Shuru
Apke Nagar Ki App…
भीषण जाम: मरीज और गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी मिर्जापुर के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सामने लगने वाले भीषण जाम से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस जाम के कारण मरीज, गर्भवती महिलाएं और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मंडलीय चिकित्सालय पहुंचने में मुश्किल हो रही है। मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से इस संबंध में ठोस कार्रवाई की मांग की है।सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस भीषण जाम से राहत दिलाने के लिए कदम उठाए जाएं। जिला मुख्यालय से मंडलीय एवं ट्रामा सेंटर जाने वाला मुख्य मार्ग आए दिन जाम से घिरा रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
Mirzapur Samachar
भीषण जाम: मरीज और गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी मिर्जापुर के जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के सामने लगने वाले भीषण जाम से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस जाम के कारण मरीज, गर्भवती महिलाएं और दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मंडलीय चिकित्सालय पहुंचने में मुश्किल हो रही है। मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से इस संबंध में ठोस कार्रवाई की मांग की है।सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस भीषण जाम से राहत दिलाने के लिए कदम उठाए जाएं। जिला मुख्यालय से मंडलीय एवं ट्रामा सेंटर जाने वाला मुख्य मार्ग आए दिन जाम से घिरा रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर तहसील लालगंज से दूरसंचार सेवाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण जनहित मुद्दा सामने आया है। प्रयाग नेशनल टीवी न्यूज़ के पत्रकार संतोष कुमार के अध्यक्षता में और स्थानीय क्षेत्र के जागरूक नागरिकों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों— Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea तथा सरकारी उपक्रम Bharat Sanchar Nigam Limited—द्वारा दिए जा रहे प्रीपेड रिचार्ज प्लानों की वैधता और बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता व्यक्त की है। प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि अधिकांश कंपनियां अपने प्रीपेड प्लानों में 30–31 दिन के स्थान पर केवल 27 या 28 दिन की वैधता दे रही हैं, जबकि सामान्य कैलेंडर माह 30 या 31 दिन का होता है। इस व्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को वर्ष में 12 की बजाय 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ता है। *इनकमिंग कॉल बंद होने पर आपत्ति* ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई योजनाओं में रिचार्ज समाप्त होते ही इनकमिंग कॉल सुविधा भी बंद कर दी जाती है। इसे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, श्रमिकों और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत असुविधाजनक बताया गया है। मांग की गई है कि इनकमिंग कॉल सुविधा को अनलिमिटेड अथवा निःशुल्क जारी रखा जाए, क्योंकि यह मूलभूत संचार सेवा है। प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि— सभी दूरसंचार कंपनियों को कम से कम 30–31 दिन की वैधता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं। रिचार्ज समाप्त होने के बाद भी इनकमिंग कॉल सुविधा अनलिमिटेड रखी जाए। उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए आवश्यक नीतिगत दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। रिचार्ज दरों की समीक्षा कर उन्हें किफायती बनाया जाए। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह व्यवस्था समानता के सिद्धांत के अनुरूप नहीं है और उपभोक्ताओं के हितों के विपरीत प्रतीत होती है। उन्होंने प्रशासन से जनहित में शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है। कहां पर उपस्थित। पत्रकार रमेश कुमार मौर्य और भूपनारायण मौर्य, एडवोकेट कमलेश कुमार गौतम, शरद कुमार मौर्य, धनेश्वर गौतम, लालजीत गौतम उमेश सिंह अनिल मौर्य, नित्यानंद मौर्य, अनूप तिवारी, समाज सेवक डॉ अरुण कुमार मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार गौतम, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- Post by Anupam Newspaper1
- Post by Anis Akhtar1
- उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम – Saint Mary School Bhadohi1
- *अदानी ग्रुप की बस से गिरकर कर्मचारी की दर्दनाक मौत* *रविवार की देर रात काम से वापस लौटते समय प्लांट की बस मड़िहान आरहे थे, दर्जनभर कर्मी,गेट पर खड़े थे देवेंद्र,गढ्ढे में कूदने से अनियंत्रित बस से गिरकर पहिए के नीचे दबने से हुए चोटिल,इलाज के दौरान हुई मौत* मड़िहान तहसील क्षेत्र के मड़िहान बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने रविवार रात सड़क दुर्घटना में निर्माणाधीन अदानी मेगा पावर प्लांट में कार्यरत कर्मचारी की बस से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,मड़िहान ददरी कला स्थित 1600 मेगावाट के निर्माणाधीन पावर प्लांट में कार्यदाई संस्था पावर मेक में कार्यरत 40 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र देवेंद्र, निवासी झारखंड, रविवार रात ड्यूटी समाप्त कर कंपनी की बस से मड़िहान लौट रहे थे।कर्मचारियों के आने जाने हेतु कार्यदाई संस्था द्वारा बस की व्यवस्था की गई है। बताया जाता है कि सुरेंद्र बस के गेट के पास खड़े थे। मड़िहान बाजार में सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बस का पहिया पड़ते ही वाहन उछल गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर सुरेंद्र नीचे गिर पड़े और बस के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सहकर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. राधेश्याम वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर, मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया।कुछ ही देर बाद पावर प्लांट के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और निजी वाहन से घायल को ट्रामा सेंटर ले गए।, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मड़िहान पुलिस शव का पंचनामा कर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि प्लांट के कर्मचारी की दुर्घटना में मृत्यु हुई है।किसी के खिलाफ कोई भी तहरीर नहीं मिली है।खुद की लापरवाही के चलते सड़क हादसे में जान गई है।2
- Post by Kayum Gyanpur1
- मिर्जापुर में जंगीरोड स्थित सबरी धर्मकांटा के पास बाइक और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच बीच सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ।1
- मिर्जापुर में मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। संगठन के अध्यक्ष संजय कुमार सोनकर ने बताया कि मनरेगा कर्मियों को पिछले 11 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि होली करीब है, लेकिन वे अपने बच्चों की फीस भी नहीं जमा कर पा रहे है जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्र में संगठन ने मांग की है कि उनका बकाया मानदेय जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि होली तक मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।2
- Post by Anupam Newspaper1