अचानक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिल रही है। खेतों में खड़ी धान समेत अन्य फसलों के लिए बारिश को राहत माना जा रहा है। बारिश से फसलों को पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है। किसानों को अब अच्छी फसल और बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।
    2
    दंतेवाड़ा में झमाझम बारिश, किसानों को मिली बड़ी राहत..
दंतेवाड़ा में अचानक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिल रही है। खेतों में खड़ी धान समेत अन्य फसलों के लिए बारिश को राहत माना जा रहा है। बारिश से फसलों को पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है। किसानों को अब अच्छी फसल और बेहतर पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • कोंडागांव: ग्राम बेचा में मजदूरी भुगतान को लेकर उठी आवाज, मजदूरों ने लगाए भुगतान नहीं होने के आरोप कोण्डागांव के ग्राम बेचा में शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण में काम करने वाले मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान नहीं होने का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी उन्हें मेहनत की कमाई नहीं मिली। मामले में आम आदमी पार्टी कोंडागांव के मानसिंह नेताम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों की समस्याएं सुनीं और मामले को जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष उठाने की बात कही। मजदूरों और ग्रामीणों ने जांच कर जल्द मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है।
    1
    कोंडागांव: ग्राम बेचा में मजदूरी भुगतान को लेकर उठी आवाज, मजदूरों ने लगाए भुगतान नहीं होने के आरोप
कोण्डागांव के ग्राम बेचा में शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण में काम करने वाले मजदूरों ने मजदूरी का भुगतान नहीं होने का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी उन्हें मेहनत की कमाई नहीं मिली। मामले में आम आदमी पार्टी कोंडागांव के मानसिंह नेताम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों की समस्याएं सुनीं और मामले को जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष उठाने की बात कही। मजदूरों और ग्रामीणों ने जांच कर जल्द मजदूरी भुगतान कराने की मांग की है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • धमतरी-सिहावा रोड पर गड्ढों और धूल का कहर, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें—हादसों का खतरा, सड़क किनारे रहने वाले लोग परेशान धमतरी-सिहावा रोड की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठ रहा है, जिससे राहगीरों और सड़क किनारे रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। वहीं, उड़ती धूल से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने की आशंका है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सड़क की जल्द और स्थायी मरम्मत की मांग की है।
    3
    धमतरी-सिहावा रोड पर गड्ढों और धूल का कहर, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें—हादसों का खतरा, सड़क किनारे रहने वाले लोग परेशान
धमतरी-सिहावा रोड की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं और वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठ रहा है, जिससे राहगीरों और सड़क किनारे रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढों के कारण हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। वहीं, उड़ती धूल से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ने की आशंका है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से सड़क की जल्द और स्थायी मरम्मत की मांग की है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.