Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामनगर-न्योरी मार्ग पर गोहनरपुर के पास ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया के हाईस्कूल छात्र अंकुर पांडेय की दर्दनाक मौत, दो साथी घायल। आलापुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, शव को भेजा पोस्टमार्टम।
Akash Modanwal
रामनगर-न्योरी मार्ग पर गोहनरपुर के पास ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया के हाईस्कूल छात्र अंकुर पांडेय की दर्दनाक मौत, दो साथी घायल। आलापुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, शव को भेजा पोस्टमार्टम।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Azamgarh Bad Road Reality: सरायमीर के खेरवा मोड़ पर जानलेवा गड्ढे! बदहाल सड़क पर भड़की जनता1
- रामनगर-न्योरी मार्ग पर गोहनरपुर के पास ट्रक और बाइक की भीषण टक्कर में पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया के हाईस्कूल छात्र अंकुर पांडेय की दर्दनाक मौत, दो साथी घायल। आलापुर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, शव को भेजा पोस्टमार्टम।1
- अतरौलिया:घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकला था छात्र, दोस्त के ननिहाल जाते समय सड़क हादसे में गई जान1
- आजमगढ़: महिला की फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी 📍 जनपद आजमगढ़ के थाना सिधारी क्षेत्र में एक महिला द्वारा फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में थाना प्रभारी सिधारी द्वारा जांच की जा रही है। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़ मधुबन कुमार सिंह ने अपना बयान दिया है। 🎥 देखिए पूरी खबर और सुनिए ASP सिटी की बाइट। 📢 ऐसी ही ताजा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें **TV24 News Express** के साथ। 👍 वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Azamgarh #Sidhari #AzamgarhPolice #ViralVideo #BreakingNews #TV24NewsExpress1
- आजमगढ़ : तहबरपुर में मुठभेड़, दो इनामी चोर घायल, 25-25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो तमंचे व नकदी बरामद आजमगढ़। तहबरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के दो इनामी बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करियाबर गांव के पास सर्विस लेन पर हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के नगरिया कला निवासी दिलशाद (22) और शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र के बजेड़ा भगवानपुर निवासी सोनू अली उर्फ असगर (27) के रूप में हुई। पुलिस ने इनके कब्जे से दो .315 बोर के तमंचे, पांच कारतूस और 15,250 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपितों ने SUV से हाईवे व एक्सप्रेसवे के आसपास रेकी कर रात में घरों में घुसकर मशीन से ताले काटने और नकदी-जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार गिरोह ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, बलिया, जौनपुर और अंबेडकरनगर में भी वारदात की हैं। दोनों के खिलाफ अलीगढ़, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में 20 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार: अहरौला और तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई में पहले चार सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब तक गिरोह के छह सदस्य पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। फरार आफताब और नेसार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।1
- दुखद खबर: CO नरेंद्र सिंह का निधन बाराबंकी। जनपद में तैनात रहे CO नरेंद्र सिंह का सैफई में हुए सड़क हादसे के बाद निधन हो गया। नरेंद्र सिंह मूल रूप से बरौला, नोएडा के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। साथी पुलिसकर्मियों और परिचितों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।1
- योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं, प्रचार-प्रसार पर जोर आजमगढ़। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति (दृष्टि) की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। विजय बहादुर पाठक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों को लाभ दिलाया जाए। सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंप और स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। बैठक में आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, किसान, मत्स्य, उद्यान, छात्रवृत्ति, आवास और दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने वंचित पात्र लोगों को चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ने तथा स्वीकृत विकास कार्यों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सीडीओ राकेश कुमार पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।2
- "अच्छा कितना जने हमके जनने हाथ उठावा!" जनसभा में OP Rajbhar का देसी अंदाज, छूटी हंसी1