सुने मकान में बर्तन चोरी करने वाले चारों आरोपी सहित बर्तन खरीदने वाला भी चढ़ा पुलिस के हत्थे बलरामपुर/वाड्रफनगर। सुने मकान में चोरी करने वाले 04 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी का माल खरीदने वाले 01 अन्य आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार दिनांक 07.04.2026 को प्रार्थी संदीप कुमार गहरवरिया पिता बाजीलाल गहरवरिया, उम्र 38 वर्ष, ग्राम परसडीहा, चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर, द्वारा चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 31.03.2026 को वह अपने माता-पिता के साथ करीब 10:00 बजे अपने घर ग्राम परसडीहा में आकर देखा घर के दरवाजा का ताला दुटा हुआ था अन्दर जाकर देखने पर पलंग 01 नग, कांस का लोटा 09 नग, पीतल परात 02 नग, स्टील थाली 06 नग, गैस टंकी (इंडियन) 01 नग, पीतल बाल्टी छोटा 01 नग व डेक्ची बड़ा छोटा 02 नग, ट्रेक्टर का बीच सर्पोटिंग रिंग 02 नग, कांस थाली 09 नग, खिड़की 01 नग, कराकट सीट 04 नग, कुल जुमला कीमती करीब 44,500 रूपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में धारा 305, 331(4),317 (2), 3 (5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी की गई कुछ सामग्री को आरोपी सुजीत सोनी पिता संतु सोनी निवासी बरतीकला चौकी वाड्रफनगर के पास बेचना बताने पर, सुजीत सोनी के द्वारा चोरी का सामान खरीदना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी पाँच आरोपियों सुर्यकांत पिता स्व. संजय गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर अटल गहरवरिया पिता विनोद गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर वरदान गहरवरिया पिता इन्द्रदेव गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर धीरेश खैरा पिता शिवरतन खैरा निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर सुजीत सोनी पिता संतु सोनी निवासी बरतीकला चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर जिला- बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सुने मकान में बर्तन चोरी करने वाले चारों आरोपी सहित बर्तन खरीदने वाला भी चढ़ा पुलिस के हत्थे बलरामपुर/वाड्रफनगर। सुने मकान में चोरी करने वाले 04 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी का माल खरीदने वाले 01 अन्य आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार दिनांक 07.04.2026 को प्रार्थी संदीप कुमार गहरवरिया पिता बाजीलाल गहरवरिया, उम्र 38 वर्ष, ग्राम परसडीहा, चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर, द्वारा चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 31.03.2026 को वह अपने माता-पिता के साथ करीब 10:00 बजे अपने घर ग्राम परसडीहा में आकर देखा घर के दरवाजा का ताला दुटा हुआ था अन्दर जाकर देखने पर पलंग 01 नग, कांस का लोटा 09 नग, पीतल परात 02 नग, स्टील थाली 06 नग, गैस टंकी (इंडियन) 01 नग, पीतल बाल्टी छोटा 01 नग व डेक्ची बड़ा छोटा 02 नग, ट्रेक्टर का बीच सर्पोटिंग रिंग 02 नग, कांस थाली 09 नग, खिड़की 01 नग, कराकट सीट 04 नग, कुल जुमला
कीमती करीब 44,500 रूपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में धारा 305, 331(4),317 (2), 3 (5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी की गई कुछ सामग्री को आरोपी सुजीत सोनी पिता संतु सोनी निवासी बरतीकला चौकी वाड्रफनगर के पास बेचना बताने पर, सुजीत सोनी के द्वारा चोरी का सामान खरीदना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी पाँच आरोपियों सुर्यकांत पिता स्व. संजय गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर अटल गहरवरिया पिता विनोद गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर वरदान गहरवरिया पिता इन्द्रदेव गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर धीरेश खैरा पिता शिवरतन खैरा निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर सुजीत सोनी पिता संतु सोनी निवासी बरतीकला चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर जिला- बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
