हरियालो राजस्थान अभियान के तहत चिकारड़ा आयुर्वेद औषधालय में हुआ वृहद पौधारोपण 'एक पौधा मां के नाम' अभियान के तहत औषधीय पौधों का रोपण, नवग्रह औषधि वाटिका बनी आकर्षण का केंद्र — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा, राजस्थान सरकार के "हरियालो राजस्थान" एवं "एक पौधा मां के नाम" अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. तरुण कुमार प्रामाणिक की प्रेरणा तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेद औषधालय चिकारड़ा परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र को हरित बनाने के साथ-साथ औषधीय पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, तहसीलदार मदनलाल सालवी, उप तहसीलदार भूपेंद्र वसी, प्रशासक रोड़ीलाल खटीक, सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार वैष्णव तथा नर्स रेखा कुमावत ने मोरिंगा (सहजन) एवं बहेड़ा के पौधों का पौधारोपण कर किया। औषधीय पौधों की समृद्ध नर्सरी ने किया सभी को आकर्षित पौधारोपण के बाद उपखंड अधिकारी ने औषधालय परिसर में विकसित औषधीय उद्यान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अर्जुन, अश्वगंधा, तुलसी, गिलोय, नीम, अडूसा, एलोवेरा, हरसिंगार, कचनार, अशोक, नागदौन, शतावरी, कालमेघ, लेमनग्रास, गुड़मार, मकोय, अपामार्ग, पीपल, बहेड़ा, मोरिंगा सहित अनेक औषधीय एवं फलदार पौधों की जानकारी ली। औषधालय प्रभारी डॉ. बी.एल. शर्मा ने विभिन्न औषधीय पौधों के गुणों एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उपखंड अधिकारी ने परिसर में विकसित औषधीय नर्सरी की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया। मोरिंगा प्राकृतिक सुपर फूड, स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी डॉ. बी.एल. शर्मा ने बताया कि मोरिंगा (सहजन) प्रकृति का "सुपर फूड" है। इसकी पत्तियां, फूल, फलियां, छाल एवं जड़ औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, प्रोटीन एवं फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मधुमेह नियंत्रित करने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने तथा कोलेस्ट्रॉल कम करने में उपयोगी है। नवाचार के रूप में विकसित हुई नवग्रह औषधि वाटिका डॉ. शर्मा ने बताया कि औषधालय परिसर में नवाचार के तहत नवग्रह औषधि वाटिका विकसित की गई है। श्रावण मास के शुभारंभ पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ नौ ग्रहों के अनुरूप दिशा के अनुसार औषधीय पौधों की स्थापना की गई। यह वाटिका आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम है। पौधारोपण के साथ संरक्षण का भी लिया जाए संकल्प उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने कहा कि औषधीय पौधे मानव जीवन और पर्यावरण दोनों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को "एक पौधा मां के नाम" अभियान से जुड़कर पौधारोपण करने के साथ उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में तहसीलदार मदनलाल सालवी, उप तहसीलदार भूपेंद्र वसी, प्रशासक रोड़ीलाल खटीक, सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार वैष्णव, दशरथ सिंह राठौड़, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एल. शर्मा, नर्स रेखा कुमावत, योग प्रशिक्षिका आशा जाट तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत चिकारड़ा आयुर्वेद औषधालय में हुआ वृहद पौधारोपण 'एक पौधा मां के नाम' अभियान के तहत औषधीय पौधों का रोपण, नवग्रह औषधि वाटिका बनी आकर्षण का केंद्र — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा, राजस्थान सरकार के "हरियालो राजस्थान" एवं "एक पौधा मां के नाम" अभियान के अंतर्गत आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. तरुण कुमार प्रामाणिक की प्रेरणा तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकीय आयुर्वेद औषधालय चिकारड़ा परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र को हरित बनाने के साथ-साथ औषधीय पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा, तहसीलदार मदनलाल सालवी, उप तहसीलदार भूपेंद्र वसी, प्रशासक रोड़ीलाल खटीक, सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार वैष्णव तथा नर्स रेखा कुमावत ने मोरिंगा (सहजन) एवं बहेड़ा के पौधों का पौधारोपण कर किया। औषधीय पौधों की समृद्ध नर्सरी ने किया सभी को आकर्षित पौधारोपण के बाद उपखंड अधिकारी ने औषधालय
परिसर में विकसित औषधीय उद्यान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अर्जुन, अश्वगंधा, तुलसी, गिलोय, नीम, अडूसा, एलोवेरा, हरसिंगार, कचनार, अशोक, नागदौन, शतावरी, कालमेघ, लेमनग्रास, गुड़मार, मकोय, अपामार्ग, पीपल, बहेड़ा, मोरिंगा सहित अनेक औषधीय एवं फलदार पौधों की जानकारी ली। औषधालय प्रभारी डॉ. बी.एल. शर्मा ने विभिन्न औषधीय पौधों के गुणों एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उपखंड अधिकारी ने परिसर में विकसित औषधीय नर्सरी की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य की दिशा में अनुकरणीय पहल बताया। मोरिंगा प्राकृतिक सुपर फूड, स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी डॉ. बी.एल. शर्मा ने बताया कि मोरिंगा (सहजन) प्रकृति का "सुपर फूड" है। इसकी पत्तियां, फूल, फलियां, छाल एवं जड़ औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, प्रोटीन एवं फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, मधुमेह नियंत्रित करने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने तथा कोलेस्ट्रॉल कम करने में उपयोगी है। नवाचार के रूप में विकसित हुई नवग्रह औषधि
