बंजारा समाज ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया “विश्व बंजारा दिवस” बंजारा समाज ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया “विश्व बंजारा दिवस” कोंडागांव :- जिले के ब्लॉक फरसगांव में विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर बंजारा समाज द्वारा सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हुए मरीजों के बीच फल वितरण कर इस दिवस को सार्थक रूप से मनाया गया। यह दिन बंजारा समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी परंपराओं, भाषा और इतिहास के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व बंजारा दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज की एकता, स्वाभिमान, संघर्ष और संस्कृति का सम्मान करना है। यह दिवस 8 अप्रैल 1981 को जर्मनी में आयोजित रोमा, जिप्सी और बंजारा समाज की ऐतिहासिक बैठक की स्मृति से भी जुड़ा हुआ है। बंजारा समाज भारत सहित विश्व के कई देशों में अपनी विशिष्ट पहचान के साथ निवास करता है और अपनी परंपराओं को आज भी सहेज कर रखे हुए है। इसी क्रम में फरसगांव ब्लॉक के बंजारा समाज द्वारा बुधवार 8 अप्रैल को सर्वप्रथम समाज की आराध्य देवी मेरामां याड़ी एवं धर्मगुरु संत श्री सेवालाल महाराज जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात समाज के लोगों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल एवं शीतल पेय पदार्थ वितरित किए। _गर्व और प्रेरणा का दिन है विश्व बंजारा दिवस बंजारा समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि विश्व बंजारा दिवस हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। यह दिवस हमें अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और भाषा को संजोकर रखने का संदेश देता है। साथ ही, समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाकर हम अपने अधिकारों और पहचान को मजबूत बना सकते हैं। हमारे पूर्वजों के संघर्ष और इतिहास हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। आइए, हम सभी मिलकर अपने समाज की एकता, संस्कृति और स्वाभिमान को और सशक्त बनाएं। _यह रहे मौजूद इस कार्यक्रम में बंजारा समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ललित भारद्वाज, पूर्व जिला सलाहकार बसंत चौहान, फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर भारद्वाज, जग्गू भारद्वाज, श्रीमती हीराबाई भारद्वाज, राजकुमार भारद्वाज, श्रीमती सुमित्रा भारद्वाज, कमल चौहान, भारत भारद्वाज, हेमराज भारद्वाज, श्रीमती अंजू भारद्वाज, सपना भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
बंजारा समाज ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया “विश्व बंजारा दिवस” बंजारा समाज ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया “विश्व बंजारा दिवस” कोंडागांव :- जिले के ब्लॉक फरसगांव में विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर बंजारा समाज द्वारा सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हुए मरीजों के बीच फल वितरण कर इस दिवस को सार्थक रूप से मनाया गया। यह दिन बंजारा समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी परंपराओं, भाषा और इतिहास के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व बंजारा दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज की एकता, स्वाभिमान, संघर्ष और संस्कृति का सम्मान करना है। यह दिवस 8 अप्रैल 1981 को जर्मनी में आयोजित रोमा, जिप्सी और बंजारा समाज की ऐतिहासिक बैठक की स्मृति से भी जुड़ा हुआ है।
बंजारा समाज भारत सहित विश्व के कई देशों में अपनी विशिष्ट पहचान के साथ निवास करता है और अपनी परंपराओं को आज भी सहेज कर रखे हुए है। इसी क्रम में फरसगांव ब्लॉक के बंजारा समाज द्वारा बुधवार 8 अप्रैल को सर्वप्रथम समाज की आराध्य देवी मेरामां याड़ी एवं धर्मगुरु संत श्री सेवालाल महाराज जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात समाज के लोगों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल एवं शीतल पेय पदार्थ वितरित किए। _गर्व और प्रेरणा का दिन है विश्व बंजारा दिवस बंजारा समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि विश्व बंजारा दिवस हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का
