logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंबई के बीजेपी विधायक पराग शाह, जिन्होंने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हलफनामे में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी, हाल ही में घाटकोपर की सड़कों पर भिखारी बनकर कई घंटे बिताए। इस अनोखे प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें शाह सड़क के किनारे बैठे, इलाके में घूमते और लोगों से भीख मांगते हुए दिख रहे हैं। एक जाने-माने राजनेता होने के बावजूद, खबरों के अनुसार, आस-पास के लोगों ने उन्हें पहचाना नहीं। यह काम उन्होंने जैन आध्यात्मिक गुरु नम्रमुनि महाराज के सुझाव पर जैन चातुर्मास के दौरान किया था। खबरों के अनुसार, शाह एक दिन के लिए यह अनुभव करने को तैयार हुए कि अपनी दौलत और राजनीतिक पद से जुड़ी सुविधाओं के बिना जीवन कैसा होता है। भेष बदलने से पहले उन्होंने अपनी सुरक्षा टीम, गाड़ी और महंगी चीजें छोड़ दी थीं। मेकअप और रंग-रूप बदलकर, विधायक घाटकोपर में घूमे और अपनी पहचान छिपाकर लोगों से बातचीत की। यह प्रयोग सिर्फ भेष बदलने तक ही सीमित नहीं था। बाद में शाह ने मेकअप हटाकर उन्ही जहगों पर वापसी की और उन लोगों से मिले जिनसे वे पहले मिले थे। इस घटनाओं ने उन्हें उन लोगों के जीवन और मुश्किलों को समझने का मौका दिया जो भोजन और भीख के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक माने जाते हैं। 2024 के चुनाव हलफनामे नें उन्होंने 3.383 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। उनका कोराबार मुख्य रूप से रियल एस्टेट से जुड़ा है। महाराष्ट्र विधानसभा में आने से पहले, शाह बृहन्मुंबई नगर निगम में कॉर्पोरेटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। #ParagShah #ParagShahMLA #BJP #Ghatkopar #Maharashtra

11 hrs ago
user_Pappu singh
Pappu singh
ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago
fcccb418-4ddb-413d-ad2e-976f0d7fd1e3

मुंबई के बीजेपी विधायक पराग शाह, जिन्होंने 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हलफनामे में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी, हाल ही में घाटकोपर की सड़कों पर भिखारी बनकर कई घंटे बिताए। इस अनोखे प्रयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें शाह सड़क के किनारे बैठे, इलाके में घूमते और लोगों से भीख मांगते हुए दिख रहे हैं। एक जाने-माने राजनेता होने के बावजूद, खबरों के अनुसार, आस-पास के लोगों ने उन्हें पहचाना नहीं। यह काम उन्होंने जैन आध्यात्मिक गुरु नम्रमुनि महाराज के सुझाव पर जैन चातुर्मास के दौरान किया था। खबरों के अनुसार, शाह एक दिन के लिए यह अनुभव करने को तैयार हुए कि अपनी दौलत और राजनीतिक पद से जुड़ी सुविधाओं के बिना जीवन कैसा होता है। भेष बदलने से पहले उन्होंने अपनी सुरक्षा टीम, गाड़ी और महंगी चीजें छोड़ दी थीं। मेकअप और रंग-रूप बदलकर, विधायक घाटकोपर में घूमे और अपनी पहचान छिपाकर लोगों से बातचीत की। यह प्रयोग सिर्फ भेष बदलने तक ही सीमित नहीं था। बाद में शाह ने मेकअप हटाकर उन्ही जहगों पर वापसी की और उन लोगों से मिले जिनसे वे पहले मिले थे। इस घटनाओं ने उन्हें उन लोगों के जीवन और मुश्किलों को समझने का मौका दिया जो भोजन और भीख के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं। शाह महाराष्ट्र के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक माने जाते हैं। 2024 के चुनाव हलफनामे नें उन्होंने 3.383 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति घोषित की थी। उनका कोराबार मुख्य रूप से रियल एस्टेट से जुड़ा है। महाराष्ट्र विधानसभा में आने से पहले, शाह बृहन्मुंबई नगर निगम में कॉर्पोरेटर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। #ParagShah #ParagShahMLA #BJP #Ghatkopar #Maharashtra

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सलखन में रेलवे ब्रिज का हाइट बीम गिरा बाल-बाल बचे राहगीर* सहज स्वरूप किरण गौड़ सोनभद्र सलखन वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक हाइट बीम का लोहे का मजबूत रेलिंगनुमा हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। भारी-भरकम लोहे के ढांचे के अचानक गिरने से मार्ग से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे ब्रिज के नीचे लगा हाइट बीम का रेलिंग अचानक सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस समय यह ढांचा गिरा, उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।लोहे का भारी ढांचा सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पड़े लोहे के ढांचे को हटाकर यातायात को सुचारु कराया। बड़ा सवाल आखिर कैसे गिरा मजबूत हाइट बीम? घटना के बाद स्थानीय लोगों में रेलवे ब्रिज के नीचे लगे हाइट बीम और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि यह भारी लोहे का ढांचा किसी वाहन या राहगीर के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में संबंधित विभाग को मामले की जांच कर हाइट बीम की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
