Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर जिले के करेली में बारिश के बीच जगन्नाथ यात्रा अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान तेज बारिश होने के बावजूद स्थानीय लोगों में त्यौहार को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे उमंग और उल्लास के साथ जगन्नाथ यात्रा निकाली और इस पर्व को धूमधाम से मनाया।
Umashankar Patel
नरसिंहपुर जिले के करेली में बारिश के बीच जगन्नाथ यात्रा अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान तेज बारिश होने के बावजूद स्थानीय लोगों में त्यौहार को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे उमंग और उल्लास के साथ जगन्नाथ यात्रा निकाली और इस पर्व को धूमधाम से मनाया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के सियासी रण में पुलिस प्रशासन भी राजनीतिक बयानबाज़ी के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनावी सभा के दौरान पुलिस प्रशासन और एसपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मंच से चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की अनुचित कार्रवाई की गई, तो चुनाव बाद में होगा पहले आप लोगों से हिसाब लूंगा, मेरा नाम जीतू पटवारी है। जीतू पटवारी के इस बयान के बाद दतिया का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है और सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश बता सकती है। उपचुनाव के बीच इस तरह के तीखे राजनीतिक तेवरों ने मुकाबले को और अधिक दिलचस्प बना दिया है और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बयान पर प्रशासन और राजनीतिक दलों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।1
- नरसिंहपुर जिले के करेली में बारिश के बीच जगन्नाथ यात्रा अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान तेज बारिश होने के बावजूद स्थानीय लोगों में त्यौहार को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे उमंग और उल्लास के साथ जगन्नाथ यात्रा निकाली और इस पर्व को धूमधाम से मनाया।2
- विश्व बाघ दिवस के अवसर पर उमरिया में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गाडरवारा स्थित मां रेवा वेयरहाउस मूंग खरीदी केंद्र पर किसानों के साथ कथित धोखाधड़ी और वसूली का मामला सामने आया है। केंद्र पर गुणवत्ता जांच के नाम पर वसूली कर रहे दो युवकों को किसानों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान रायसेन निवासी ब्रजराज राजपूत और छिंदवाड़ा निवासी हर्षल उईके के रूप में हुई है। किसानों का आरोप है कि दोनों खुद को NCML का सर्वेयर बताकर अवैध वसूली कर रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले पर NCML के स्थानीय अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कंपनी द्वारा इन दोनों युवकों की किसी भी खरीदी केंद्र पर नियुक्ति नहीं की गई है। वहीं कृषि विभाग के उपसंचालक आर.पी. झरिया ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- नरसिंहपुर में एक अंधे हत्याकांड के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीणा ने बड़ा खुलासा किया है।1
- नरसिंहपुर में मामूली विवाद और पुरानी रंजिश के चलते मौसेरे भाइयों ने हत्या की साजिश रचकर एक दंपत्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने बिजली बंद करके लोहे की रॉड, पावड़ा और डंडों से दंपत्ति पर हमला किया। इस जानलेवा हमले में पति की मृत्यु हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला से सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए थे। मामले में घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।1