Shuru
Apke Nagar Ki App…
hmara gaon #beautiful ♥️🤩
Rupali gosai
hmara gaon #beautiful ♥️🤩
- User8436Khandwa, East Nimar💣3 hrs ago
- User8436Khandwa, East Nimar💣3 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Masood Javed Qadri1
- आगर मालवा इस वर्ष अप्रैल मई 2026 में मक्का मदीना हज पर जाने वाले आगर पीपलोंन के हज यात्रियों का अंजुमन कमेटी सदर शमीउल्लाह कुरेशी के छोटे भाई अमीन उल्लाह कुरेशी ने अपने निवास पर पुष्पमाला से स्वागत कर सम्मान किया व सभी को भोजन करवाया मक्का-मदीना की ये हज यात्रा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, जो हर शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम मुसलमान के लिए जीवन में कम से कम एक बार करना अनिवार्य है। यह सऊदी अरब में स्थित पवित्र स्थल है, जहाँ काबा (इस्लाम का सबसे पवित्र स्थान) की परिक्रमा तवाफ़ किया जाता है और यह आध्यात्मिक शुद्धि, समानता और पापों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है। यहाँ हर हज यात्री अपने गुनाहों की माफी मांगता है और दुआए करता है यहाँ मांगी जाने वाली दुआए कभी खाली नही जाती। हज के दौरान सभी हाजी 'एहराम' (सफेद वस्त्र) पहनते हैं, जो अमीर-गरीब, काले-गोरे के भेद को मिटाकर भाईचारे और समानता को बढ़ावा देता है। हज यात्रियों के सम्मान समारोह में विशेष रूप से शहर काजी वसीउद्दीन,अंजुमन कमेटी सदर शमीउल्लाह कुरेशी,त्योहार कमेटी जिला अध्यक्ष नज़ीर अहमद वक्फबोर्ड कमेटी जिला अध्यक्ष आमीर खान राही,जामा मस्जिद के पेश इमाम मुबारक़ खान,अमीन उल्लाह कुरेशी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।2
- भैंसदेही में हनुमान जन्मोत्सव: भव्य शोभायात्रा और भक्ति का उन्माद भैंसदेही भैंसदेही नगर में हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर भक्ति की धारा उफान पर रही। पीपल वाले हनुमान मंदिर सहित विभिन्न संकट मोचन मंदिरों में पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिससे धर्म का उन्माद चरम पर पहुंच गया। अंजनी लाल, पवन तनय, मारुति नंदन, केसरी नंदन, अजर-अमर गण निधि हनुमान जी के जन्मोत्सव पर नगरीभर भक्तों ने दिनभर पूजा-अर्चना की। प्रमुख मंदिरों में धार्मिक आयोजन सुबह से शाम तक सभी हनुमान मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, सिंदूर लेपन और निशांत आरती का दौर चला। हजारों श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की कृपा पाने के लिए पूजन-स्मरण किया। नगर के आघातधआस्था के मुख्य केंद्र पीपल वाले हनुमान मंदिर पर पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नीम वाले हनुमान मंदिर: महा आरती और प्रसाद वितरण बाजार चौक स्थित नीम वाले हनुमान मंदिर पर सायंकाल 7 बजे महा आरती हुई। उसके बाद महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी, चना और बूंदी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ भी किया, जो भक्ति का अनोखा संगम बना। बस स्टैंड मंदिर: प्रातःकालीन पूजन और विशाल लंगर बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रातःकाल पूजन के बाद विशाल लंगर आयोजित किया गया। मेले में आए सभी श्रद्धालुओं को इसमें शामिल किया गया, जिससे भक्तों में हर्ष की लहर दौड़ गई। पीएचई मंदिर: अखंड रामायण का समापन नगर के मानस भवन कहे जाने वाले पीएचई मंदिर में अखंड रामायण पाठ का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। यह आयोजन भक्ति की पराकाष्ठा का प्रतीक रहा। लंगर और पूजा का सिलसिला देर रात तक नगर के समस्त हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना और लंगरों का दौर देर रात तक जारी रहा। भक्ति की शक्ति में इतना आनंद आया कि पवन के साथ बारिश ने भी भक्तों को जमकर आनंद प्रदान किया। इस उत्सव ने भैंसदेही को भक्ति मय बना दिया।1
- पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में अजाक शाखा, यातायात एवं महिला सुरक्षा शाखा के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के प्रारंभ में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित अपराध, चालान, राहत प्रकरण एवं दोषसिद्धि के पश्चात राहत राशि से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई । समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त प्रभारी अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। *महत्वपूर्ण निर्देश:* - एससी/एसटी एक्ट के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। - गुम बालक/बालिकाओं की बरामदगी के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। - सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात चैकिंग का मुख्य उद्देश्य चैकिंग के दौरान यातायात व्यवस्था व सड़क दुर्घटना में कमी लाना है। - प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत निःशुक्ल उपचार हेतु 1,50,000/-रुपए तक की राशि का लाभ संबंधित पीड़ित/घायल को मिलेगा। - सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जिले में चिन्हित 08 ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी एवं संकेतक बोर्ड लगाने ,सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों जैसे शराब पीकर वाहन चलाना, तेज गति एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था व सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु कार्ययोजना के संबंध निर्देश दिए। *आंकड़े:* - विगत 15 माह में 274 राहत प्रकरणों में 5,07,55,000/रु.की राशि पीड़ितों को दिलाई गई है। - दोषसिद्धि उपरांत राहत राशि के 264 प्रकरणों में 7,88,65,500/- की राशि पीड़ितों को दिलाई गई। - विगत तीन माह में 51 गुम बालक/बालिकाओं को सकुशल ढूंढकर कर उनके परिजनों तक पहुंचाया जा चुका है। - विदित हो कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत निःशुल्क उपचार हेतु मिलने वाली 1,50,000/-रुपए की राशि का लाभ के संबंध में अब तक 21 प्रकरणों में पुलिस विभाग द्वारा सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण किए जाने से संबंधित व्यक्तियों को योजना का लाभ प्राप्त हुआ है । बैठक में समस्त प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।1
- आष्टा शहर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य जुलूस निकाला गया आष्टा शहर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य जुलूस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। इस दौरान शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया और जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिसमें करतब, व्यायाम और पारंपरिक प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। शहर के कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा फूलों की वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल हुए और भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।1
- Post by Danish Raza Khan1
- kadwa hai pr sch hai💯✌️📝1
- Post by Masood Javed Qadri1
- @DrMohanYadav51 सरकार की हठधर्मिता एवं अलोकतांत्रिक रवैये पर जब मैंने और वरिष्ठ नेता श्री @pcsharmainc जी ने आपत्ति उठाई तो पूरा तंत्र निरुत्तर हो गया! स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के रूप में कार्यरत विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों का यह रवैया अस्वीकार्य है! हम भाजपा की इस राजनीतिक गुंडागर्दी और विधानसभा सचिवालय के दुरुपयोग की कड़ी निंदा करते हैं! कांग्रेस राजनीतिक दुर्भावना की इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेगी!1