धनबाद कतरास नवपत्रिका आगमन के साथ महासप्तमी पूजा शुरू, महाआरती और धुनुची नाच ने मोहा मन धनबाद जिले के कतरास में चैती दुर्गा पूजा के तहत नवपत्रिका आगमन के साथ ही महासप्तमी की पूजा विधिवत शुरू हो गई। बुधवार सुबह करीब 7 बजे राजबाड़ी से भव्य ढोल-ढाक और शोभा यात्रा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतरास हटिया स्थित राजा तालाब पहुंचे, जहां से पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ नवपत्रिका को पालकी में विराजमान कर पूजा स्थल लाया गया। निर्धारित समयानुसार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर राजबाड़ी स्थित पूजा पंडाल में प्रवेश कराया गया, जिसके बाद महासप्तमी पूजा प्रारंभ हुई । महासप्तमी के दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि को दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाली और भय को दूर करने वाली देवी माना जाता है। उनकी पूजा से अकाल मृत्यु, भय, रोग और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संध्या समय पूजा पंडाल में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके साथ ही आकर्षण का केंद्र रहा पारंपरिक धुनुची नाच, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से सैकड़ों लोग पहुंचे। यह मनमोहक प्रस्तुति पश्चिम बंगाल के सेतिया से आए ढाक कलाकारों द्वारा दी गई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजकों ने बताया कि गुरुवार को महाष्टमी पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। #कतरास #दुर्गापूजा #महासप्तमी #मांकालरात्रि #धुनुचीनाच #महाआरती #JharkhandNews
धनबाद कतरास नवपत्रिका आगमन के साथ महासप्तमी पूजा शुरू, महाआरती और धुनुची नाच ने मोहा मन धनबाद जिले के कतरास में चैती दुर्गा पूजा के तहत नवपत्रिका आगमन के साथ ही महासप्तमी की पूजा विधिवत शुरू हो गई। बुधवार सुबह करीब 7 बजे राजबाड़ी से भव्य ढोल-ढाक और शोभा यात्रा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतरास हटिया स्थित राजा तालाब पहुंचे, जहां से पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ नवपत्रिका को पालकी में विराजमान कर पूजा स्थल लाया गया। निर्धारित समयानुसार सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर राजबाड़ी स्थित पूजा पंडाल में प्रवेश कराया गया, जिसके बाद महासप्तमी पूजा प्रारंभ हुई । महासप्तमी के दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कालरात्रि को दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाली और भय को दूर
करने वाली देवी माना जाता है। उनकी पूजा से अकाल मृत्यु, भय, रोग और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संध्या समय पूजा पंडाल में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके साथ ही आकर्षण का केंद्र रहा पारंपरिक धुनुची नाच, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से सैकड़ों लोग पहुंचे। यह मनमोहक प्रस्तुति पश्चिम बंगाल के सेतिया से आए ढाक कलाकारों द्वारा दी गई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजकों ने बताया कि गुरुवार को महाष्टमी पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। #कतरास #दुर्गापूजा #महासप्तमी #मांकालरात्रि #धुनुचीनाच #महाआरती #JharkhandNews
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद के स्टील गेट इलाके में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें करीब 100 वाहनों की जांच की गई।1
- Post by User103391
- रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बुधवार की शाम निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।1
- आज दिनांक 25 मार्च 2026 को आमकुड़ा पंचायत अंतर्गत पांच नंबर टिट्रेशन ब्रेक, बजरंगबली मंदिर के समीप एक अत्यंत दुःखद घटना घटी, जहाँ एक विशाल एवं पूजनीय सांड (नंदी) का निधन हो गया। यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत भावुक और पीड़ादायक क्षण लेकर आई, क्योंकि नंदी को हमारे समाज में श्रद्धा, आस्था और भगवान शिव के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। इस दुःखद परिस्थिति में आमकुड़ा पंचायत के सभी ग्रामीणों ने एकजुटता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सामूहिक रूप से आगे आकर पूरे विधि-विधान के साथ नंदी का अंतिम संस्कार (क्रिया-कर्म) संपन्न कराया। इस कार्य में पांच नंबर क्षेत्र के सभी लोगों का सहयोग, प्रेम और समर्पण सराहनीय रहा, जिसने यह साबित कर दिया कि हमारा समाज न केवल जीवित प्राणियों बल्कि पशुओं के प्रति भी गहरी श्रद्धा और जिम्मेदारी निभाता है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु मैंने स्वयं पहल करते हुए JCB मशीन की व्यवस्था की, ताकि अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और कार्य समय पर पूरा हो सके। इस दौरान आप सभी क्षेत्रवासियों का जो सहयोग, स्नेह और आशीर्वाद मिला, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का विश्वास और समर्थन ही मुझे समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मैं यह संकल्प लेता हूँ कि मेरा जीवन सदैव समाज सेवा, जनकल्याण और मानवता के कार्यों के लिए समर्पित रहेगा। ऐसे ही आप सभी का स्नेह और सहयोग बना रहे, यही मेरी कामना है7
- विष्णुगढ़ के कुसुंभा में 12 वर्षीय बच्ची का शव स्कूल के पीछे झाड़ियों में मिला। वह बीती रात मंगला जुलूस से लापता थी। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।1
- बाघमारा. (प्रेम कुमार). बाघमारा प्रखंड अंतर्गत खानुडीह में चैती दुर्गा पूजा मनाने को लेकर गांव में श्रद्धालुओं के बीच काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है. बताते चले की आपसी सहयोग से 250 वर्ष पुरानी इस पारम्परिक परम्परा को जीवंत रखा गया है. चैती बासंतिक दुर्गा पूजा का प्रारम्भ यहाँ कलश स्थापना के साथ प्रारम्भ हो गया है. विजय दशमी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ दस दिवसीय पूजनोत्सव का धूमधाम से समापन किया जायेगा. बताते चले की खानुडीह में इस मंदिर की स्थापना एवं कुल देवी की प्रतिष्ठा एवं पूजा का प्रारम्भ यहाँ के तत्कालीन जमींदार शिव शंकर पाण्डेय के द्वारा किया गया था.1
- Post by Niraj Kumar1
- धनबाद,डीसी-एसएसपी ने किया रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन, फाइलों की खोज अब होगी आसान।1