Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेंशन का भुगतान बिना रुकावट जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण करना अनिवार्य बिरधा पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन का भुगतान बिना रुकावट जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण करना अनिवार्य है जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च तक है
Pritam Kumar
पेंशन का भुगतान बिना रुकावट जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण करना अनिवार्य बिरधा पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन का भुगतान बिना रुकावट जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण करना अनिवार्य है जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च तक है
- Manish Kumarबाराहाट, बांका, बिहार💣8 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- चांदन (बांका): चांदन प्रखंड के पाण्डेय टोला स्थित चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। पूरे नवरात्रि के दौरान जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ती रही, वहीं शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन किया गया।बताया जाता है कि लगभग 70 वर्ष पूर्व पोद्दार समाज द्वारा स्थापित इस मंदिर की विशेष मान्यता है। समय के साथ यह मंदिर भव्य स्वरूप ले चुका है और नवरात्रि के अवसर पर यहां हर वर्ष भव्य मेला का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं।नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंडित आचार्य विपिन पाण्डेय एवं पूजक प्रभाकर पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके पश्चात माता रानी को महाप्रसाद के रूप में खीर का भोग लगाया गया।समापन के अवसर पर हवन और कन्यापूजन के साथ मां दुर्गा का विसर्जन किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। हवन कार्यक्रम में डब्लू पोद्दार, नीलम देवी, रूपा देवी, अरविंद वर्मा, रतन पोद्दार, पूनम, सदानंद पोद्दार, जीतन देवी, अमित, मनोज पोद्दार, टुनी, कारू, कुणाल, प्रभात, शुभम, प्रदीप, रिंकू, सागर एवं गौतम सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय समिति एवं समाज के लोगों का सराहनीय योगदान रहा। प्रमुख रूप से अबधेश पोद्दार उर्फ डब्लू, दीपू पोद्दार, मनोज पोद्दार, संजीव पोद्दार, प्रदीप पोद्दार, रिंकू पोद्दार, दिनेश पोद्दार, डॉ. राजेश वर्मा, संतोष पोद्दार एवं आदित्य पोद्दार सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से लगे रहे। नवरात्रि के इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालुओं के बीच आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार प्रशांत किशोर बांका पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। बांका शहर के विजयनगर स्थित मधुबन बिहार होटल में आयोजित बैठक में प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं के साथ अहम चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने बिहार नव निर्माण अभियान को लेकर अपनी रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर जिले में संगठन को मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जाएगा। 📍स्थान: बांका ✍️ संवाददाता: बिकाश शर्मा1
- बिरधा पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन का भुगतान बिना रुकावट जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण करना अनिवार्य है जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च तक है2
- Post by N.k.choudhary1
- उक्त थाना क्षेत्र के खुटहन गांव में एक सनकी चाचा ने अपने तीन सगे भतीजा भतीजी को कटर मशीन से गला रेत कर हत्या कर दिया। इसके बाद खुद भी गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश किया है ,जिसे गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल भेज दिया गया है ,मृतकों की पहचान उक्त गांव निवासी गुड्डू पाल के पुत्र अनीश कुमार (10 वर्ष), आयुष कुमार (7 वर्ष) व अनुष्का कुमारी( 5 वर्ष) शामिल है। आरोपी अमंत पाल ने घटना का अंजाम दिया इसकी खुलासा नहीं होे पाया है, ग्रामीणों के अनुसार आरोपी आज सुबह घर से बाइक पर सवार होकर व कहीं निकला था। जब घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया। उसकी भाभी अनीता देवी बाथरूम में स्नान कर रही थी। जिसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई। दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों का बारी-बारी से गला रेट कर हत्या कर दिया। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। घटना की सूचना पर गांव में अपना तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। आनन -फानन में उसे इलाज के लिए हसपुरा सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया है।वही ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना हसपुरा थाना के पुलिस को दिया गया सूचना मिलते ही हसपुरा पुलिस तथा दाउदनगर अनुमंडल एसडीपीओ अशोक कुमार दास मौके पर पहुंच सभी शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है,जानकारी के अनुसार मृतक बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करता है।1
- G.Classes के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम,कई बच्चे fast डिवीजन से किया पास। #Sanokhar #गंगारामपुर #bhagalpur #kahalgaon1
- पूरी दुनिया के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते हुए दिखाई दे रहे हैं... लेकिन भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है...1
- चांदन (बांका): चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोरिया-चांदन मुख्य मार्ग स्थित गोंनोवारी गांव में शुक्रवार की देर रात एक रिटायर्ड आर्मी जवान के घर अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि करीब 10-12 की संख्या में आए बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए नकदी और जेवरात लूट लिए।पीड़ित सदानंद मंडल (पिता स्व. विष्णु लाल मंडल) ने बताया कि देर रात करीब 12:30 बजे अपराधी संभवतः पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे और अंदर आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने पैसे की मांग करते हुए उन्हें और उनकी पत्नी को धमकाया। विरोध करने पर उनकी पत्नी को भी बेहोश कर दिया गया। बाद में अपराधियों ने करीब 10 हजार रुपये नकद सहित घर में रखे जेवरात लूट लिए।पीड़ित की पत्नी हुशनारा मंडल ने बताया कि उस रात गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला था, जिसका फायदा उठाकर अपराधी अंदर घुस आए। बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उन्हें “सुपारी” मिली है और परिवार के बारे में पूछताछ करने लगे। इसके बाद उन्होंने मंगलसूत्र, सोने की बालियां, नथिया, पायल एवं दो अंगूठी लूट ली।घटना के बाद हुशनारा मंडल ने हिम्मत दिखाते हुए आसपास के लोगों को जगाया और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी संभवतः चोरी के इरादे से आए थे, लेकिन घरवालों के जाग जाने के कारण घटना ने डकैती का रूप ले लिया।इधर, चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने कुछ साक्ष्य एकत्र किए हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1