Shuru
Apke Nagar Ki App…
माती पुलिस लाइन स्तिथ सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की हुई शुरुआत, 30 मामले आये 3 मामलों में हुआ आपसी सुलह समझौता माती पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरूआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में की गई । नई किरण में 30 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझानें के बाद 3 परिवारों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गई।प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।
Arvind sharma kanpur dehat
माती पुलिस लाइन स्तिथ सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की हुई शुरुआत, 30 मामले आये 3 मामलों में हुआ आपसी सुलह समझौता माती पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरूआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में की गई । नई किरण में 30 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझानें के बाद 3 परिवारों में आपसी सुलह समझौते के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गई।प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रुरा थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शिवशंकर नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।1
- जालौन: नशेड़ी का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा ➡ट्रक रोककर चालक को किया परेशान ➡घटना के बाद सड़क पर लगा जाम ➡कदौरा थाना क्षेत्र के बेरी रोड का मामला1
- उरई (जालौन)। ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर उतर आए। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व पार्टी की मासिक बैठक उरई स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। पार्टी नेताओं ने बताया कि वे पहले ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन कर चुके हैं। इसके बाद कार्यकर्ता किसानों के साथ जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मांग की गई कि ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। साथ ही बटाईदार किसानों को भी मुआवजा देने, कृषि ऋण माफ करने, खाद्य सामग्री व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई। सपा नेताओं ने यह भी मांग की कि क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए और किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं। इस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में सांसद नारायणदास अहिरवार, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय,पूर्व सांसद श्रीराम पाल,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,तिलकचंद्र अहिरवार,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जालौन गुलाब सिंह जाटव,जमालुद्दीन,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव,महेश शिरोमणि,समर सिंह चौहान, दीपू त्रिपाठी,विवेक यादव,ज्ञानेंद्र निरंजन,मनोज अहिरवार,सर्वेश यादव,लल्ला यादव सभासद, शवीउद्दीन,शैलेन्द्र श्रीवास,बब्बू पाल, रामेंद्र त्रिपाठी, अनिल प्रजापति,महिला मंच की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, मांडवी निरंजन,दीपशिखा श्रीवास,अनुराधा कठेरिया,रश्मि पाल सहित अन्य सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- जालौन जनपद के गोहन थाना क्षेत्र के पड़कुला गांव में छेड़खानी का विरोध करना एक किशोरी को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि जब किशोरी के माता-पिता उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंगों की पिटाई से किशोरी बेहोश हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय उसे रफादफा करने की कोशिश की। न्याय न मिलने पर किशोरी अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत करने पहुंची, जहां वह बेहोश हो गई। परिजनों ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।2
- जनपद जालौन में हाल ही में हुई ओलावृष्टि, तेज बारिश और आंधी से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस आपदा के बाद अब मुआवजे की मांग तेज होती जा रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग कर रहे हैं। बीते शनिवार शाम अचानक बदले मौसम ने पूरे जनपद में कहर बरपा दिया। तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी हजारों एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया। गेहूं, जौ और मूंग जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह चौपट हो गईं, जिससे किसानों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसी गंभीर स्थिति को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष अंतर सिंह पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। बसपा नेताओं का कहना है कि विकास खंड कुठौंद, रामपुरा, माधौगढ़ और कोंच तहसील सहित कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। पार्टी ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से फसल क्षति का पारदर्शी सर्वे कराए और किसानों को उनके नुकसान के अनुसार उचित मुआवजा उपलब्ध कराए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही सर्वे पूरा कर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। वाइट -अतर सिंह पाल (जिलाध्यक्ष बसपा)।1
- जालौन : कदौरा में “हाई वोल्टेज ड्रामा” नशे में बाइक सवारों का हंगामा।। कदौरा क्षेत्र के बेरी रोड पर लहरा के पास कुछ दूरी पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब बाइक सवार युवकों ने सड़क पर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और उन्होंने एक ट्रक चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक सड़क पर ही ट्रक को रोककर चालक से बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला “हाई वोल्टेज ड्रामा” में बदल गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि आसपास मौजूद लोगों का कहना है कि बाइक सवार खुद ही नशे में थे और असंतुलित होकर गिरने की स्थिति में थे, लेकिन इसके बावजूद वे ट्रक चालक पर आरोप लगाकर हंगामा करते रहे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी गंभीर चोट की खबर नहीं है, लेकिन घटना ने सड़क सुरक्षा और नशे में वाहन चलाने की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। अपील: नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आपकी और दूसरों की1
- करियारी गांव पहुंचे विधायक, बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा हमीरपुर। जिले की सरीला तहसील के अंतर्गत करियारी गांव में स्थानीय विधायक ने खेतों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। बीते दिन हुई भीषण बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसे लेकर विधायक स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का निरीक्षण किया। विधायक ने खेतों में जाकर फसलों की स्थिति देखी और प्रभावित किसानों से बातचीत कर नुकसान का आकलन किया। किसानों ने बताया कि अचानक हुई तेज बारिश से उनकी खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और शासन स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसानों की सूची तैयार की जाए, ताकि राहत कार्य में तेजी लाई जा सके। गांव में विधायक के पहुंचने पर किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं और प्रशासन से शीघ्र मदद की मांग की। विधायक ने भरोसा दिलाया कि किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। रिपोर्ट -रोहित राजपूत3
- शिकायतकर्ता प्रियांशु सोनकर पुत्र शिवकांत निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रुरा से सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20,000 रुपए की साइबर ठगी की गई ।जिसकी शिकायत पीड़ित ने 31/03/26 थाने में की।वहीं थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 20,000 हजार रुपए वापस कराए गए।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।1