logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिविल सेवा दिवस समारोह लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार जरूरी: मंत्री श्री काश्यप* *9 प्रकार के नवाचारों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *मप्र के आनलाइन प्रशिक्षण माडल को अन्य राज्यों ने अपनाया* ----------- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उदयोग मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा है कि लोकहित कार्यों के बेहतर परिणामों के लिए लोक सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होते रहना चाहिए। जिन्होने लोक सेवा का संकल्प लिया है उन्हें गहन चिंतन और निरंतर आत्मविश्लेषण की आवश्यकता होती है। मंत्री श्री काश्यप मंगलवार को आसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित सिविल सेवा दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस समारोह के सीधे प्रसारण से छतरपुर के जिला पंचायत सभाकक्ष से कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित एसडीएम एवं जिला अधिकारी जुड़े रहे। इस दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं एस.डी.आर.एफ. द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेने वाले छतरपुर एसडीएम प्रशांत अग्रवाल एवं डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह को प्रमाण सौंपकर सम्मानित किया। यह प्रशिक्षण भूकंप के खतरे को कम करना और ढह गई संरचनाओं में खोज और बचाव कार्य पर केन्द्रित था। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि लोक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नवाचार की आवश्यकता होती है। लोक महत्व की सेवाओं तक सभी हितग्राही लोगों की पहुंच आसान होना चाहिए। उन्होने भारतीय सिविल सेवा की स्थापना में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भारत जैसे विविधताओं वाले देश में सिविल सेवा की स्थापना एक अभूतपूर्व कार्य था। उन्होने कहा कि भारत की सिविल सेवा हर प्रकार से मजबूत है। वास्तविक अर्थ में इसका स्टील फ्रेम है। उन्होने कहा कि कोरोना संकट में कई देशों में प्रशासनिक सेवाओं के तंत्र चरमरा गये थे लेकिन भारत में पूरी दक्षता और क्षमता से सिविल सेवा तंत्र ने काम किया और सेवाएं दी। उन्होने कहा कि योग्यता, संस्कार और समर्पण के संगम से यह संभव हो पाया। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकसित भारत के निर्माण में मध्यप्रदेश निरंतर अपना योगदान देने के लिए तैयार है। आज मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आकर विकासशील प्रदेश बन चुका है और तेजी से विकास कर रहा है। उन्होने कहा कि जन सुनवाई जैसी प्रशासनिक व्यवस्थाएं प्रभावी सिद्ध हुई हैं। मंत्री श्री काश्यप ने वर्ष 2024-25 के लिए नागरिक सेवा, शिक्षा एवं मानव संसाधन, सामाजिक समावेश और स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा श्रेणियों में नवाचार और उत्कृष्ट सेवाओं के लिये नौ विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और मार्गदर्शी लोकसेवकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने लोक सेवकों को बधाई देते हुए कहा कि लोक सेवा दिवस आत्मपरीक्षण कर नये संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होने कहा कि साढे नौ लाख अधिकारी-कर्मचारी आई गाट पोर्टल पर रजिस्टर हुए यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होने कहा कि भूमिका आधारित प्रशासन प्रभावी होगा। मध्यप्रदेश 490 कोर्स के साथ अन्य प्रदेशों से आगे है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारी को बधाई दी। लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी जैसी मध्यप्रदेश की पहल को अन्य प्रदेशों ने लागू किया। प्रदेश में नीति निर्माण प्रक्रिया में प्रशासन तंत्र की भूमिका सहयोगकर्ता की है। मुख्य सचिव श्री जैन ने कहा कि प्रशासनिक नियमों और नीतियों के क्रियान्वयन में नवाचारी पहल से प्रभावी परिणाम मिलते हैं। समस्याओं के प्रभावी समाधान मिलते हैं जो लंबे समय तक प्रभावी रहते हैं। उन्होने लोक सेवकों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यव्यवहार में लोकहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। मप्र बना मॉडल क्षमता विकास आयोग के पूर्व अध्यक्ष आदिल जैनुलभाई ने श्कर्मचारी से कर्मयोगीश् विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि