logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाड़ोल स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को BIS मानकों के प्रति किया जागरूक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल में 22 अगस्त को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जयपुर शाखा की ओर से संचालित मानक क्लब के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मानक क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता जांचने तथा ISI मार्क देखकर ही सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्य पदम प्रकाश जैन ने कहा कि मानक चिन्हों की जानकारी आमजन को ठगी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मानक क्लब प्रभारी राजीव धर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना, कार्य एवं उद्देश्यों, निर्धारित मानक चिन्हों तथा BIS द्वारा बनाए गए विभिन्न मानकों की जानकारी दी। उन्होंने BIS Care एप के उपयोग के बारे में भी बताया और विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को मानक चिन्हों की पहचान के प्रति जागरूक करने की अपील की। प्रतियोगिता में भावना खराड़ी (कक्षा 11E) ने प्रथम, वंदना पारगी (11E) ने द्वितीय, रोशनी डोडियार (12D) ने तृतीय तथा राजू मेरावत (11D) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पोस्टर का मूल्यांकन बबीता खाथूरिया, जशोदा मेघवाल, ममता मेघवाल, स्वस्ति गोस्वामी, शमशाद परवीन, कुसुम पुरबिया एवं कुणाल मीणा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। विद्यालय के उप प्राचार्य महावीर पुरबिया, पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा, शमशाद परवीन, सोहन लाल पटेल, मंजू मैडम, भगवती लाल मेघवाल सहित विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

12 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
12 hrs ago

झाड़ोल स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को BIS मानकों के प्रति किया जागरूक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल में 22 अगस्त को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जयपुर शाखा की ओर से संचालित मानक क्लब के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मानक क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता जांचने तथा ISI मार्क देखकर ही सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्य पदम प्रकाश जैन ने कहा कि मानक चिन्हों की जानकारी आमजन को ठगी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मानक क्लब प्रभारी राजीव धर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना, कार्य एवं उद्देश्यों, निर्धारित मानक चिन्हों तथा BIS द्वारा बनाए गए विभिन्न मानकों की जानकारी दी। उन्होंने BIS Care एप के उपयोग के बारे में भी बताया और विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को मानक चिन्हों की पहचान के प्रति जागरूक करने की अपील की। प्रतियोगिता में भावना खराड़ी (कक्षा 11E) ने प्रथम, वंदना पारगी (11E) ने द्वितीय, रोशनी डोडियार (12D) ने तृतीय तथा राजू मेरावत (11D) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पोस्टर का मूल्यांकन बबीता खाथूरिया, जशोदा मेघवाल, ममता मेघवाल, स्वस्ति गोस्वामी, शमशाद परवीन, कुसुम पुरबिया एवं कुणाल मीणा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। विद्यालय के उप प्राचार्य महावीर पुरबिया, पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा, शमशाद परवीन, सोहन लाल पटेल, मंजू मैडम, भगवती लाल मेघवाल सहित विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झाड़ोल स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को BIS मानकों के प्रति किया जागरूक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल में 22 अगस्त को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जयपुर शाखा की ओर से संचालित मानक क्लब के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मानक क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता जांचने तथा ISI मार्क देखकर ही सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्य पदम प्रकाश जैन ने कहा कि मानक चिन्हों की जानकारी आमजन को ठगी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मानक क्लब प्रभारी राजीव धर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना, कार्य एवं उद्देश्यों, निर्धारित मानक चिन्हों तथा BIS द्वारा बनाए गए विभिन्न मानकों की जानकारी दी। उन्होंने BIS Care