तिलोई में खस्ता खाने से करीब 50 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप अमेठी। तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर बाबा मोती दास के स्थान पर लगे मेले में खस्ता खाने से करीब 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और शिविर लगाकर बच्चों का उपचार शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मटेरवा निवासी एक व्यक्ति ने मेले में खस्ता का ठेला लगाया था। बताया जा रहा है कि करीब 50 बच्चों ने उसके ठेले पर खस्ता खाया था। इसके कुछ समय बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई बच्चों की हालत खराब हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। सीएमओ अमेठी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई की टीम मौके पर पहुंचकर उपचार में जुट गई। प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। वहीं, कुछ बच्चों की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ अमेठी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी लोग खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित बच्चों के उपचार में लगी हुई है। मेले में खस्ता खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
तिलोई में खस्ता खाने से करीब 50 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप अमेठी। तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर बाबा मोती दास के स्थान पर लगे मेले में खस्ता खाने से करीब 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और शिविर लगाकर बच्चों का उपचार शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मटेरवा निवासी एक व्यक्ति ने मेले में खस्ता का ठेला लगाया था। बताया जा रहा है कि करीब 50 बच्चों ने उसके ठेले पर खस्ता खाया था। इसके कुछ समय बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई बच्चों की हालत खराब हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। सीएमओ अमेठी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई की टीम मौके पर पहुंचकर उपचार में जुट गई। प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। वहीं, कुछ बच्चों की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ अमेठी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी लोग खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित बच्चों के उपचार में लगी हुई है। मेले में खस्ता खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
- तिलोई में खस्ता खाने से करीब 50 बच्चे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप अमेठी। तिलोई तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा में शरद पूर्णिमा के अवसर पर बाबा मोती दास के स्थान पर लगे मेले में खस्ता खाने से करीब 50 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और शिविर लगाकर बच्चों का उपचार शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार, मटेरवा निवासी एक व्यक्ति ने मेले में खस्ता का ठेला लगाया था। बताया जा रहा है कि करीब 50 बच्चों ने उसके ठेले पर खस्ता खाया था। इसके कुछ समय बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई बच्चों की हालत खराब हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। सीएमओ अमेठी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलोई की टीम मौके पर पहुंचकर उपचार में जुट गई। प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। वहीं, कुछ बच्चों की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएमओ अमेठी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी लोग खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित बच्चों के उपचार में लगी हुई है। मेले में खस्ता खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।1
- *अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला। *®️😡अमेठी:झाड़-फूंक कराने गई नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप,पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत,आरोप है की दोनों बच्चियां मजार पर जानवर के लिए झाड़-फूंक कराने गई थी,मजार पर रहने वाले बाबा ने लड़की को बुलाकर छेड़छाड़ किया,अमेठी क्षेत्र के एक गांव का मामला।*1
- पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पूरी रात कुड़वार बाजार क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा* *दिनांक: 29.10.2026* *जनपद सुलतानपुर* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर द्वारा पूरी रात कुड़वार बाजार क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा* दिनांक 28.10.2026 की रात्रि *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा थाना कुड़वार बाजार क्षेत्र में माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दृष्टिगत पूरी रात भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।* इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, उपजिलाधिकारी सदर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के साथ *पैदल गश्त कर शोभायात्रा मार्गों* एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, डी.जे. संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा का कड़ाई से पालन करने की सख्त हिदायत दी गई तथा नियमों का उल्लंघन करने पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*1
