logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेलो भारत, जीतो भारत अभियान में गूंजा खेलों का जोश, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “खेलो भारत, जीतो भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सर जे.सी. बोस सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में गुरुवार को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत “ऊर्जावान 29 चैलेंज” में पुश-अप, स्किपिंग और प्लैंक जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ। वहीं पास द बॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा “खेल से स्वास्थ्य” विषय पर स्लोगन, नारा एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में योगासन, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकशी और तीरंदाजी जैसी पारंपरिक एवं सांकेतिक खेल गतिविधियों ने भी आकर्षण बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने हेड गर्ल के साथ मशाल प्रज्वलित कर किया। खेल शिक्षक पार्थ सारथी ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर वरीय शिक्षक-शिक्षिकाओं पापिया सरकार, अख्तर अंसारी, इंद्रदेव साव, बामशंकर मंडल, मिथिलेश वर्मा, प्रेमलता कुमारी, गीता सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के जोश और उत्साह से विद्यालय परिसर पूरे दिन खेल भावना से सराबोर रहा।

1 hr ago
user_Moloy Gope
Moloy Gope
Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
1 hr ago

खेलो भारत, जीतो भारत अभियान में गूंजा खेलों का जोश, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “खेलो भारत, जीतो भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सर जे.सी. बोस सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में गुरुवार को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत “ऊर्जावान 29 चैलेंज” में पुश-अप, स्किपिंग और प्लैंक जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ। वहीं पास द

बॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा “खेल से स्वास्थ्य” विषय पर स्लोगन, नारा एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में योगासन, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकशी और तीरंदाजी जैसी पारंपरिक एवं सांकेतिक खेल गतिविधियों ने भी आकर्षण बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने हेड गर्ल के साथ मशाल प्रज्वलित कर किया। खेल शिक्षक पार्थ सारथी ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के

लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर वरीय शिक्षक-शिक्षिकाओं पापिया सरकार, अख्तर अंसारी, इंद्रदेव साव, बामशंकर मंडल, मिथिलेश वर्मा, प्रेमलता कुमारी, गीता सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के जोश और उत्साह से विद्यालय परिसर पूरे दिन खेल भावना से सराबोर रहा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • बाबूलाल के आरोपों पर इरफान का पलटवार, बोले— मेरी पाठशाला में आकर नामांकन कराएं। जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान आदिवासी मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोप को लेकर जामताड़ा में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक दल के नेता सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तीखा पलटवार किया है। डॉ. इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत होती है। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कोई भूमिका नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता राजनीतिक लाभ लेने के लिए जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री ने अपने चुटीले अंदाज में बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा, “बाबूलाल जी, अगर आपको इन मुद्दों की सही जानकारी नहीं है तो मेरी पाठशाला में आकर नामांकन कराएं।” उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को पहले पूरे मामले की जानकारी लेनी चाहिए और उसके बाद बयान देना चाहिए। इरफान अंसारी ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने या जुड़ने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होती है। किसी भी गड़बड़ी की शिकायत होने पर संबंधित स्तर पर जांच की जा सकती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इस बयान के बाद जामताड़ा की राजनीति में SIR और मतदाता सूची का मुद्दा और गरमा गया है। आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
    1
    बाबूलाल के आरोपों पर इरफान का पलटवार, बोले— मेरी पाठशाला में आकर नामांकन कराएं।
जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान आदिवासी मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोप को लेकर जामताड़ा में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा विधायक दल के नेता सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने तीखा पलटवार किया है।
डॉ. इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत होती है। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कोई भूमिका नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता राजनीतिक लाभ लेने के लिए जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
मंत्री ने अपने चुटीले अंदाज में बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा, “बाबूलाल जी, अगर आपको इन मुद्दों की सही जानकारी नहीं है तो मेरी पाठशाला में आकर नामांकन कराएं।” उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को पहले पूरे मामले की जानकारी लेनी चाहिए और उसके बाद बयान देना चाहिए।
इरफान अंसारी ने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने या जुड़ने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार होती है। किसी भी गड़बड़ी की शिकायत होने पर संबंधित स्तर पर जांच की जा सकती है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर अपनी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
इस बयान के बाद जामताड़ा की राजनीति में SIR और मतदाता सूची का मुद्दा और गरमा गया है। आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितता और केंद्र सरकार के ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ (MMDR Bill) के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने MMDR Bill को लेकर आरोप लगाया कि यह विधेयक राज्यों के संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों को कमजोर करने वाला है। पार्टी नेताओं का दावा है कि इसके लागू होने से झारखंड सरकार की खनिजों और खनिजयुक्त भूमि पर सेस (उपकर) लगाने की शक्ति सीमित हो सकती है। इससे राज्य के राजस्व में प्रतिवर्ष करीब 14 से 15 हजार करोड़ रुपये की कमी आने का दावा किया गया। कांग्रेस का कहना है कि राजस्व में कमी का सीधा असर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं के लिए संचालित ‘मइयां सम्मान योजना’, वृद्धावस्था पेंशन और रोजगार कार्यक्रमों पर पड़ सकता है। कांग्रेस की नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नजर में झारखंड की जनकल्याणकारी योजनाएं, विशेषकर मइयां सम्मान योजना, लगातार निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं ऐसे विधेयक का विरोध करेंगी, जिससे राज्य के आर्थिक अधिकार प्रभावित हों। राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस नेताओं ने कथित 200 करोड़ रुपये की चंदा चोरी के आरोपों की पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में गठित जांच टीम की रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए और पूरे मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए। नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाले किसी भी कदम का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने आंदोलन को आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रखने की चेतावनी दी।
    1
    धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ किया गया धरना प्रदर्शन।


धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से राम मंदिर चंदा मामले में कथित अनियमितता और केंद्र सरकार के ‘खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ (MMDR Bill) के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस ने MMDR Bill को लेकर आरोप लगाया कि यह विधेयक राज्यों के संवैधानिक और वित्तीय अधिकारों को कमजोर करने वाला है। पार्टी नेताओं का दावा है कि इसके लागू होने से झारखंड सरकार की खनिजों और खनिजयुक्त भूमि पर सेस (उपकर) लगाने की शक्ति सीमित हो सकती है। इससे राज्य के राजस्व में प्रतिवर्ष करीब 14 से 15 हजार करोड़ रुपये की कमी आने का दावा किया गया। कांग्रेस का कहना है कि राजस्व में कमी का सीधा असर राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिलाओं के लिए संचालित ‘मइयां सम्मान योजना’, वृद्धावस्था पेंशन और रोजगार कार्यक्रमों पर पड़ सकता है।

कांग्रेस की नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नजर में झारखंड की जनकल्याणकारी योजनाएं, विशेषकर मइयां सम्मान योजना, लगातार निशाने पर हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं ऐसे विधेयक का विरोध करेंगी, जिससे राज्य के आर्थिक अधिकार प्रभावित हों।

राम मंदिर चंदा मामले पर कांग्रेस नेताओं ने कथित 200 करोड़ रुपये की चंदा चोरी के आरोपों की पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में गठित जांच टीम की रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए और पूरे मामले की सच्चाई जल्द सामने आनी चाहिए। नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है और खनिज संपदा पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाले किसी भी कदम का पार्टी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने आंदोलन को आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रखने की चेतावनी दी।
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी के जशन में डूबा मारगोमुण्डा क्षेत्र, निकला भव्य जुलूस जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी अकीदत व बड़े ही जश्न के साथ मनाया गया।जिसको लेकर गांव के चौक चौराहों गालियों को रंग बिरंगे इस्लामिक झंडा के साथ आकर्षक और भव्य रूप से सजावट किया गया था।ओर इस्लामिक झंडा के साथ जुलूस निकाला गया।जिसमे सैकड़ों की संख्या में युवा बच्चे, बच्चियां, पुरुष व बुजुर्ग जुलूस में शामिल होकर अकीदत के साथ रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा आदि के नारे एवं मोहम्मद साहब के शान को बुलंद करते हुए अपने अपने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए जुलूस ईदगाह व मस्जिद में पहुंचे।वहीं इस अवसर पर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफिजूल हसन अंसारी विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से मिले और ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी
    1
    ईद मिलादुन्नबी के जशन में डूबा मारगोमुण्डा क्षेत्र, निकला भव्य जुलूस
जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी अकीदत व बड़े ही जश्न के साथ मनाया गया।जिसको लेकर गांव के चौक चौराहों गालियों को रंग बिरंगे इस्लामिक झंडा के साथ आकर्षक और भव्य रूप से सजावट किया गया था।ओर इस्लामिक झंडा के साथ जुलूस निकाला गया।जिसमे सैकड़ों की संख्या में युवा बच्चे, बच्चियां, पुरुष व बुजुर्ग जुलूस में शामिल होकर अकीदत के साथ रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा आदि के नारे एवं मोहम्मद साहब के शान को बुलंद करते हुए अपने अपने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए जुलूस ईदगाह व मस्जिद में पहुंचे।वहीं इस अवसर पर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफिजूल हसन अंसारी विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से मिले और ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    4 hrs ago
  • छाताबाद में फिर हुआ भू धंसान तालाब का सारा पानी जमीन दोज हो गया
    1
    छाताबाद में फिर हुआ भू धंसान तालाब का सारा पानी जमीन दोज हो गया
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    7 hrs ago
  • कोलकाता के ठेकेदार के घर से चोरी 55 लाख से अधिक के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, पचंबा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कोलकाता में एक ठेकेदार के घर से चोरी हुए 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण आखिरकार गिरिडीह से बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार रात 10 बजे पुलिस यहां के पचंबा थाना से जांच कर कोलकाता चली गई। बताया गया कि चोरी के आरोपी की पत्नी सोना लेकर अपने मायका कमरशाली में थी।मामला कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र का है।
    1
    कोलकाता के ठेकेदार के घर से चोरी 55 लाख से अधिक के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, पचंबा पुलिस के सहयोग से छापेमारी
कोलकाता में एक ठेकेदार के घर से चोरी हुए 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण आखिरकार गिरिडीह से बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार रात 10 बजे पुलिस यहां के पचंबा थाना से जांच कर कोलकाता चली गई। बताया गया कि चोरी के आरोपी की पत्नी सोना लेकर अपने मायका कमरशाली में थी।मामला कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र का है।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    14 hrs ago
  • मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया गांव में इलाज के अभाव में अस्थिपंजर बने बासुदेव,प्रशासन से मददत की गुहार। गम्हरिया निवासी बासुदेव मिर्धा गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज के अभाव में वे अस्थिपंजर बन गए हैं। हर 15 दिन में खून चढ़ाना पड़ रहा है। हिमाचल से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ी। देवघर एम्स में आयुष्मान से सुविधा नहीं मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति चरमरा गई। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
    1
    मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया गांव में इलाज के अभाव में अस्थिपंजर बने बासुदेव,प्रशासन से मददत की गुहार।
गम्हरिया निवासी बासुदेव मिर्धा गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज के अभाव में वे अस्थिपंजर बन गए हैं। हर 15 दिन में खून चढ़ाना पड़ रहा है। हिमाचल से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ी। देवघर एम्स में आयुष्मान से सुविधा नहीं मिलने से परिवार की आर्थिक स्थिति चरमरा गई। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
    user_Vipat kumar yadav
    Vipat kumar yadav
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    15 hrs ago
  • खेलो भारत, जीतो भारत अभियान में गूंजा खेलों का जोश, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “खेलो भारत, जीतो भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सर जे.सी. बोस सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में गुरुवार को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के तहत “ऊर्जावान 29 चैलेंज” में पुश-अप, स्किपिंग और प्लैंक जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ। वहीं पास द बॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा “खेल से स्वास्थ्य” विषय पर स्लोगन, नारा एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में योगासन, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकशी और तीरंदाजी जैसी पारंपरिक एवं सांकेतिक खेल गतिविधियों ने भी आकर्षण बढ़ाया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने हेड गर्ल के साथ मशाल प्रज्वलित कर किया। खेल शिक्षक पार्थ सारथी ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर वरीय शिक्षक-शिक्षिकाओं पापिया सरकार, अख्तर अंसारी, इंद्रदेव साव, बामशंकर मंडल, मिथिलेश वर्मा, प्रेमलता कुमारी, गीता सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के जोश और उत्साह से विद्यालय परिसर पूरे दिन खेल भावना से सराबोर रहा।
    3
    खेलो भारत, जीतो भारत अभियान में गूंजा खेलों का जोश, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “खेलो भारत, जीतो भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सर जे.सी. बोस सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में गुरुवार को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के तहत “ऊर्जावान 29 चैलेंज” में पुश-अप, स्किपिंग और प्लैंक जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ। वहीं पास द बॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इसके अलावा “खेल से स्वास्थ्य” विषय पर स्लोगन, नारा एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में योगासन, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकशी और तीरंदाजी जैसी पारंपरिक एवं सांकेतिक खेल गतिविधियों ने भी आकर्षण बढ़ाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने हेड गर्ल के साथ मशाल प्रज्वलित कर किया। खेल शिक्षक पार्थ सारथी ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर वरीय शिक्षक-शिक्षिकाओं पापिया सरकार, अख्तर अंसारी, इंद्रदेव साव, बामशंकर मंडल, मिथिलेश वर्मा, प्रेमलता कुमारी, गीता सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के जोश और उत्साह से विद्यालय परिसर पूरे दिन खेल भावना से सराबोर रहा।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • एमएमडीआर कानून के विरोध पर बाबूलाल मरांडी का पलटवार, सरकार पर लगाया अवैध वसूली का आरोप जामताड़ा। झारखंड सरकार और उसके सहयोगी दलों द्वारा एमएमडीआर (MMDR) कानून के विरोध को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एमएमडीआर कानून केवल झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लागू हो चुका है। इसके बावजूद राज्य सरकार और उसके सहयोगी दल इसका विरोध कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के विधायक और सांसद एमएमडीआर कानून के प्रावधानों से पूरी तरह परिचित हैं, लेकिन कानून लागू होने के बाद खनिज संपदा से कथित तौर पर की जाने वाली अवैध उगाही पर रोक लगेगी। इसी वजह से सरकार और उसके सहयोगी दल इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार आज तक न तो खनिज संपदा की उचित नीलामी कर सकी है और न ही पत्थर खदानों की नीलामी की दिशा में प्रभावी कदम उठा सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खनिज संपदा से पैसा लूटने के नए-नए उपाय तलाश रही है। मरांडी ने कहा कि एमएमडीआर कानून लागू होने से खनिज संसाधनों के दोहन और नीलामी की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी तथा अवैध वसूली पर अंकुश लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण कानून का विरोध किया जा रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि एमएमडीआर कानून के लागू होने से किसी को भी खनिज संपदा की मनमानी लूट की छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर खनिज संसाधनों के मामले में जनता के हितों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।
