logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

4 hrs ago
user_Khabar halchal
Khabar halchal
Classified ads newspaper publisher मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
4 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Khabar halchal
    1
    Post by Khabar halchal
    user_Khabar halchal
    Khabar halchal
    Classified ads newspaper publisher मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    4 hrs ago
  • बाराबंकी में सिपाही की दबंगई का वीडियो वायरल, कार चालक को धमकाने का आरोप उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सिपाही का कार चालक से कथित तौर पर अभद्रता और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही युवक को धमकाते हुए कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है, "दिनदहाड़े मारूंगा... कायदे से मारूंगा। वीडियो सामने आन के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में नजर आ रहे सिपाही की पहचान कपिल तिवारी के रूप में बताई जा रही है, जो लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित मेयो पुलिस चौकी में तैनात बताया गया है। अब जांच के बाद वीडियो की सत्यता और पूरे मामले के तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। इसके आधार पर सिपाही के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होने की बात कही गई है।
    1
    बाराबंकी में सिपाही की दबंगई का वीडियो वायरल, कार चालक को धमकाने का आरोप
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सिपाही का कार चालक से कथित तौर पर अभद्रता और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही युवक को धमकाते हुए कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है, "दिनदहाड़े मारूंगा... कायदे से मारूंगा। वीडियो सामने आन के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। बाराबंकी के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में नजर आ रहे सिपाही की पहचान कपिल तिवारी के रूप में बताई जा रही है, जो लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित मेयो पुलिस चौकी में तैनात बताया गया है।
अब जांच के बाद वीडियो की सत्यता और पूरे मामले के तथ्यों की पुष्टि की जाएगी। इसके आधार पर सिपाही के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय होने की बात कही गई है।
    user_भारत अपडेट 24×7
    भारत अपडेट 24×7
    Madhubani, Bihar•
    7 hrs ago
  • मधुबनी विधायक श्री माधव आनंद ने जनता दरबार में 70 से अधिक लोगों के शिकायतों को सुना और निष्पादन किया मधुबनी विधायक श्री माधव आनंद ने जनता दरबार लगाकर लोगों के शिकायतों को सुना और संबंधित पदाधिकारी से संपर्क कर समस्या का निदान करवाया पूर्व में भी प्रत्येक महीने अंतिम महीने में जनता दरबार लगाते आ रहे हैं जिससे लोगों की समस्या का समाधान किया जा सके आज जनता दरबार का प्रथम दिन था और लोगों के आवेदन लेकर शिकायतों को सुना गया और निष्पादन किया गया।
    4
    मधुबनी विधायक श्री माधव आनंद ने जनता दरबार में 70 से अधिक लोगों के शिकायतों को सुना और निष्पादन किया
मधुबनी विधायक श्री माधव आनंद ने जनता दरबार लगाकर लोगों के शिकायतों को सुना और संबंधित पदाधिकारी से संपर्क कर समस्या का निदान करवाया पूर्व में भी प्रत्येक महीने अंतिम महीने में जनता दरबार लगाते आ रहे हैं जिससे लोगों की समस्या का समाधान किया जा सके आज जनता दरबार का प्रथम दिन था और लोगों के आवेदन लेकर शिकायतों को सुना गया और निष्पादन किया गया।
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    18 hrs ago
  • मधुबनी के रामपट्टी जवाहर नवोदय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय में #शिक्षक के पद के लिए इंटरव्यू देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, ट्रेफिक जाम
    1
    मधुबनी के रामपट्टी जवाहर नवोदय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय में #शिक्षक के पद के लिए इंटरव्यू देने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, ट्रेफिक जाम
    user_Madhubani Halchal
    Madhubani Halchal
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    18 hrs ago
  • बहेड़ी में बोलेरो का कहर! 😱 45 साल के अरुण की मौत, गाड़ी से 302 ग्राम गांजा बरामद! बहेड़ी में बोलेरो का कहर! 😱 45 साल के अरुण की मौत, गाड़ी से 302 ग्राम गांजा बरामद!