एप के उपयोग के बारे में भी बताया और विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को मानक चिन्हों की पहचान के प्रति जागरूक करने की अपील की। प्रतियोगिता में भावना खराड़ी (कक्षा 11E) ने प्रथम, वंदना पारगी (11E) ने द्वितीय, रोशनी डोडियार (12D) ने तृतीय तथा राजू मेरावत (11D) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पोस्टर का मूल्यांकन बबीता खाथूरिया, जशोदा मेघवाल, ममता मेघवाल, स्वस्ति गोस्वामी, शमशाद परवीन, कुसुम पुरबिया एवं कुणाल मीणा ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। विद्यालय के उप प्राचार्य महावीर पुरबिया, पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा, शमशाद परवीन, सोहन लाल पटेल, मंजू मैडम, भगवती लाल मेघवाल सहित विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
    1
    झाड़ोल स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों को BIS मानकों के प्रति किया जागरूक

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झाड़ोल में 22 अगस्त को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) जयपुर शाखा की ओर से संचालित मानक क्लब के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मानक क्लब से जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता जांचने तथा ISI मार्क देखकर ही सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित किया। उप प्राचार्य पदम प्रकाश जैन ने कहा कि मानक चिन्हों की जानकारी आमजन को ठगी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
मानक क्लब प्रभारी राजीव धर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना, कार्य एवं उद्देश्यों, निर्धारित मानक चिन्हों तथा BIS द्वारा बनाए गए विभिन्न मानकों की जानकारी दी। उन्होंने BIS Care एप के उपयोग के बारे में भी बताया और विद्यार्थियों से अपने आसपास के लोगों को मानक चिन्हों की पहचान के प्रति जागरूक करने की अपील की।
प्रतियोगिता में भावना खराड़ी (कक्षा 11E) ने प्रथम, वंदना पारगी (11E) ने द्वितीय, रोशनी डोडियार (12D) ने तृतीय तथा राजू मेरावत (11D) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। पोस्टर का मूल्यांकन बबीता खाथूरिया, जशोदा मेघवाल, ममता मेघवाल, स्वस्ति गोस्वामी, शमशाद परवीन, कुसुम पुरबिया एवं कुणाल मीणा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। विद्यालय के उप प्राचार्य महावीर पुरबिया, पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा, शमशाद परवीन, सोहन लाल पटेल, मंजू मैडम, भगवती लाल मेघवाल सहित विद्यालय स्टाफ ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अंत में पुष्पेंद्र कुमार चौबीसा ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • उदयपुर के डबोक airport पर गुंडाराज, taxi चालक ने बताया अपना दर्द
    1
    उदयपुर के डबोक airport पर गुंडाराज, taxi चालक ने बताया अपना दर्द
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    57 min ago
  • आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की अवैध कब्जा हटाने की मांग वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढावा के आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा सरकारी गोचर (चारागाह) भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आकोदड़ा पटवार हल्का के खाता संख्या 42, 44 और 46 में करीब 300 बीघा सरकारी चरनोट भूमि दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने चारदीवारी बनाकर एवं अलग-अलग हिस्सों में कब्जा कर फसलें बो दी हैं। इससे गांव में मवेशियों के सामने चरने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा।
    1
    आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की अवैध कब्जा हटाने की मांग
वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढावा के आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा सरकारी गोचर (चारागाह) भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आकोदड़ा पटवार हल्का के खाता संख्या 42, 44 और 46 में करीब 300 बीघा सरकारी चरनोट भूमि दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने चारदीवारी बनाकर एवं अलग-अलग हिस्सों में कब्जा कर फसलें बो दी हैं। इससे गांव में मवेशियों के सामने चरने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • डूंगरपुर में नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका : प्रजापत समाज का कांग्रेस में सामूहिक विलय भाजपा की 35 वर्षों की नाकामियों और 7 बोर्ड के कुशासन