वाटिका डॉ. शर्मा ने बताया कि औषधालय परिसर में नवाचार के तहत नवग्रह औषधि वाटिका विकसित की गई है। श्रावण मास के शुभारंभ पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ नौ ग्रहों के अनुरूप दिशा के अनुसार औषधीय पौधों की स्थापना की गई। यह वाटिका आयुर्वेद, भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम है। पौधारोपण के साथ संरक्षण का भी लिया जाए संकल्प उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा ने कहा कि औषधीय पौधे मानव जीवन और पर्यावरण दोनों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को "एक पौधा मां के नाम" अभियान से जुड़कर पौधारोपण करने के साथ उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में तहसीलदार मदनलाल सालवी, उप तहसीलदार भूपेंद्र वसी, प्रशासक रोड़ीलाल खटीक, सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार वैष्णव, दशरथ सिंह राठौड़, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एल. शर्मा, नर्स रेखा कुमावत, योग प्रशिक्षिका आशा जाट तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
- नाकाबंदी तोड़ भाग रहे डोडा चूरा तस्कर की कार ने दो बिजली के खंभे उड़ाए, 44 किलो मादक पदार्थ जब्त चिकारड़ा चौकी के पास पुलिस की घेराबंदी में एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार; मध्यप्रदेश से जोधपुर ले जाई जा रही थी खेप — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा- चित्तौड़गढ़ जिले की चिकारड़ा पुलिस चौकी के पास बुधवार को नियमित नाकाबंदी के दौरान डोडा चूरा तस्करों की कार ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने लगातार दो बिजली के खंभों को तोड़ दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पीछा करते हुए बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। कार से करीब 44 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार चिकारड़ा चौकी के पास नियमित नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की ओर से जोधपुर जा रही एक संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। चालक ने वाहन नहीं रोका और नाकाबंदी तोड़ते हुए तेज गति से भाग निकला। भागने के दौरान कार पहले चौकी के पास एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर कुछ दूरी पर दूसरा बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास करता रहा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आगे बेरिकेट्स एवं स्टिक लगाकर वाहन को रुकवाया। कार में चालक सहित दो व्यक्ति सवार थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी जगदीश पुत्र अशोक सेन, निवासी बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार क्रमांक MP-09-CW-8397 से लगभग 44 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा दो बिजली के खंभे टूटने से विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और जोधपुर में किसे पहुंचाई जानी थी। कार्रवाई में मंडफिया थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सेन, एएसआई मुकेश गुर्जर, कांस्टेबल गोपाल जाट, विकास जाट, एएसआई नारायणलाल मेनारिया एवं जगदीश जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 83020838351
- धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन धरियावद पुलिस की कार्रवाई,स्पीड में चलाने, स्टंट करने वाले 05 मोटरसाइकिल को किया डिटेन जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में एवं थानाधिकारी थाना धरियावद हजारीलाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पुलिस ने तेज गति से मोटरसाइकिल चलाकर आमजन में भय का माहौल पैदा करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 05 मोटरसाइकिल को डिटेन किया है। अभियान के दौरान ऐसे वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई जो तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्टंट कर वीडियो अपलोड करने, तेज गति से वाहन चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, स्टंटबाजी से बचें तथा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करता है या आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा बनता है,तो इसकी सूचना प्रतापगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अथवा संबंधित थाने को दी जा सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।2
- 2.0 का समापन: पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिए दिया नशामुक्त समाज का संदेश नीमच। "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 के अंतिम दिवस जिला पुलिस नीमच द्वारा आयोजित पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश देना था। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने से न केवल व्यक्ति का भविष्य उज्ज्वल बनता है, बल्कि समाज भी सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पुलिस नीमच का "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान 2.0 खेल, जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- नीमच में खेल मैदान बचाने की मांग तेज, वैकल्पिक ज़मीन पर स्कूल बनाने पर सहमति नीमच के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने विधायक दिलीप सिंह परिहार और नपा अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा से मुलाकात की। विधायक ने कहा कि यदि वैकल्पिक भूमि उपलब्ध होती है तो वहां सांदीपनि विद्यालय बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। नपा अध्यक्ष ने भी वैकल्पिक ज़मीन तत्काल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। समिति ने प्रस्तावित स्कूल का नक्शा जारी कर आरोप लगाया कि पूरा खेल मैदान निर्माण की जद में आ जाएगा। प्रशासन ने कोर्ट में लंबित भूमि मामलों के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जबकि समिति ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।1
- मावली में दीवार तोड़कर दो ज्वेलरी शॉप में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन उदयपुर जिले के मावली कस्बे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने दुकानों के पीछे स्थित खाली प्लॉट से दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी ले गए। वारदात के बाद सबूत मिटाने की नीयत से चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और उनका डीवीआर भी साथ उखाड़ ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कड़ा आक्रोश जताया है।1