    1
    बहेड़ी में बोलेरो का कहर! 😱 45 साल के अरुण की मौत, गाड़ी से 302 ग्राम गांजा बरामद!
बहेड़ी में बोलेरो का कहर! 😱 45 साल के अरुण की मौत, गाड़ी से 302 ग्राम गांजा बरामद!
    user_DARBHANGA LIVE NEWS
    DARBHANGA LIVE NEWS
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    55 min ago
  • स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र 2 साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं आखिर कब मिलेगा न्याय बिहार के दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के भरतपुर देवासी राजेश पासवान जिनके पिताजी स्वतंत्रता सेनानी थे उन्हें जो जमीन का पर्चा दिया गया था और जिस जमीन लिए थे जिसे उनके पास कागजात है लेकिन उन्हें वह बाहर में माधुरी करते थे और अपनी जमीन विश्वास पर किसी को दिए हुए थे जब उन्हें पता चला कि हमारे जमीन को कुछ लोगों के द्वारा भेज दिया गया है या बचा जा रहा है तो उन्होंने आवेदन रजिस्ट्री ऑफिस कर्मचारी थाना एवं कई जगह पर गए हैं 2 साल के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक नहीं मिला नहीं उन्होंने कहा कि अगर मुझे निष्पक्ष जांच कर हमारी जमीन को मुझे दिया जाए जो 2 साल से मजदूरी करते हैं आखिर उन्होंने कहा कि जब कभी हम जाते हैं तो हमें जान से मारने की धमकी एवं थाना खरीदने की बात करते हैं और कहते हैं कि जो इनका मदद करेगा उसे भी बक्सा नहीं जाएगा आखिर प्रशासन से न्याय की को हर लगाते हुए क्या कुछ कहे चलिए अच्छी पूरा इंटरव्यू
    1
    स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र 2 साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं आखिर कब मिलेगा न्याय
बिहार के दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के भरतपुर देवासी राजेश पासवान जिनके पिताजी स्वतंत्रता सेनानी थे उन्हें जो जमीन का पर्चा दिया गया था और जिस जमीन लिए थे जिसे उनके पास कागजात है लेकिन उन्हें वह बाहर में माधुरी करते थे और अपनी जमीन विश्वास पर किसी को दिए हुए थे जब उन्हें पता चला कि हमारे जमीन को कुछ लोगों के द्वारा भेज दिया गया है या बचा जा रहा है तो उन्होंने आवेदन रजिस्ट्री ऑफिस कर्मचारी थाना एवं कई जगह पर गए हैं 2 साल के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक नहीं मिला नहीं उन्होंने कहा कि अगर मुझे निष्पक्ष जांच कर हमारी जमीन को मुझे दिया जाए जो 2 साल से मजदूरी करते हैं आखिर उन्होंने कहा कि जब कभी हम जाते हैं तो हमें जान से मारने की धमकी एवं थाना खरीदने की बात करते हैं और कहते हैं कि जो इनका मदद करेगा उसे भी बक्सा नहीं जाएगा आखिर प्रशासन से न्याय की को हर लगाते हुए क्या कुछ कहे चलिए अच्छी पूरा इंटरव्यू
    user_Sonu jha (Susant Suriya )
    Sonu jha (Susant Suriya )
    Media company गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरपुर SSP कांतेश मिश्रा ने खोली लोजपा विधायक अमित कुमार रानू की कुंडली, 25 मामलों में आठ नामजद जायेंगे जेल अहियापुर बुलडोजर कांड काफ़ी गरम है मामला
    1
    मुजफ्फरपुर SSP कांतेश मिश्रा ने खोली लोजपा विधायक अमित कुमार रानू की कुंडली, 25 मामलों में आठ नामजद जायेंगे जेल अहियापुर बुलडोजर कांड काफ़ी गरम है मामला
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    7 hrs ago
  • अब नेट भी होकर रखें अपनी बात विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों को मिला प्रशासन का साथ 50 से अधिक स्थानों पर विद्यार्थी सहयोग से भी छात्रों की समस्याओं के निष्पादन पर प्रशासन का जोड़ छात्रावास पुस्तकालयों का ऑडिट कर प्रतियोगी परीक्षाओं की नवीनतम एवं गुणवत्तापूर्ण पुस्तके उपलब्ध कराने का निर्देश जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, मधुबनी में आज जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया, शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था एवं निर्धारित अवधि सहित अन्य आवश्यक जानकारियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी अपनी किसी भी समस्या अथवा शिकायत को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने छात्रावास की पुस्तकालय व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता तथा छात्रावासों के नियमित निरीक्षण से जुड़े सुझाव एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को छात्रावासों में संचालित पुस्तकालयों का ऑडिट कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छात्रावास पुस्तकालयों में विश्वसनीय, उपयोगी एवं नवीनतम संस्करण की गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास स्थित पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी एवं लेटेस्ट एडिशन की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर प्राणीशास्त्र (जूलॉजी ऑनर्स) के छात्र सचिन कुमार ने विद्यार्थी