Shuru
Apke Nagar Ki App…
संभल में दो सिपाहियों के बीच मारपीट, धूमिल हुई वर्दी की गरिमा आपको बता दें संभल जिला कोर्ट के बंदीगृह में अभियुक्त को दाखिल करने पहुंचे GRP के सिपाही और बंदीगृह पर सिपाही के बीच जमकर मारपीट. और एक-दूसरे की वर्दी फाड़ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...
Eslam Ali
संभल में दो सिपाहियों के बीच मारपीट, धूमिल हुई वर्दी की गरिमा आपको बता दें संभल जिला कोर्ट के बंदीगृह में अभियुक्त को दाखिल करने पहुंचे GRP के सिपाही और बंदीगृह पर सिपाही के बीच जमकर मारपीट. और एक-दूसरे की वर्दी फाड़ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के जनैटा और नरौली में राजस्व विभाग ने तालाब और झील की 137 बीघा भूमि से हटाए अवैध कब्जे। एंकर:जनपद संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के जनैटा और नरौली में राजस्व विभाग ने तालाब और झील की 137 बीघा भूमि से हटाए अवैध कब्जे। वी/ओ:जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर जनैटा और नरौली में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 137 बीघा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने जनपद में तालाबों, झीलों, चकमार्गों और अन्य शासकीय भूमि पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने विशेष रूप से दो हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्रफल वाले तालाबों को चिन्हित कर कब्जामुक्त कराने पर जोर दिया था। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना बनियाठेर क्षेत्र के जनैटा और नरौली में एसडीएम आशुतोष तिवारी और नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त कार्रवाई की। प्रशासन ने जनैटा गांव में तालाब की कुल 7.005 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इसमें गाटा संख्या 22 की 5.719 हेक्टेयर, गाटा संख्या 23 की 1.104 हेक्टेयर और गाटा संख्या 21 क की 0.182 हेक्टेयर भूमि शामिल है। जबकि नरौली गांव में कुल 1.679 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसमें झील, तालाब और वृक्षारोपण की भूमि शामिल रही। प्रशासन ने गाटा संख्या 991, 992, 992/2, 993/1, 993/2 और 994 की सरकारी भूमि पर से कब्जा हटवाया। इस विषय में जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी ने बताया कि देखिए नरौली और जनेटा में टोटल 9 गाटा संख्या थे जिसके 8.68 हेक्टेयर लगभग 137 बीघा की भूमि जोकि वृक्षारोपण, तालाब और झील का नंबर था उसमें अतिक्रमण किया गया था किसानों के द्वारा खेती की जा रही थी कुछ भूमि खाली भी थी तो नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में हमने पूरी राजस्व की टीम और पुलिस के सहयोग से आज इसको खाली करा दिया है जी सबको मौखिक रूप से भी बताया गया था और लिखित रूप में भी सबको अवगत करा दिया गया था और समय भी दिया गया था पर्याप्त समय में आप इसको हटवा लें नहीं हटाने पर हम लोग इस पर एक्शन कर रहे हैं यह काफी दिनों से कब्जा था जैसे आप लोग भी देख रहे हैं यहां पर ईंख की खेती हो रही है यहां पर धान की खेती हो रही है तो यह काफी दिनों से कब्जा चला आ रहा है सुरक्षा के लिए थाना क्षेत्र से पुलिस वल यहां पर आया हुआ है। बाइट: आशुतोष तिवारी, उपजिलाधिकारी, चंदौसी4
- प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्रयागराज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी के झारखंड में छात्रों के आंदोलन में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की केशव मौर्य का राहुल गांधी और सपा पर हमला प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। प्रयागराज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी के झारखंड में छात्रों के आंदोलन में शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वीओ — डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में छात्रों के आंदोलन में राहुल गांधी नहीं गए, क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज में राजनीतिक नौटंकी करने के लिए राहुल गांधी आए हैं। केशव मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने बाबा की कब्र पर नहीं जाएंगे, क्योंकि वहां से उनकी राजनीति नहीं चमकेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के हित के बजाय राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के PDA को लेकर भी डिप्टी सीएम ने सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA पूरी तरह फर्जी है और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। केशव मौर्य ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। बाइट — केशव प्रसाद मौर्य वीओ — अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केशव मौर्य ने सवाल किया कि अगर समाजवादी पार्टी वास्तव में पिछड़ों, दलितों और ब्राह्मणों की हितैषी थी, तो 2012 से 2017 तक सपा सरकार के दौरान PDA कहां था? उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में पिछड़ों, दलितों और ब्राह्मणों के साथ अन्याय हुआ, जबकि अपराधियों, गुंडों और माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलने की शिकायतें सामने आती रहीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था, विकास, गरीब कल्याण, किसानों के हित और युवाओं के लिए रोजगार एवं अवसरों पर लगातार काम किया जा रहा है। वीओ — केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के आयोजन से प्रयागराज की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है। धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कांवड़ यात्रियों और कुंभ यात्रियों का सम्मान और स्वागत किया जा रहा है। सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के साथ विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।2
- मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत। महादेव का जलाभिषेक करने निकले कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रियों का किया भव्य स्वागत। महादेव का जलाभिषेक करने निकले कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा1
- जो स्टूडेंट ने बोला है राहुल गांधी के सामने इस के बाद इस पर कितनी FIR होंगी1
- ★Moradabad News................................... ★JAI HO BHOLE BHANDARI.................. ★HAR HAR MAHADEV................................. MERA BHOLA HAI BHANDARI KARTA NANDI KI SAWARI SAMBHUNATH RE O SHANKAR NATH RE......1
- आला हज़रत का 108वां उर्स-ए-रज़वी संपन्न: देश-विदेश से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल बरेली शरीफ। सूफी-संतों की नगरी बरेली में आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान का तीन दिवसीय 108वां सालाना उर्स-ए-रज़वी पूरी अकीदत, अदब और ऐतिहासिक धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। सावन की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस वर्ष प्रशासन और आयोजकों की आपसी सहमति से उर्स की तारीखों को दो दिन पहले (6 अगस्त से 8 अगस्त) रिशेड्यूल किया गया था। इस रूहानी समागम में देश के कोने-कोने के अलावा सऊदी अरब, इंग्लैंड, अफ्रीका और खाड़ी देशों से आए लाखों जायरीनों ने शिरकत की।परचम कुशाई से हुआ उर्स का शंखनादउर्स का औपचारिक आगाज़ आजम नगर से पारंपरिक परचमी जुलूस के साथ हुआ। इसके बाद दरगाह परिसर और मुख्य मंच इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में गरिमामयी माहौल में 'परचम कुशाई' (ध्वजारोहण) की रस्म अदा की गई। पहले ही दिन से बरेली की सड़कें जायरीनों के हुजूम से गुलजार हो गईं।मजहबी जलसे और अमन का पैगामउर्स के दौरान दरगाह आला हज़रत, इस्लामिया ग्राउंड और जामियातुर रज़ा (मथुरापुर) परिसरों को बेहद आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। मुख्य मंचों से उलेमा-ए-किराम ने आला हज़रत की मजहबी, वैज्ञानिक और समाज सुधारक सेवाओं पर विस्तार से रौशनी डाली। नातिया मुशायरे में नामचीन शायरों ने बारगाहे-रिसालत और आला हज़रत की शान में बेहतरीन कलाम पेश किए। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा कादरी (अहसन मियां) ने कौम को सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री से दूर रहने, सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का कड़ा संदेश दिया।गंगा-जमुनी तहज़ीब: केवल शाकाहारी लंगर की व्यवस्थाइस बार के उर्स ने देश के सामने कौमी एकता की एक बड़ी नजीर पेश की। कांवड़ यात्रा के रूट और उर्स के दिन एक साथ होने के कारण, गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी लंगरों में केवल शाकाहारी (वेज) भोजन ही परोसा गया, जिसकी हर वर्ग ने सराहना की।लाखों की मौजूदगी में हुआ कुल शरीफ, गूंजे नारेउर्स का सबसे मुकद्दस और मुख्य पल 8 अगस्त को आया। दोपहर ठीक 2 बजकर 38 मिनट पर इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में लाखों की अभूतपूर्व भीड़ की मौजूदगी में आला हज़रत के 'कुल शरीफ' की रस्म अदा की गई। इस दौरान पूरा बरेली शरीफ "मुस्तफा जाने रहमत पे लाखों सलाम" और "या आला हज़रत" के गूंजते नारों से रूहानी रंग में सराबोर हो गया। कुल की आखिरी दुआ में देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी मोहब्बत के लिए विशेष प्रार्थना की गई।प्रशासन और रज़ाकारों की मुस्तैदीभीषण भीड़ और बीच-बीच में हुई झमाझम बारिश के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। रेलवे ने जायरीनों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें चलाईं और 25 ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त स्टॉपेज दिया। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी बरेली के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। वहीं, दरगाह और टीटीएस (TTS) के 1500 से अधिक वालंटियर्स (रज़ाकार) चौबीसों घंटे जायरीनों के रहने, खाने और मेडिकल कैंप की व्यवस्थाओं में मुस्तैद रहे।3
- संभल में दो सिपाहियों के बीच मारपीट, धूमिल हुई वर्दी की गरिमा आपको बता दें संभल जिला कोर्ट के बंदीगृह में अभियुक्त को दाखिल करने पहुंचे GRP के सिपाही और बंदीगृह पर सिपाही के बीच जमकर मारपीट. और एक-दूसरे की वर्दी फाड़ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...1