logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 100 जोड़ो ने थामे एक दूजे के हांथ *सामूहिक विवाह में 100 जोड़े एक-दूजे के हुए, सर्वधर्म समभाव की दिखी मिसाल* *अमेठी।* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संग्रामपुर, भेंटुआ, भादर व अमेठी विकास खंड के 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एक ही मंडप में 46 हिंदू, 51 बौद्ध और 3 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। हिंदू जोड़ों का विवाह तीन पंडितों ने वैदिक मंत्रों से, बौद्ध जोड़ों का तीन बौद्धाचार्यों ने और मुस्लिम जोड़ों का निकाह एक मौलवी ने रीति-रिवाज के अनुसार कराया। सर्वधर्म समभाव का यह दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों की बेटी की शादी की चिंता खत्म कर दी है। सरकार उपहार के साथ कन्या के खाते में सीधे धनराशि भेज रही है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि रामजी शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे और नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं भोजन व्यवस्था में भारी अव्यवस्था रही। सैकड़ों बराती व कन्या पक्ष के लोग बिना भोजन लौट गए। दर्शन, शिरोमणि, रामप्रकाश आदि ने बताया कि चाय तक नहीं मिली, जिस पर युवकों ने हंगामा भी किया।

1 hr ago
user_M news
M news
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 100 जोड़ो ने थामे एक दूजे के हांथ *सामूहिक विवाह में 100 जोड़े एक-दूजे के हुए, सर्वधर्म समभाव की दिखी मिसाल* *अमेठी।* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संग्रामपुर, भेंटुआ, भादर व अमेठी विकास खंड के 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एक ही मंडप में 46 हिंदू, 51 बौद्ध और 3 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। हिंदू जोड़ों का विवाह तीन पंडितों ने वैदिक मंत्रों से, बौद्ध जोड़ों का तीन बौद्धाचार्यों ने और मुस्लिम जोड़ों का निकाह एक मौलवी ने रीति-रिवाज के अनुसार कराया। सर्वधर्म समभाव का यह दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष

0ab0b647-b480-4167-8146-b7ad281cf53e

सुधांशु शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों की बेटी की शादी की चिंता खत्म कर दी है। सरकार उपहार के साथ कन्या के खाते में सीधे धनराशि भेज रही है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि रामजी शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे और नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं भोजन व्यवस्था में भारी अव्यवस्था रही। सैकड़ों बराती व कन्या पक्ष के लोग बिना भोजन लौट गए। दर्शन, शिरोमणि, रामप्रकाश आदि ने बताया कि चाय तक नहीं मिली, जिस पर युवकों ने हंगामा भी किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 100 जोड़ो ने थामे एक दूजे के हांथ *सामूहिक विवाह में 100 जोड़े एक-दूजे के हुए, सर्वधर्म समभाव की दिखी मिसाल* *अमेठी।* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संग्रामपुर, भेंटुआ, भादर व अमेठी विकास खंड के 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एक ही मंडप में 46 हिंदू, 51 बौद्ध और 3 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। हिंदू जोड़ों का विवाह तीन पंडितों ने वैदिक मंत्रों से, बौद्ध जोड़ों का तीन बौद्धाचार्यों ने और मुस्लिम जोड़ों का निकाह एक मौलवी ने रीति-रिवाज के अनुसार कराया। सर्वधर्म समभाव का यह दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों की बेटी की शादी की चिंता खत्म कर दी है। सरकार उपहार के साथ कन्या के खाते में सीधे धनराशि भेज रही है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि रामजी शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे और नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं भोजन व्यवस्था में भारी अव्यवस्था रही। सैकड़ों बराती व कन्या पक्ष के लोग बिना भोजन लौट गए। दर्शन, शिरोमणि, रामप्रकाश आदि ने बताया कि चाय तक नहीं मिली, जिस पर युवकों ने हंगामा भी किया।
    2
    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 100 जोड़ो ने थामे एक दूजे के हांथ 
*सामूहिक विवाह में 100 जोड़े एक-दूजे के हुए, सर्वधर्म समभाव की दिखी मिसाल*
*अमेठी।* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत संग्रामपुर, भेंटुआ, भादर व अमेठी विकास खंड के 100 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। एक ही मंडप में 46 हिंदू, 51 बौद्ध और 3 मुस्लिम जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।
हिंदू जोड़ों का विवाह तीन पंडितों ने वैदिक मंत्रों से, बौद्ध जोड़ों का तीन बौद्धाचार्यों ने और मुस्लिम जोड़ों का निकाह एक मौलवी ने रीति-रिवाज के अनुसार कराया। सर्वधर्म समभाव का यह दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीबों की बेटी की शादी की चिंता खत्म कर दी है। सरकार उपहार के साथ कन्या के खाते में सीधे धनराशि भेज रही है।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि रामजी शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे और नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