सहयोग शिविर की पहल की सराहना करते हुए जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को बिना किसी प्रतिकूल परिणाम की आशंका के अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष खुलकर रखने का अवसर मिल रहा है। विद्यार्थियों ने छात्रावासों में जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण किए जाने का अनुरोध भी किया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने छात्र हित से जुड़े विषयों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रश्मि, जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पाण्डेय, जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी, अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी अतुल विक्रम, कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद वर्मा, राशिद नवाज, आईटी मैनेजर आरसीसी मधुबनी निरंजन कुमार, छात्रावास अधीक्षक डॉ. विजय शंकर पासवान सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आज जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों, अम्बेडकर छात्रावास सहित 50 से अधिक स्थानों पर विद्यार्थी सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में विद्यार्थियों ने निर्भीक होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं, जिनके अविलंब निष्पादन के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई।
    3
    अब नेट भी होकर रखें अपनी बात विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों को मिला प्रशासन का साथ 50 से अधिक स्थानों पर विद्यार्थी सहयोग से भी छात्रों की समस्याओं के निष्पादन पर प्रशासन का जोड़ छात्रावास पुस्तकालयों का ऑडिट कर प्रतियोगी परीक्षाओं की नवीनतम एवं गुणवत्तापूर्ण पुस्तके उपलब्ध कराने का निर्देश
जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, मधुबनी में आज जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विद्यार्थी सहयोग शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
शिविर के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया, शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था एवं निर्धारित अवधि सहित अन्य आवश्यक जानकारियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी अपनी किसी भी समस्या अथवा शिकायत को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाना तथा उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने छात्रावास की पुस्तकालय व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता तथा छात्रावासों के नियमित निरीक्षण से जुड़े सुझाव एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस पर जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को छात्रावासों में संचालित पुस्तकालयों का ऑडिट कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छात्रावास पुस्तकालयों में विश्वसनीय, उपयोगी एवं नवीनतम संस्करण की गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी पुस्तकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास स्थित पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी एवं लेटेस्ट एडिशन की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर प्राणीशास्त्र (जूलॉजी ऑनर्स) के छात्र सचिन कुमार ने विद्यार्थी सहयोग शिविर की पहल की सराहना करते हुए जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को बिना किसी प्रतिकूल परिणाम की आशंका के अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष खुलकर रखने का अवसर मिल रहा है।
विद्यार्थियों ने छात्रावासों में जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण किए जाने का अनुरोध भी किया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने छात्र हित से जुड़े विषयों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रश्मि, जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पाण्डेय, जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्योति रानी, अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी अतुल विक्रम, कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद वर्मा, राशिद नवाज, आईटी मैनेजर आरसीसी मधुबनी निरंजन कुमार, छात्रावास अधीक्षक डॉ. विजय शंकर पासवान सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आज जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों, अम्बेडकर छात्रावास सहित 50 से अधिक स्थानों पर विद्यार्थी सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में विद्यार्थियों ने निर्भीक होकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं, जिनके अविलंब निष्पादन के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही गई।
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.