    4
    सलखन में रेलवे ब्रिज का हाइट बीम गिरा बाल-बाल बचे राहगीर*
सहज स्वरूप किरण गौड़
सोनभद्र सलखन वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक हाइट बीम का लोहे का मजबूत रेलिंगनुमा हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। भारी-भरकम लोहे के ढांचे के अचानक गिरने से मार्ग से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे ब्रिज के नीचे लगा हाइट बीम का रेलिंग अचानक सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस समय यह ढांचा गिरा, उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।लोहे का भारी ढांचा सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद सड़क  पड़े लोहे के ढांचे को हटाकर यातायात को सुचारु कराया।
बड़ा सवाल आखिर कैसे गिरा मजबूत हाइट बीम?
घटना के बाद स्थानीय लोगों में रेलवे ब्रिज के नीचे लगे हाइट बीम और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि यह भारी लोहे का ढांचा किसी वाहन या राहगीर के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में संबंधित विभाग को मामले की जांच कर हाइट बीम की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस। शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
    1
    शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस।
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस।
शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।
    user_Jitendr Prshad
    Jitendr Prshad
    Court reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खेत में काम के दौरान दो मजदूरों में खूनी संघर्ष,वृद्ध गंभीर रूप से घायल,रेफर, आरोपी पुलिस हिरासत में ​दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव के पूर्व प्रधान संजय जायसवाल के खेत पर काम करने के दौरान सोमवार दोपहर तीन बजे दो मजदूरों के बीच आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। ​घायल कमलापति मिश्रा (65)पुत्र बेचन मिश्रा, निवासी चकिया चंदौली, बीते एक साल से पूर्व प्रधान के यहाँ रहकर उनके खेत में काम कर रहे थे।आज सोमवार दोपहर 3 बजे खेत में काम के दौरान एक मजदूर से उनकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।विवाद के दौरान आरोपी ने कमलापति को सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर खून से लथपथ लहलुहान कर दिया और कुल्हाड़ी लहराने लगा ।​घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। ​मौके पर पहुँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष मौर्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ​घायल कमलापति को 112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। ​सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि घटना में कमलापति के सिर पर गंभीर चोटें आई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है । वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।
    3
    खेत में काम के दौरान दो मजदूरों में खूनी संघर्ष,वृद्ध गंभीर रूप से घायल,रेफर, आरोपी पुलिस हिरासत में
​दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव के पूर्व प्रधान संजय जायसवाल के खेत पर काम करने के दौरान सोमवार दोपहर तीन बजे दो मजदूरों के बीच आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
​घायल कमलापति मिश्रा (65)पुत्र बेचन मिश्रा, निवासी चकिया चंदौली, बीते एक साल से पूर्व प्रधान के यहाँ रहकर उनके खेत में काम कर रहे थे।आज सोमवार दोपहर 3 बजे खेत में काम के दौरान एक मजदूर से उनकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।विवाद के दौरान आरोपी ने कमलापति को सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर खून से लथपथ लहलुहान कर दिया और कुल्हाड़ी लहराने लगा ।​घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।
​मौके पर पहुँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष मौर्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
​घायल कमलापति को 112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया।
​सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया।
चिकित्सक ने बताया कि घटना में कमलापति के सिर पर गंभीर चोटें आई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है ।
वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गणेश पूजन उत्सव में गणपति भगवान की महा आरती, काशी बनारस की तर्ज पर आप लोगों को यह महा आरती वीडियो के माध्यम से दिख रहा हूं गणपति भगवान का भव्य दरबार सजा हुआ है रेणुकूट सोनभद्र में अभी वीडियो के माध्यम से देखें और वीडियो अच्छा लगे तो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें जय गणेश
    1
    गणेश पूजन उत्सव में गणपति भगवान की महा आरती, काशी बनारस की तर्ज पर आप लोगों को यह महा आरती वीडियो के माध्यम से दिख रहा हूं गणपति भगवान का भव्य दरबार सजा हुआ है रेणुकूट सोनभद्र में अभी वीडियो के माध्यम से देखें और वीडियो अच्छा लगे तो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें जय गणेश
