मुख्यमंत्री की 'समृद्धि यात्रा' हेतु प्रशासन ने कसी कमर; जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा ने संयुक्त ब्रीफिंग में दिए सख्त निर्देश माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शेखपुरा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने आज सर्वा पंचायत में तैनात अधिकारियों व पुलिस बल को विशेष दिशा-निर्देश दिए। सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें और निर्धारित समय से पूर्व अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचें। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या लापरवाही नहीं बरती जाय। पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने सुरक्षा मानकों पर चर्चा करते हुए पुलिस बल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम जनों के बैठने और आवागमन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए विशेष चौकसी बरती जाये। रूट चार्ट और कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस बल को हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया। दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि सुरक्षा घेरा अभेद्य रहे। मीडिया बन्धुओं से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित स्थल पर ही रहे। उनसे जिला प्रशासन को विधि व्यवस्था संधारण मे सहयोग करने की भी अपील की गई। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के निर्धारित रूट का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुनिश्चित करें कि बुनियादी सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस यात्रा को पूर्णतः सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाना है वर्तमान में जिला प्रशासन के सभी अंग 'अलर्ट मोड' पर हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।
मुख्यमंत्री की 'समृद्धि यात्रा' हेतु प्रशासन ने कसी कमर; जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शेखपुरा ने संयुक्त ब्रीफिंग में दिए सख्त निर्देश माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शेखपुरा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने आज सर्वा पंचायत में तैनात अधिकारियों व पुलिस बल को विशेष दिशा-निर्देश दिए। सर्वा पंचायत सरकार भवन में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट
किया कि यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहें और निर्धारित समय से पूर्व अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचें। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या लापरवाही नहीं बरती जाय। पुलिस अधीक्षक बलिराम चौधरी ने सुरक्षा मानकों पर चर्चा करते हुए पुलिस बल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम जनों के बैठने और आवागमन के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखने
के लिए विशेष चौकसी बरती जाये। रूट चार्ट और कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस बल को हर छोटी गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया। दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि सुरक्षा घेरा अभेद्य रहे। मीडिया बन्धुओं से अपील की गई है कि वे अपने निर्धारित स्थल पर ही रहे। उनसे जिला प्रशासन को विधि व्यवस्था संधारण मे सहयोग करने की भी अपील की गई। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के
निर्धारित रूट का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सुनिश्चित करें कि बुनियादी सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। प्रशासन का मुख्य लक्ष्य मुख्यमंत्री की इस यात्रा को पूर्णतः सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल बनाना है वर्तमान में जिला प्रशासन के सभी अंग 'अलर्ट मोड' पर हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।
- MAHABODHI MAHABIHAR UDMEL में ASHOK SAMRAT ने बोधि ब्रिछ,के नीचे ,शिक्षा प्राप्त कर लिया है,,नामों budhdhy jai bhim गलत इंसान आपना दिन गिन,,1
- Post by S.K SINGH1
- Post by जितेंद्र रविदास1
- लखीसराय। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय परिसर में गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में शहर सहित जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर कार्यालय पहुंचे। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभूनाथ ने कुल 42 मामलों की गंभीरतापूर्वक सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पक्षों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर मामलों की विस्तार से जांच-पड़ताल की। सुनवाई के उपरांत समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र राहत मिल सके।1
- Post by VN News Bihar1
- आज में महिलाओं द्वारा भव्य "स्कूटी रैली" निकाली गई। यह रैली "नारीशक्ति वंदन अधिनियम" के तहत संसद में महिलाओं को मिले 33% आरक्षण के समर्थन में आयोजित की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि द्वारा दिए गए इस ऐतिहासिक फैसले से देश की आधी आबादी को नई शक्ति और पहचान मिली है। अब महिलाएं संसद में अधिक संख्या में भागीदारी कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। यह रैली महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखी जा रही है।1
- वृहस्पतिवार को चेवाड़ा स्थित अंबेडकर भवन में भारत की जनगणना 2027 के तहत द्वितीय चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण परगणकों (एन्यूमरेटर) एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें जनगणना के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मकान सूचीकरण के दौरान प्रत्येक घर का सही-सही विवरण दर्ज करना बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि आगामी जनगणना कार्य पारदर्शी और सटीक तरीके से संपन्न हो सके। साथ ही, डिजिटल माध्यम से डाटा संग्रहण, फार्म भरने की विधि तथा विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने परगणकों एवं पर्यवेक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और कार्य को पूरी ईमानदारी एवं सावधानी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही से आंकड़ों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। कार्यक्रम सुबह से शुरू होकर शाम करीब 4:00 बजे तक चलता रहा। प्रशिक्षण की अध्यक्षता शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा के नेतृत्व में किया गया तथा प्रखंड क्षेत्र के सभी संबंधित कर्मियों की उपस्थिति रही और उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।1
- Post by S.K SINGH1
- महिलाओं द्वारा भव्य "स्कूटी रैली" निकाली गई। यह रैली "नारीशक्ति वंदन अधिनियम" के तहत संसद में महिलाओं को मिले 33% आरक्षण के समर्थन मे1