से नाराज समाज के दर्जनों सदस्यों ने थामा हाथ का साथ; शहर के विकास को नई दिशा देने का लिया संकल्प संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की दहलीज पर खड़े डूंगरपुर शहर की राजनीति में उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब नगर के प्रजापत समाज ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपना नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रजापत समाज के अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत एवं पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत के नेतृत्व में समाज के दर्जनों प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं ने एक साथ कांग्रेस की रीति-नीति में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी हीरालाल दरांगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, योगेश कोटड़िया, मनोहर कंसारा, भगवती प्रसाद पंड्या सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-समर्थित सदस्यों का दुपट्टा ओढाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने नव-आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रजापत समाज का यह साथ डूंगरपुर के विकास को नई ऊंचाई और नई दिशा प्रदान करेगा। - 35 साल के 7 बोर्ड की नाकामियों से उपजा जनाक्रोश सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रजापत समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा पर उपेक्षा का सीधा आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि डूंगरपुर शहर में पिछले 35 वर्षों के दौरान भाजपा के लगातार 7 बोर्ड रहे, लेकिन विकास के नाम पर केवल वादे और दावे ही किए गए। 35 वर्षों के इस लंबे कार्यकाल में शहर की मूलभूत समस्याओं सड़क, पेयजल, स्वच्छता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। समाज के प्रबुद्धजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के 7 बोर्ड के इस साढ़े तीन दशक लंबे कुशासन ने डूंगरपुर को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया है। समाज के पारंपरिक हुनर और नगर निर्माण में उनके योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर समाज ने नगर के सर्वांगीण विकास हेतु कांग्रेस का समर्थन करने का ठोस निर्णय लिया। - कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रजापत समाज के सदस्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत, कारूलाल प्रजापत, देवीलाल, राकेश, अजय, प्रवीण, राजू, प्रकाश, रवि प्रजापत, दिनेश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रमेश प्रजापत, केशव लाल, रोहित प्रजापत, सुनील प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, मोहित प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रथम प्रजापत, रोहन प्रजापत, मधुसूदन प्रजापत, शुभम प्रजापत, लव प्रजापत, शंकर प्रजापत, गौरव प्रजापत, निहाल प्रजापत, राजेश प्रजापत, कुणाल प्रजापत, मनीष प्रजापत, अंकित प्रजापत, प्रसाद प्रजापत, यश प्रजापत, मनीष, कैलाश प्रजापत, रमेश चंद्र प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, हितेश प्रजापत, महेश प्रजापत, रूपलाल प्रजापत, धनराज प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, फतेह लाल, कुंदन प्रजापत, अशोक प्रजापत, चिराग प्रजापत, विशाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, विनोद प्रजापत, लोकेश प्रजापत, जग्गू प्रजापत, मगन, दीपक, चंद्रशेखर, सिद्धार्थ, दिलीप, वीर, रूपेश, दिनेश एवं जयंतीलाल राजू सहित वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 13 से प्रजापत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    डूंगरपुर में नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका : प्रजापत समाज का कांग्रेस में सामूहिक विलय
भाजपा की 35 वर्षों की नाकामियों और 7 बोर्ड के कुशासन से नाराज समाज के दर्जनों सदस्यों ने थामा हाथ का साथ; शहर के विकास को नई दिशा देने का लिया संकल्प
