नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी सह पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह ने की मीडिया से बातचीत साक्षा किए कई महत्वपूर्ण बातें नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी सह पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह ने सोमवार की दोपहर 2 बजे की मीडिया से बातचीत साक्षा किए कई महत्वपूर्ण बातें उन्होंने कहा कि यह संबंध चुनावी नहीं बल्कि वर्षों पुराना है। ये बनाए हुए रिश्ते नहीं हैं, ये अपने लोग हैं, जो पहले से हमारे साथ जुड़े रहे हैं। इस बार उन्हें चुनाव में सक्रिय रूप से काम करने और सहयोग करने का अवसर मिला है। संजीव सिंह ने बताया कि इस बार नगर निगम चुनाव में युवाओं और मातृशक्ति की अहम भागीदारी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग और महिलाएं बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं। भाजपा द्वारा कथित रूप से ‘शो कॉज’ किए जाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर निकाय चुनाव पूरी तरह निर्दलीय होता है। यह दलीय चुनाव नहीं है। हम हर पार्टी और हर व्यक्ति का सम्मान करते हैं। किसी भी प्रत्याशी का किसी दल से आधिकारिक तौर पर कोई संबंध नहीं है।

- Post by BINOD KUMAR1
- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपना ढाबा के समीप दिल्ली – कोलकाता मार्ग पर मंगलवार की सुबह 7 बजे हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला, जिसमें एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपना ढाबा के ऑपोजिट जीटी रोड किनारे एक भारी वाहन खड़ी अवस्था में थी, तभी राजगंज की ओर से आ रही पिक अप वाहन ने खड़ी वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर एक पिक अप वाहन सवार की मौत हो जाने की सूचना है वहीं दो अन्य घायल हैं।1
- जी हां दोस्तो हम लोग इनसे मिल चुके है टैलेंटेड लडका है सपोर्ट करे आप सब मस्त लडका है 🚫#viralmithun 🚫1
- मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में चला सघन जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने चिपकाए स्टिकर।1
- *एम पी एल के तनाशाही के खिलाफ स्थानीय एंव विस्थापित हाइवा मालिकों का कार्यकारी समिति के बैनर तले एक प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन* निरसा एम पी एल स्थानीय एवं विस्थापित हाईवा मालिकों की कार्यकारी समिति के बैनर तले एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन मंगलवार की सुबह सिंदरी मोड स्थित समिति के कार्यालय में की गई जिसमें मुख्य रूप से निरसा विधायक अरुप चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और पत्रकारों को संबोधित किया l प्रेस वार्ता में स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि एम पी एल में चलने वाले हाईवा मालिकों की स्थिति दिन-ब-दिन काफी खराब होती जा रही है सही समय पर हाईवा मालिकों का भाड़ा भुगतान नहीं होना और सुचारू ढंग से हाईवा का परिचालन नहीं होने के कारण यह विषम परिस्थिति हाईवा मालिकों के सामने उपस्थित हो गई है जिसको लेकर स्थानीय विधायक अरुप चटर्जी ने हाईवा मालिकों के समर्थन में प्रेस वार्ता किया l अपनी बातों को रखते हुए विधायक ने कहा कि विगत 6 अप्रैल 2022 को हाईवा संगठन और एम पी एल प्रबंधन के बीच द्वीपक्षीय वार्ता हुई थी जिसमें एक तय मानक के अनुसार रेल और हाईवा दोनों से कोयला परिचालन करना था पर उस वार्ता में लिए गए निर्णय का पालन फिलहाल नहीं किया जा रहा है और अधिकतम कोयले का परिचालन रेल रेक से ही किया जा रहा है जिससे हाईवा मालिकों के समक्ष रोजी रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है l काफी सोच विचार के बाद समिति के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया है कि अगर एम पी एल प्रबंधन तत्काल विगत में हुए इस समझौते पर अमल नहीं करती है तो आगामी 21 फरवरी 2026 की सुबह एम पी एल के खुशीरी मोड रेलवे ब्रिज संख्या 10 स्थित रेल लाइन पर धरना देने एवं रेल रोकने के लिए बाध्य हो जाएंगे और पूरी तरह से रेल के द्वारा कोयला परिचालन को ठप कर दिया जाएगा l इसके बाद भी अगर एम पी एल प्रबंध नहीं मानती है तो आगे यह लड़ाई जारी रहेगी l3
- निरसा विधानसभा क्षेत्र के लखी माता कोलियरी चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में सिंदरी से बर्दवान जा रहा एक हाइवा, जिसका नंबर जे एच टेन सी एस जीरो छै सौ अस्सी बताया जा रहा है, एमपीएल से आ रहे दूसरे हाइवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बर्दवान जा रहा हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान रघु गोस्वामी के रूप में हुई है, जो चौपारण, हजारीबाग का निवासी बताया जा रहा है।1
- गोमो। (रिपोर्ट तफाजुल आज़ाद). महान स्वतंत्रता सेनानी और जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मंगलवार को तोपचांची साहू बहीयार स्थित संत थॉमस हाई स्कूल में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक और राजनेता थे। वे दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार उपमुख्यमंत्री रहे। उनके बताए गए आदर्शो पर आज की युवा पीढ़ी को चलने की जरूरत है।1
- Post by BINOD KUMAR1