पीओके में खून से सने चुनाव... सेना ने विरोध कर रहे 30 लोग मार डाले इस्लामाबाद से भास्कर संवाददाता सिकंदर सूरी की रिपोर्ट पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) में चुनाव खून से सन गया है। पाकिस्तानी सेना ने पीओके के रावलाकोट से मुजफ्फराबाद जा रहे प्रदर्शनकारियों के मार्च पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। चुनाव का विरोध कर रही जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) के मार्च में शामिल 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा जख्मी हैं। पाक सेना ने समूचे पीओके में 10 अतिरिक्त कंपनियां उतारी हैं। आर्ड कॉन्सिटेबलरी और पैरा मिलिट्री को भी लगाया गया है। चुनावी हिंसा को देखते हुए मंगलवार को पीओके में धारा 144 लागू कर इंटरनेट को बंद कर दिया गया है। लोगों को अपने घरों में रहने पीओके के रावलाकोट में पाक आर्मी की गोली के शिकार लोग। की हिदायत दी गई है। आर्मी और पुलिस की बख्तरबंद गाड़ियों से लाउडस्पीकरों द्वारा ऐलान किया जा रहा है। बेलगाम होती हिंसा के बीच राजधानी इस्लामाबाद के सियासी गलियारों में मंगलवार को दिनभर माहौल रहा।

- कश्मीर के टीचर ने बनाया सौर ऊर्जा से चलने वाला टू-व्हीलर जम्मू | गणित के टीचर और इनोवेटर बिलाल अहमद मीर ने सौर ऊर्जा से चलने वाला टू-व्हीलर बनाने में सफलता हासिल की है। बिलाल इससे पहले 2025 में सौर ऊर्जा से चलने वाली हाईटेक कार भी बना चुके हैं। इसके चलते उन्हें 'कश्मीर का इलॉन मस्क' भी कहा जाता है। सोलर कार 'रे' को उन्होंने 17 साल की कड़ी मेहनत और 20 लाख रुपए खर्च कर बनाया था। अब इसी सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने सोलर और हाइड्रो-इलेक्ट्रिक से चलने वाला टू-व्हीलर तैयार किया है।1
- कुकड़ेश्वर सहस्त्र मुकेश्वर भोलेनाथ मंदिर का दान पात्र खुला, निकले करीब ₹1.22 लाख कुकड़ेश्वर के प्रसिद्ध चमत्कारी श्री सहस्त्र मुकेश्वर भोलेनाथ मंदिर का दान पात्र प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। दान पात्र से करीब ₹1.22 लाख की राशि प्राप्त हुई, जिसे मंदिर के बैंक खाते में जमा करा दिया गया। यह प्रक्रिया कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं मंदिर प्रबंधन समिति के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान मनासा एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार मुकेश निगम, नायब तहसीलदार नवीन गर्ग, थाना प्रभारी मंगल सिंह राठौड़, सीएमओ प्रतिनिधि गौरव आचार्य, पुजारी कैलाश गोस्वामी सहित राजस्व, नगर परिषद और मंदिर समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- आरोप फसल बर्बाद, इंसाफ अधूरा! भील समाज का रामपुरा थाने पर प्रदर्शन, पुलिस पर पक्षपात के आरोप रामपुरा/नीमच:28जुलाई, जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा तहसील क्षेत्र के ग्राम बख्तपुरा में दबंगों की तानाशाही और प्रशासन की कथित अनदेखी से आहत आदिवासी भील समाज के लोगों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। अपने खेतों में खड़ी मेहनत की फसल को दबंगों द्वारा मवेशी छोड़कर नष्ट कराए जाने से आक्रोशित समाजजनों ने बड़ी संख्या में लामबंद होकर रामपुरा स्थानीय पुलिस थाने का घेराव किया। आरोप है कि, घटना की शिकायत लेकर जब वे थाने पहुंचे, तो पुलिस का रवैया टालमटोल वाला रहा। दबंगों के दबाव में आकर पुलिस दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है और सख्त धाराओं में मामला दर्ज नहीं कर रही है। समय रहते अगर पुलिस सख्त कदम उठाती, तो किसानों को इतने बड़े नुकसान का सामना नहीं करना पड़ता। पीड़ितो का कहना है कि, हम रात-दिन पसीना बहाकर फसल उगाते हैं और दबंग उसे एक पल में रौंद देते हैं। जब हम न्याय मांगने पुलिस के पास आते हैं, तो हमें ही टहलाया जाता है। अगर हमें न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।"4
- नीमच पि डि सी करते समय लाइव एक्सीडेंट क्या जनता की जान इतनी सस्ती है अधिकारियों के लापरवाही1
- नीमच के श्रीराम हॉस्पिटल में चोरी का आरोप: कर्मचारी पर नकदी गायब करने का दावा, CCTV जांच में जुटी पुलिस1
- yah Mere carpenter ka kam hai main bahut hi mehnat se karta hun aur jyada Se jyada koshish yahi rahti hai ki kam sabse achcha Ho1
- NEWS:-रामपुरा-मनासा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी जय श्री बस, बड़ा हादसा टला मनासा।रामपुरा से मनासा की ओर आ रही जय श्री बस बुधवार को अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज गति से चल रही थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।1