अधिकारियों-कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने और क्षमता निर्माण में मध्यप्रदेश ने देश में प्रशंसनीय कार्य किया है। उन्होने कहा कि 50 से ज्यादा विभागों की क्षमता निर्माण कार्ययोजनाएं बन चुकी हैं और 490 से ज्यादा हिन्दी में कोर्स आईगाट पोर्टल पर उपलब्ध है। अब अन्य राज्य भी मध्यप्रदेश में ऑनलइन ट्रेनिंग मॉडल अपना रहे हैं। उन्होने कहा कि लोक सेवकों को निरंतर सीखते रहने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि टेक्नॉलाजी के आने और निरंतर परिवर्तनशील होने से कार्य की गति भी बढ़ गई है। इसके लिये एआई टूल्स का उपयोग अब जरूरी हो गया है। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि कि अब कार्य की आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण पाठयक्रम तैयार किए जा सकते हैं। इस प्रकार सीखने की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। विकसित भारत के लिए सीखना जरूरी हो गया है। उन्होने कहा कि सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी को रोजाना 15 मिनट आईगाट पोर्टल का उपयोग करना चाहिए। *नवाचारों के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* नवाचारों के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में प्रत्येक को एक लाख रूपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। नागरिक सेवा प्रदाय सूचना प्रौदयोगिकी एवं सुशासन श्रेणी में गैर वन भूमि एवं जंगल से दूरी के प्रमाण पत्र ऑनलाईन जारी करने हेतु सॉफ्टवेयर का विकास, नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार एवं डिजिटल रिकॉर्ड लोकेशन प्रणाली, सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने हेतु ष्पुलिस चौपाल अभियान, बजट साहित्य के साथ नवाचार के रूप में वित्त विभाग द्वारा मेरा बजट पुस्तिका का प्रकाशन को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा एवं मानव संसाधन विकास श्रेणी में रोचक सहायक अधिगम सामग्री के माध्यम से शिक्षण कार्य, सामाजिक समावेश एवं सशक्तीकरण श्रेणी में शक्ति दीदी योजना अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार दिलाने का कार्य, श्रम संबंधी अर्धन्यायिक प्रकरणों के निराकरण के लिये लेबर केसेस मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल, सुपर-100 योजना में विदयार्थियों का वृहद स्तर पर जेईई और नीट में चयन, स्वास्थ्य एवं पोषण श्रेणी में मातृ-मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर करने में परिणाममूलक कार्य के लिये पुरस्कार दिये गये। *साधना सप्ताह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को सम्मान* कार्यक्रम में साधना सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को पुरस्कृत किया गया। दस हजार से अधिक लोकसेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर जनजातीय कार्य विभाग, द्वितीय स्थान पर उच्च शिक्षा विभाग और तृतीय स्थान पर स्कूल शिक्षा विभाग को पुरस्कृत किया गया। एक हजार से 10000 लोकसेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये प्रथम स्थान पर आयुष विभाग, द्वितीय स्थान पर तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और तृतीय स्थान पर जेल विभाग को पुरस्कृत किया गया। एक हजार से कम लोकसेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, द्वितीय स्थान पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग और तृतीय स्थान पर जनसंपर्क विभाग को पुरस्कृत किया गया। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन संजय दुबे ने सिविल सेवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सचिन सिन्हा और बड़ी संख्या में लोक सेवक उपस्थित थे। उप सचिव, मुख्यमंत्री सुधीर कोचर ने कार्यक्रम का संचालन किया। संचालक प्रशासन अकादमी मुजीबुर्रहमान खान ने आभार व्यक्त किया।

2 hrs ago
user_BALKISHUN VISHWAKARMA
BALKISHUN VISHWAKARMA
Lawyer राजनगर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
d14d0b42-ef5a-4ed9-af3a-cc727a6bcafb