- *सुल्तानपुर में साइक्लोन अर्नब का असर-डीएम ने किया अलर्ट जारी* सुल्तानपुर,बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण साइक्लोन अर्नब का लैंडफॉल हो चुका है, इसका असर आज रात या कल सुल्तानपुर में दिखेगा। डीएम ने बताया राहत आयुक्त के दिशा-निर्देश पर सभी विभागों - राजस्व, बिजली, मेडिकल, PWD, कृषि को VC के जरिए अलर्ट कर दिया गया है। कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा, फर्स्ट रिस्पांडर तुरंत रिस्पॉन्ड करेंगे। 24 घंटे का आपदा कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएम ने अपील की है कि तेज हवा-बारिश में जरूरी मूवमेंट न करें। जिलाधिकारी इंद्र जीत सिंह की माने तो मौसम विभाग द्वारा जो चेतावनी दी गई है, उसका असर आज रात या कल कल दिखाई देगा। उनकी माने तो राजस्व, बिजली, स्वास्थ्य महकमे के साथ साथ वन विभाग, कृषि और लोक निर्माण विभाग सहित सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही उनकी छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई है।यदि आपदा के दौरान कोई नुकसान होता है तो क्विक रिस्पांस टीम तुरंत कार्य में जुट जाएगी, कंट्रोल रूम बनाया है और 24 घंटे कार्य करेगा, उसके माध्यम से जो भी जानकारियां मिलेगी उस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने अनुरोध किया है कि यदि बहुत जरूरी न हो, तो तूफ़ान के दौरान बिल्कुल बाहर न निकलें। *बाइट इंद्रजीत सिंह - जिलाधिकारी सुल्तानपुर*1
- सुलतानपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी सोमेन बर्मा ने कुड़वार घाट का किया निरीक्षण पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मुस्तैद सुलतानपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र श्री सोमेन बर्मा ने जनपद सुलतानपुर के कुड़वार कस्बे एवं कुड़वार घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मार्गों और घाट पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं, पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा भी कुड़वार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके निर्देशन में स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। कुड़वार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम घाट से लेकर विसर्जन मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही है। पुलिस टीम द्वारा भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि विसर्जन कार्यक्रम बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके। डीआईजी के स्थलीय निरीक्षण और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कुड़वार पुलिस की सक्रियता से विसर्जन व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज नजर आ रही हैं। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।1
- आग में तीन बछिया और बाइक जलीं: सुल्तानपुर के नगरी गांव में घर का गल्ला, भूसा और राशन भी जला सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे राम शब्द के घर में आग लग गई। आग में तीन बछिया, एक बाइक, गल्ला, भूसा और राशन जल गया। राम शब्द ने बताया कि घटना के समय परिवार घर के पास सो रहा था। आग का पता चलने तक लपटें फैल चुकी थीं। घर में रखा गेहूं, चावल और सरसों समेत खाने-पीने का राशन भी जल गया। आग लगने की वजह का पहले पता नहीं चल पाया था। अखंडनगर के इंस्पेक्टर धीरेन्द्र वर्मा ने बताया कि घर वालों ने मच्छर भगाने के लिए आग सुलगाई थी और उसे बुझा दिया था। उनके हटने के बाद बची चिंगारी से घर में आग लग गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपाल को बुलाया गया है।1
- कोहड़ौर: रामापुर रेलवे फाटक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम को भेजा - जांच में जुटी पुलिस दिनांक 29.10.2026 को थाना कोहड़ौर क्षेत्रान्तर्गत रामापुर रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव मिलने पर स्थानीय पुलिस द्वारा उसकी शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट ।1
- अमेठी में मेले का खस्ता बना मुसीबत, 102 लोग बीमार; 17 मेडिकल कॉलेज रेफर उल्टी-दस्त की शिकायत पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, 39 बच्चों समेत 102 लोगों का उपचार; सीएमओ बोले- सभी मरीजों की हालत स्थिर अमेठी। जिले की कोटवा ग्रामसभा में मेले के दौरान खस्ता खाने के बाद 102 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों और वयस्कों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों की जांच कर उपचार शुरू किया। गंभीर लक्षणों वाले 17 लोगों को मेडिकल कॉलेज, तिलोई रेफर किया गया है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देश पर चिकित्सकीय टीम ने गांव पहुंचकर प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विभाग के अनुसार, बीमार होने वालों में 39 बच्चे और 63 वयस्क शामिल हैं। सभी 102 लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। उल्टी नहीं रुकने और दवा न पचा पाने की शिकायत वाले 10 बच्चों और सात वयस्कों को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, तिलोई भेजा गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार लोगों को उपचार उपलब्ध कराने और घर-घर दवाएं वितरित करने में जुटी रही। सभी मरीजों की हालत स्थिर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और स्थिति सामान्य है। गांव में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। मेले में खस्ता खाने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।1