Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम मढ़िया नंबर 2 में बारिश में गिरे दो मकान, जनसुनवाई में गुहार के बाद भी नहीं मिली आपदा सहायता राशि रीठी। ग्राम पंचायत बरियारपुर के ग्राम मढ़िया नंबर-2 में 16 अगस्त को हुई तेज बारिश के कारण एक ग्रामीण के दो मकान गिर गए। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और सामान सुरक्षित रखने की परेशानी खड़ी हो गई है। पीड़ित के अनुसार, मकान गिरने के बाद उन्होंने 18 अगस्त मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर आपदा सहायता राशि दिलाने की मांग की थी, लेकिन आवेदन देने के बाद भी अब तक उन्हें सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। पीड़ित का कहना है कि मकान गिरने से आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियम अनुसार आपदा सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।
Koushal tiwari
ग्राम मढ़िया नंबर 2 में बारिश में गिरे दो मकान, जनसुनवाई में गुहार के बाद भी नहीं मिली आपदा सहायता राशि रीठी। ग्राम पंचायत बरियारपुर के ग्राम मढ़िया नंबर-2 में 16 अगस्त को हुई तेज बारिश के कारण एक ग्रामीण के दो मकान गिर गए। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और सामान सुरक्षित रखने की परेशानी खड़ी हो गई है। पीड़ित के अनुसार, मकान गिरने के बाद उन्होंने 18 अगस्त मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर आपदा सहायता राशि दिलाने की मांग की थी, लेकिन आवेदन देने के बाद भी अब तक उन्हें सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। पीड़ित का कहना है कि मकान गिरने से आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियम अनुसार आपदा सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *बारिश में भीगी धान सड़ी, कई बोरियों में अंकुरण; वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने धमकी देने का लगाया आरोप* कटनी। मझगवां स्थित ओपन वेयरहाउस में उपार्जन केंद्रों से खरीदी गई धान के बारिश में खराब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बारिश के दौरान पानी गिरने से बड़ी मात्रा में रखी धान खराब हो गई, जबकि कुछ बोरियों में धान के अंकुरित होने की बात भी सामने आई है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वेयरहाउस प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि उपार्जन केंद्रों से किसानों से खरीदी गई धान को मझगवां ओपन वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था के तहत रखा गया था। बारिश के बाद यहां रखी धान की स्थिति खराब होने के वीडियो सामने आए। एक युवक द्वारा बनाए गए वीडियो में कथित तौर पर खराब और अंकुरित धान दिखाई गई, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। *युवक ने लगाया धमकी देने का आरोप* वीडियो वायरल होने के बाद युवक प्रिंस गौतम ने आरोप लगाया कि वेयरहाउस मैनेजर और कर्मचारियों की ओर से उसे जान से मारने तथा शिकायत वापस लेने की धमकी दी गई। इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। युवक द्वारा एनकेजे थाना में लिखित शिकायत देकर अपनी जान की सुरक्षा की मांग किए जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि, धमकी के आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। *मीडिया कवरेज के दौरान शुरू हुआ धान हटाने का काम* मामला सामने आने के बाद जब मीडिया टीम मझगवां ओपन वेयरहाउस पहुंची और मौके की स्थिति को कैमरे में कैद करने का प्रयास किया, तो आरोप है कि वेयरहाउस मैनेजर मौके से चले गए। वहीं, इसके बाद खराब धान और तिरपाल को हटाने अथवा ठिकाने लगाने का काम शुरू होने की बात सामने आई है। पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में रखी गई किसानों की खरीदी गई धान बारिश में खराब कैसे हुई? क्या धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? खराब हुई धान की जिम्मेदारी किसकी तय होगी और शासन को इससे कितनी आर्थिक क्षति हुई—इन सवालों की जांच जरूरी है। *जांच के बाद सामने आएगी वास्तविक स्थिति* मझगवां वेयरहाउस में रखी धान की स्थिति, भंडारण व्यवस्था, बारिश से हुए नुकसान और युवक द्वारा लगाए गए धमकी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होने पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी। प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग है कि मौके का निरीक्षण कर धान के नुकसान का आकलन कराया जाए तथा भंडारण में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाए।4
