logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

bijali ki shikayat

10 hrs ago
user_Sheetu Bhai
Sheetu Bhai
Taxi Driver भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

bijali ki shikayat

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा 'संकल्प का झोला'
    1
    एंबुलेंस से सप्लाई हो रहा प्याज, मंत्रियों के सामने फटा 'संकल्प का झोला'
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक का मंचन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति जसवंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत जसवंतनगर मंडल प्रथम व द्वितीय के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, ग्राम कैस्त, नगला विशुन और बाउथ में नाट्य मंडली ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन तथा भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को मंचन के जरिए प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ युवा, महिलाएं और स्थानीय लोगों ने नाट्य मंचन देखा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी विरला शाक्य, जिला सहसंयोजक नीतू नारायण मिश्रा, जिला सहसंयोजक प्रभात तिवारी, मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, मंडल कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शुक्ला, प्रेमबाबू राजपूत, श्रेयस मिश्रा, ध्रुवेश तोमर, विवेक गुप्ता, उमा सागर, दीपक धाकरे, सरमन राठौर, जयशिव वाल्मीकि, सुदीप प्रजापति, उमेश शाक्य, हेमंत धाकरे, राधा मिश्रा, हासिम अंसारी, नीलेश यादव, महेश पाल, आनंद राठौर, गोविंद राजपूत, सौरभ शाक्य, नवनीत वर्मा, विशाल चौहान, घनश्याम सिंह और घनश्याम राजपूत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक का मंचन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कलाकारों ने दी प्रस्तुति
जसवंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा गाथा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत जसवंतनगर मंडल प्रथम व द्वितीय के हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज, ग्राम कैस्त, नगला विशुन और बाउथ में नाट्य मंडली ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।
नाटकों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन तथा भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को मंचन के जरिए प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ युवा, महिलाएं और स्थानीय लोगों ने नाट्य मंचन देखा।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी विरला शाक्य, जिला सहसंयोजक नीतू नारायण मिश्रा, जिला सहसंयोजक प्रभात तिवारी, मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू, मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, मंडल कार्यक्रम संयोजक अभिषेक शुक्ला, प्रेमबाबू राजपूत, श्रेयस मिश्रा, ध्रुवेश तोमर, विवेक गुप्ता, उमा सागर, दीपक धाकरे, सरमन राठौर, जयशिव वाल्मीकि, सुदीप प्रजापति, उमेश शाक्य, हेमंत धाकरे, राधा मिश्रा, हासिम अंसारी, नीलेश यादव, महेश पाल, आनंद राठौर, गोविंद राजपूत, सौरभ शाक्य, नवनीत वर्मा, विशाल चौहान, घनश्याम सिंह और घनश्याम राजपूत सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *अयाना में सुमन दिवाकर और जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने संगठन मजबूती पर दिया जोर* *पीडीए जन चौपाल में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना* औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अयाना स्थित स्थानीय गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रजापति बाबा ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने किया। चौपाल में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सामाजिक भागीदारी और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से संवाद बढ़ाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी आपत्तियां और राजनीतिक विचार रखे। मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने समाज के लोगों से राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, बाबा रामनरेश यादव, प्रदीप सिंह चौहान, भगवती निषाद, स्नेहलता दोहरे, शैलेन्द्र अम्बेडकर, महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।
    1
    *अयाना में सुमन दिवाकर और जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने संगठन मजबूती पर दिया जोर*