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ये पंडित धीरेंद्र महाराज के चचेरे भाई दिनेश गर्ग हे जो - दलित समर्थको के लिये बोले, याद दिला देंगे *"नीले कबूतरों को औकात"* बाबा साहिब के अस्तित्व पर उठाये सवाल बोले, बाबा साहिब को सिद्ध करो तों उनको भी पूजेंगे तारा देवी पीठ के पुजारी दिनश गर्ग यंही नहीं रुके बोले फरसा की दम से करवाएंगे पूजा-पाठ करवाई जाएगी हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं यह तो जांच के दौरान ही पता चल पाएगा कि यह बयान कितना सही है और कितना गलत बाकी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
    1
    ये पंडित धीरेंद्र महाराज के चचेरे भाई दिनेश गर्ग हे जो - दलित समर्थको के लिये बोले, याद दिला देंगे *"नीले कबूतरों को औकात"*
बाबा साहिब के अस्तित्व पर उठाये सवाल बोले, बाबा साहिब को सिद्ध करो तों उनको भी पूजेंगे 
तारा देवी पीठ के पुजारी दिनश गर्ग यंही नहीं रुके बोले 
फरसा की दम से करवाएंगे पूजा-पाठ करवाई जाएगी हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं यह तो जांच के दौरान ही पता चल पाएगा कि यह बयान कितना सही है और कितना गलत बाकी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है
    user_BALKISHUN VISHWAKARMA
    BALKISHUN VISHWAKARMA
    Lawyer राजनगर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गरेला में टोल प्लाजा के पास दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए मौके पर पहुंची गाड़ी मेरा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि दोनों चालकों को डायल 112 से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,वहीं सड़क से ट्रैकों को हटाया गया है।
    1
    गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के गरेला में टोल प्लाजा के पास दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए मौके पर पहुंची गाड़ी मेरा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि दोनों चालकों को डायल  112 से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया,वहीं सड़क से ट्रैकों को हटाया गया है।
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    19 min ago
  • सूरज हीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र लटोरिया करने जा रहे हैं 14 मई 2026 को 11 गरीब एवं यतीम बच्चियों का सामूहिक विवाह प्रेस वार्ता कर दी जानकारी । हर बेटी को करीब ढाई लाख रुपये की गृहस्थी सामग्री दी जाएगी । धर्मेंद्र लटोरिया ने कहा की अगली बार इससे ज्यादा बेटियों की शादी करने की कोशिश करूंगा ।
    1
    सूरज हीरा फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र लटोरिया करने जा रहे हैं 14 मई 2026 को 11 गरीब एवं यतीम बच्चियों का सामूहिक विवाह प्रेस वार्ता कर दी जानकारी ।
हर बेटी को करीब ढाई लाख रुपये की गृहस्थी सामग्री दी जाएगी ।
धर्मेंद्र लटोरिया ने कहा की अगली बार इससे ज्यादा बेटियों की शादी करने की कोशिश करूंगा ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
  • 1.टाइगर स्टेट' में सिस्टम का 'डेथ वारंट। 2.मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर सड़ता रहा बाघ, सोता रहा प्रबंधन! ​एंकर :- ​मध्य प्रदेश, जिसे हम बड़े गर्व से 'टाइगर स्टेट' कहते हैं, वहाँ से एक ऐसी खबर आई है जो वन विभाग के दावों की धज्जियां उड़ा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR), जो अपनी 'हाई-टेक' निगरानी के लिए जाना जाता है, वहाँ आज मंगलवार 21 अप्रेल को एक पूर्ण वयस्क नर बाघ का शव मिला है। ​हैरानी की बात यह नहीं कि बाघ मर गया, सनसनीखेज तो यह है कि बाघ का शव 20 से 25 दिनों तक मुख्य मार्ग से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सड़ता रहा, कंकाल बन गया, लेकिन 'मुस्तैद' प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस कटरिया बीट में यह हादसा हुआ, वहाँ से रोज अफसरों की गाड़ियाँ गुजरती हैं, पर क्या किसी को दुर्गंध नहीं आई? बीओ :-1 ​पार्क के दावों की पोल तब खुली जब महुआ बीनने वाले एक ग्रामीण ने इस सड़े हुए शव को देखा। अब सवाल उठ रहे हैं—क्या यह शिकार है या आपसी संघर्ष? एसटीएफ (STF) की टीम जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या बाघ अब केवल कागजों और पर्यटन की फाइलों में सुरक्षित हैं? जब 100 मीटर की दूरी पर सिस्टम 'अंधा' हो जाए, तो जंगलों की गहराई में बाघों का क्या हाल होगा, आप खुद अंदाजा लगाइए। बाईट :-1 बृजेश श्रीवास्तव (क्षेत्र संचालक पिटीआर) अतुल रैकवार पन्ना से
    4
    1.टाइगर स्टेट' में सिस्टम का 'डेथ वारंट।
2.मुख्य मार्ग से 100 मीटर दूर सड़ता रहा बाघ, सोता रहा प्रबंधन!