- रविदास चौराहे के व्यस्त तिराहे पर निर्माण, हादसे का खतरा बढ़ने की आशंका //6267641443// 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 सड़क किनारे बनी पक्की पट्टी को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति, निगम से स्थल निरीक्षण की माँग। कटनी। शहर के रविदास चौराहे के व्यस्त तिराहे पर सड़क किनारे किए गए निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि खिड़की-दरवाजे के व्यापारी ब्रजेश अग्रवाल द्वारा दुकान के सामने सड़क से लगी पट्टी का निर्माण कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तिराहा और मोड़ के साथ ढलान होने के कारण यह स्थान पहले से ही यातायात की दृष्टि से संवेदनशील है और सड़क किनारे अतिरिक्त निर्माण से वाहनों के आवागमन पर असर पड़ सकता है। मौके से सामने आई तस्वीर में सड़क के किनारे भवन के सामने पक्की पट्टी और ऊंचा हिस्सा दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस हिस्से के कारण सड़क और भवन के बीच उपलब्ध स्थान का स्वरूप प्रभावित हुआ है। उनका कहना है कि व्यस्त समय में जब एक साथ कई वाहन तिराहे से गुजरते हैं और मोड़ लेते हैं, तब सड़क किनारे किसी भी तरह की अतिरिक्त बाधा परेशानी का कारण बन सकती है। *निर्माण की वैधता पर उठे सवाल* स्थानीय नागरिकों ने निर्माण की वैधता पर सवाल उठाते हुए नगर निगम प्रशासन से मौके का निरीक्षण करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि संबंधित निर्माण की स्वीकृति, सड़क सीमा और सीमांकन की जांच मौके पर की जानी चाहिए। यदि जांच में निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है या यातायात में बाधा उत्पन्न होना सामने आता है, तो नियमानुसार कार्यवाही की जाए। *दुर्घटना के बाद नहीं, पहले हो समाधान* स्थानीय लोगों का कहना है कि रविदास चौराहा शहर का व्यस्त मार्ग है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में किसी संभावित दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय निगम प्रशासन को तत्काल स्थल निरीक्षण कर वस्तुस्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। लोगों ने मांग की है कि रविदास चौराहे के पूरे तिराहे का निरीक्षण कर सड़क सीमा से जुड़े निर्माण और अतिक्रमण की जांच की जाए तथा यातायात में बाधा मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए।4
- दमोह पटेरा डॉग स्क्वाड जबलपुर से पहुंचे,,,,,,,,,,,,,,,1
- -गांव कुआं खेड़ा बाजी में सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीण सड़क पर धरना प्रदर्शन करने उतर आए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया पटेरा -गांव कुआं खेड़ा बाजी में सड़क निर्माण न होने पर ग्रामीण सड़क पर धरना प्रदर्शन करने उतर आए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया आने जाने वाले वाहनों को बड़ी मुश्किल हुई लंबा जाम ग्रामीणों का कहना है सड़क का निर्माण जल्द से जल्द हो आप आगमन में असुविधा होती है बिगड़ते लंबे अंतराल से मांग उठाई जा रही मगर सड़क का निर्माण अभी नहीं हुआ जिसके चलते आक्रोश ग्रामीणों में नजर आ रहा और उन्होंने चक्का जाम जैसे हालात निर्मित कर दिए जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा ग्रामीणों को समझाएं दी गई |1