दिन है। यह दिवस हमें अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और भाषा को संजोकर रखने का संदेश देता है। साथ ही, समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाकर हम अपने अधिकारों और पहचान को मजबूत बना सकते हैं। हमारे पूर्वजों के संघर्ष और इतिहास हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। आइए, हम सभी मिलकर अपने समाज की एकता, संस्कृति और स्वाभिमान को और सशक्त बनाएं। _यह रहे मौजूद इस कार्यक्रम में बंजारा समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ललित भारद्वाज, पूर्व जिला सलाहकार बसंत चौहान, फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर भारद्वाज, जग्गू भारद्वाज, श्रीमती हीराबाई भारद्वाज, राजकुमार भारद्वाज, श्रीमती सुमित्रा भारद्वाज, कमल चौहान, भारत भारद्वाज, हेमराज भारद्वाज, श्रीमती अंजू भारद्वाज, सपना भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
- Post by Sanjay markam1
- कोंडागांव जिले के अंतिम छोर के गांवों में पहुंचीं कलेक्टर, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण ग्रामीणों से संवाद कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश कोंडागांव :- कभी दुर्गम मार्गों एवं परिस्थितियों के कारण जहां पहुंचना कठिन था, वहां अब सड़क एवं अधोसरंचना निर्माण के चलते विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना बुधवार को जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम कुधुर एवं तुमड़ीवाल के दौरे पर पहुंचीं और विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने ग्राम कुधुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि केंद्र का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। साथ ही छात्रावास निर्माण हेतु चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ग्राम तुमड़ीवाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित सड़क से पहुंचीं और विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर प्रत्येक घर तक पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें। साथ ही विद्युतीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत घरों तक बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्कूल भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उन्होंने नवनिर्मित सड़क का भी अवलोकन किया तथा आवश्यकतानुसार पुल-पुलिया निर्माण के संबंध में संबंधित विभाग को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना तथा आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य आवश्यकताओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर किशोर शर्मा, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, जनपद पंचायत सीईओ उत्तम महोबिया, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ए.आर. मरकाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के चतुर्वेदी, पीएम जी एस वाई के बलराम ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।4
- नहीं मिलने देने पर युवक ने मोबाइल टावर चढ़ कर दे दी..इलाके में हड़कंप1
- Post by SAHIL Bhagat1
- बलरामपुर/वाड्रफनगर। सुने मकान में चोरी करने वाले 04 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी का माल खरीदने वाले 01 अन्य आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे। जानकारी के अनुसार दिनांक 07.04.2026 को प्रार्थी संदीप कुमार गहरवरिया पिता बाजीलाल गहरवरिया, उम्र 38 वर्ष, ग्राम परसडीहा, चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर, द्वारा चौकी वाड्रफनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 31.03.2026 को वह अपने माता-पिता के साथ करीब 10:00 बजे अपने घर ग्राम परसडीहा में आकर देखा घर के दरवाजा का ताला दुटा हुआ था अन्दर जाकर देखने पर पलंग 01 नग, कांस का लोटा 09 नग, पीतल परात 02 नग, स्टील थाली 06 नग, गैस टंकी (इंडियन) 01 नग, पीतल बाल्टी छोटा 01 नग व डेक्ची बड़ा छोटा 02 नग, ट्रेक्टर का बीच सर्पोटिंग रिंग 02 नग, कांस थाली 09 नग, खिड़की 01 नग, कराकट सीट 04 नग, कुल जुमला कीमती करीब 44,500 रूपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में धारा 305, 331(4),317 (2), 3 (5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी की गई कुछ सामग्री को आरोपी सुजीत सोनी पिता संतु सोनी निवासी बरतीकला चौकी वाड्रफनगर के पास बेचना बताने पर, सुजीत सोनी के द्वारा चोरी का सामान खरीदना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी पाँच आरोपियों सुर्यकांत पिता स्व. संजय गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर थाना बसंतपुर अटल गहरवरिया पिता विनोद गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर वरदान गहरवरिया पिता इन्द्रदेव गहरवरिया निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर धीरेश खैरा पिता शिवरतन खैरा निवासी परसडीहा चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर सुजीत सोनी पिता संतु सोनी निवासी बरतीकला चौकी वाड्रफनगर बसंतपुर जिला- बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।2
