Shuru
Apke Nagar Ki App…
आग में तीन बछिया और बाइक जलीं: सुल्तानपुर के नगरी गांव में घर का गल्ला, भूसा और राशन भी जला सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे राम शब्द के घर में आग लग गई। आग में तीन बछिया, एक बाइक, गल्ला, भूसा और राशन जल गया। राम शब्द ने बताया कि घटना के समय परिवार घर के पास सो रहा था। आग का पता चलने तक लपटें फैल चुकी थीं। घर में रखा गेहूं, चावल और सरसों समेत खाने-पीने का राशन भी जल गया। आग लगने की वजह का पहले पता नहीं चल पाया था। अखंडनगर के इंस्पेक्टर धीरेन्द्र वर्मा ने बताया कि घर वालों ने मच्छर भगाने के लिए आग सुलगाई थी और उसे बुझा दिया था। उनके हटने के बाद बची चिंगारी से घर में आग लग गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपाल को बुलाया गया है।
BREAKINGNEWS
आग में तीन बछिया और बाइक जलीं: सुल्तानपुर के नगरी गांव में घर का गल्ला, भूसा और राशन भी जला सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे राम शब्द के घर में आग लग गई। आग में तीन बछिया, एक बाइक, गल्ला, भूसा और राशन जल गया। राम शब्द ने बताया कि घटना के समय परिवार घर के पास सो रहा था। आग का पता चलने तक लपटें फैल चुकी थीं। घर में रखा गेहूं, चावल और सरसों समेत खाने-पीने का राशन भी जल गया। आग लगने की वजह का पहले पता नहीं चल पाया था। अखंडनगर के इंस्पेक्टर धीरेन्द्र वर्मा ने बताया कि घर वालों ने मच्छर भगाने के लिए आग सुलगाई थी और उसे बुझा दिया था। उनके हटने के बाद बची चिंगारी से घर में आग लग गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपाल को बुलाया गया है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा सीताकुण्ड घाट पर पूरी रात उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 28.10.2026* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा सीताकुण्ड घाट पर पूरी रात उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।* *दिनांक 27.10.2026 की देररात्रि को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा सीताकुण्ड घाट पर पूरी रात उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पीएसी फ्लड कंपनी के साथ इन्फ्लेटेबल बोट से गोमती नदी में भ्रमण कर जलस्तर का निरीक्षण किया गया।* इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*1
- *सुल्तानपुर में साइक्लोन अर्नब का असर-डीएम ने किया अलर्ट जारी* सुल्तानपुर,बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण साइक्लोन अर्नब का लैंडफॉल हो चुका है, इसका असर आज रात या कल सुल्तानपुर में दिखेगा। डीएम ने बताया राहत आयुक्त के दिशा-निर्देश पर सभी विभागों - राजस्व, बिजली, मेडिकल, PWD, कृषि को VC के जरिए अलर्ट कर दिया गया है। कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा, फर्स्ट रिस्पांडर तुरंत रिस्पॉन्ड करेंगे। 24 घंटे का आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएम ने अपील की है कि तेज हवा-बारिश में जरूरी मूवमेंट न करें। जिलाधिकारी इंद्र जीत सिंह की माने तो मौसम विभाग द्वारा जो चेतावनी दी गई है, उसका असर आज रात या कल कल दिखाई देगा। उनकी माने तो राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य महकमे के साथ साथ वन विभाग, कृषि और लोक निर्माण विभाग सहित सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही उनकी छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई है।यदि आपदा के दौरान कोई नुकसान होता है तो क्विक रिस्पांस टीम तुरंत कार्य में जुट जाएगी, कंट्रोल रूम बनाया है और 24 घंटे कार्य करेगा, उसके माध्यम से जो भी जानकारियां मिलेगी उस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अनुरोध किया है कि यदि बहुत जरूरी न हो, तो तूफ़ान के दौरान बिल्कुल बाहर न निकलें। *बाइट इंद्रजीत सिंह - जिलाधिकारी सुल्तानपुर*1
- सुलतानपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी सोमेन बर्मा ने कुड़वार घाट का किया निरीक्षण पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद सुलतानपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन बर्मा ने जनपद सुलतानपुर के कुड़वार कस्बे एवं कुड़वार घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों और घाट पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा भी कुड़वार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके निर्देशन में स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम घाट से लेकर विसर्जन मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही है। पुलिस टीम द्वारा भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि विसर्जन कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। डीआईजी के स्थलीय निरीक्षण और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कुड़वार पुलिस की सक्रियता से विसर्जन व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज नजर आ रही हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।1