- दैनिक भास्कर न्यूज़ पटेरा संवाददाता विजय यादव *पटेरा ब्रेकिंग - नगर में तीसरी बड़ी चोरी, चोरों का आतंक* *लगातार हो रही चोरियों से पटेरा नगरवासियों में दहशत का माहौल है* *पटेरा।* नगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पहले मंदिर में चोरी, फिर साधारण व्यापारी और अब बड़े व्यापारी के यहां बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया पिडित जितेंद्र साहू ने बताया लगभग 10-12 किलो चांदी, सवा सौ ग्राम सोना और 80 हजार रुपए नकद ले उड़े। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। खास बात ये है कि एक मामला ठंडा भी नहीं हो पाता कि दूसरी चोरी हो जाती है। पुलिस अब तक पहली दो चोरियों का भी खुलासा नहीं कर पाई थी कि तीसरी वारदात हो गई। इसी मोहल्ले में वार्ड नंबर एक में 17 सितंबर की रात हुई चोरी का अभी खुलासा भी नहीं हो पाया था 19 सितंबर की रात फिर उसी मोहल्ले में बड़ी चोरी को दिया गया अंजाम लगातार हो रही चोरियों से पटेरा नगरवासियों में दहशत का माहौल है लोगों में पटेरा पुलिस के प्रति आक्रोश भी नजर आ रहा है कुछ स्थानीय युवाओं ने मिलकर के थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन भी दिया है जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि पटेरा नगर की सुरक्षा बढ़ाई जाए चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए1
- दमोह/हटा कुआँखेड़ा गांव मे चक्काजाम मामले में FIR दर्ज, हटा थाना पुलिस की कार्यवाही दमोह/हटा कुआँखेड़ा गांव मे चक्काजाम मामले में FIR दर्ज, हटा थाना पुलिस की कार्यवाही जिले के हटा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुआं खेड़ा गांव के लोगों ने कल चक्का जाम किया था इस मामले को लेकर कुछ लोगों पर हटा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है1
- ग्राम मढ़िया नंबर 2 में बारिश में गिरे दो मकान, जनसुनवाई में गुहार के बाद भी नहीं मिली आपदा सहायता राशि रीठी। ग्राम पंचायत बरियारपुर के ग्राम मढ़िया नंबर-2 में 16 अगस्त को हुई तेज बारिश के कारण एक ग्रामीण के दो मकान गिर गए। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने और सामान सुरक्षित रखने की परेशानी खड़ी हो गई है। पीड़ित के अनुसार, मकान गिरने के बाद उन्होंने 18 अगस्त मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर आपदा सहायता राशि दिलाने की मांग की थी, लेकिन आवेदन देने के बाद भी अब तक उन्हें सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। पीड़ित का कहना है कि मकान गिरने से आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियम अनुसार आपदा सहायता राशि जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- मध्यप्रदेश वर्ष 1956 में बना। वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में जिनकी सरकार रही, वे आज विद्यार्थियों के हित की बात करने आ रहे हैं,1
- पटेरा नगर में तीसरी बड़ी चोरी, चोरों का आतंक सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल पुलिस की नाकामयाबी लगातार हो रही चोरियों से पटेरा नगरवासियों में दहशत का माहौल पटेरा नगर में तीसरी बड़ी चोरी, चोरों का आतंक सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल पुलिस की नाकामयाबी लगातार हो रही चोरियों से पटेरा नगरवासियों में दहशत का माहौल पटेरा नगर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पहले मंदिर में चोरी, फिर साधारण व्यापारी और अब बड़े व्यापारी के यहां बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। चोर जितेंद्र साहू ने बताया लगभग 10-12 किलो चांदी, सवा सौ ग्राम सोना और 80 हजार रुपए नकद ले उड़े। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। खास बात ये है कि एक मामला ठंडा भी नहीं हो पाता कि दूसरी चोरी हो जाती है। पुलिस अब तक पहली दो चोरियों का भी खुलासा नहीं कर पाई थी कि तीसरी वारदात हो गई। इसी मोहल्ले में वार्ड नंबर एक में 17 सितंबर की रात हुई चोरी का अभी खुलासा भी नहीं हो पाया था 19 सितंबर की रात फिर उसी मोहल्ले में बड़ी चोरी को दिया गया अंजाम लगातार हो रही चोरियों से पटेरा नगरवासियों में दहशत का माहौल है लोगों में पटेरा पुलिस के प्रति आक्रोश भी नजर आ रहा है कुछ स्थानीय युवाओं ने मिलकर के थाना प्रभारी के नाम विज्ञापन भी दिया है जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि पटेरा नगर की सुरक्षा बढ़ाई जाए चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए1