Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से है जहां दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लूट की घटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से है जहां दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लूट की घटना। वीडियो में देखें किस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया।
Shashi Kumar
बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से है जहां दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लूट की घटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से है जहां दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लूट की घटना। वीडियो में देखें किस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर से है जहां दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लूट की घटना। वीडियो में देखें किस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया।1
- सलोनी की सफलता ने पूरे जतकौली पंचायत का नाम किया रौशन लड़कियों के लिए एक बार फिर से सलोनी जतकौली का बनी शान। मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में वैशाली प्रखंड के जतकौली पंचायत अंतर्गत जतकौली गांव की सलोनी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और पंचायत टॉपर बनने में कामयाब हुई। सलोनी पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय जतकौली की छात्रा रही है और उसने अपने मेहनत के बल पर 462 अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन की है। बताते चले की सलोनी कुमारी के पिता रोशन कुमार पेसे से एक किसान है जो घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी कर अपनी जीविकोपार्जन करते हैं। विद्यालय टॉपर बनने पर पंचायत के मुखिया विश्वजीत कुमार और रिंकू सिंह एवं भागवतपुर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार ने इस सफलता पर सलोनी को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है1
- पटना सिटी स्थित बाहरी बेगमपुर जल्ला बाले महावीर मंदिर में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “हनुमान जी की जय” के उद्घोष से गूंजता रहा। सुबह से ही महिला और पुरुष श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े होकर बजरंगबली के दर्शन और पूजन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान हनुमान की पूजा की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के आसपास मेले जैसा दृश्य देखने को मिला, जहां सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद रहा। स्थानीय पूर्व पुजारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि हनुमान जयंती का दिन अत्यंत हर्ष और आस्था का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष इस अवसर पर जल्ला हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। यह मंदिर लगभग 450 वर्ष प्राचीन है और इसकी विशेषता यह है कि यहां स्थापित हनुमान जी की मूर्ति भभूत (राख) से निर्मित है, जो इसे अन्य मंदिरों से अलग पहचान देती है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर की आस्था केवल पटना सिटी तक सीमित नहीं है, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से यहां पूजा करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।#ApnaCityTakNews #PatnaCity #HanumanMandir #JlalaHanumanMandir #1
- जय श्रीराम4
- फतुहा - फतुहा प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में बुधवार को प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हेतु उपप्रमुख संतोष कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा के मौजूदगी में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए बहस में 18पंचायत समिति सदस्यों में कुल 12पंचायत समिति सदस्य रविन्द्र कुमार और लाला राय के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव पर हुए बहस में हिस्सा लिए. जबकि प्रमुख समेत छह पंचायत समिति सदस्य अनुपस्थित रहे. प्रखंड प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में उपस्थित 12 पंचायत समिति सदस्यों ने वोटिंग की ,इसके बढ़ आब्जर्वर के रूप में तैनात पटना डिसीएलआर अभिलाषा सिंहा और बीडीओ ने ढाई घंटे के इंतजार के बाद फतुहा प्रखंड प्रमुख रजनीश कुमार की कुर्सी गिरने की घोषणा की. बैठक में उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों में राधा कुमारी, श्रुति श्री, रेखा देवी, सबूजा देवी,अनीता कुमारी,रेणु कुमारी, लालाराय, डॉ रविन्द्र कुमार,संतोष कुमार,इंदल पासवान, रामप्रसाद पासवान और टिम्पल कुमार उर्फ बली ठाकुर का नाम शामिल है.इस प्रकार फतुहा प्रमुख की कुर्सी 12वोट से गिर गई.इस मौके पर मौजूद फतुहा प्रखंड के बीडीओ गौतम कुमार सिन्हा ने बताया कि अविश्वास अगले तय तिथि को नए प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा.3
- नौबतपुर पुलिस ने बुधवार कि शाम बिहटा सरमेरा पुल के पास से गुप्त सुचना पर दो लग्जरी वाहन से लगभग 6लाख रुपए मूल्य के विदेशी शराब को बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने किया1
- फतुहा प्रखंड प्रमुख के पद से रजनीश कुमार का हुआ सफाया... पंचायत समिति सदस्यों ने लगाए गंभीर आरोप।।1
- 5-6 दिनों से फंसे ट्रक ड्राइवर, विरोध करने पर मारपीट। बिहार की राजधानी पटना के नदी थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, नदी थाना क्षेत्र स्थित एक कैंपा कोला कंपनी में माल लेकर पहुंचे कई ट्रक ड्राइवरों को पिछले 5 से 6 दिनों से गाड़ियों सहित खड़ा रखा गया है। ड्राइवरों का आरोप है कि कंपनी द्वारा उनका माल अब तक खाली नहीं कराया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब कुछ ड्राइवरों ने इसका विरोध करते हुए जबरदस्ती माल खाली कराने का प्रयास किया, तो कंपनी के कर्मचारियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। घटना से आक्रोशित सभी ड्राइवर एकजुट होकर नदी थाना पहुंचे। वहीं, सभी ड्राइवर मिलकर थाना को लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। ड्राइवरों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उनका माल खाली कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।2