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। नगर परिषद चुनाव की दहलीज पर खड़े डूंगरपुर शहर की राजनीति में उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब नगर के प्रजापत समाज ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपना नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रजापत समाज के अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत एवं पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत के नेतृत्व में समाज के दर्जनों प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं ने एक साथ कांग्रेस की रीति-नीति में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी हीरालाल दरांगी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, योगेश कोटड़िया, मनोहर कंसारा, भगवती प्रसाद पंड्या सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-समर्थित सदस्यों का दुपट्टा ओढाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने नव-आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। प्रजापत समाज का यह साथ डूंगरपुर के विकास को नई ऊंचाई और नई दिशा प्रदान करेगा।
- 35 साल के 7 बोर्ड की नाकामियों से उपजा जनाक्रोश
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान प्रजापत समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा पर उपेक्षा का सीधा आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि डूंगरपुर शहर में पिछले 35 वर्षों के दौरान भाजपा के लगातार 7 बोर्ड रहे, लेकिन विकास के नाम पर केवल वादे और दावे ही किए गए। 35 वर्षों के इस लंबे कार्यकाल में शहर की मूलभूत समस्याओं सड़क, पेयजल, स्वच्छता और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। समाज के प्रबुद्धजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के 7 बोर्ड के इस साढ़े तीन दशक लंबे कुशासन ने डूंगरपुर को विकास की दौड़ में पीछे धकेल दिया है। समाज के पारंपरिक हुनर और नगर निर्माण में उनके योगदान को हमेशा नजरअंदाज किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर समाज ने नगर के सर्वांगीण विकास हेतु कांग्रेस का समर्थन करने का ठोस निर्णय लिया।
- कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रजापत समाज के सदस्य
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत, पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत, कारूलाल प्रजापत, देवीलाल, राकेश, अजय, प्रवीण, राजू, प्रकाश, रवि प्रजापत, दिनेश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रमेश प्रजापत, केशव लाल, रोहित प्रजापत, सुनील प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, मोहित प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रथम प्रजापत, रोहन प्रजापत, मधुसूदन प्रजापत, शुभम प्रजापत, लव प्रजापत, शंकर प्रजापत, गौरव प्रजापत, निहाल प्रजापत, राजेश प्रजापत, कुणाल प्रजापत, मनीष प्रजापत, अंकित प्रजापत, प्रसाद प्रजापत, यश प्रजापत, मनीष, कैलाश प्रजापत, रमेश चंद्र प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, हितेश प्रजापत, महेश प्रजापत, रूपलाल प्रजापत, धनराज प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, फतेह लाल, कुंदन प्रजापत, अशोक प्रजापत, चिराग प्रजापत, विशाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, विनोद प्रजापत, लोकेश प्रजापत, जग्गू प्रजापत, मगन, दीपक, चंद्रशेखर, सिद्धार्थ, दिलीप, वीर, रूपेश, दिनेश एवं जयंतीलाल राजू सहित वार्ड नंबर 27, वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 13 से प्रजापत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 प्रजापत समाज के अध्यक्ष सहित समाज के सदस्यों ने ली कांग्रेस की सदस्यता । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 प्रजापत समाज के अध्यक्ष सहित समाज के सदस्यों ने ली कांग्रेस की सदस्यता । डूंगरपुर। प्रजापत समाज के अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत एवं पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी हीरालाल दरांगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, योगेश कोटड़िया, मनोहर कंसारा, भगवती पंड्या, केवलराम गामड़ी एवं दशरथ सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 27, 8 एवं 13 के सदस्यों सहित पूरे नगर से प्रजापत समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने नव-समर्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर डूंगरपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। प्रजापत समाज के नगीनलाल प्रजापत करूलाल प्रजापत, देवीलाल, कैलाश, राकेश, अजय, प्रवीण, राजू, प्रकाश, रवि प्रजापत, दिनेश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रमेश प्रजापत, केशव लाल, रोहित प्रजापत, सुनील प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, मोहित प्रजापत, निहाल प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रथम प्रजापत, रोहन प्रजापत, मधुसूदन प्रजापत, शुभम प्रजापत, लव प्रजापत, शंकर प्रजापत, गौरव प्रजापत, निहाल प्रजापत, राजेश प्रजापत, कुणाल प्रजापत, मनीष प्रजापत, गौरव प्रजापत, अंकित प्रजापत, प्रसाद प्रजापत, यश प्रजापत, मनीष, कैलाश प्रजापत, रमेश चंद्र प्रजापत, हीरालाल प्रजापत, रवि प्रजापत, हितेश प्रजापत, महेश प्रजापत, रूपलाल प्रजापत, धनराज प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, फतेह लाल, कुंदन प्रजापत, अशोक प्रजापत, चिराग प्रजापत, रमेश प्रजापत, विशाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, विनोद प्रजापत, लोकेश प्रजापत, मनीष प्रजापत, जग्गू प्रजापत, मोहित प्रजापत, राकेश, मगन, दीपक, चंद्रशेखर, सिद्धार्थ, राजू, दिलीप, राकेश, राजू, वीर, रूपेश, दिनेश, जयंतीलाल राजू