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    12 hrs ago
  • 4 लड़कियां जो भागी थी क्या ये वही लड़कियां है, इसको वायरल किया जा रहा है आखिर कौन है ये लड़कियां 4 लड़कियां जो भागी थी क्या ये वही लड़कियां है, इसको वायरल किया जा रहा है आखिर कौन है ये लड़कियां
    1
    4 लड़कियां जो भागी थी क्या ये वही लड़कियां है, इसको वायरल किया जा रहा है आखिर कौन है ये लड़कियां
4 लड़कियां जो भागी थी क्या ये वही लड़कियां है, इसको वायरल किया जा रहा है आखिर कौन है ये लड़कियां
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    1 hr ago
  • सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।
    1
    सिंगरौली: घर की बाउंड्री से 2 लाख के गांजा के 8 हरे पेड़ जब्त चितरंगी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।
सिंगरौली: जिले में अवैध मादक पदार्थों और ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रहार अभियान के तहत चितरंगी थाना पुलिस ने एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने घर के पीछे बाउंड्री में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार करते हुए 13.648 किलोग्राम वजनी गांजा के 8 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 लाख 720 रुपये आंकी गई है।
    user_Amrendra Shukla पत्रकार
    Amrendra Shukla पत्रकार
    Local News Reporter सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शिवाजी तालाब शिव मंदिर में हरतालिका तीज के अवसर पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़ दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा स्थित शिवाजी तालाब शिव मंदिर में सोमवार को हरतालिका तीज के पावन पर्व पर सुहागिनों की भारी भीड़ नजर आई ।इस अवसर पर सुहागिनों ने मंदिर परिसर में निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की और पति के दीर्घायु की कामना की ।इस दौरान महिलाओं द्वारा भगवान को बेलपत्र, धतूरा, अक्षत,फल फूल, प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। तत्पश्चात सुहागिन महिलाएं उपस्थित होकर हरतालिका तीज की कथा का श्रवण कर भगवान शिव-माता पार्वती से आशीर्वाद लिया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की । मंदिर के पुजारी रुद्राक्ष तिवारी ने बताया कि तीज पर्व की मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था। इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
    4
    शिवाजी तालाब शिव मंदिर में हरतालिका तीज के अवसर पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़
दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बा स्थित शिवाजी तालाब शिव मंदिर में सोमवार को हरतालिका तीज के पावन पर्व पर  सुहागिनों की भारी भीड़ नजर आई ।इस अवसर पर सुहागिनों ने मंदिर परिसर में निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की और पति के दीर्घायु की कामना की ।इस दौरान महिलाओं द्वारा भगवान को बेलपत्र, धतूरा, अक्षत,फल फूल, प्रसाद और सुहाग सामग्री अर्पित की गई। तत्पश्चात सुहागिन महिलाएं उपस्थित होकर हरतालिका तीज की कथा का श्रवण कर भगवान शिव-माता पार्वती से आशीर्वाद लिया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की ।
मंदिर के पुजारी रुद्राक्ष तिवारी ने बताया कि तीज पर्व की मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी।  उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया था।  इसी मान्यता के तहत सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज पर निर्जला उपवास रखकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की कामना करती हैं।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला
    1
    विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला


विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    9 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा, करीब 20 बच्चे बाल-बाल बचे। मंगलवार सुबह उरमौरा ढाबे के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ग्लेनहिल स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया। हादसे के बाद स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। #Sonbhadra #BreakingNews #SchoolVan #RoadSafety
    1
    🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र
रॉबर्ट्सगंज में स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा, करीब 20 बच्चे बाल-बाल बचे।
मंगलवार सुबह उरमौरा ढाबे के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ग्लेनहिल स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया।
हादसे के बाद स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
#Sonbhadra #BreakingNews #SchoolVan #RoadSafety
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.