वहीं भोजन व्यवस्था में भारी अव्यवस्था रही। सैकड़ों बराती व कन्या पक्ष के लोग बिना भोजन लौट गए। दर्शन, शिरोमणि, रामप्रकाश आदि ने बताया कि चाय तक नहीं मिली, जिस पर युवकों ने हंगामा भी किया।
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तिलोई में खस्ता खाने से करीब 50 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप अमेठी। तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर बाबा मोती दास के स्थान पर लगे मेले में खस्ता खाने से करीब 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और शिविर लगाकर बच्चों का उपचार शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मटेरवा निवासी एक व्यक्ति ने मेले में खस्ता का ठेला लगाया था। बताया जा रहा है कि करीब 50 बच्चों ने उसके ठेले पर खस्ता खाया था। इसके कुछ समय बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई बच्चों की हालत खराब हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। सीएमओ अमेठी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई की टीम मौके पर पहुंचकर उपचार में जुट गई। प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। वहीं, कुछ बच्चों की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ अमेठी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी लोग खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित बच्चों के उपचार में लगी हुई है। मेले में खस्ता खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
    1
    तिलोई में खस्ता खाने से करीब 50 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
अमेठी। तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर बाबा मोती दास के स्थान पर लगे मेले में खस्ता खाने से करीब 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और शिविर लगाकर बच्चों का उपचार शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, मटेरवा निवासी एक व्यक्ति ने मेले में खस्ता का ठेला लगाया था। बताया जा रहा है कि करीब 50 बच्चों ने उसके ठेले पर खस्ता खाया था। इसके कुछ समय बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई बच्चों की हालत खराब हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। सीएमओ अमेठी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई की टीम मौके पर पहुंचकर उपचार में जुट गई। प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। वहीं, कुछ बच्चों की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएमओ अमेठी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी लोग खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित बच्चों के उपचार में लगी हुई है।
मेले में खस्ता खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला। *®️😡अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला।*
    1
    *अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला।
*®️😡अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला।*
    user_Mr. P. K. Tiwari
    Mr. P. K. Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मिलती है मोक्ष की प्राप्ति:- धराचार्य जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आयोजन सीरिया औराईन पट्टी में सात दिवसीय चल रही है। श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ संगीतमय कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से श्री 108 श्री स्वामी धराचार्य जी महाराज ने भक्तों को भक्ति ज्ञान बैराग एवं धुंधकारी की कथा का विधिवत श्रवण करवाया। महाराज जी ने कहा कि मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि यह मनुष्यों के मुक्ति का ग्रंथ है। इसकी कथा को सुनकर मनुष्यों को भय व पाप से मुक्ति मिलती है। कथा के मुख्य यजमान हरिशंकर पांडे सपत्नी गीता पांडे ने व्यास पीठ का विधिवत पूजन कर आरती उतारी। कथा में मनीष पांडे, सोनू, सुरेश चंद पांडे नेताजी, समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, राजेश पांडे, गीता पांडे, उषा पांडे, रेनू पांडे, विनु पांडे, रेखा देवी आदि सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
    1
    श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मिलती है मोक्ष की प्राप्ति:- धराचार्य जी महाराज
श्रीमद् भागवत कथा महापुराण  का आयोजन सीरिया औराईन पट्टी में सात दिवसीय चल रही है। श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ संगीतमय कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से श्री 108 श्री स्वामी धराचार्य जी महाराज ने भक्तों को भक्ति ज्ञान बैराग एवं धुंधकारी की कथा का विधिवत श्रवण करवाया। महाराज जी ने कहा कि मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति के लिए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि यह मनुष्यों के मुक्ति का ग्रंथ है। इसकी कथा को सुनकर मनुष्यों को भय व पाप से मुक्ति मिलती है। 
