नगर परिषद पानसेमल के नवनियुक्त एल्डरमैनो का किया स्वागत पानसेमल। विधायक जन सेवा कार्यालय पर विधायक श्याम बरडे द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैनो का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद पानसेमल में वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के एल्डरमैन नियुक्त होने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी।नवनियुक्त एल्डरमैन गोविंद जोशी, देवीदास साटोटे, शैलेंद्र (मन्ना जी) शुक्ला तथा श्रीमती योगिता मुकेश सावले का पुष्पहार से स्वागत किया।विधायक श्याम बरडे ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी पार्टी के वरिष्ठ एवं जिम्मेदार कार्यकर्ता रहे हैं। निश्चित ही आपकी नियुक्ति से परिषद को नई ऊर्जा और शक्ति मिलेगी। आपके अनुभव, सेवा भाव और पार्टी के प्रति निष्ठा से नगर के विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त प्रतिनिधि पूर्ण निष्ठा,पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।इस दौरान जिला महामंत्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम सोनाने, मनोहर पटेल, लोकेश शुक्ला,मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन,राजेंद्र शितोले, कन्हैया जैन,देवराज दादा पाटिल, जलगोन मंडल अध्यक्ष चेनसिंह गदरे, उत्तम चौहान, योगेश जैन,प्रेम सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन चौहान, मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी, नगर पटेल संजू सावले,पार्षद प्रतिनिधि मंगल शामेशाह, विक्की सिरसाट,गोलू ठाकुर, प्रकाश सावले,मुकेश सावले, विजय भाई,पाबुदान चौहान, अजमल राठौड़, सरपंच, जनपद प्रतिनिधि,वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर परिषद पानसेमल के नवनियुक्त एल्डरमैनो का किया स्वागत पानसेमल। विधायक जन सेवा कार्यालय पर विधायक श्याम बरडे द्वारा नवनियुक्त एल्डरमैनो का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद पानसेमल में वरिष्ठ नेता एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के एल्डरमैन नियुक्त होने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी।नवनियुक्त एल्डरमैन गोविंद जोशी, देवीदास साटोटे, शैलेंद्र (मन्ना जी) शुक्ला तथा श्रीमती योगिता मुकेश सावले का पुष्पहार से स्वागत किया।विधायक श्याम बरडे ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी पार्टी के वरिष्ठ एवं जिम्मेदार कार्यकर्ता रहे हैं। निश्चित ही आपकी नियुक्ति से परिषद को नई ऊर्जा और शक्ति मिलेगी। आपके अनुभव, सेवा भाव और पार्टी
के प्रति निष्ठा से नगर के विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त प्रतिनिधि पूर्ण निष्ठा,पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।इस दौरान जिला महामंत्री सचिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष राम सोनाने, मनोहर पटेल, लोकेश शुक्ला,मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन,राजेंद्र शितोले, कन्हैया जैन,देवराज दादा पाटिल, जलगोन मंडल अध्यक्ष चेनसिंह गदरे, उत्तम चौहान, योगेश जैन,प्रेम सिंह पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन चौहान, मंडल महामंत्री प्रकाश जोशी, नगर पटेल संजू सावले,पार्षद प्रतिनिधि मंगल शामेशाह, विक्की सिरसाट,गोलू ठाकुर, प्रकाश सावले,मुकेश सावले, विजय भाई,पाबुदान चौहान, अजमल राठौड़, सरपंच, जनपद प्रतिनिधि,वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- पानसेमल ।भगवान महावीर की जयंती पर सकल जैन श्रीसंघ द्वारा अहिंसा परमोधर्म संदेश के साथ मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली।जलगोन रोड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में महावीर भगवान के जयकारों के साथ आसपास ग्रामों से समाजजन शामिल रहे।समाज के वरिष्ठजनों ने भगवान महावीर के आदर्शो पर चलने की बात कहते हुए सभी को जयंती की बधाई दि।समाज के वरिष्ठ अशोक जैन ने कहा कि जियो और जीने दो के संदेश के साथ शोभायात्रा निकाली जो महात्मा गांधी पब्लिक स्कूल में समाप्त हुई,जहां छोटे बच्चों ने सुंदर गीतों,कविताओं की प्रस्तुतियां दी।समाज द्वारा प्रश्न उत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसके बाद समाजजनों ने स्नेहभोज और प्रसादी प्राप्त कर समापन किया।आयोजन में नगर सहित आमदा,जूनापानी,दौड़वाडा,टेमला, जलगोन व अन्य ग्रामों से समाजजन शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन मनु जैन ने किया समाज के अध्यक्ष हेमंत जैन बिन्नी द्वारा सभी का आभार जताया।1
- निवाली: श्रीराम वनवास के प्रसंग पर भावुक हुए श्रद्धालु, श्रीराम-सीता के स्वरूपों ने किया मंत्रमुग्ध : वन गमन दौरान श्रोताओं की आंखें छलकी निवाली।