सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक का मंचन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति जसवंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत जसवंतनगर मंडल प्रथम व द्वितीय के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, ग्राम कैस्त, नगला विशुन और बाउथ में नाट्य मंडली ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन तथा भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को मंचन के जरिए प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ युवा, महिलाएं और स्थानीय लोगों ने नाट्य मंचन देखा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी विरला शाक्य, जिला सहसंयोजक नीतू नारायण मिश्रा, जिला सहसंयोजक प्रभात तिवारी, मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, मंडल कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शुक्ला, प्रेमबाबू राजपूत, श्रेयस मिश्रा, ध्रुवेश तोमर, विवेक गुप्ता, उमा सागर, दीपक धाकरे, सरमन राठौर, जयशिव वाल्मीकि, सुदीप प्रजापति, उमेश शाक्य, हेमंत धाकरे, राधा मिश्रा, हासिम अंसारी, नीलेश यादव, महेश पाल, आनंद राठौर, गोविंद राजपूत, सौरभ शाक्य, नवनीत वर्मा, विशाल चौहान, घनश्याम सिंह और घनश्याम राजपूत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक का मंचन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति जसवंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत जसवंतनगर मंडल प्रथम व द्वितीय के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, ग्राम कैस्त, नगला विशुन और बाउथ में नाट्य मंडली ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन तथा भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को मंचन के जरिए प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ युवा, महिलाएं और स्थानीय लोगों ने नाट्य मंचन देखा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी विरला शाक्य, जिला सहसंयोजक नीतू नारायण मिश्रा, जिला सहसंयोजक प्रभात तिवारी, मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, मंडल कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शुक्ला, प्रेमबाबू राजपूत, श्रेयस मिश्रा, ध्रुवेश तोमर, विवेक गुप्ता, उमा सागर, दीपक धाकरे, सरमन राठौर, जयशिव वाल्मीकि, सुदीप प्रजापति, उमेश शाक्य, हेमंत धाकरे, राधा मिश्रा, हासिम अंसारी, नीलेश यादव, महेश पाल, आनंद राठौर, गोविंद राजपूत, सौरभ शाक्य, नवनीत वर्मा, विशाल चौहान, घनश्याम सिंह और घनश्याम राजपूत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- बाजरे के खेत में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका 26 सितंबर से घर से था लापता, फसल टूटी मिलने पर ग्रामीणों ने जताई आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज जसवंतनगर। ग्राम नागरी पंचायत के नगला धोबी के पास सोमवार शाम करीब तीन बजे बाजरे के खेत में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मीठेपुर निवासी संदीप उर्फ छोटे पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार के रूप में उसके भाई राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर की। संदीप 26 सितंबर की शाम से घर से लापता था। नगला धोबी निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्वर्गीय कुंवर सेन शाम को बाजरे के खेत में घास लेने गई थीं। खेत में कई स्थानों पर बाजरे की फसल टूटी और अस्त-व्यस्त दिखाई दी। कुछ आगे जाने पर खेत के बीच युवक का शव पड़ा मिला। युवक सफेद बनियान और बैंगनी रंग की चड्डी पहने था। शव देखकर उर्मिला देवी ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी, जौनई चौकी प्रभारी कोमल चौधरी पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसी दौरान मृतक का भाई राजीव कुमार वहां पहुंचा और शव की पहचान संदीप के रूप में की। परिजनों के अनुसार संदीप अविवाहित था और होटल तथा ट्रकों पर मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करता था। उसे शराब पीने की आदत भी थी। वह सात भाइयों में था। पिता स्वर्गीय शिवकुमार का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां मुन्नी देवी तथा भाई अमित (32), राजीव (25), वीर प्रताप (23) और गौतम (20) हैं। परिजनों के मुताबिक कुछ वर्ष पहले उसके दो भाइयों की भी मृत्यु हो चुकी है। मृतक के हिस्से में करीब तीन बीघा खेती भी बताई गई है। खेत में फसल टूटी और अस्त-व्यस्त मिलने से ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।1
- *SIR के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस इटावा में सीईसी ज्ञानेश कुमार का नगर पालिका चौराहे पर पुतला फूंक कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया* उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय के निर्देशन पर जिला कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा उठायें गये देश व्यापी आन्दोलन के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार के SIR पर वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका चौराहे पर सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टर जलाकर जमकर प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगायें। इस बीच पुलिस व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नोंक-झोंक भी हुई। लेकिन बहादुर कांग्रेसियों ने पुतला फूंक ही दिया। कांग्रेसियों का कहना है कि जब तक वोट चोरी करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त नहीं कर दिया जाता तब तक यह आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राशिद खान, पूर्व अध्यक्ष पल्लव दुबे एडवोकेट, अरुण यादव, कोमल सिंह कुशवाह, प्रशान्त तिवारी, अम्बूज त्रिपाठी, सतीश नागर, नसरेन्द्र यादव, सरवर अली, आशीष यादव, इंतखाब आलम व कांग्रेस प्रवक्ता प्रेरणा जोबेरी आदि सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लेकिन पीडीए का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कांग्रेसियों में संघर्ष करने की क्षमता है। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.74171970642
- *इटावा -सैफई में 14 साल की किशोरी लापता:* 76 दिन बाद भी नहीं मिली, परिजनों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन किया1
- video1
- अपराधिक परेशानी बनी हुई है उप्र साशन प्रसाशन पर समस्या पर जैसे कोई निर्णय फैसला सजा न होनेके कारण एक समस्या बनकर समस्या यह गयी ,1
- मध्यस्थता, एडीआर एवं लोक अदालत के माध्यम से मामलों का करें निस्तारण : अश्विनी त्रिपाठी लवेदी/महेवा (इटावा)। महेवा विकासखंड के ग्राम असदपुर में ग्राम प्रधान रधुदेवी के आवास पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को मध्यस्थता, एडीआर (वैकल्पिक विवाद निस्तारण) एवं लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराने की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश रजत सिंह जैन और सचिव आरती द्विवेदी के संयोजन में आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र अश्विनी त्रिपाठी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति का मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो वह मध्यस्थता, एडीआर एवं लोक अदालत के माध्यम से भी मामले को आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास कर सकता है। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता की प्रक्रिया में दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर उनकी बात सुनी जाती है और मध्यस्थ के माध्यम से दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया जाता है। इससे पक्षकारों के समय और धन की बचत होती है तथा आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव हो पाता है। अधिकार मित्र अश्विनी त्रिपाठी ने ग्रामीणों से अपील की कि छोटे-बड़े विवादों को अनावश्यक रूप से लंबा खींचने के बजाय उपलब्ध वैधानिक माध्यमों की जानकारी लेकर आपसी सहमति से समाधान का प्रयास करें। उन्होंने लोक अदालत के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अधिकार मित्र शेर सिंह ने ग्रामीणों को लोक अदालत के साथ ही नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी। उन्होंने ग्राम न्यायालय चकरनगर एवं सैफई में उपलब्ध न्यायिक सुविधाओं के संबंध में भी ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रधुदेवी ने की। इस दौरान मुन्नी लाल, राधेश्याम, नाथूराम, राजीव, सुनीता, शांति देवी, ममता, कमला देवी, सावित्री, प्रीति, राजा बेटी, प्रेम शंकर, विशाल, हेमंत, अंशिका, राधा रानी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।4
- bijali ki shikayat1
- सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक का मंचन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति जसवंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत जसवंतनगर मंडल प्रथम व द्वितीय के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, ग्राम कैस्त, नगला विशुन और बाउथ में नाट्य मंडली ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन तथा भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को मंचन के जरिए प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ युवा, महिलाएं और स्थानीय लोगों ने नाट्य मंचन देखा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी विरला शाक्य, जिला सहसंयोजक नीतू नारायण मिश्रा, जिला सहसंयोजक प्रभात तिवारी, मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, मंडल कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शुक्ला, प्रेमबाबू राजपूत, श्रेयस मिश्रा, ध्रुवेश तोमर, विवेक गुप्ता, उमा सागर, दीपक धाकरे, सरमन राठौर, जयशिव वाल्मीकि, सुदीप प्रजापति, उमेश शाक्य, हेमंत धाकरे, राधा मिश्रा, हासिम अंसारी, नीलेश यादव, महेश पाल, आनंद राठौर, गोविंद राजपूत, सौरभ शाक्य, नवनीत वर्मा, विशाल चौहान, घनश्याम सिंह और घनश्याम राजपूत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।1