- Post by Simant Prajapati1
- छेड़खानी केस में सख्त फैसला! निचली अदालत से बरी आरोपी को 3 साल की सजा, अपीलीय अदालत ने पलटा फैसला महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर अदालत ने एक बार फिर सख्त संदेश दिया है। द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, जिला बालोद ने छेड़खानी के एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी को तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के फैसले को अपीलीय अदालत ने पलट दिया। अदालत ने आरोपी करण राणा (उम्र 26 वर्ष, निवासी पटेल कॉलोनी, दल्लीराजहरा) को तीन धाराओं में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई: • धारा 354(ख) IPC के तहत 3 वर्ष का सश्रम कारावास + ₹100 अर्थदंड • धारा 354(क) और 354(घ) IPC के तहत 6-6 माह का सश्रम कारावास + ₹100 अर्थदंड अब जानते है क्या था पूरा मामला 25 जनवरी 2019 को शाम 7 बजे दल्लीराजहरा के क्रिकेट ग्राउंड पुल के पास पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी करण राणा ने रास्ता रोककर छेड़खानी की। आरोपी ने “मैं तुमसे प्यार करता हूँ” कहते हुए पीड़िता का दुपट्टा खींचा और आपत्तिजनक बातें कर उसे अपमानित किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना दल्लीराजहरा में अपराध क्रमांक 14/2019 दर्ज किया गया था। निचली अदालत (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दल्लीराजहरा) ने 6 जनवरी 2023 को आरोपी को बरी कर दिया था। लेकिन अभियोजन पक्ष ने इस फैसले के खिलाफ सत्र न्यायालय बालोद में अपील दायर की। अपीलीय अदालत ने साक्ष्यों, परिस्थितियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को देखते हुए निचली अदालत का फैसला पलट दिया और आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। मामले में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक बालोद द्वारा प्रभावी पैरवी की गई। यह फैसला महिलाओं के सम्मान की रक्षा और उनके खिलाफ होने वाले अपराधों में शून्य सहनशीलता का साफ संदेश देता है। अब अपराधी जान लें कि कानून की लंबी बाजू से कोई भी बच नहीं सकता।1
- बंजारा समाज ने मरीजों को फल वितरित कर मनाया “विश्व बंजारा दिवस” कोंडागांव :- जिले के ब्लॉक फरसगांव में विश्व बंजारा दिवस के अवसर पर बंजारा समाज द्वारा सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हुए मरीजों के बीच फल वितरण कर इस दिवस को सार्थक रूप से मनाया गया। यह दिन बंजारा समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी परंपराओं, भाषा और इतिहास के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व बंजारा दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज की एकता, स्वाभिमान, संघर्ष और संस्कृति का सम्मान करना है। यह दिवस 8 अप्रैल 1981 को जर्मनी में आयोजित रोमा, जिप्सी और बंजारा समाज की ऐतिहासिक बैठक की स्मृति से भी जुड़ा हुआ है। बंजारा समाज भारत सहित विश्व के कई देशों में अपनी विशिष्ट पहचान के साथ निवास करता है और अपनी परंपराओं को आज भी सहेज कर रखे हुए है। इसी क्रम में फरसगांव ब्लॉक के बंजारा समाज द्वारा बुधवार 8 अप्रैल को सर्वप्रथम समाज की आराध्य देवी मेरामां याड़ी एवं धर्मगुरु संत श्री सेवालाल महाराज जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात समाज के लोगों ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल एवं शीतल पेय पदार्थ वितरित किए। _गर्व और प्रेरणा का दिन है विश्व बंजारा दिवस बंजारा समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि विश्व बंजारा दिवस हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। यह दिवस हमें अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और भाषा को संजोकर रखने का संदेश देता है। साथ ही, समाज में एकता और जागरूकता बढ़ाकर हम अपने अधिकारों और पहचान को मजबूत बना सकते हैं। हमारे पूर्वजों के संघर्ष और इतिहास हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। आइए, हम सभी मिलकर अपने समाज की एकता, संस्कृति और स्वाभिमान को और सशक्त बनाएं। _यह रहे मौजूद इस कार्यक्रम में बंजारा समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ललित भारद्वाज, पूर्व जिला सलाहकार बसंत चौहान, फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर भारद्वाज, जग्गू भारद्वाज, श्रीमती हीराबाई भारद्वाज, राजकुमार भारद्वाज, श्रीमती सुमित्रा भारद्वाज, कमल चौहान, भारत भारद्वाज, हेमराज भारद्वाज, श्रीमती अंजू भारद्वाज, सपना भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।3