कथा के मुख्य यजमान हरिशंकर पांडे सपत्नी गीता पांडे ने व्यास पीठ का विधिवत पूजन कर आरती उतारी। कथा में मनीष पांडे, सोनू, सुरेश चंद पांडे नेताजी, समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, राजेश पांडे, गीता पांडे, उषा पांडे, रेनू पांडे, विनु पांडे, रेखा देवी आदि सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा सीताकुण्ड घाट पर पूरी रात उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक: 28.10.2026* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा सीताकुण्ड घाट पर पूरी रात उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।* *दिनांक 27.10.2026 की देररात्रि को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा सीताकुण्ड घाट पर पूरी रात उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पीएसी फ्लड कंपनी के साथ इन्फ्लेटेबल बोट से गोमती नदी में भ्रमण कर जलस्तर का निरीक्षण किया गया।* इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*
    1
    पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा सीताकुण्ड घाट पर पूरी रात उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक: 28.10.2026*
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा सीताकुण्ड घाट पर पूरी रात उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
*दिनांक 27.10.2026 की देररात्रि को पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा सीताकुण्ड घाट पर पूरी रात उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पीएसी फ्लड कंपनी के साथ इन्फ्लेटेबल बोट से गोमती नदी में भ्रमण कर जलस्तर का निरीक्षण किया गया।*
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद सुलतानपुर*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *सुल्तानपुर में साइक्लोन अर्नब का असर-डीएम ने किया अलर्ट जारी* सुल्तानपुर,बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण साइक्लोन अर्नब का लैंडफॉल हो चुका है, इसका असर आज रात या कल सुल्तानपुर में दिखेगा। डीएम ने बताया राहत आयुक्त के दिशा-निर्देश पर सभी विभागों - राजस्व, बिजली, मेडिकल, PWD, कृषि को VC के जरिए अलर्ट कर दिया गया है। कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा, फर्स्ट रिस्पांडर तुरंत रिस्पॉन्ड करेंगे। 24 घंटे का आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएम ने अपील की है कि तेज हवा-बारिश में जरूरी मूवमेंट न करें। जिलाधिकारी इंद्र जीत सिंह की माने तो मौसम विभाग द्वारा जो चेतावनी दी गई है, उसका असर आज रात या कल कल दिखाई देगा। उनकी माने तो राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य महकमे के साथ साथ वन विभाग, कृषि और लोक निर्माण विभाग सहित सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही उनकी छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई है।यदि आपदा के दौरान कोई नुकसान होता है तो क्विक रिस्पांस टीम तुरंत कार्य में जुट जाएगी, कंट्रोल रूम बनाया है और 24 घंटे कार्य करेगा, उसके माध्यम से जो भी जानकारियां मिलेगी उस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अनुरोध किया है कि यदि बहुत जरूरी न हो, तो तूफ़ान के दौरान बिल्कुल बाहर न निकलें। *बाइट इंद्रजीत सिंह - जिलाधिकारी सुल्तानपुर*
    1
    *सुल्तानपुर में साइक्लोन अर्नब का असर-डीएम ने किया अलर्ट जारी*
सुल्तानपुर,बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण साइक्लोन अर्नब का लैंडफॉल हो चुका है, इसका असर आज रात या कल सुल्तानपुर में दिखेगा। डीएम ने बताया राहत आयुक्त के दिशा-निर्देश पर सभी विभागों - राजस्व, बिजली, मेडिकल, PWD, कृषि को VC के जरिए अलर्ट कर दिया गया है। कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा, फर्स्ट रिस्पांडर तुरंत रिस्पॉन्ड करेंगे। 24 घंटे का आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएम ने अपील की है कि तेज हवा-बारिश में जरूरी मूवमेंट न करें।
जिलाधिकारी इंद्र जीत सिंह की माने तो मौसम विभाग द्वारा जो चेतावनी दी गई है, उसका असर आज रात या कल कल दिखाई देगा। उनकी माने तो राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य महकमे के साथ साथ वन विभाग, कृषि और लोक निर्माण विभाग सहित सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही उनकी छुट्टियां  भी निरस्त कर दी गई है।यदि आपदा के दौरान कोई नुकसान होता है तो क्विक रिस्पांस टीम तुरंत कार्य में जुट जाएगी, कंट्रोल रूम बनाया है और  24 घंटे कार्य करेगा, उसके माध्यम से जो भी जानकारियां मिलेगी  उस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अनुरोध किया है कि यदि बहुत जरूरी न हो, तो तूफ़ान के दौरान बिल्कुल बाहर न निकलें।
*बाइट इंद्रजीत सिंह - जिलाधिकारी सुल्तानपुर*
