Shuru
Apke Nagar Ki App…
भवानीगंज पैट्रोल पम्प UP सिद्धार्थ नगर
RAG
भवानीगंज पैट्रोल पम्प UP सिद्धार्थ नगर
More news from Siddharth Nagar and nearby areas
- भवानीगंज पैट्रोल पम्प UP सिद्धार्थ नगर1
- डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला चौराहे पर लगे भारी जाम से परेशान हो रहे राहगीर स्कूली छात्र,कामकाजीलोग और एंबुलेंस तक को समस्याओं से होना पडता है दो चार जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि चौराहे पर अव्यवस्थित यातायात,सड़क किनारे खड़े वाहन और बढ़ती भीड़ जाम की मुख्य वजह हैं। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहनों तक की लंबी लाइनें लगने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।खासकर स्कूल जाने वाले बच्चे,मरीज और कामकाजी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है,लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यदि समय रहते पुलिस और प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए और अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके।1
- सिद्धार्थ नगर -बांसी नौगढ़ मार्ग जाम का झाम देख सकते है लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है! यातायात व्यवस्था धरासाई हो गया है1
- Post by हरिशंकर पांडेय1
- तुलसीपुर बलरामपुर पत्रकारों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर फेसबुक पर सेंड कर दिया जो कि देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के विषय में वा उन पर वह विरोध आत्मक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था उसके बाद उसे फेसबुक पर सेंड कर दिया गया जिस सभी पत्रकार्टों की छवि धूमिल कर देने वाले वीडियो को देखकर पत्रकारगढ़ में आक्रोश उत्पन्न हो गया वह तत्कालीन दंड आत्मक प्रशासनिक प्रक्रिया करने की पत्रकारों ने की मांग पर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि हम सब हंसी मजाक में वार्तालाप कर रहे थे परंतु यह वीडियो गलती से सेंड हो गया जिसकी उसने माफी भी मांगी जिस पर पत्रकारों ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए उसे माफ कर दिया वह हिदायत दोबारा से किसी के दिल को आहत पहुंचाने वाले शब्दों का इस्तेमाल न किया जाए1
- अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती (कलवारी)। भीषण गर्मी और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कलवारी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर इन दिनों उपभोक्ताओं के सब्र का इम्तिहान लिया जा रहा है। आरोप है कि पंप पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। "तेल नहीं है" का बहाना बनाकर राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों इंतजार कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मनमानी की हद: घंटों इंतजार, फिर भी खाली हाथ स्थानीय लोगों और पंप पर आए ग्राहकों का सीधा आरोप है कि पंप संचालक और कर्मचारी अपनी मर्जी से सप्लाई को नियंत्रित कर रहे हैं। राहगीरों का कहना है कि जब वे तेल लेने पहुंचते हैं, तो कर्मचारी टालमटोल वाला रवैया अपनाते हैं। कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का सवाल: "अगर टैंक में तेल मौजूद है, तो उसे मशीनों तक क्यों नहीं पहुँचाया जा रहा? क्या प्रशासन की नाक के नीचे तेल की किल्लत का कृत्रिम संकट खड़ा किया जा रहा है?" सप्लाई में 'बाधा' या कोई बड़ी साजिश? हैरानी की बात यह है कि एक तरफ जहाँ जिला प्रशासन निर्बाध आपूर्ति के दावे करता है, वहीं कलवारी का यह पंप अपनी अलग ही रफ़्तार से चल रहा है। लोगों का मानना है कि स्टॉक होने के बावजूद सप्लाई रोकना किसी बड़ी लापरवाही या 'ब्लैक मार्केटिंग' की मंशा की ओर इशारा करता है। इस स्थिति से सबसे ज्यादा परेशान वो राहगीर हैं जिन्हें लंबी दूरी तय करनी है और रास्ते में ईंधन खत्म होने के डर से वे इस चिलचिलाती धूप में घंटों रुकने को मजबूर हैं। कार्रवाई की मांग नाराज ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन से मांग की है कि: पंप के स्टॉक रजिस्टर और मशीन रीडिंग की तत्काल जांच की जाए। उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले कर्मचारियों और संचालक पर कठोर कार्रवाई हो। क्षेत्र में ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किया जाए। ब्यूरो रिपोर्ट, बस्ती।1
- Post by Umesh Kumar1
- थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम कुसम्ही मे दो पक्षो मे मारपीट का मामला सामने आया सुनीता शर्मा पीड़िता के मुताबिक मेरे सास ससुर को दबंग द्वारा मारा पीटा गया जिनके इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया लें जाया गया है! सुनीता द्वारा 112 पर सूचना दीं मौके पर पहुंची पुलिस हाथ ऊपर कर लौट आई किसी से कोई पूछ ताछ नही की और पुलिस वापस चली गयी! जमीन की बात करें एक तो बंजर जमीन पर कब्जा किया है दूसरे का बैनामा है विवाद की वजह बैनामा दार द्वारा पी डब्लू डी सड़क से सटे पट्टी जोड़ाई की जा रही थी जिसके कारण मारपीट हो गया जिससे बनामा धारक के पक्ष मे तीन को चोटे आई वही दूसरे को पुलिस अपने साथ लेकर गयी और एक पक्ष की सूनी तक नही गयी!1