Shuru
Apke Nagar Ki App…
भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-प्रबंध विभाग में तैनात दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह और दिगंबर सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी पटवारी एक परिवादी से भूमि के सीमांकन के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। एसीबी ने जाल बिछाकर दोनों को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद आरोपियों के सिर कैमरे के सामने झुके हुए नजर आए।
मेरा प्रयास सच दिखाने का
भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-प्रबंध विभाग में तैनात दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह और दिगंबर सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी पटवारी एक परिवादी से भूमि के सीमांकन के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। एसीबी ने जाल बिछाकर दोनों को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद आरोपियों के सिर कैमरे के सामने झुके हुए नजर आए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान के धौलपुर जिले के सपऊ क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत टेहला में राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 22 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक ही छत के नीचे उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर करने के स्पष्ट निर्देश दिए। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को गृह स्वामित्व के पट्टे वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कराई गई और बच्चों का जन्मदिन मनाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। शिविर में चिकित्सा, पशुपालन, कृषि, जलदाय, बिजली, वन, आयुर्वेद, राजीविका, राजस्थान पथ परिवहन निगम, जल जीवन मिशन और महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। कार्यक्रम में तहसीलदार अशोक कुमार, नायब तहसीलदार रामचंद्र भंवरिया, विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया, सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी, प्रशासक धनाराम लांच, राजस्व निरीक्षक छोटाराम गोदारा, पटवारी राकेश गुर्जर, रिछपाल हरडू और महिपाल चौयल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया ने बताया कि एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध होने से जरूरतमंदों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो सका है और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया गया है।2
- भरतपुर के रूपवास क्षेत्र के गांव जटमासी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य का स्थानांतरण किए जाने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों और छात्रों का यह प्रदर्शन करीब तीन घंटे तक जारी रहा, जिसके बाद सीबीईओ (CBEO) के आश्वासन मिलने पर इस प्रदर्शन को समाप्त किया गया।1
- राजस्थान के डीग जिले की नगर विधानसभा (बृजनगर) में सरकारी कीमत पर यूरिया खाद न मिलने और खाद विक्रेताओं द्वारा की जा रही कालाबाजारी के विरोध में किसानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा (प्रदेश महासचिव, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक प्रदेश सचिव, राजीव गांधी पंचायत राज विभाग एवं असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस राजस्थान) के नेतृत्व में किया गया। किसानों का कहना है कि पूरे डीग जिले में यूरिया खाद की भारी किल्लत है, जिसके कारण कृषक वर्ग को भारी परेशानी और असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि खाद विक्रेता अधिक मुनाफा कमाने के लालच में सरकार द्वारा निर्धारित ₹270 की कीमत पर 45 किलोग्राम का कट्टा देने के बजाय इसे चोरी-छिपे ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। इसके अलावा, कुछ यूरिया खाद विक्रेता ₹270 में कट्टा तो दे रहे हैं, लेकिन उसके साथ महंगे कीटनाशक खरीदना अनिवार्य कर रहे हैं। यदि कोई किसान कीटनाशक नहीं खरीदता, तो उसे यूरिया खाद नहीं दी जाती है। इस मजबूरी के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है जिससे उनमें भारी रोष है। एडवोकेट अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पहले ₹270 में 50 किलोग्राम का कट्टा आता था जिसे घटाकर 45 किलोग्राम कर दिया गया, और अब चर्चा है कि सरकार इसे और घटाकर 40 किलोग्राम करने का विचार कर रही है। इस विरोध प्रदर्शन के जरिए किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि नगर विधानसभा सहित पूरे डीग जिले में यूरिया की कालाबाजारी को तुरंत रोका जाए, सरकारी कीमत पर ही खाद उपलब्ध कराई जाए, और किसानों के हित में खाद के कट्टे का वजन अब और न घटाया जाए। इस प्रदर्शन के अवसर पर प्रताप सिंह नौगावा, रामफल सैनी, शुभम बंसल, सुभान खान और सुनील सैनी सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुसहर समाज के विकास और कल्याण को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। मुसहर समाज के कल्याण और विकास को लेकर सरकार की तरफ से यह एक बड़ा दावा किया गया है।1
- धौलपुर में पूर्व पार्षद शैलेंद्र यादव और अकील अहमद बॉबी द्वारा निर्मित 'जन सेवा भवन' का रविवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस भवन का उद्घाटन पूर्व सभापति रघुवीर सिंह चौधरी और पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत पूजा-अर्चना और हवन के साथ संपन्न हुई। उपस्थित अतिथियों और नागरिकों ने इस निर्माण को जनहित की दिशा में एक सराहनीय पहल बताते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पूर्व सांसद डॉ. मनोज राजोरिया और पूर्व सांसद अशोक अर्गल ने शैलेंद्र यादव और अकील अहमद बॉबी का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर विशेष सम्मान किया। इस अवसर पर पंडित दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि यह भवन आमजन की समस्याओं के समाधान और जनहित कार्यों के संचालन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। पूर्व सभापति रघुवीर सिंह चौधरी और पूर्व सांसद अशोक अर्गल ने भी इस विचार को दोहराते हुए कहा कि यह समर्पित केंद्र सामाजिक सरोकारों, जनसुनवाई, जनसंपर्क और जरूरतमंदों की मदद के लिए नियमित गतिविधियों का गवाह बनेगा। पूर्व सांसद डॉ. मनोज राजोरिया ने विश्वास व्यक्त किया कि इस भवन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक मंच पर लाना और जनता व जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय को मजबूत करना है। इस गरिमामयी समारोह में पूर्व विधायक रानी सिलौटिया, भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, पूर्व प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह जादौन, पूर्व आरसीए सचिव सोमेंद्र तिवारी, और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव जाहिद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता, अधिवक्ता, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व पार्षद शैलेंद्र यादव और अकील अहमद बॉबी ने समारोह में आए सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार जताया।3
- भरतपुर की अनिरुद्ध नगर कॉलोनी निवासी अजीत सिंह चाहर के पुत्र और एयरफोर्स में सीपीएल आकाश चाहर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से शहीद हो गए। वह आगरा एयरफोर्स में तैनात थे। शहीद आकाश चाहर का अंतिम संस्कार नई मंडी मोक्षधाम में गमगीन माहौल के बीच सैन्य सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान एयरफोर्स के अधिकारियों व जवानों सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने शहीद आकाश चाहर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।1
- भरतपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-प्रबंध विभाग में तैनात दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह और दिगंबर सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी पटवारी एक परिवादी से भूमि के सीमांकन के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। एसीबी ने जाल बिछाकर दोनों को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद आरोपियों के सिर कैमरे के सामने झुके हुए नजर आए।1