*पीडीए जन चौपाल में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना*
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अयाना स्थित स्थानीय गेस्ट हाउस में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश प्रजापति बाबा ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने किया। चौपाल में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज की एकजुटता, सामाजिक भागीदारी और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर ने कहा कि पीडीए समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट कर सामाजिक भागीदारी और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा आम लोगों से संवाद बढ़ाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी के बिना सामाजिक न्याय की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और पीडीए की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी वक्ताओं ने अपनी आपत्तियां और राजनीतिक विचार रखे।
मुख्य अतिथि एटा जनपद के जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने समाज के लोगों से राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम, बाबा रामनरेश यादव, प्रदीप सिंह चौहान, भगवती निषाद, स्नेहलता दोहरे, शैलेन्द्र अम्बेडकर, महेंद्र त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने की अपील की।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट, मिले उचित सम्मान: भुवन प्रकाश गुप्ता के अभिनंदन समारोह में उठे स्वर औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में नारायणपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के औरैया जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जालौन जनपद का प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। समारोह में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इस समाज को टिकटों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने समाज के लोगों को उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा और हकों की पहरेदारी करने का पूरा भरोसा दिया। इस कार्यक्रम में विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, रमन पोरवाल, आनंद नाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और समाज के लोग मौजूद रहे।
    4
    वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट, मिले उचित सम्मान: भुवन प्रकाश गुप्ता के अभिनंदन समारोह में उठे स्वर
औरैया।  अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद और श्री गोपाल सेवा संस्थान के तत्वाधान में नारायणपुर स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। 
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के औरैया जनपद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रमुख समाजसेवी भुवन प्रकाश गुप्ता (पप्पू शिवहरे) को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जालौन जनपद का प्रभारी बनाए जाने पर सम्मानित किया गया।
समारोह में वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वैश्य समाज भाजपा का आधार वोट है और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में इस समाज को टिकटों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। 
नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने समाज के लोगों को उनके आत्मसम्मान, सुरक्षा और हकों की पहरेदारी करने का पूरा भरोसा दिया। 
इस कार्यक्रम में विष्णु गहोई, शिवकुमार पुरवार, रमन पोरवाल, आनंद नाथ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की मांग की औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे मा. ब्रह्मानंद कठेरिया उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके अंतर्गत देवकली मंदिर, औरैया जोकि "देवकली ट्रस्ट" के अधीन व सनातन धर्म की अति प्राचीन धरोहर के रूप में स्थित हैं, जिसे अब "देवकली धाम" के नाम से जाना जाता हैं, प्रतिदिन शहर व आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त अपनी श्रद्धा व आस्था के साथ सुबह-शाम दर्शन आराधना व मन्नतें मांगने के लिए मंदिर में आते हैं, मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद काफी समय से टूटे हुए क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों के मन में पीड़ा होती हैं, श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर हेतु नए गुंबद व उनके लिए लोहे का सरिया काफी समय पहले आ चुके हैं, रखरखाव के अभाव में नये गुंबद क्षतिग्रस्त व लोहे की सरिया में जंग लगकर उनकी छवि धूमिल हो रही हैं। शहर के जागरूक बुद्धिजीवियों व धार्मिक विचारधारा के श्रद्धालुओं ने बताया कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों पर जनपद की जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का काफी दबाव हैं, देवकली ट्रस्ट हेतु समूचे जनपद का सर्वे व चिन्हित करते हुए एक गैर सरकारी सक्रिय व क्रियाशील संगठन (एनजीओ) को ट्रस्ट में सम्मिलित करने की अपील की हैं, जिससे देवकली धाम ट्रस्ट के अधीन देवकली मंदिर की व्यवस्था संतुलन के साथ मूलभूत समस्याओं जैसे साफ सफाई, मंदिर की देखरेख, सौंदर्यीकरण, छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपयोगी रहेगा। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक जन-भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन से टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की हैं, ताकि ऐतिहासिक देवकली मंदिर अपने सौंदर्य आस्था व उत्कृष्ट प्राचीन धरोहर के रूप में सुरक्षित हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी कपिल गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष पुरवार (हीरु) व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।
    1
    देवकली धाम मंदिर के शीर्ष पर स्थित टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की मांग की
औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया के प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे मा. ब्रह्मानंद कठेरिया उप-जिलाधिकारी सदर, औरैया के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसके अंतर्गत देवकली मंदिर, औरैया जोकि "देवकली ट्रस्ट" के अधीन व सनातन धर्म की अति प्राचीन धरोहर के रूप में  स्थित हैं, जिसे अब "देवकली धाम" के नाम से जाना जाता हैं, प्रतिदिन शहर व आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों भक्त अपनी श्रद्धा व आस्था के साथ सुबह-शाम दर्शन आराधना व मन्नतें मांगने के लिए मंदिर में आते हैं, मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर गुंबद काफी समय से टूटे हुए क्षतिग्रस्त हैं, जिससे लोगों के मन में पीड़ा होती हैं, श्रद्धालुओं ने बताया कि मंदिर हेतु नए गुंबद व उनके लिए लोहे का सरिया काफी समय पहले आ चुके हैं, रखरखाव के अभाव में नये गुंबद क्षतिग्रस्त व लोहे की सरिया में जंग लगकर उनकी छवि धूमिल हो रही हैं। शहर के  जागरूक बुद्धिजीवियों व धार्मिक विचारधारा के श्रद्धालुओं ने बताया कि जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों पर जनपद की जिम्मेदारी के साथ विभागीय कार्यों का काफी दबाव हैं, देवकली ट्रस्ट हेतु समूचे जनपद का सर्वे व चिन्हित करते हुए एक गैर सरकारी सक्रिय व क्रियाशील संगठन (एनजीओ) को ट्रस्ट में सम्मिलित करने की अपील की हैं, जिससे देवकली धाम ट्रस्ट के अधीन देवकली मंदिर की  व्यवस्था संतुलन के साथ मूलभूत समस्याओं जैसे  साफ सफाई, मंदिर की देखरेख, सौंदर्यीकरण, छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु उपयोगी रहेगा। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से धार्मिक जन-भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन से टूटे हुए गुंबदों के स्थान पर नए गुंबदों के स्थापना की अपील की हैं, ताकि ऐतिहासिक देवकली मंदिर अपने सौंदर्य आस्था व उत्कृष्ट प्राचीन धरोहर के रूप में सुरक्षित हो सकेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), समाजसेवी कपिल गुप्ता, पर्यावरण प्रहरी मनीष  पुरवार (हीरु) व समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* *बेला में जमीन विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती।* *न्याय की मांग को लेकर मंडी रोड स्थित टंकी पर चढ़ी रश्मि।* *जमीन के फर्जी बैनामे का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग।* *सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का किया प्रयास।* *करीब 1.30 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी युवती।* *पुलिस द्वारा न्याय का भरोसा दिलाने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी।* *मौके पर पुलिस के साथ आसपास के लोगों की भीड़ रही मौजूद।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*


