जमुई की घटना पर इरफान अंसारी का बिहार सरकार पर हमला कहा—मां-बेटी और बेटियां सुरक्षित नहीं, बिहार में फिर कायम हो गया जंगलराज। बड़ी खबर: जामताड़ा। बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी मामले को लेकर जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। डॉ. इरफान अंसारी ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि बिहार में मां-बेटी और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जमुई में बच्ची के साथ जिस तरह की घटना सामने आई है, वह समाज और शासन-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने सरकार से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ऐसी घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि जमुई में 19 सितंबर की घटना से संबंधित वीडियो 20 सितंबर को वायरल हुआ था। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जमुई की घटना पर इरफान अंसारी का बिहार सरकार पर हमला कहा—मां-बेटी और बेटियां सुरक्षित नहीं, बिहार में फिर कायम हो गया जंगलराज। बड़ी खबर: जामताड़ा। बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी मामले को लेकर जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। डॉ. इरफान अंसारी ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि बिहार में मां-बेटी और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जमुई में बच्ची के साथ जिस तरह की घटना सामने आई है, वह समाज और शासन-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने सरकार से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ऐसी घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि जमुई में 19 सितंबर की घटना से संबंधित वीडियो 20 सितंबर को वायरल हुआ था। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- *बैजना 31 नंबर में कर्मियों से मारपीट के विरोध में फूटा गुस्सा, सुरक्षा की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने ठप किया उत्पादन, ECL प्रबंधन और CISF पर उठे सवाल* *मुगमा, निरसा:* ECL मुगमा एरिया के बैजना 31 नंबर में बीती रात केबल चोरों द्वारा 5 कर्मियों के साथ की गई बर्बर मारपीट के विरोध में आज सुबह से संयुक्त मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। सुरक्षा की मांग को लेकर सभी यूनियन के संयुक्त मोर्चा ने एकजुट होकर खदान का उत्पादन पूरी तरह से ठप कर दिया है। सुबह से ही सैकड़ों मजदूर और कर्मी खदान के मुहाने पर धरने पर बैठ गए हैं। *ECL और CISF की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल* आक्रोशित कर्मियों का कहना है कि मुगमा एरिया में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन ECL प्रबंधन और CISF सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। रात के अंधेरे में भारी संख्या में चोर खदान में घुस जाते हैं और हथियार के बल पर कर्मियों को पीटकर केबल काटकर ले जाते हैं। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा, "अगर रात 3 बजे 50-60 चोर खदान में घुसकर कर्मियों को मार सकते हैं तो यह सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह से विफलता है। CISF कैंप बगल में होने के बावजूद कर्मी सुरक्षित नहीं हैं। जब तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिलती और दोषी चोरों की गिरफ्तारी नहीं होती, उत्पादन बंद रहेगा।" इधर उत्पादन ठप होने से ECL को लाखों का नुकसान होने की आशंका है। प्रबंधन की ओर से कर्मियों को समझाने का प्रयास जारी है, लेकिन संयुक्त मोर्चा अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।5
- नशा मुक्ति जागरूकता को ले पुलिस ने कराया फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजित। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा थाना, प्रभारी शशि कपूर के द्वारा रविवार को मार्गोमुंडा पंचायत भवन के समीप मैदान में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।जहाँ क्षेत्र के कई युवाओं की टीम ने भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस इंस्पेक्टर राउतू होनहागा पहुंचे।इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से पुलिस के साथ आपसी तालमेल बनाए रखने, दोस्ताना रवैया अपनाने तथा पुलिस को सहयोग करने की अपील की साथ ही लोगों को नशे से दूर रहने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं आवश्यक कागजात साथ रखने के प्रति जागरूक किया गया।तथा साइबर अपराध से बचने और एक दूसरे को जागरूक करने की अपील kiya।मौके पर सुग्गापहाड़ी पंचायत के मुखिया बाबूराम मुर्मू, सुशील मरांडी, मनोज पंडित, गंगाधर मंडल, बिहुलाल हांसदा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।1
- कृषि बाजार में पिकअप ने मजदूर को मारी टक्कर, मौत के बाद मंडी में प्रदर्शन1
- सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की ओर से बेलियाजोड़ चबूतरा पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामाजिक जागरूकता युवा संगठन, मसलिया की ओर से बेलियाजोड़ चबूतरा पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ बेसरा ने की। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण व सामाजिक एकता पर चर्चा हुई। संगठन ने गांव-गांव जाकर संवाद व समाजहित में कार्य करने की बात कही। मौके पर कई सदस्य मौजूद थे।1
- भूली मोड़ पर दिनदहाड़े गूंजा गोलियों का शोर, महिला समेत दो को मारी गोली 7 खोखा बरामद, वारदात के बाद फरार हुए अपराधी—CCTV से खुलेगा राज?1
- 47 वर्षों की परंपरा के साथ गणपति को दी भावुक विदाई कायस्थपाड़ा के राउतपाड़ा में विधि-विधान से पूजा के बाद निकली भव्य विसर्जन यात्रा, ढोल-ताशे के साथ राजा बांध पहुंचे श्रद्धालु। जामताड़ा। कायस्थपाड़ा स्थित राउतपाड़ा में गणेश चतुर्थी के सातवें दिन सोमवार को भगवान गणपति की प्रतिमा का भावुक माहौल में विसर्जन किया गया। पिछले 47 वर्षों से चली आ रही गणपति पूजा की परंपरा के तहत इस वर्ष भी मोहल्ले में भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी। विसर्जन से पूर्व मोहल्ले की महिलाओं ने भगवान गणपति को तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद ढोल-ताशे के साथ गणपति की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए स्थानीय राजा बांध पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समिति के सदस्य सचिन राउत ने बताया कि वर्ष 1979 में मोहल्ले के राउत परिवार के सदस्यों ने गणपति पूजा की शुरुआत की थी। तभी से यह परंपरा निरंतर चली आ रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणपति महोत्सव का आयोजन किया। समिति के सदस्य प्रदीप राउत ने कहा कि कायस्थपाड़ा में पिछले 47 वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की जा रही है। यह परंपरा मोहल्ले के लोगों की आस्था और एकजुटता का प्रतीक बन चुकी है। सातवें दिन पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं सहित मोहल्ले के लोगों ने भावुक मन से गणपति को विदाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान पूरे रास्ते श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते रहे। माहौल भक्तिमय बना रहा। मौके पर समिति के सदस्य प्रमोद राउत, राजा राउत, ब्रजेश राउत, जीतू, अंश, राज, विष्णु राउत, प्रीतम, करण राउत, विनय राउत, सोनू राउत, राजीव राउत, दिव्यज्योति सरकार, रोहित बाउरी, राहुल कुमार, बजरंगी, देव सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।1
- जमुई की घटना पर इरफान अंसारी का बिहार सरकार पर हमला कहा—मां-बेटी और बेटियां सुरक्षित नहीं, बिहार में फिर कायम हो गया जंगलराज। बड़ी खबर: जामताड़ा। बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी मामले को लेकर जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। डॉ. इरफान अंसारी ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि बिहार में मां-बेटी और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जमुई में बच्ची के साथ जिस तरह की घटना सामने आई है, वह समाज और शासन-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने सरकार से महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ऐसी घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि जमुई में 19 सितंबर की घटना से संबंधित वीडियो 20 सितंबर को वायरल हुआ था। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- लोहारंगी में रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से दो नाबालिग गंभीर सिर में लगी गंभीर चोट, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों धनबाद रेफर1