- आग में तीन बछिया और बाइक जलीं: सुल्तानपुर के नगरी गांव में घर का गल्ला, भूसा और राशन भी जला सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे राम शब्द के घर में आग लग गई। आग में तीन बछिया, एक बाइक, गल्ला, भूसा और राशन जल गया। राम शब्द ने बताया कि घटना के समय परिवार घर के पास सो रहा था। आग का पता चलने तक लपटें फैल चुकी थीं। घर में रखा गेहूं, चावल और सरसों समेत खाने-पीने का राशन भी जल गया। आग लगने की वजह का पहले पता नहीं चल पाया था। अखंडनगर के इंस्पेक्टर धीरेन्द्र वर्मा ने बताया कि घर वालों ने मच्छर भगाने के लिए आग सुलगाई थी और उसे बुझा दिया था। उनके हटने के बाद बची चिंगारी से घर में आग लग गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपाल को बुलाया गया है।1
- सुल्तानपुर जनपद में भारी बारिश को लेकर प्रशासन हुआअलर्ट, किसानों के चेहरे पर आई मायूसी,फसल बर्बाद होने की संभावना सुल्तानपुर जनपद में आगामी भीषण बारिश को लेकर किसानों के चेहरे पर मायूसी आ गई है, जहां पर सारी धान की फसलों पर बारिश होने से काफी नुकसान होने की संभावना बन रही है, जो कि दो बार आए हुए तूफान में काफी फसलों पर नुकसान हुआ था, जो की काफी धान की फसल जमीन पर लिपट गई थी वहीं जो कुछ बचा था अब तीसरी बार इस बारिश को लेकर चिंता जनक का कारण बना हुआ है कहीं-कहीं सुल्तानपुर जनपद में छुटपुट बारिश शुरू हो गई है वहीं दूसरी तरफ प्रशासन अलर्ट है,1
- तेल अवीव में गूंजा हनुमान चालीसा भारतीय पायलट कैप्टन सुमित के सम्मान में यहूदी लोगों ने किया पाठ तेल अवीव। इजरायल के तेल अवीव से जुड़ी एक तस्वीर और संदेश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय पायलट कैप्टन सुमित के सम्मान में कुछ यहूदी लोगों ने हिब्रू भाषा में बेहद सुंदर ढंग से हनुमान चालीसा का पाठ किया। पोस्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई (FlyDubai) की उड़ान के दौरान ओमानी आतंकवादी के हमले की घटना के बीच कैप्टन सुमित ने हनुमान चालीसा का पाठ किया था और कई यहूदी लोगों की जान बचाई थी। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय पायलट के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और हनुमान जी के प्रति आस्था की सराहना की जा रही है। आस्था, साहस और सम्मान का संदेश! हनुमान चालीसा भारतीय संस्कृति और श्रद्धा का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यदि वायरल पोस्ट में किए गए दावे सही हैं, तो यह विभिन्न समुदायों के बीच सम्मान और सांस्कृतिक जुड़ाव का अनूठा उदाहरण हो सकता है। हालांकि, घटना और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसे फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल दावे के रूप में ही देखा जाना चाहिए।1
- सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 100 जोड़ो ने थामे एक दूजे के हांथ *सामूहिक विवाह में 100 जोड़े एक-दूजे के हुए, सर्वधर्म समभाव की दिखी मिसाल* *अमेठी।* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संग्रामपुर, भेंटुआ, भादर व अमेठी विकास खंड के 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एक ही मंडप में 46 हिंदू, 51 बौद्ध और 3 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। हिंदू जोड़ों का विवाह तीन पंडितों ने वैदिक मंत्रों से, बौद्ध जोड़ों का तीन बौद्धाचार्यों ने और मुस्लिम जोड़ों का निकाह एक मौलवी ने रीति-रिवाज के अनुसार कराया। सर्वधर्म समभाव का यह दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों की बेटी की शादी की चिंता खत्म कर दी है। सरकार उपहार के साथ कन्या के खाते में सीधे धनराशि भेज रही है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि रामजी शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे और नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं भोजन व्यवस्था में भारी अव्यवस्था रही। सैकड़ों बराती व कन्या पक्ष के लोग बिना भोजन लौट गए। दर्शन, शिरोमणि, रामप्रकाश आदि ने बताया कि चाय तक नहीं मिली, जिस पर युवकों ने हंगामा भी किया।2
- पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पूरी रात भ्रमणशील रहकर कुड़वार बाजार एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल कुड़वार घाट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा *दिनांक: 29.10.2026* *जनपद सुलतानपुर* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पूरी रात भ्रमणशील रहकर कुड़वार बाजार एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल कुड़वार घाट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा* दिनांक 28.10.2026 की रात्रि *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल* द्वारा माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत थाना कुड़वार क्षेत्र के माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल कुड़वार घाट पर रात में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शोभायात्रा में सम्मिलित पाण्डाल समिति के सदस्यों के साथ भ्रमण कर विसर्जन शोभायात्रा मार्गों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा स्थानीय सम्भ्रान्त व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया गया। साथ ही घाट पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*1