*बेला में जमीन विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती।*

*न्याय की मांग को लेकर मंडी रोड स्थित टंकी पर चढ़ी रश्मि।*

*जमीन के फर्जी बैनामे का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग।*

*सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाने का किया प्रयास।*

*करीब 1.30 घंटे बाद पुलिस के समझाने पर नीचे उतरी युवती।*

*पुलिस द्वारा न्याय का भरोसा दिलाने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतरी।*

*मौके पर पुलिस के साथ आसपास के लोगों की भीड़ रही मौजूद।*
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • वोटचोरी से आकर्षित कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फुक पुतला वोट-चोरी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला वोट चोरी सिर्फ़ वोट चोरी नहीं है देश की जनता के सबसे बड़े अधिकार का हनन है- कांग्रेस इटावा। विगत काफ़ी लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी देश में हो रहे बड़े स्तर पर वोट चोरी के ख़ुलासे करते रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवाह्न पर इसी वोट चोरी के खुलासों के संबंध में देशव्यापी आक्रोश प्रदर्शन के तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (पूर्व विधायक) के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ़्तारी की मांग तथा उनके निर्णयों की समीक्षा हेतु ज़िला स्तर पर विरोध मार्च आयोजित किया गया । जिसके अन्तर्गत जनपद के आक्रोशित कांग्रेसियों ने ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में नगर पालिका चौराहे पर देश के भ्रष्ट प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने बोलते हुए कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान दो निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार द्वारा लिए गए एक तरफा निर्णयों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज़ की। इन आपत्तियों में बार-बार यह मुद्दा उठाया गया कि बड़े स्तर पर ज्ञानेश कुमार वोट-चोरी करवा रहे हैं किंतु इसका कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया। इसी क्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने कहा कि जब चुनाव आयोग के अपने ही अधिकारी अपने सीनियर अधिकारी पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है तो अब कुछ भी कहना या सुनना शेष नहीं रह जाता उन्होंने कहा कि वोट-चोरी सिर्फ वोट-चोरी नहीं है यह इस देश की जनता के सबसे बड़े अधिकार का हनन है। इसके लिए जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गिरफ़्तार नहीं हो जाते तब तक कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी जी के आवाह्न पर लगातार देश व्यापी आंदोलन और धरना प्रदर्शन करती रहेगी। पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे,पीसीसी मेंबर प्रमोद शंखवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अतुल आक्रोश, पीसीसी मेंबर प्रशांत तिवारी, ज़िला उपाध्यक्ष सतीश नागर, ज़िला महासचिव, अम्बुज त्रिपाठी, पीसीसी मेंबर अरुण यादव, शहर महासचिव अवनीश वर्मा, सरवर अली, विधानसभा यूथ अध्यक्ष नसरेन्द्र यादव, अरशद अली, आशीष यादव यूथ अध्यक्ष औरैया, कमलेश वर्मा, अमन तिवारी, इंतख़ाब आलम, धर्मेंद्र कुमार पुनिया आदि लोग शामिल रहे।
    1
    वोटचोरी से आकर्षित कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फुक पुतला
वोट-चोरी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
वोट चोरी सिर्फ़ वोट चोरी नहीं है देश की जनता के सबसे बड़े अधिकार का हनन है- कांग्रेस
इटावा। विगत काफ़ी लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी देश में हो रहे बड़े स्तर पर वोट चोरी के ख़ुलासे करते रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवाह्न पर इसी वोट चोरी के खुलासों के संबंध में देशव्यापी आक्रोश प्रदर्शन के तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (पूर्व विधायक) के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ़्तारी की मांग तथा उनके निर्णयों की समीक्षा हेतु ज़िला स्तर पर विरोध मार्च आयोजित किया गया । जिसके अन्तर्गत जनपद के आक्रोशित कांग्रेसियों ने ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में नगर  पालिका चौराहे पर देश के भ्रष्ट प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने  बोलते हुए कहा कि पिछले 10 महीनों के दौरान दो निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार द्वारा लिए गए एक तरफा निर्णयों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज़ की। इन आपत्तियों में बार-बार यह मुद्दा उठाया गया कि बड़े स्तर पर ज्ञानेश कुमार वोट-चोरी करवा रहे हैं किंतु इसका कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया। इसी क्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा ज़ुबैरी ने कहा कि जब चुनाव आयोग के अपने ही अधिकारी अपने सीनियर अधिकारी पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है तो अब कुछ भी कहना या सुनना शेष नहीं रह जाता  उन्होंने कहा कि वोट-चोरी सिर्फ वोट-चोरी नहीं है यह इस देश की जनता के सबसे बड़े अधिकार का हनन है। इसके लिए जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गिरफ़्तार नहीं हो जाते तब तक कांग्रेस पार्टी अपने नेता राहुल गांधी जी के आवाह्न पर लगातार देश व्यापी आंदोलन और धरना प्रदर्शन करती रहेगी।
पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष  मोहम्मद राशिद पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे,पीसीसी मेंबर प्रमोद शंखवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अतुल आक्रोश, पीसीसी मेंबर प्रशांत तिवारी, ज़िला उपाध्यक्ष सतीश नागर, ज़िला महासचिव, अम्बुज त्रिपाठी, पीसीसी मेंबर अरुण यादव, शहर महासचिव अवनीश वर्मा, सरवर अली, विधानसभा यूथ अध्यक्ष नसरेन्द्र यादव, अरशद अली, आशीष यादव यूथ अध्यक्ष औरैया, कमलेश वर्मा, अमन तिवारी, इंतख़ाब आलम, धर्मेंद्र कुमार पुनिया आदि लोग शामिल रहे।
    user_शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
    Animal rescue service इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बारिश-तेज हवाओं ने खेतों में बिछाई बाजरे की फसल, लगातार दो दिन हुई बारिश से खेत जलमग्न, तैयार फसल गिरने से किसानों को नुकसान की चिंता; सर्वे कराकर मुआवजे की मांग जसवंतनगर। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी बाजरे की फसल बारिश के पानी और तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गई। कई खेतों में पानी भरने से फसल के खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। घुरहा जाखन गांव निवासी किसान डिप्टी सिंह, सत्यराम, लल्लू राम, रामऔतार सिंह, चंद्रभान, दशरथ सिंह और उमाशंकर समेत कई किसानों की बाजरे की फसल बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हुई है। किसानों के मुताबिक लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया, जबकि तेज हवाओं के कारण तैयार फसल खेतों में गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह नगला तौर गांव में पुनीत, लव किशोर, अशोक, गिर्राज, व्रज नंदन, शैलेंद्र, शिवेंद्र, सुबोध, राजनारायन, नीरेश, योगेश, अखिलेश और आशीष समेत अन्य किसानों की बाजरे की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जल्द सर्वे कराया जाए, ताकि नुकसान के आधार पर उन्हें राहत मिल सके। फोटो: बारिश और तेज हवाओं के कारण खेत में जमीन पर बिछी बाजरे की फसल।
    1
    बारिश-तेज हवाओं ने खेतों में बिछाई बाजरे की फसल, लगातार दो दिन हुई बारिश से खेत जलमग्न, तैयार फसल गिरने से किसानों को नुकसान की चिंता; सर्वे कराकर मुआवजे की मांग
जसवंतनगर। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार खड़ी बाजरे की फसल बारिश के पानी और तेज हवाओं के कारण जमीन पर बिछ गई। कई खेतों में पानी भरने से फसल के खराब होने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है।
घुरहा जाखन गांव निवासी किसान डिप्टी सिंह, सत्यराम, लल्लू राम, रामऔतार सिंह, चंद्रभान, दशरथ सिंह और उमाशंकर समेत कई किसानों की बाजरे की फसल बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हुई है। किसानों के मुताबिक लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया, जबकि तेज हवाओं के कारण तैयार फसल खेतों में गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
इसी तरह नगला तौर गांव में पुनीत, लव किशोर, अशोक, गिर्राज, व्रज नंदन, शैलेंद्र, शिवेंद्र, सुबोध, राजनारायन, नीरेश, योगेश, अखिलेश और आशीष समेत अन्य किसानों की बाजरे की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है।
किसानों ने प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि जल्द सर्वे कराया जाए, ताकि नुकसान के आधार पर उन्हें राहत मिल सके।
फोटो: बारिश और तेज हवाओं के कारण खेत में जमीन पर बिछी बाजरे की फसल।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी। पत्रकार से मारपीट, गाली गलौज व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई। पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। पुलिस ने कानपुर - इटावा नेशनल हाइवे - 19 हीरा पैलेस के पास से किया गिरफ्तार। पत्रकार पर रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी अयाना थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे। पत्रकार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज बाजार आया था तभी आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम। पत्रकार की तहरीर पर अजीतमल पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय किया पेश।
    1
    पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी।
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
पत्रकार से मारपीट, गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगना दबंगों को पड़ा भारी।
पत्रकार से मारपीट, गाली गलौज व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई।
पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मामला दर्ज कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने कानपुर - इटावा नेशनल हाइवे - 19 हीरा पैलेस के पास से किया गिरफ्तार।
पत्रकार पर रंगदारी मांगने वाले तीनों आरोपी अयाना थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे।
पत्रकार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरादगंज बाजार आया था तभी आरोपियों ने घटना को दिया था अंजाम।
पत्रकार की तहरीर पर अजीतमल पुलिस ने BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज किया था मुकदमा।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय किया पेश।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.