31 मार्च मंगलवार ( स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी) नगर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान आज 'श्रीराम वनवास' का हृदयस्पर्शी प्रसंग सुनाया गया। प्रख्यात कथावाचक पंडित रमेश चन्द्र शर्मा ने जब प्रभु श्रीराम के वन गमन का मार्मिक वर्णन किया, तो पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालुओं की आँखें छलक आईं। भक्ति और भाव का अनूठा संगम कथा के दौरान जब श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूप मंच पर अवतरित हुए, तो पूरा वातावरण 'जय श्री राम' के जयघोष से गुंजायमान हो गया। पंडित जी ने अपनी सुमधुर वाणी में बताया कि कैसे पिता के वचनों को निभाने के लिए प्रभु ने राजसी सुखों का त्याग कर सहर्ष वनवास स्वीकार किया। उनके साथ माता सीता और अनुज लक्ष्मण का वन की ओर प्रस्थान करना त्याग और कर्तव्य की पराकाष्ठा को दर्शाता है। मार्मिक भजनों पर थिरके श्रद्धालु कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए वनवास प्रसंग के भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। झांकी के माध्यम से दिखाए गए इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह को त्रेतायुग की जीवंत अनुभूति कराई। नगर में भक्तिमय माहौल श्रीराम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। स्थानीय आयोजन समिति ने बताया कि कथा के माध्यम से नई पीढ़ी को रामायण के आदर्शों और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में भगवान की आरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ दिन की कथा का विश्राम हुआ।4
- खरगोन जिले के गोगावां में इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़, 2 अलग-अलग कार्रवाई में 15 अवैध हथियार बरामद।1
- सेंधवा (निमाड़): सेंधवा के समीप ग्राम चाटली में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही सगे बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मक्का बेचने की बात को लेकर पिता भुवान सिंह और उसके बेटे आकाश के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल आकाश को 108 एंबुलेंस की सहायता से सेंधवा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बड़वानी रेफर कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना सेंधवा ग्रामीण थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घायल आकाश की मां और पत्नी ने घटना को लेकर दुख जताते हुए बताया कि मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।1
- पेट्रोल डीजल को ला रहे जहाज से नेवी के जवान ने किया विडिओ वाइरल, कहाँ दुनिया मे पेट्रोल डीजल के भाव दुगुने हो गए है क्युकी युद्ध चल रहा है। परन्तु हमें गर्व होना चाहिए की हम भारतीय है और हमारे देश मे पेट्रोल, डीजल के भाव नहीं बड़े है। जो पहले भाव थे आज भी वही है। हम् भारतीय है हमें अपने देश का साथ देना चाहिए और भारतीय सरकार पर गर्व करना चाहिए।1
- आलीराजपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक, निकला भव्य वरघोड़ा आलीराजपुर:- जैन समाज द्वारा भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पंजाब केसरी वल्लभसूरी संप्रदाय की साध्वीजी श्री स्मित दर्शिता श्रीजी आदि ठाणा-4 की निश्रा में सभी धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। 31 मार्च, चैत्र सुदी तेरस के अवसर पर प्रातः मंदिरजी में भगवान का अभिषेक, अष्टप्रकारी पूजा एवं स्नात्र पूजा आयोजित की गई। इसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से बैंड-बाजों के साथ भगवान श्री महावीर स्वामी का भव्य वरघोड़ा सुंदर पालकी में निकाला गया। वरघोड़े में भगवान का चित्र विराजमान करने, प्रथम पालकी उठाने तथा प्रभावना का लाभ रमेशचंद्र-रतिचंद्र जैन परिवार द्वारा लिया गया। वरघोड़े के दौरान श्रद्धालु नाश्ते गाते हुए “जियो और जीने दो” के जयघोष करते नजर आए। इस वर्ष का वरघोड़ा ऐतिहासिक रहा। नगर में कई जैन परिवारों द्वारा आकर्षक झांकियां और तोरण द्वार सजाए गए। वरघोड़े के पश्चात स्वामिवात्सल श्री हेमेंद्रसूरी भवन में आयोजित किया गया। दोपहर में मंदिरजी में महिला मंडल द्वारा विशेष पूजा पढ़ाई गई, जबकि रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा भावपूर्ण भक्ति का आयोजन किया गया। विशेष सजावट करने वाले परिवारों को सातम ग्रुप आलीराजपुर की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें प्रथम प्रभावचंद्र-हरकचंद्र परिवार, द्वितीय संजय कुमार-शांतिलाल परिवार एवं तृतीय नवीन कुमार-कमलचंद्र परिवार रहे। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जैन समाज द्वारा 5 अप्रैल रविवार को जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बस स्टैंड स्थित आजाद भवन में किया जाएगा। यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।1
- Post by SNY R LIVE MP1
- पानसेमल। खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर नेत्रहीन बुजुर्ग हादसे का शिकार हो गया जिसमें उसे गंभीर चोट आई है।घटना खड़ीखम के निकट हुई जिसमें नेत्रहीन मिचरा पिता फूलसिंह वास्कले उम्र करीब 60 वर्ष निवासी नांदीयाबढ़ गंभीर घायल हुआ है।ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित FRV वाहन पहुंचा ड्यूटी पर तैनात पायलट निकेश पाटिल,आरक्षक नवीन अटोदे ने शासकीय अस्पताल पानसेमल पहुंचाया।डॉक्टर सीताराम सोलंकी ने स्टाफ के साथ उपचार करवाया।इसी घटना में बाइक पर सवार गणेश पिता मोहन चौहान उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पानसेमल घायल हुए हैं।मोतीराम तुकाराम गिरासे ,युवराज गिरासे,दिलीप पवार,भाईदास चौधरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार एंबुलेंस पर ड्यूटी दे रहे,मोहन बर्डे,अटेंडर रमेश चौहान ने मिचरा वास्कले को हायर सेंटर ले जाया गया।प्रत्यदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार द्वारा लापरवाही से बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों घायल हुए हैं वही घटना कैसे हुई यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घायलों के सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे।4