ग्राम निमधा में गया भोज व विशाल भंडारे में उमड़ी भीड़, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण रहीं मौजूद रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम निमधा में आयोजित गया भोज एवं विशाल भंडारे में क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की और आयोजन की सराहना की। जानकारी के अनुसार ग्राम निमधा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत हवन-पूजन और रामचरितमानस पाठ के उपरांत गया भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान निधि सचान व अनिल सचान द्वारा किया गया। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया। भंडारे में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।।
ग्राम निमधा में गया भोज व विशाल भंडारे में उमड़ी भीड़, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण रहीं मौजूद रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम निमधा में आयोजित गया भोज एवं विशाल भंडारे में क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने सहभागिता करते हुए ग्रामीणों से मुलाकात की और आयोजन की सराहना की। जानकारी के अनुसार ग्राम निमधा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के तहत हवन-पूजन और रामचरितमानस पाठ के उपरांत गया भोज व भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान निधि सचान व अनिल सचान द्वारा किया गया। पूरे आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया। भंडारे में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।।
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश !! वादी द्वारा दिया गया वक्तव्य। सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित लूट की घटना संबंधी प्रकरण में अवगत कराना है कि दिनांक 16.02.2026 को श्यामनगर शताब्दी उद्यान मोड़ के पास मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर के उपरांत मारपीट की घटना घटित हुई थी। पीड़ित मो० वाशिद पुत्र साबिर अली निवासी थाना नौबस्ता अपने साथी अरशद खान उर्फ सानू पुत्र मुमताज अहमद निवासी H-44 राजीव नगर मछरिया बाजार थाना नौबस्ता के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसके पश्चात दूसरी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों एवं उनके दो अन्य साथियों द्वारा दोनों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा पीड़ित से तहरीर देने हेतु कहा गया। प्रारंभिक अवस्था में प्रार्थी द्वारा घबराहट एवं मानसिक तनाव के कारण लूट की सूचना दी गई थी। तत्पश्चात प्रार्थी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराते हुए तथा वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रथम दृष्टया लूट की सूचना असत्य है। प्रार्थी द्वारा स्पष्ट रूप से लूट की घटना से इंकार किया गया है तथा किसी प्रकार की विधिक कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया गया है। अतः स्पष्ट किया जाता है कि पीड़ित द्वारा दी गई लिखित सूचना, उपलब्ध साक्ष्यों एवं वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के आधार पर प्रथम दृष्टया लूट की घटना असत्य पाई गई है। हालाँकि, मारपीट की घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान एवं घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं स्थानीय अभिसूचना के माध्यम से आवश्यक जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता।1
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने क्रांतिकारी आन्दोलन के आदि योद्धा वासुदेव बलवंत फडके की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि फड़के सही अर्थों में मातृभूमि के आदि सूरमा थे। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म महाराष्ट्र के सिरधों में बलवंत और सरस्वती बाई के घर 4 नवंबर 1845 को हुआ था। ये प्रारम्भ से देशधर्मी थे। इन्होंने कोल, भील और द्रविडों को लेकर रामोशी नाम का एक संगठन बनाया था। इसी के बैनर तले आजादी की लड़ाई लड़ी थी। भितरघात के फड़के भी शिकार हुए थे। इनकी जेल में ही मृत्यु हो गई थी और ये युवा काल में ही देश के काम आ गये थे। इनका निधन 17 फरवरी 1883 को हुआ था। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, प्रेम, सागर, महावीर प्रजापति, रिचा, रामनरायन सोनकर, विकास, रामबाबू, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।2
- तीन दिन से लापता किसान का पुलिया में मिला शव ,मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पुलिया में उतराता शव देख पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने अधेड़ किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तीन दिन से परिजन किसान की कर रहे थे तलाश, शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव का मामला।3
- कानपुर 17 वर्षीय किशोरी 1 माह से लापता, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर रुपए मांगने का लगाया आरोप,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,अधिकारियों के दरवाजे खटखटा खटखटा कर थक्क गए परिजन,पुलिस नहीं लगा पाई लापता किशोरी का कोई सुराग.1
- कानपुर देहात जहां पर महाशिवरात्रि के दिन लगता है विशाल मेला मुबारकपुर गांव।1
- Kanpur:मेक मी प्रिंसेस शोरूम का हुआ शानदार उद्घाटन | kanpur news |1
- कानपुर घर के बाहर कुत्ता टहलाते वक्त हुआ हादसा कार सवार ने कुत्ते पर चढ़ाई कार, हुई मौत कुत्ते पर कार चढ़ाने की घटना CCTV में कैद कुत्ते के मालिक ने चालक के खिलाफ दी तहरीर नवाबगंज थाना के मैनावती मार्ग की घटना1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश !! संदिग्ध अवस्था में कई घंटे से सड़क किनारे पड़ा हुआ है शव !! सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस। आस पास मौजूद लोगों का कहना कोई फेक कर भाग गया। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के परमट मंदिर के रैन बसेरा के सामने का मामला।1