- बंजारा समाज ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया “विश्व बंजारा दिवस” कोंडागांव :- जिले के ब्लॉक फरसगांव में विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर बंजारा समाज द्वारा सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हुए मरीजों के बीच फल वितरण कर इस दिवस को सार्थक रूप से मनाया गया। यह दिन बंजारा समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी परंपराओं, भाषा और इतिहास के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व बंजारा दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज की एकता, स्वाभिमान, संघर्ष और संस्कृति का सम्मान करना है। यह दिवस 8 अप्रैल 1981 को जर्मनी में आयोजित रोमा, जिप्सी और बंजारा समाज की ऐतिहासिक बैठक की स्मृति से भी जुड़ा हुआ है। बंजारा समाज भारत सहित विश्व के कई देशों में अपनी विशिष्ट पहचान के साथ निवास करता है और अपनी परंपराओं को आज भी सहेज कर रखे हुए है। इसी क्रम में फरसगांव ब्लॉक के बंजारा समाज द्वारा बुधवार 8 अप्रैल को सर्वप्रथम समाज की आराध्य देवी मेरामां याड़ी एवं धर्मगुरु संत श्री सेवालाल महाराज जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात समाज के लोगों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल एवं शीतल पेय पदार्थ वितरित किए। _गर्व और प्रेरणा का दिन है विश्व बंजारा दिवस बंजारा समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि विश्व बंजारा दिवस हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। यह दिवस हमें अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और भाषा को संजोकर रखने का संदेश देता है। साथ ही, समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाकर हम अपने अधिकारों और पहचान को मजबूत बना सकते हैं। हमारे पूर्वजों के संघर्ष और इतिहास हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। आइए, हम सभी मिलकर अपने समाज की एकता, संस्कृति और स्वाभिमान को और सशक्त बनाएं। _यह रहे मौजूद इस कार्यक्रम में बंजारा समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ललित भारद्वाज, पूर्व जिला सलाहकार बसंत चौहान, फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर भारद्वाज, जग्गू भारद्वाज, श्रीमती हीराबाई भारद्वाज, राजकुमार भारद्वाज, श्रीमती सुमित्रा भारद्वाज, कमल चौहान, भारत भारद्वाज, हेमराज भारद्वाज, श्रीमती अंजू भारद्वाज, सपना भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।3
- *शहर के कबाड़ी संचालकों के यहां पुलिस की छापेमारी* राजनांदगांव पुलिस ने अवैध कबाड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में एक साथ 7 स्थानों पर छापेमारी की है… इस कार्रवाई में करीब 32 लाख रुपये का सामान जप्त किया गया है। चोरी के सामान की अवैध खरीदी-बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में 7 विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने कोतवाली, सोमनी और चिखली क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप, वाहनों के इंजन, नंबर प्लेट, गैस सिलेंडर और अन्य संदिग्ध सामग्री जप्त की। सबसे बड़ी कार्रवाई सोमनी थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक ट्रक से लगभग 15 लाख रुपये का स्क्रैप बरामद किया गया। *बाइट* "अवैध कबाड़ी कारोबार और चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।"1
- Post by Purushottam verma1
- कामेशपाल की रिपोर्ट *लावारिस कुत्ते ने काटा 7 लोगों को मोहल्ले वासी परेशान* रायपुर l मठपुरैना मैं लावारिस कुत्ते के कारण 4 दिन से परेशान हो रहे थे मोहल्ले वासी ने नगर निगम को फोन करके बोला की हमारे मोहल्ले में एक कुत्ते ने साथ लोगों को काटा है तो वह 1100 में कॉल करके बताया। जिसमें दिन गुरुवार को नगर निगम ने वह लावारिस कुत्ते को पकड़ कर ले जाया गया।2