    1
    भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
     9829264909

प्रजापत समाज के अध्यक्ष सहित समाज के सदस्यों ने ली कांग्रेस की सदस्यता ।
भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 
9829264909
प्रजापत समाज के अध्यक्ष सहित समाज के सदस्यों ने ली कांग्रेस की सदस्यता ।
डूंगरपुर। प्रजापत समाज के अध्यक्ष नगीनलाल प्रजापत एवं पूर्व अध्यक्ष कालू भाई प्रजापत के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी हीरालाल दरांगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, सभापति प्रत्याशी भरत नागदा, संगठन महामंत्री नारायण पंड्या, शार्दुल चौबीसा, योगेश कोटड़िया, मनोहर कंसारा, भगवती पंड्या, केवलराम गामड़ी एवं दशरथ सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 27, 8 एवं 13 के सदस्यों सहित पूरे नगर से प्रजापत समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कांग्रेस के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने नव-समर्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर डूंगरपुर के विकास को नई दिशा देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है।
प्रजापत समाज के नगीनलाल प्रजापत 
करूलाल प्रजापत, देवीलाल, कैलाश, राकेश, अजय, प्रवीण, राजू, प्रकाश, रवि प्रजापत, दिनेश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, गणेश प्रजापत, गौतम प्रजापत, कमलेश प्रजापत, रमेश प्रजापत, केशव लाल, रोहित प्रजापत, सुनील प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, मोहित प्रजापत, निहाल प्रजापत, नवीन प्रजापत, प्रथम प्रजापत, रोहन प्रजापत, मधुसूदन प्रजापत, शुभम प्रजापत,  लव प्रजापत, शंकर प्रजापत, गौरव प्रजापत, निहाल प्रजापत, राजेश प्रजापत, कुणाल प्रजापत, मनीष प्रजापत, गौरव प्रजापत, अंकित प्रजापत, प्रसाद प्रजापत, यश प्रजापत, मनीष, कैलाश प्रजापत, रमेश चंद्र प्रजापत,  हीरालाल प्रजापत, रवि प्रजापत, हितेश प्रजापत, महेश प्रजापत, रूपलाल प्रजापत, धनराज प्रजापत, जयप्रकाश प्रजापत, फतेह लाल, कुंदन प्रजापत, अशोक प्रजापत, चिराग प्रजापत, रमेश प्रजापत, विशाल प्रजापत, हरीश प्रजापत, विनोद प्रजापत, लोकेश प्रजापत, मनीष प्रजापत, जग्गू प्रजापत,  मोहित प्रजापत, राकेश, मगन, दीपक, चंद्रशेखर, सिद्धार्थ, राजू, दिलीप, राकेश, राजू, वीर,  रूपेश,  दिनेश, जयंतीलाल राजू
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • शहर की चैलेंज कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने पत्थरों के ढेर के नीचे एक सांप को छिपा हुआ देखा। गीतेश कुमार पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959 डूंगरपुर। शहर की चैलेंज कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने पत्थरों के ढेर के नीचे एक सांप को छिपा हुआ देखा। आबादी क्षेत्र में सांप की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत जीवप्रेमी व रेस्क्यूअर टीम को दी गई। सूचना मिलते ही विजयगंज कॉलोनी निवासी विशाल बंजारा और भावेश तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों युवाओं ने बिना समय गंवाए बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पत्थरों को धीरे-धीरे हटाते हुए सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के सफल होने पर कॉलोनी के निवासियों ने राहत की सांस ली और दोनों युवाओं के साहस की सराहना की। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सांप को दूर जंगल (प्राकृतिक आवास) में ले जाकर छोड़ दिया गया। विशाल और भावेश ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आवासीय इलाकों में सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों या वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचित करें।
    2
    शहर की चैलेंज कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने पत्थरों के ढेर के नीचे एक सांप को छिपा हुआ देखा।
