logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन: नशेड़ी का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा ➡ट्रक रोककर चालक को किया परेशान ➡घटना के बाद सड़क पर लगा जाम ➡कदौरा थाना क्षेत्र के बेरी रोड का मामला

15 hrs ago
user_Dev Patel
Dev Patel
रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

जालौन: नशेड़ी का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा ➡ट्रक रोककर चालक को किया परेशान ➡घटना के बाद सड़क पर लगा जाम ➡कदौरा थाना क्षेत्र के बेरी रोड का मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन: नशेड़ी का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा ➡ट्रक रोककर चालक को किया परेशान ➡घटना के बाद सड़क पर लगा जाम ➡कदौरा थाना क्षेत्र के बेरी रोड का मामला
    1
    जालौन: नशेड़ी का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा
➡ट्रक रोककर चालक को किया परेशान
➡घटना के बाद सड़क पर लगा जाम 
➡कदौरा थाना क्षेत्र के बेरी रोड का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शिवशंकर नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के रोशनमऊ गांव में दो पक्षों में झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शिवशंकर नाम के युवक पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 📰 खबर — कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 🔴 प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि 2 अप्रैल 2026 को थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर बंथा मार्ग पर राजाबाबू (निवासी झखरा, कानपुर नगर) की चाकू से हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था। इस संबंध में मृतक के पिता रामलखन वर्मा द्वारा 3 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। 🔎 जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राजाबाबू का पिछले दो वर्षों से कोमल नाम की युवती से प्रेम संबंध था और दोनों की शादी 7 मई 2026 को तय थी। इसी बीच कोमल का संपर्क सागर नाम के युवक से हुआ, जिससे उसका प्रेम संबंध हो गया। शादी तय होने की जानकारी मिलने पर सागर और कोमल ने मिलकर राजाबाबू को रास्ते से हटाने की साजिश रची। घटना के दिन कोमल लगातार मृतक की लोकेशन सागर को देती रही, जिसके बाद सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजाबाबू की चाकू से हत्या कर दी। 👮‍♂️ पहले ही हो चुकी थी गिरफ्तारी पुलिस ने इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी सागर, आरोपी युवती कोमल और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल और आरोपी के कपड़े भी बरामद किए गए थे। 🚨 फरार आरोपी भी गिरफ्तार इसी क्रम में सोमवार (6 अप्रैल 2026) को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी ललित नागर (निवासी टिकरा, बिठूर, कानपुर नगर) को शिवली क्षेत्र के मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। 📌 बरामदगी जामा तलाशी में 220 रुपये नकद बरामद 👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह समेत थाना शिवली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। आगे की कार्रवाई गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    2
    📰 खबर — कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
🔴 प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार
कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते चलें कि 2 अप्रैल 2026 को थाना शिवली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर बंथा मार्ग पर राजाबाबू (निवासी झखरा, कानपुर नगर) की चाकू से हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया था। इस संबंध में मृतक के पिता रामलखन वर्मा द्वारा 3 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
🔎 जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक राजाबाबू का पिछले दो वर्षों से कोमल नाम की युवती से प्रेम संबंध था और दोनों की शादी 7 मई 2026 को तय थी। इसी बीच कोमल का संपर्क सागर नाम के युवक से हुआ, जिससे उसका प्रेम संबंध हो गया। शादी तय होने की जानकारी मिलने पर सागर और कोमल ने मिलकर राजाबाबू को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
घटना के दिन कोमल लगातार मृतक की लोकेशन सागर को देती रही, जिसके बाद सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजाबाबू की चाकू से हत्या कर दी।
👮‍♂️ पहले ही हो चुकी थी गिरफ्तारी
पुलिस ने इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी सागर, आरोपी युवती कोमल और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल और आरोपी के कपड़े भी बरामद किए गए थे।
🚨 फरार आरोपी भी गिरफ्तार
इसी क्रम में सोमवार (6 अप्रैल 2026) को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी ललित नागर (निवासी टिकरा, बिठूर, कानपुर नगर) को शिवली क्षेत्र के मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
📌 बरामदगी
जामा तलाशी में 220 रुपये नकद बरामद
👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह समेत थाना शिवली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया।
घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नोनारी गांव में शराब न देने पर सेल्समैन पर जानलेवा हमला, डेरापुर में केस दर्ज डेरापुर थाना क्षेत्र में दुकान बंद होने के बाद शराब न देने पर दबंगों द्वारा सेल्समैन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 26 मार्च की रात ग्राम नोनारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान बंद की जा रही थी, तभी गोलू, गुडलक व चार अज्ञात लोग पहुंचे और शराब मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे सेल्समैन बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें सोमवार करीब 4 बजे बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नोनारी गांव में शराब न देने पर सेल्समैन पर जानलेवा हमला, डेरापुर में केस दर्ज
डेरापुर थाना क्षेत्र में दुकान बंद होने के बाद शराब न देने पर दबंगों द्वारा सेल्समैन पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार 26 मार्च की रात ग्राम नोनारी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान बंद की जा रही थी, तभी गोलू, गुडलक व चार अज्ञात लोग पहुंचे और शराब मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे सेल्समैन बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस ने नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें सोमवार करीब 4 बजे  बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई भीषण ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों गांवों के किसान तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने क्षेत्रीय लेखपालों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही दफ्तर में बैठकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। किसानों का आरोप है कि रिपोर्ट में मात्र 20 प्रतिशत नुकसान दर्शाया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर है। उनके अनुसार कई खेतों में 90 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियां झड़ गई हैं, जिससे प्रति बीघा केवल एक या दो कुंतल उत्पादन की ही उम्मीद बची है। साथ ही पशुओं के लिए चारा और भूसा मिलने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की निगरानी में लेखपालों की टीम दोबारा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि सही आंकलन के आधार पर नई रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को उचित राहत मिल सके।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र में बीते शनिवार को हुई भीषण ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों गांवों के किसान तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की। किसानों ने क्षेत्रीय लेखपालों की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही दफ्तर में बैठकर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
किसानों का आरोप है कि रिपोर्ट में मात्र 20 प्रतिशत नुकसान दर्शाया गया है, जबकि वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर है। उनके अनुसार कई खेतों में 90 से 100 प्रतिशत तक फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की बालियां झड़ गई हैं, जिससे प्रति बीघा केवल एक या दो कुंतल उत्पादन की ही उम्मीद बची है। साथ ही पशुओं के लिए चारा और भूसा मिलने की संभावना भी लगभग खत्म हो गई है।
किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी प्रदुमन कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की निगरानी में लेखपालों की टीम दोबारा मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि सही आंकलन के आधार पर नई रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि किसानों को उचित राहत मिल सके।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शिकायतकर्ता प्रियांशु सोनकर पुत्र शिवकांत निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रुरा से सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20,000 रुपए की साइबर ठगी की गई ।जिसकी शिकायत पीड़ित ने 31/03/26 थाने में की।वहीं थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 20,000 हजार रुपए वापस कराए गए।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
    1
    शिकायतकर्ता प्रियांशु सोनकर पुत्र शिवकांत निवासी ग्राम सलेमपुर थाना रुरा से सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20,000 रुपए की साइबर ठगी की गई ।जिसकी शिकायत पीड़ित ने 31/03/26 थाने में की।वहीं थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए  शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 20,000 हजार रुपए वापस कराए गए।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्यवाही से शिकायतकर्ता ने जनपद कानपुर देहात पुलिस का धन्यवाद दिया।थाना रुरा साइबर हेल्प डेस्क द्वारा यह जानकारी साझा करने के साथ ही लोगों से अपील की गई कि बैकिंग जानकारी, ओटीपी व पासवर्ड की जानकारी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.