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुलतानपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी सोमेन बर्मा ने कुड़वार घाट का किया निरीक्षण पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद सुलतानपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन बर्मा ने जनपद सुलतानपुर के कुड़वार कस्बे एवं कुड़वार घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों और घाट पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा भी कुड़वार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके निर्देशन में स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम घाट से लेकर विसर्जन मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही है। पुलिस टीम द्वारा भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि विसर्जन कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। डीआईजी के स्थलीय निरीक्षण और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कुड़वार पुलिस की सक्रियता से विसर्जन व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज नजर आ रही हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
    1
    सुलतानपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी सोमेन बर्मा ने कुड़वार घाट का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद
सुलतानपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन बर्मा ने जनपद सुलतानपुर के कुड़वार कस्बे एवं कुड़वार घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों और घाट पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
वहीं, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा भी कुड़वार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके निर्देशन में स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम घाट से लेकर विसर्जन मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही है।
पुलिस टीम द्वारा भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि विसर्जन कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।
डीआईजी के स्थलीय निरीक्षण और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कुड़वार पुलिस की सक्रियता से विसर्जन व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज नजर आ रही हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी में मेले का खस्ता बना मुसीबत, 102 लोग बीमार; 17 मेडिकल कॉलेज रेफर उल्टी-दस्त की शिकायत पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 39 बच्चों समेत 102 लोगों का उपचार; सीएमओ बोले- सभी मरीजों की हालत स्थिर अमेठी। जिले की कोटवा ग्रामसभा में मेले के दौरान खस्ता खाने के बाद 102 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों और वयस्कों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों की जांच कर उपचार शुरू किया। गंभीर लक्षणों वाले 17 लोगों को मेडिकल कॉलेज, तिलोई रेफर किया गया है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देश पर चिकित्सकीय टीम ने गांव पहुंचकर प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विभाग के अनुसार, बीमार होने वालों में 39 बच्चे और 63 वयस्क शामिल हैं। सभी 102 लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। उल्टी नहीं रुकने और दवा न पचा पाने की शिकायत वाले 10 बच्चों और सात वयस्कों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, तिलोई भेजा गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार लोगों को उपचार उपलब्ध कराने और घर-घर दवाएं वितरित करने में जुटी रही। सभी मरीजों की हालत स्थिर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और स्थिति सामान्य है। गांव में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। मेले में खस्ता खाने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
    1
    अमेठी में मेले का खस्ता बना मुसीबत, 102 लोग बीमार; 17 मेडिकल कॉलेज रेफर
उल्टी-दस्त की शिकायत पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 39 बच्चों समेत 102 लोगों का उपचार; सीएमओ बोले- सभी मरीजों की हालत स्थिर
अमेठी। जिले की कोटवा ग्रामसभा में मेले के दौरान खस्ता खाने के बाद 102 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों और वयस्कों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों की जांच कर उपचार शुरू किया। गंभीर लक्षणों वाले 17 लोगों को मेडिकल कॉलेज, तिलोई रेफर किया गया है।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देश पर चिकित्सकीय टीम ने गांव पहुंचकर प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विभाग के अनुसार, बीमार होने वालों में 39 बच्चे और 63 वयस्क शामिल हैं। सभी 102 लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं।
उल्टी नहीं रुकने और दवा न पचा पाने की शिकायत वाले 10 बच्चों और सात वयस्कों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, तिलोई भेजा गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार लोगों को उपचार उपलब्ध कराने और घर-घर दवाएं वितरित करने में जुटी रही।
सभी मरीजों की हालत स्थिर
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और स्थिति सामान्य है। गांव में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। मेले में खस्ता खाने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.