Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रावणी मेला खत्म, बाबा मंदिर में फिर शुरू हुई स्पर्श पूजा। श्रावणी मेले के समापन के साथ शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह से अरघा हटा दिया गया। शनिवार सुबह से श्रद्धालु पूर्व की तरह बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा कर सकेंगे। भादो मेले के दौरान गर्भगृह में रुद्राभिषेक पर पूरी तरह रोक रहेगी। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध व्यवस्था के तहत पूजा कराई जाएगी। वहीं, शीघ्र दर्शनम् कूपन का शुल्क फिलहाल 600 रुपये ही रहेगा। मेले को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती होगी।
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
श्रावणी मेला खत्म, बाबा मंदिर में फिर शुरू हुई स्पर्श पूजा। श्रावणी मेले के समापन के साथ शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह से अरघा हटा दिया गया। शनिवार सुबह से श्रद्धालु पूर्व की तरह बाबा बैद्यनाथ की स्पर्श पूजा कर सकेंगे। भादो मेले के दौरान गर्भगृह में रुद्राभिषेक पर पूरी तरह रोक रहेगी। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध व्यवस्था के तहत पूजा कराई जाएगी। वहीं, शीघ्र दर्शनम् कूपन का शुल्क फिलहाल 600 रुपये ही रहेगा। मेले को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती होगी।
More news from झारखंड and nearby areas
- भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा रथ पहुंचा गिरिडीह, तीन स्थानों पर नुक्कड़ सभा करेंगे देवेंद्र नाथ महतो गिरिडीह। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और छात्रों के आंदोलन के समर्थन में शुरू की गई ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ का रथ बुधवार को गिरिडीह पहुंचा। यह यात्रा 24 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के गांव नेमरा से शुरू हुई है, जो राज्य के 24 जिलों का भ्रमण करेगी। गिरिडीह में यात्रा के दौरान जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो जिले के तीन स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर छात्रों और युवाओं को संबोधित करेंगे। बताया गया कि झारखंड में पिछले एक महीने से छात्र जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में आंदोलन कर रहे थे। आंदोलन के बीच राज्य सरकार की ओर से करीब 40 परीक्षाओं को प्रभावित करने संबंधी निर्णय लिया गया था। हालांकि, बाद में अदालत ने राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगाते हुए परीक्षाओं को पुनः बहाल कर दिया। छात्रों के आंदोलन के समर्थन में देवेंद्र नाथ महतो ने ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरू की है। गिरिडीह पहुंचने पर उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के कारण झारखंड के युवा अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार को राज्य की सभी भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। यदि सरकार ने भर्ती व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो जेएलकेएम की ओर से पूरे राज्य में चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “सरकार झारखंड की जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को तो बेच ही रही है, कम से कम झारखंड के छात्रों के हक की नौकरी को बाहरी लोगों के हाथों में न बेचे।” उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड के लोगों को अपने ही राज्य में अधिकार और नौकरी के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। गिरिडीह में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जेएलकेएम नेता भर्ती व्यवस्था में सुधार, स्थानीय युवाओं के हितों की रक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।6
- आरोप प्रत्यारोप का दौर आरंभ धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बयान के बाद अब जे एल के एम के नेता ने धनबाद सांसद पर पलटवार करते हुए क्या कुछ कहा आइए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,, ।1
- सावन पूर्णिमा को लेकर बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा, शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, बराकर धाम के लिए हुए रवाना सावन पूर्णिमा को लेकर गुरुवार रात बड़ा चौक में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।यहां शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात करीब 12 बजे बड़ा चौक से हजारों शिवभक्त झूमते-गाते हुए गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित बराकर धाम के लिए रवाना हुए।इससे पहले देर शाम से ही गेरुआ और सात्विक वस्त्र धारण किए हजारों शिव भक्त बड़ा चौक पर जुटने लगे थे। विभिन्न संगठनों द्वारा यहां भव्य पंडालों का निर्माण कराया गया था।1
- डोजर-बंदूक के जोर पर नहीं हटेंगे लोग! ई-ब्लॉक परियोजना में 5 लाख आबादी पर विस्थापन का संकट ई-ब्लॉक परियोजना से 5 लाख लोग प्रभावित! विजय झा बोले- डोजर और बंदूक से नहीं खाली होंगे घर1
- रानेश्वर प्रखंड के दक्षिणजोल पंचायत के अलीगंज में बन रहे रानेश्वर दुमका1
- कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित निशुल्क कमरिया सेवा शिविर का समापन समारोह में अपने बातों को रखते कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति1
- रिश्ते खून से ही नहीं, विश्वास और सम्मान से भी बनते हैं: मंत्री डॉ इरफान अंसारी। #जामताड़ा से उदय किशोर सिंह की रिपोर्ट# जामताड़ा के मिहिजाम में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सैकड़ों बहनों ने जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की कलाई पर रेशम की डोर बांधी। इस भावुक पल ने भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और आपसी विश्वास को और मजबूत किया। बहनों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद पाकर मंत्री भावुक हो गए। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उनके लिए मां और बहनों के सम्मान से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी बहनों को आगे लाने, उन्हें सम्मान और अधिकार दिलाने का प्रयास किया है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “आज इन सभी बहनों के बीच मैंने संकल्प लिया है कि जब तक मेरी सांस है, मैं अपनी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार के लिए मजबूती से खड़ा रहूंगा।” मंत्री ने कहा कि बहनों की कलाई पर बंधी यह राखी उनके लिए महज एक धागा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, वादा और जीवनभर निभाने वाला रिश्ता है। रक्षाबंधन के इस आयोजन ने भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सामाजिक सम्मान का भावपूर्ण संदेश दिया।1
- खेलो भारत, जीतो भारत अभियान में गूंजा खेलों का जोश, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “खेलो भारत, जीतो भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सर जे.सी. बोस सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में गुरुवार को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत “ऊर्जावान 29 चैलेंज” में पुश-अप, स्किपिंग और प्लैंक जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ। वहीं पास द बॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा “खेल से स्वास्थ्य” विषय पर स्लोगन, नारा एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में योगासन, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकशी और तीरंदाजी जैसी पारंपरिक एवं सांकेतिक खेल गतिविधियों ने भी आकर्षण बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने हेड गर्ल के साथ मशाल प्रज्वलित कर किया। खेल शिक्षक पार्थ सारथी ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर वरीय शिक्षक-शिक्षिकाओं पापिया सरकार, अख्तर अंसारी, इंद्रदेव साव, बामशंकर मंडल, मिथिलेश वर्मा, प्रेमलता कुमारी, गीता सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के जोश और उत्साह से विद्यालय परिसर पूरे दिन खेल भावना से सराबोर रहा।3
- बाघमारा क्षेत्र के कतरास झिंझी पहाड़ी में स्थित विद्यालय में सरकार द्वारा दिए जा रहे साइकिल वितरण को लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा लाभार्थी बच्चों से डेढ़ सौ रुपए अवैध उसूली किया जा रहे थे इस पर वहां के ग्रामीणों ने किया हो हंगामा क्या कुछ हुआ आईए जानते हैं इस खबर में,,,,,,,,,,,।1