- जय गौ माता जय गोपाल आमंत्रण-गौ भोज कार्यक्रम गोविंद पथ गौ सेवा संस्थान गौ माता के शरीर पर 33 कोटी देवी देवता विराजमान होते हैं इनको भोग प्रसाद अर्पण करने से सभी देवी देवता तृप्त होते हैं, लिए आईए हम सब मिलकर एक प्रयास करें। गौ भोज कार्यक्रम के लिए। राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे दिनांक 12/4/2026 दिन रविवार को रायपुर के विभिन्न स्थानों पर गौ माता को भोज कराया जाएगा जिस कार्यक्रम को हम प्रतिदिन करने जा रहे हैं आप समस्त गौ भक्तों से निवेदन है कि आप इस कार्यक्रम में आकर के अपना सहयोग प्रदान करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपार सहयोग प्रदान करें। इस भरी गर्मी में गौ माता के लिए हरा चारा पानी की व्यवस्था करने का एक प्रयास किया जा रहा है जो आप सभी के सहयोग से पूर्ण होगा। जय गौ माता जय गोपाल भक्त वत्सल प्रभु जी ने दयाल कार्यक्रम स्थल- S.R मोटर्स राम दरबार के पास कोटा रायपुर1
- दुर्ग में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर, सैकड़ों सूअरों की मौत से हड़कंप1
- राजिम, नवापारा में पुलिस द्वारा सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसके विरोध में पीड़ित और परिजनों ने थाने और नगरपालिका के सामने प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित को चोरी के मामले में पूछताछ करने बुलाया गया और फिर मारपीट की गई। इस दौरान पीड़ित के एक हाथ में गंभीर चोटे आई है। मामला गोबरा नवापारा थाना का है। जानकारी के अनुसार, जुगे माचखंड गोबरा नगर पालिका का सफाई कर्मचारी है। जुगे माचखंड के अनुसार मंगलवार सुबह आरक्षक हुलास साहू उसे सफाई के बहाने थाने लेकर आया था। इसी दौरान आरक्षक ने चोरी की एक घटना के संबंध में पूछताछ शुरू की, फिर वह मारपीट पर उतारू हो गया। पूछताछ के नाम पर उससे बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जिसके बाद आज सुबह पीड़ित के परिजन, मोहल्लेवासी और नगर पालिका के अन्य सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में पीड़ित के साथ गोबरा नवापारा थाने और फिर नगरपालिका पहुंचे और दोषी आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। खबर मिलते ही कांग्रेसी पार्षद और नेता भी थाने पहुंचे और आरोपी आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आम जनता और कर्मचारियों के साथ इस तरह की मारपीट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मी पर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। रिश्वत मांगने का आरोप वहीं इस मामले में पीड़ित की बेटी का आरोप है कि जब वह अपने परिजनों के साथ पिता को छुड़ाने थाना पहुंची तो एक पुलिस वाले ने गाड़ी का टैंक पेट्रोल से फूल कराने पर उसके पिता को छोड़ने की बात कही। इस दौरान उसकी मां और अन्य लोग भी मौजूद थे। क्या है पूरा मामला नवापारा नगर पालिका CMO ने बताया कि नल घर स्थित स्टोर रूम में चोरी हो गई थी। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई थी। इस दौरान पता चला कि जुगे माचखंड को चोरों की कुछ जानकारी है इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई। जिसके बाद उसे पूछताक्ष के लिए ले जाया गया, पूछताक्ष के दौरान उसने कहा कि वह कुछ नहीं जानता। जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन अब तक आरक्षक पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस घटना के बाद नगर के लोगों में भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर बातें हो रही है। लोग भी पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग कर रहे है।3
- मंगलसूत्र से गला घोंटकर की गई महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार कोतरारोड़ पुलिस ने एक चौंकाने वाले हत्याकांड का खुलासा किया है। लिव-इन पार्टनर ने गुस्से में आकर अपनी साथी महिला का मंगलसूत्र से गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई तेज कर दी। घटना के बाद आरोपी ने मौत का कारण छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी विकेश बरेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। द छत्तीसगढ़ चैनल सभी युवाओं और नागरिकों से अपील करता है कि रिश्तों में गुस्से को काबू में रखें। छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का रास्ता कभी न अपनाएं। परिवार और समाज को मजबूत रखने के लिए कानून का सम्मान करें और शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान करें।1
- भिलाई कैम्प 2 के अहमद नगर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, इलाके में तनाव वहां का माहौल भी बिगड़ा हुआ हे कैंप -2 के पुरे माहौल खराब हे1