सिद्धार्थनगर: शादी की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 112 पर कॉल कर दी लोकेशन – घंटों चला ड्रामा सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह 5 बजे शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा तब और बढ़ गया जब युवक ने खुद ही कई बार 112 नंबर पर कॉल कर अपनी लोकेशन बताई, और प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और इटवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले युवक अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था, लेकिन परिजनों ने पकड़कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। एक महीने बाद युवक फिर से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया और धमकी देने लगा कि शादी नहीं कराई तो वह कूद जाएगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।
सिद्धार्थनगर: शादी की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 112 पर कॉल कर दी लोकेशन – घंटों चला ड्रामा सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह 5 बजे शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा तब और बढ़ गया जब युवक ने खुद ही कई बार 112 नंबर पर कॉल कर अपनी लोकेशन बताई, और प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और इटवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले युवक अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था, लेकिन परिजनों ने पकड़कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। एक महीने बाद युवक फिर से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया और धमकी देने लगा कि शादी नहीं कराई तो वह कूद जाएगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।
- Dhiraj Barmanविजयराघवगढ़, कटनी, मध्य प्रदेशese logo ko pichwada lal kar dena chahiye6 hrs ago
- Manish kumarशेरघाटी, गया, बिहारleba kekra khud chal jaoge bhitar6 hrs ago
- सिद्धार्थनगर: शादी की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, 112 पर कॉल कर दी लोकेशन – घंटों चला ड्रामा सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सुबह 5 बजे शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा तब और बढ़ गया जब युवक ने खुद ही कई बार 112 नंबर पर कॉल कर अपनी लोकेशन बताई, और प्रेमिका को मौके पर बुलाने की मांग करने लगा। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और इटवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों ने काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले युवक अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था, लेकिन परिजनों ने पकड़कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। एक महीने बाद युवक फिर से शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया और धमकी देने लगा कि शादी नहीं कराई तो वह कूद जाएगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी है। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है।1
- सिद्धार्थनगर। नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में खेसरहा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना 29 मार्च की शाम करीब 3 बजे की है। सोरवामाफी गांव की एक नाबालिग लड़की ग्राम बरनवार में मजदूरी करने गई थी। इसी दौरान गांव का ही रोहन पुत्र जीवन निषाद उसे जबरन खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर थाना खेसरहा में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 40/2026 के तहत धारा 64(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने 30 मार्च को बांसी-बेलौहा मार्ग स्थित सोरवामाफी मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में शामिल: थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक रवि प्रताप सिंह सेंगर एवं कांस्टेबल जितेंद्र साहनी।2
- Post by Pramatma Prasad1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया आँख के मरीजों के लिए निःशुल्क आँख का इलाज एवं चश्मा दिए जाने के लिए वार्ड निश्चित है! गरीब मजदूर किसानो को चश्मा नही दिया जाता है मरीज के मुताबिक जाँच के बाद चिकित्सक द्वारा बताया गया 400 रूपये लाइए चश्मा मिल जायेगा लेकिन ज़ब पैसा लेकर आँख का मरीज पंहुचा तो चिकित्सक यह कहकर भगा दिया कि जाइए चश्मा कही और बनवाइये यहां नही मिलेगा! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया मे निःशुल्क मिलने वाली चश्मा का करना पड़ता है भुगतान ऐसे मे देखा जाए तो सरकारी अस्पताल मे भी करना होता है मरीजों को भुगतान!1
- महराजगंज:बाइक चोरी का आरोप, थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग?1
- बस्ती से हैरान करने वाली खबर: पत्नी से छुटकारा मिला तो पति ने 9 किमी तक दंडवत यात्रा की, बोला– अब शांति महसूस कर रहा हूं बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने वैवाहिक कलह से परेशान होकर भगवान के दरबार में ऐसी मन्नत मान ली थी, जिसे पूरा करने में उसे अपनी पूरी ताकत झोंकनी पड़ी। क्या है पूरा मामला? भानपुर गांव के एक युवक की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन समय बीतने के साथ पति-पत्नी के बीच तकरार बढ़ती गई। युवक का कहना है कि वह लगातार मानसिक तनाव में था और रोज़मर्रा के झगड़ों से तंग आ चुका था। आख़िरकार उसने भानपुर से 9 किलोमीटर दूर स्थित मां बैड़वा समय माता के पौराणिक मंदिर में जाकर अरदास की— “हे माता, अगर मुझे इस रिश्ते के तनाव से छुटकारा मिल गया, तो मैं गांव से आपके दरबार तक दंडवत यात्रा करूंगा।” अदालत का फैसला और दंडवत यात्रा शुरू मन्नत के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच तलाक का फैसला हो गया। फैसला आते ही युवक ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने का संकल्प ले लिया। रविवार सुबह, बिना अन्न-जल ग्रहण किए, वह घर से निकला और दंडवत लेट-लेटकर 9 किलोमीटर लंबी यात्रा शुरू कर दी। यात्रा के दौरान उसके माता-पिता और गांव के कुछ लोग साथ चलते रहे। माहौल में धार्मिक रंग घुल गया— “जय श्री राम!”, “जय बजरंगबली!” के जयकारों से रास्ता गूंजता रहा। क्या बोले युवक? युवक का कहना है “दो सालों से मानसिक रूप से बहुत परेशान था। अब फैसला मेरे पक्ष में आया है। मन को शांति मिली है। माता ने मेरी सुन ली।” गांव में चर्चा का विषय पूरा मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे समाज में बढ़ती वैवाहिक कड़वाहट का उदाहरण बता रहे हैं।1
- संतकबीरनगर। जनपद के खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय परिसर में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों और छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह से ही अभिभावकों की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार आगामी 2 अप्रैल से नए सत्र की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, जिससे सत्र का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके। उन्होंने पुराने छात्रों से समय रहते नवीनीकरण कराने तथा नए अभ्यर्थियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है। विद्यालय में आधुनिक शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देते हुए डिजिटल लाइब्रेरी, प्रोजेक्टर आधारित कक्षाएं और तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है। विद्यालय प्रबंधन ने इस वर्ष भी छात्रों के लिए प्रोत्साहन योजना जारी रखते हुए घोषणा की है कि 10वीं उत्तीर्ण कर 11वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट प्रदान किया जाएगा। इस पहल से छात्रों में डिजिटल शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता में शामिल है। विद्यालय परिवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।1
- महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा का तबादला1