​एंकर :- ​मध्य प्रदेश, जिसे हम बड़े गर्व से 'टाइगर स्टेट' कहते हैं, वहाँ से एक ऐसी खबर आई है जो वन विभाग के दावों की धज्जियां उड़ा रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR), जो अपनी 'हाई-टेक' निगरानी के लिए जाना जाता है, वहाँ आज मंगलवार 21 अप्रेल को एक पूर्ण वयस्क नर बाघ का शव मिला है। ​हैरानी की बात यह नहीं कि बाघ मर गया, सनसनीखेज तो यह है कि बाघ का शव 20 से 25 दिनों तक मुख्य मार्ग से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सड़ता रहा, कंकाल बन गया, लेकिन 'मुस्तैद' प्रबंधन को इसकी भनक तक नहीं लगी। जिस कटरिया बीट में यह हादसा हुआ, वहाँ से रोज अफसरों की गाड़ियाँ गुजरती हैं, पर क्या किसी को दुर्गंध नहीं आई?
बीओ :-1 ​पार्क के दावों की पोल तब खुली जब महुआ बीनने वाले एक ग्रामीण ने इस सड़े हुए शव को देखा। अब सवाल उठ रहे हैं—क्या यह शिकार है या आपसी संघर्ष? एसटीएफ (STF) की टीम जांच में जुटी है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या बाघ अब केवल कागजों और पर्यटन की फाइलों में सुरक्षित हैं? जब 100 मीटर की दूरी पर सिस्टम 'अंधा' हो जाए, तो जंगलों की गहराई में बाघों का क्या हाल होगा, आप खुद अंदाजा लगाइए।
बाईट :-1 बृजेश श्रीवास्तव (क्षेत्र संचालक पिटीआर)
अतुल रैकवार पन्ना से
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • Post by Rafi siddiqui
    1
    Post by Rafi siddiqui
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-रिक्शा भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल अजयगढ़। अजयगढ़-पन्ना मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात बुंदेला ढाबा के पास ट्रैक्टर और रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी गोरेलाल अहिरवार (पिता जगजीवन अहिरवार) अपने भाई भैयाराम अहिरवार और एक रिश्तेदार के साथ रिक्शा से अजयगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पन्ना की दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गोरेलाल और भैयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गोरेलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अजयगढ़-पन्ना मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर अजयगढ़ थाना पुलिस, उपनिरीक्षक रतिराम अहिरवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    4
    में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-रिक्शा भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
अजयगढ़। अजयगढ़-पन्ना मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बीती रात बुंदेला ढाबा के पास ट्रैक्टर और रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर निवासी गोरेलाल अहिरवार (पिता जगजीवन अहिरवार) अपने भाई भैयाराम अहिरवार और एक रिश्तेदार के साथ रिक्शा से अजयगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पन्ना की दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गोरेलाल और भैयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गोरेलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अजयगढ़-पन्ना मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर अजयगढ़ थाना पुलिस, उपनिरीक्षक रतिराम अहिरवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और समझाइश देकर जाम खुलवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    3 hrs ago
  • Post by Hargovind recvar
    1
    Post by Hargovind recvar
    user_Hargovind recvar
    Hargovind recvar
    Chhatarpur Nagar, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • अमानगंज :-शाही महासंगम'।* मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 66 जोड़ों ने रचाया ब्याह।*
    1
    अमानगंज :-शाही महासंगम'।*
मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 66 जोड़ों ने रचाया ब्याह।*
    user_Rafi siddiqui
    Rafi siddiqui
    Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.