गीतेश कुमार पंड्या संवाददाता डूंगरपुर 9636980959
डूंगरपुर। शहर की चैलेंज कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने पत्थरों के ढेर के नीचे एक सांप को छिपा हुआ देखा। आबादी क्षेत्र में सांप की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना तुरंत जीवप्रेमी व रेस्क्यूअर टीम को दी गई। सूचना मिलते ही विजयगंज कॉलोनी निवासी विशाल बंजारा और भावेश तुरंत मौके पर पहुंचे।
दोनों युवाओं ने बिना समय गंवाए बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पत्थरों को धीरे-धीरे हटाते हुए सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के सफल होने पर कॉलोनी के निवासियों ने राहत की सांस ली और दोनों युवाओं के साहस की सराहना की।
सुरक्षित रेस्क्यू के बाद सांप को दूर जंगल (प्राकृतिक आवास) में ले जाकर छोड़ दिया गया। विशाल और भावेश ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आवासीय इलाकों में सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों या वन्यजीव रेस्क्यू टीम को सूचित करें।
    user_पत्रकार गीतेश पंड्या
    पत्रकार गीतेश पंड्या
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • हजरत किबला सैयद जेनुदीन बाबा रहमतुल्लाह अलैहे बड़ौदा आसपुर वालो का उर्स मुबारक बडे ही शानो शौकत से मनाया। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 हज़रत किबला सैयद जेनुद्दीन बाबा रहमतुल्लाह अलैहे बड़ौदा आसपूर वालों का उर्स मुबारक बड़े ही शानो-शौकत से मनाया। नूर मोहम्मद मकरानी डूंगरपुर। आज बड़ौदा कस्बे में सैय्यद जैनुद्दीन बाबा का उर्स मुबारक बड़े ही शानो-शौकत से मनाया गया आज इस मुबारक मौके पर डूंगरपुर, सागवाड़ा, बांसवाड़ा परतापूर सहित हर जगह से जायरिनों का सैलाब बड़ौदा कस्बे में उमड़ पड़ा यहां पर कौमी एकता की एक ऐसी मिसाल देखने को मिलीं की हर मज़हब के अकीदतमंद दरगाह शरीफ में चादर शरीफ व अकीदत के फूल पेश कर अपने मन की मुराद मांगने के लिए हाज़िर हुए कई अकीदतमंद जायरीनों को तबर्रूक तकसीम करते हुए नजर आए, दरगाह शरीफ पर ऐसे लंगर का इंतेजाम किया गया जो हर कौम का अकीदतमंद बीना किसी परेशानी के ग्रहण कर सकें इस नेक अवसर पर मौलाना जाबिर साहब, मौलाना शाहनवाज़ साहब, मौलाना अल्लाह बैली,एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी, अब्दुल करीम मकरानी, इरफान, शाहरूख और काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे इस नेक अवसर पर दरगाह शरीफ में चादर अकीदत के फूल पेश कर देश व दुनिया में अमन-चैन कायम रखने कि दुआ मांगी और कमजोर मानसून को देखते हुए अच्छी बरसात के लिए दुआ मांगी गई।
    2
    हजरत किबला सैयद जेनुदीन बाबा रहमतुल्लाह अलैहे  बड़ौदा आसपुर वालो का उर्स मुबारक बडे ही शानो शौकत से मनाया।
डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157
हज़रत किबला सैयद जेनुद्दीन बाबा रहमतुल्लाह अलैहे बड़ौदा आसपूर वालों का उर्स मुबारक बड़े ही शानो-शौकत से मनाया।   
नूर मोहम्मद मकरानी डूंगरपुर।     आज बड़ौदा कस्बे में सैय्यद जैनुद्दीन बाबा का उर्स मुबारक बड़े ही शानो-शौकत से मनाया गया आज इस मुबारक मौके पर डूंगरपुर, सागवाड़ा, बांसवाड़ा परतापूर सहित हर जगह से जायरिनों का सैलाब बड़ौदा कस्बे में उमड़ पड़ा यहां पर कौमी एकता की एक ऐसी मिसाल देखने को मिलीं की हर मज़हब के अकीदतमंद दरगाह शरीफ में चादर शरीफ व अकीदत के फूल पेश कर अपने मन की मुराद मांगने के लिए हाज़िर हुए कई अकीदतमंद जायरीनों को तबर्रूक तकसीम करते हुए नजर आए, दरगाह शरीफ पर ऐसे लंगर का इंतेजाम किया गया जो हर कौम का अकीदतमंद बीना किसी परेशानी के ग्रहण कर सकें इस नेक अवसर पर मौलाना जाबिर साहब, मौलाना शाहनवाज़ साहब, मौलाना अल्लाह बैली,एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर के सदर नूर मोहम्मद मकरानी, अब्दुल करीम मकरानी, इरफान, शाहरूख और काफी संख्या में अकीदतमंद मौजूद थे इस नेक अवसर पर दरगाह शरीफ में चादर अकीदत के फूल पेश कर देश व दुनिया में अमन-चैन कायम रखने कि दुआ मांगी और कमजोर मानसून को देखते हुए अच्छी बरसात के लिए दुआ मांगी गई।
    user_तेजसिंह राठौड
    तेजसिंह राठौड
    Nurse डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • उदयपुर के झाड़ोल ब्लॉक की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान झाड़ोल ब्लॉक की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    1
    उदयपुर के झाड़ोल ब्लॉक की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
झाड़ोल ब्लॉक की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.