    1
    एमएमडीआर कानून के विरोध पर बाबूलाल मरांडी का पलटवार, सरकार पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
जामताड़ा। झारखंड सरकार और उसके सहयोगी दलों द्वारा एमएमडीआर (MMDR) कानून के विरोध को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एमएमडीआर कानून केवल झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लागू हो चुका है। इसके बावजूद राज्य सरकार और उसके सहयोगी दल इसका विरोध कर रहे हैं।
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के विधायक और सांसद एमएमडीआर कानून के प्रावधानों से पूरी तरह परिचित हैं, लेकिन कानून लागू होने के बाद खनिज संपदा से कथित तौर पर की जाने वाली अवैध उगाही पर रोक लगेगी। इसी वजह से सरकार और उसके सहयोगी दल इसका विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार आज तक न तो खनिज संपदा की उचित नीलामी कर सकी है और न ही पत्थर खदानों की नीलामी की दिशा में प्रभावी कदम उठा सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खनिज संपदा से पैसा लूटने के नए-नए उपाय तलाश रही है।
मरांडी ने कहा कि एमएमडीआर कानून लागू होने से खनिज संसाधनों के दोहन और नीलामी की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी तथा अवैध वसूली पर अंकुश लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण कानून का विरोध किया जा रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि एमएमडीआर कानून के लागू होने से किसी को भी खनिज संपदा की मनमानी लूट की छूट नहीं मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर खनिज संसाधनों के मामले में जनता के हितों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • स्लग - 'खेल की बात पीएम के साथ' कार्यक्रम का आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) धनबाद में आयोजन हुआ । एंकर - देश में युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज धनबाद के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) में एक बेहद खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'खेल की बात पीएम के साथ' नाम के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के माननीय सांसद ढुलू महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन को आगे बढ़ाना और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के इस अभियान की सराहना की और लाइव सत्र के माध्यम से खेल के महत्व को समझा।समारोह को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मंच से अपना निजी मोबाइल नंबर छात्रों को नोट कराया और कहा कि अगर वैसा कोई भी खिलाड़ी है जिसे किसी भी प्रकार का सहयोग चाहिए वो मुझे कॉल करे उसे जो सुविधा चाहिए मैं उसे पूरा करूंगा । वहीं संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने कहा कि आईआईटी आईएसएम हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास का समर्थक रहा है और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी यहाँ बढ़ावा दिया जा रहा है। बाइट - ढुल्लू महतो सांसद धनबाद बाइट - सुकुमार मिश्रा निदेशक आईआईटी आईएसएम
    1
    स्लग - 'खेल की बात पीएम के साथ' कार्यक्रम का आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) धनबाद में आयोजन हुआ ।



एंकर -  देश में युवाओं और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज धनबाद के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी आईएसएम (IIT ISM) में एक बेहद खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'खेल की बात पीएम के साथ' नाम के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के माननीय सांसद ढुलू महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया विजन को आगे बढ़ाना और युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के इस अभियान की सराहना की और लाइव सत्र के माध्यम से खेल के महत्व को समझा।समारोह को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मंच से अपना निजी मोबाइल नंबर छात्रों को नोट कराया और कहा कि अगर वैसा कोई भी खिलाड़ी है जिसे किसी भी प्रकार का सहयोग चाहिए वो मुझे कॉल करे  उसे जो सुविधा चाहिए मैं उसे पूरा करूंगा । वहीं संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने कहा कि आईआईटी आईएसएम हमेशा से छात्रों के सर्वांगीण विकास का समर्थक रहा है और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी यहाँ बढ़ावा दिया जा रहा है।




बाइट - ढुल्लू महतो सांसद धनबाद 


बाइट - सुकुमार मिश्रा निदेशक आईआईटी आईएसएम
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.